मौर्य साम्राज्य (322-185 ई.पू.) | Q&A Practice

भारतीय इतिहास प्राचीन भारत मौर्य साम्राज्य (322-185 ई.पू.)

➣ अपने गुरू चाणक्य की सहायता से अंतिम नंद शासक घनानंद को पराजित मगध पर मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : चंद्रगुप्त मौर्य ( 25 वर्ष की आयु में )

➣ अशोक के अभिलेखों के अतिरिक्त किस शक महाक्षत्रप का जूनागढ़ (गिरनार) लेख मौर्य इतिहास के विषय में सूचनाएं प्रदान करता है?
उत्तर : रूद्रदामन

➣ ब्राह्मण ग्रंथ चंद्रगुप्त मौर्य को किस कुल से संबंधित बताते हैं?
उत्तर : शूद्र अथवा निम्न कुल से

➣ बौद्ध ग्रन्थ चंद्रगुप्त मौर्य को क्या बताते हैं?
उत्तर : क्षत्रिय

➣ मुद्राराक्षस में चंद्रगुप्त को नंदराज का पुत्र माना गया है। इसमें उनको क्या कहा गया है?
उत्तर : वृषल

➣ यूनानी लेखक चंद्रगुप्त मौर्य के लिए किस नाम का उल्लेख करते हैं?
उत्तर : एंड्रोकोटस’ या ‘सैंड्रोकोटस’

➣ सैंड्रोकोटस’ से चंद्रगुप्त की पहचान किसने की है?
उत्तर : विलियम जोन्स

➣ चंद्रगुप्त की सेना को ‘डाकुओं का गिरोह’ कौन कहता है?
उत्तर : जस्टिन

➣ किस शासक ने व्यापक विजयों द्वारा प्रथम अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना की?
उत्तर : चन्द्रगुप्त मौर्य

➣ किस यूनानी लेखक ने लिखा है कि चंद्रगुप्त मौर्य ने छः लाख की सेना लेकर सम्पूर्ण भारत को रौंद डाला और उसपर अधिकार कर लिया?
उत्तर : प्लूटार्क

➣ चंद्रगुप्त ने 305 ईसा पूर्व किस तत्कालीन यूनानी शासक को पराजित कर और उसके साथ संधि उससे कुछ क्षेत्रों के कुछ भाग ले लिये ?
उत्तर : सेल्यूकस निकेटर

➣ सेल्युकस निकेटर ने अपनी किस पुत्री का विवाह चंद्रगुप्त से करके उपर्युक्त चारों प्रांत दहेज के रूप में दिये ?
उत्तर : लेडी हेलेना

➣ सेल्युकस निकेटर ने किसको अपने राजदूत के रूप में चंद्रगुप्त के दरबार में भेजा ?
उत्तर : मेगस्थनीज

➣ किस मौर्य शासक के शासन की दो मुख्य उपलब्धियां थीं?
उत्तर : पहली, यूनानियों के विदेशी शासन से देश को मुक्त करना, तथा दूसरी, नंदों के घृणित एवं अत्याचारपूर्ण शासन की समाप्ति

➣ चाणक्य को इतिहासमें अन्य किन दो नामों से जाना जाता है?
उत्तर : विष्णुगुप्त तथा कौटिल्य

➣ चाणक्य ने किस कृति की रचना की, जो तत्कालीन राजनीति, अर्थनीति, इतिहास, आचरणशास्त्र, धर्म आदि पर भली-भांति प्रकाश डालते हैं?
उत्तर : ‘अर्थशास्त्र’

➣ मेगस्थनीज ने जो कुछ भारत में देखा, उसका वर्णन अपनी किस पुस्तक में किया है ?
उत्तर : इंडिका

➣ मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में किसके शासनकाल का वर्णन किया है ?
उत्तर : चंद्रगुप्त मौर्य

➣ किसने मेगस्थनीज कं वृतान्त को पूर्णतया असत्य एवं अविश्वसनीय कहा है?
उत्तर : स्ट्रेम्बो

➣ चंद्रगुप्त मौर्य की दक्षिण भारत की विजय के विषय में जानकारी अशोक के अभिलेखों के अलावा किन तमिल ग्रंथों से मिलती है?
उत्तर : अहनानूर’ एवं ‘पुरनानूर’

➣ किस अभिलेख से बंगाल पर चंद्रगुप्त की विजय के बारे में पता चलता है?
उत्तर : महास्थान

➣ किसने भारतीय समाज में सात वर्ग- दार्शनिक, कृषक, शिकारी और पशुपालक, व्यापारी और शिल्पी, योद्धा, निरीक्षण तथा मंत्री होने की बात कही थी ?
उत्तर : मेगस्थनीज

➣ मेगस्थनीज के अनुसार भारत के लोग यूनानी देवता डायोनिसियस तथा हेराक्लीज की पूजा करते थे। इन दोनों यूनानी देवताओं की साम्यता किस हिन्दू देवों से पायी जाती है?
उत्तर : क्रमश: शिव तथा कृष्ण

➣ मौर्य शासनकाल के दौरान केन्द्रीय न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय कहां स्थित था?
उत्तर : पाटलिपुत्र

➣ चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने अंतिम समय में सिंहासन छोड़ने के पश्चात किस जैनमुनि से जैन धर्म की दीक्षा ली?
उत्तर : भद्रबाहु

➣ चंद्रगुप्त मौर्य ने 298 ई.पू. में उपवास द्वारा समाधिस्थ होकर किस स्थान पर शरीर त्याग दिया?
उत्तर : श्रवणबेलगोला ( मैसूर)

➣ जैन लेखों के अनुसार, चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल के अंत में मगध को कितने वर्षों तक भीषण अकाल झेलना पड़ा?
उत्तर : 12 वर्षों तक

➣ मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीता?
उत्तर : चंद्रगुप्त मौर्य

➣ दीदारगंज यक्षिणी किस काल की हैं?
उत्तर : मौर्य काल

➣ किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी ?
उत्तर : चंद्रगुप्त मौर्य ने

➣ पाटलिपुत्र में स्थित चंद्रगुप्त मौर्य का महल मुख्यतः किससे बना था?
उत्तर : पत्थर से

बिंदुसार

➣ चंद्रगुप्त मौर्य ने 24 वर्षो तक शासन करने के बाद अपने किस पुत्र को सिंहासन पर बैठाया?
उत्तर : बिंदुसार

➣ जैन परंपराओं में बिंदुसार की माता का नाम क्या मिलता है?
उत्तर : दुर्धरा

➣ थेरवादी परंपरा के अनुसार बिंदुसार किस धर्म का अनुयायी था?
उत्तर : ब्राह्मण धर्म

➣ यूनानी लेखकों ने बिंदुसार को ‘अमित्रोकेडीज’ या ‘अमित्रकट’ (शत्रुओं को नष्ट करने वाला ) कहा है। इसका संस्कृत रूपान्तर क्या होता है?
उत्तर : अमित्रघात

➣ तिब्बती लामा तारानाथ और जैन अनुश्रुति के मुताबिक बिंदुसार का मंत्री कौन था?
उत्तर : चाणक्य

➣ चाणक्य के बाद महामंत्री कौन बने?
उत्तर : खल्लाटक और राधागुप्त

➣ सेल्यूकस के उत्तराधिकारी एंटियोकस प्रथम ने किसको अपना राजदूत बनाकर बिंदुसार के दरबार में भेजा ?
उत्तर : डायमेकस

➣ ऐथेनियस के मुताबिक बिंदुसार ने किसी सीरियाई शासक को एक यूनानी दार्शनिक भेजने के लिए आग्रह किया था?
उत्तर : एंटियोकस

➣ बिंदुसार के शासन के दौरान अशांति कहां पर थी ?
उत्तर : तक्षशिला में

➣ तक्षशिला में हुए विद्रोह को सफलतापूर्वक दबाने के लिए बिंदुसार ने किसको भेजा था?
उत्तर : अशोक

सम्राट अशोक

➣ बिंदुसार की मृत्यु के उपरोत मगंध का सम्राट कौन बना?
उत्तर : सम्राट अशोक

➣ सम्राट अशोक का नाम अशोक किस शिलालेख में मिलता है?
उत्तर : लघु शिलालेख, मास्की (गुजरों में भी )

➣ किस ग्रथ के अनुसार, अशोक ने अपने निन्यानबे भाइयों को मारकर सत्ता पर अधिकार किया। उसका केवल एक भाई ही (तिस्स) जीवित रहा?
उत्तर : श्रीलंकाई ग्रंथ ‘दीपवंश’ तथा ‘महावंश’

➣ महावंश’ के मुताबिक, अशोक के राज्यारोहण और राज्याभिषेक में लगभग 4 वर्ष का अन्तर था, जो कब से कब तक चला?
उत्तर : 274 ई.पू. से 270 ई.पू. तक

➣ अशोक को उसके पिता ने 18 वर्ष की आयु में अवंती राष्ट्र का शासक नियुक्त किया था। उसकी राजधानी कहां थी ?
उत्तर : उज्जयिनी

➣ अपने प्रारम्भिक जीवन में अशोक किन क्षेत्रो का प्रांतपति था?
उत्तर : तक्षशिला एवं उज्जयिनी

➣ सिंहासनारोहण के समय अशोक किस क्षेत्र का प्रांतपति था?
उत्तर : उज्जयिनी

➣ भब्रू अभिलेख में अशोक को किस नाम से मगध नरेश कहा है?
उत्तर : प्रियदर्शी

➣ अपने अभिलेखों में अशोक सामान्यतः किन दो उपाधियों का प्रयोग करता था ?
उत्तर : देवानामप्रिय और पियदस्सि।

➣ सबसे पहले दिल्ली में अशोक के स्तम्भ का पता किसने लगाया?
उत्तर : 1750 में टीफेन्थैलर ने

➣ अशोक के अभिलेखों को सबसे पहले किसने और कब पढ़ा?
उत्तर : जेम्स प्रिंसेप ने 1837 ई. में

➣ 1837 में किसने ब्राह्मी लिपि में लिखी देवनामपिय प्रियदस्सी (देवताओं का प्रिय) से अशोक का समीकरण स्थापित किया है?
उत्तर : जेम्स प्रिंसेप

➣ अशोक के सभी शिलालेख, लघुशिलालेख, स्तम्भलेख एवं लघुस्तम्भ लेख किस लिपि में उत्कीर्ण हैं?
उत्तर : ब्राह्मी लिपि

➣ अशोक के किस अभिलेख से अन्न भंडार के विषय में जानकारी मिलती है?
उत्तर : सोहगौरा एवं महास्थान

➣ अशोक के सभी अभिलेखों का विषय प्रशासनिक था, जबकि रुम्मिन देई अभिलेख का विषय क्या था?
उत्तर : आर्थिक

➣ सातवें स्तम्भ लेख में उल्लिखित अशोक द्वारा जनता को दिया गया धर्म संदेश क्या कहलाता था?
उत्तर : धर्म श्रवण

➣ अशोक ऐसा प्रथम शासक था, जिसने अभिलेखों के माध्यम से अपनी प्रजा को सम्बोधित किया। उसको इसकी प्रेरणा किस ईरानी शासक से मिली थी ?
उत्तर : द्वारा प्रथम (डेरियस)

➣ तृतीय बौद्ध संगीति के अध्यक्ष मोग्गलिपुत्त तिस्स के प्रभाव से अशोक पूर्णत: बौद्ध हो गया। 250 ई.पू. पाटिलपुत्र में हुई इस संगीति का अशोक के किस अभिलेख जिक्र किया गया है?
उत्तर : किसी में भी नहीं

➣ अशोकावदानमाला के अनुसार, अशोक की माता का क्या नाम था ?
उत्तर : सुभद्रागी

➣ अशोक की तीन रानियां से कारुवाकी का उल्लेख किस स्तंभ में हुआ है?
उत्तर : इलाहाबाद स्तंभ

➣ कौशाम्बी तथा प्रयाग के स्तम्भों में अशोक की रानी कारुवाकी द्वारा दान दिये जाने का उल्लेख है। इन अभिलेखों को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : रानी का अभिलेख

➣ राजकुमार ‘तीवर’ अभिलेखों में वर्णित एकमात्र पुत्र हैं। उनकी माता कौन थीं?
उत्तर : कारुवाकी

➣ टॉमस का कथन है है कि प्रारंभ में अशोक जैन धर्म का अनुयायी के किस वर्ष में उसने बौद्ध धर्म अपनाया?
उत्तर : अपने अभिषेक 9वें वर्ष

➣ दीपवंश’, ‘महावंश’ और ‘सामंत – पासादिका’ के अनुसार, अशोक को उसके शासनकाल के चौथे वर्ष में किस भिक्षु ने दीक्षित किया था?
उत्तर : निग्रोथ नामक भिक्षु

➣ दिव्यावदन और चीनी यात्री ह्वेनसांग के मुताबिक अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित करने का श्रेय किस भिक्षु को जाता है?
उत्तर : उपगुप्त

➣ अशोक के जीवन की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कलिंग युद्ध थी। इसका वर्णन किस शिलालेख से प्राप्त होता है?
उत्तर : 13वां शिलालेख

➣ किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि कलिंग युद्ध के ढाई वर्ष बाद अशोक ने उपगुप्त के प्रभाव में आकर बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया?
उत्तर : भब्रू अभिलेख

➣ कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?
उत्तर : 261 ई.पू. में

➣ किस स्थान के निकट प्रसिद्ध कलिंग युद्ध लड़ा गया था ?
उत्तर : धौली

➣ कलिंग राजा खारवेल किस वंश के महानतम शासक थे?
उत्तर : महामेघवाहन वंश या चेदी वंश

➣ किस इतिहासकार के अनुसार, अशोक ने कलिंग को व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण समझकर इस पर आक्रमण किया ?
उत्तर : प्लिनी

➣ दक्षिण भारत से होने वाले व्यापारिक मार्ग पर एकाधिकार करने के लिए कलिंग एक आवश्यक केन्द्र था। उस समय कलिंग किसके लिए प्रसिद्ध था ?
उत्तर : हाथियों व हाथीदांत के लिए

➣ अशोक का कौन सा अभिलेख सिर्फ बौद्ध भिक्षुओं के लिए था, जनता के लिए नहीं?
उत्तर : भन्नू अभिलेख

➣ वह एकमात्र स्तम्भ कौन-सा है, जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है?
उत्तर : भब्रू अभिलेख

➣ किस बौद्ध संगीति के बाद अशोक ने विभिन्न देशों में धर्म प्रचारक भेजे एवं विश्व शांति की परिकल्पना करते हुए विश्व में धम्म विजय की नीति अपनायी ?
उत्तर : तृतीय

➣ पहली बार किसने बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर का निर्माण करवाया था ?
उत्तर : अशोक ने

➣ कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार, कश्मीर मौर्य साम्राज्य का अंग था। कश्मीर में अशोक ने किस नगर की स्थापना की?
उत्तर : श्रीनगर

➣ कल्हण की ‘राजतरंगिणी’ के मुताबिक, कश्मीर में अशोक का उत्तराधिकारी जालौक हुआ। वह किस धर्म का उपासक था ?
उत्तर : शैव

➣ अशोक ने अपने प्रथम लघु शिलालेख (रूपनाथ) में स्वयं को क्या संबोधित किया है?
उत्तर : बुद्ध शाक्य

➣ अपने सिंहासनारोहण के 12वें वर्ष अशोक ने ‘निगाली सागर’ की धर्म यात्रा की। वहां उसने किस मुनि के स्तूप का विस्तार किया ?
उत्तर : कनक मुनि

➣ अशोक ने धम्म के प्रचार के लिए 13वें वर्ष में किस नये अधिकारी की नियुक्ति की?
उत्तर : धम्म महामात्र

➣ अशोक ने अपने अधिकारियों को कितने वर्ष के अंतराल पर धम्म यात्रा के लिए निकलने का आदेश जारी किया ?
उत्तर : प्रति पांचवें वर्ष

➣ अशोक ने युद्ध के पूर्व होने वाले भेरीघोष की जगह किसकी घोषणा की?
उत्तर : धम्मघोष की

➣ अशोक का अनुकरण करते हुए श्रीलंका के किस शासक ने ‘देवानामप्रिय’ की उपाधि ग्रहण की ?
उत्तर : तिस्स ने

➣ अशोक ने किसको श्रीलंका में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजा था ?
उत्तर : महेन्द्र (पुत्र) एवं संघमित्रा ( पुत्री)

➣ धर्म प्रचारक मंडल में ‘धम्मरक्षित’ एवं ‘महारक्षित’ कौन होते थे?
उत्तर : यवनजातीय

➣ अशोक ने लुम्बिनी की तीर्थयात्रा के दौरान वहां भू-राजस्व की दर घटाकर कितनी कर दी थी?
उत्तर : 1/8

➣ अशोक के काल में किस धार्मिक कर को समाप्त कर दिया?
उत्तर : बलि (तीर्थयात्रा कर)

➣ अशोक की किस पुत्री का विवाह नेपाल के किस क्षत्रिय देवपाल से हुआ था?
उत्तर : चारुमति

➣ अशोक ने अपने शासन के 12वें वर्ष में बराबर की पहाड़ियों में स्थित एक गुफा किस सम्प्रदाय को दान में दी थी ?
उत्तर : आजीवक सम्प्रदाय

उत्तराधिकारी

➣ अशोक की मृत्यु के बाद मौर्य साम्राज्य कितने भागों में विभाजित हो गया?
उत्तर : पश्चिमी और पूर्वी

➣ पश्चिमी भाग पर कुणाल (अशोक का पुत्र) का शासन था। पूर्वी भाग पर किसका शासन था, जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र थी ?
उत्तर : दशरथ (अशोक का पौत्र)

➣ कुणाल को दिव्यावदान में क्या कहा गया है ?
उत्तर : धर्मनिवर्धन

➣ कुणाल के अंधा होने के कारण मगध का प्रशासन उसके किस पुत्र के हाथ में था?
उत्तर : सम्प्रति

➣ अशोक के पौत्रों में से किसने अशोक के समान ही ‘देवानामप्रिय’ की उपाधि ग्रहण की थी?
उत्तर : दशरथ

➣ दशरथ ने नागार्जुनी पहाड़ी में कौन-सी दो गुफाएं आजीवकों को दान में दी थीं?
उत्तर : लोमश ऋषि की गुफा एवं गोपिका गुफा

➣ दशरथ ने किस गुफा को अपने अभिषेक वर्ष में बनवाया था ?
उत्तर : गोपिका गुफा

➣ दशरथ के पश्चात कौन मौर्य साम्राज्य का शासक हुआ, जिसका वर्णन मत्स्य पुराण, बौद्ध एवं जैन साहित्य में कुणाल के पुत्र के रूप में किया गया है?
उत्तर : सम्प्रति

➣ सम्प्रति के समय दो राजधानियां कौन-कौन सी थीं?
उत्तर : पाटलिपुत्र (प्रथम) तथा उज्जयिनी (द्वितीय)

➣ सम्प्रति ने जैन तीर्थंकरों के हजारों मंदिरों का निर्माण कराया। उसने किसके प्रभाव में आकर जैन धर्म स्वीकार किया?
उत्तर : सुहास्तिन मुनि

➣ किस मौर्य शासक ने चंद्रगुप्त मौर्य की तरह एक जैनी की भांति श्रवणबेलगोला में सल्लेखन करते हुए प्राण त्यागे थे ?
उत्तर : सम्प्रति

➣ सम्प्रति के बाद कौन मौर्य शासक बना, जिसने 12 वर्षों तक शासन किया ?
उत्तर : शालिशुक

➣ किस मौर्य शासक को ‘गार्गी संहिता’ में अधार्मिक, धूर्त एवं झगड़ालू तथा यज्ञों का अनुष्ठान रोकने वाला कहा गया है?
उत्तर : शालिशुक

➣ पुराणों के अनुसार, अंतिम मौर्य शासक की हत्या किसने की थी?
उत्तर : सेनापति पुष्यमित्र शुंग

➣ अंतिम मौर्य सम्राट का क्या नाम था ?
उत्तर : वृहद्रथ

➣ अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्राकृत भाषा का प्रयोग किया है?
उत्तर : मागधी

➣ अशोक ने समूचे भारत और सीलोन (वर्तमान श्रीलंका) में बौद्ध धर्म का प्रसार किस प्रकार किया?
उत्तर : धर्म महामात्रों को भेजकर

➣ धम्म की शिक्षा देने के लिए अशोक ने किन पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी?
उत्तर : धम्म महामत्त

मौर्यकालीन समाज

➣ अर्थशास्त्र के मुताबिक वर्णाश्रम व्यवस्था के तहत किन वर्गों के लोगों को सेना में भर्ती करने का उल्लेख मिलता है?
उत्तर : सभी चार वर्णों के लोगों को

➣ मौर्य काल में नास्तिक धर्मों की लोकप्रियता में वृद्धि हुई, जिसकी ब्राह्मण धर्म में कठोर प्रतिक्रिया हुई। परिणामस्वरूप सामाजिक वातावरण तनावपूर्ण था। इस तनाव को अशोक ने किससे भरने की कोशिश की ?
उत्तर : धम्म से

➣ मौर्य समाज में शिक्षा एवं संस्कृति के संरक्षक कौन थे, जिन्हें कर से मुक्त रखा जाता था ?
उत्तर : ब्राह्मण

➣ ब्राह्मण’ अपराध करने पर उन्हें यातना के बजाय क्या किया जाता था?
उत्तर : माथे पर एक चिह्न दागना

➣ मौर्य काल में कृषकों को संख्या सर्वाधिक थी। संख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर कौन थे?
उत्तर : क्षत्रिय या योद्धा वर्ग

➣ ब्राह्मण साहित्य में स्त्रियों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता था। क्या बौद्ध एवं

➣ जैन धर्म में स्त्रियों को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता था ?
उत्तर : नहीं

➣ मेगस्थनीज ने अपनी पुस्तकों में बहुपत्नी प्रथा, विधवा पुनर्विवाह एवं विवाह विच्छेद (तलाक) का उल्लेख किया है। मेगस्थनीज के अनुसार क्या भारत में दास प्रथा थी ?
उत्तर : नहीं

➣ दो समुद्रों के बीच भूमि जीतने के लिए ‘चक्रवर्ती’ शब्द का प्रयोग किसने किया?
उत्तर : कौटिल्य

राज-प्रशासन

➣ मौर्य प्रशासन की जानकारी कौटिल्य (चाणक्य या विष्णुगुप्त) के ‘अर्थशास्त्र’ के अतिरिक्त किससे प्राप्त होती है?
उत्तर : ‘इंडिका’ (मेगस्थनीज)

➣ मौर्य प्रशासन में सभी प्रकार की सत्ता का स्रोत एवं उसका केन्द्र बिन्दु कौन होता था?
उत्तर : सम्राट (राजा)

➣ अशोक ने अपने किस शिलालेख में कहा है कि ‘सभी मनुष्य मेरी संतान हैं ?
उत्तर : पांचवें वृहत शिलालेख में

➣ अशोक ने मौर्यकालीन केन्द्रीकृत शासन व्यवस्था को किस शासन व्यवस्था में परिवर्तित कर दिया ?
उत्तर : पितृवत निरंकुश राजतंत्र

➣ सम्राट अपने शासन कार्यों में अमात्यों मंत्रियों तथा अधिकारियों से सहायता प्राप्त करता था। अर्थशास्त्र के अनुसार, किसका स्थान सम्राट के बाद दूसरा था ?
उत्तर : अमात्य

➣ अर्थशास्त्र के अनुसार, शासन की सुविधा के लिए अनेक प्रशासनिक विभाग बनाये गये थे, जिनकी संख्या 18 थी। इनको क्या कहा जाता था ?
उत्तर : तीर्थ

➣ चंद्रगुप्त मौर्य एवं बिंदुसार के समय में कुछ काल तक प्रधानमंत्री तथा प्रमुख धर्माधिकारी के दोनों पद किसके पास थे?
उत्तर : कौटिल्य (चाणक्य )

अर्थव्यवस्था

➣ मौर्य शासन में गुप्तचर विभागका संचालन ‘गूढ़पुरुष’ (जासूस) करते थे। ये गूढ़पुरुष किसके नियंत्रण में कार्य सम्पन्न करते थे?
उत्तर : महामात्यपसर्प

➣ मौर्यकाल में किसने गुप्तचरों को ‘इंस्पेक्टर’ नाम दिया है?
उत्तर : स्ट्रेबो

➣ गुप्तचर विभाग में नियुक्ति किस परीक्षा के माध्यम से होती थी?
उत्तर : उपधा परीक्षण

➣ मौर्य शासन के दौरान शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस होती थी। इन्हें क्या कहा जाता था?
उत्तर : रक्षिन

➣ सैन्य विभाग का प्रधान सेनापति’ होता था। युद्ध क्षेत्र में सेना का संचालन करने वाला पदाधिकारी क्या कहलाता था?
उत्तर : नायक

➣ किसने सैन्य प्रशासन के लिए 30 सदस्यों वाली एक समिति का वर्णन किया है, जो 5-5 सदस्यों की 6 उपसमितियों में विभाजित थीं?
उत्तर : मेगस्थनीज

➣ मौर्य काल में सैनिकों को नकद वेतन मिलता था। सेनापति का वार्षिक वेतन कितना था?
उत्तर : 48 हजार पण

➣ कौटिल्य के अर्थशास्त्र में ‘नवाध्यक्ष’ के उल्लेख से मौर्यों के पास किस प्रकार की सेना होने का प्रमाण मिलता है?
उत्तर : नौसेना

➣ कुणाल कहां का राज्यपाल था?
उत्तर : तक्षशिला

➣ रुद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख के अनुसार, सौराष्ट्र ( काठियावाड़) का राज्यपाल पुष्यगुप्त वैश्य था। उसने सिंचाई के लिए किस झील का निर्माण करवाया था ?
उत्तर : सुदर्शन झील

➣ अशोक के समय में सौराष्ट्र (काठियावाड़) के किस प्रांतपति ने सुदर्शन झील से पानी के निकास के लिए नहरें बनवायी थीं?
उत्तर : तुषास्प ( यवन)

➣ मौर्य काल में जिले या स्थानीय के प्रशासक को क्या कहा जाता था?
उत्तर : स्थानिक

➣ मौर्य काल में’ कौन भूमि के सर्वेक्षण एवं भू-राजस्व का निर्धारण करने के लिए उत्तरदायी होता था?
उत्तर : रज्जुक

➣ युक्त’ नामक अधिकारी किस प्रकार का कार्य करता था ?
उत्तर : सचिवालयी कार्य एवं लेखा व्यवस्था

➣ ग्राम स्तर तथा जनपद स्तर के बीच में प्रशासन का एक माध्यमिक स्तर भी था। यह 5 या 10 गांवों के समूह की एक इकाई होता था, इनके अधिकारी क्या कहलाते थे?
उत्तर : गोप और स्थानिक

➣ गोप कौन-सा एक अन्य पद भी धारण करता था?
उत्तर : जनगणना पदाधिकारी

➣ राजस्व वसूली का मुख्य अधिकारी क्या कहलाता था?
उत्तर : ‘समाहर्ता’

➣ राजकोष के प्रधान अधिकारी को क्या कहा जाता था?
उत्तर : सन्निधाता

➣ भूमि कर क्या कहलाता था?
उत्तर : भाग

➣ भूमि कर कृषि उपज के कितने भाग तक होता था?
उत्तर : 1/6 -1/4 भाग तक

➣ सिंचाई की सुविधाओं से युक्त भूमि पर उपज के कितने भाग तक अतिरिक्त भूमि कर लिया जाता था?
उत्तर : 1/5 से 1/3 भाग तक

➣ अशोक के रुम्मिनदेई अभिलेख के अनुसार, लुंबिनी ग्राम ( बुद्ध का जन्म स्थल) से उत्पादन का कितना भाग कर के रूप में लिया जाता था?
उत्तर : मात्र 8वां भाग

➣ अर्थशास्त्र के अनुसार, एक आपातकालीन कर भी लिया जाता था। इस क्या नाम था?
उत्तर : प्रणय

➣ बगीचों से प्राप्त होने वाली आय को क्या जाता था?
उत्तर : सेतु

➣ मौर्य काल में लिया जाने वाला कर ‘बलि’ किस प्रकार का कर था?
उत्तर : धार्मिक कर

➣ मौर्य काल में किन तीन भाषाओं का प्रचलन था?
उत्तर : संस्कृत, प्राकृत और पालि।

➣ अशोक ने किसको सम्पूर्ण साम्राज्य की राजभाषा बनाया और इसी भाषा में अपने अभिलेख उत्कीर्ण कराए ?
उत्तर : पालि को

➣ मौर्य प्रशासन में सिक्कों की जांच करने वाले अधिकारी को क्या कहा जाता था?
उत्तर : रूपदर्शक

➣ मौर्य साम्राज्य की राजकीय मुद्रा चांदी से निर्मित थी, जिसका भार 3/4 तोले के बराबर था। मौर्य काल की राजकीय मुद्रा को क्या कहा जाता था?
उत्तर : पण

➣ मौर्य काल की अर्थव्यवस्था में किस शब्द का प्रयोग समुद्री मार्गों के लिए किया जाता था?
उत्तर : संयानपथ

➣ ब्राह्मणों को राज्य की ओर से कर मुक्त भूमि दान में दी जाती थी। इसे क्या कहा जाता था?
उत्तर : ब्रह्मदेय

अन्य

➣ किस मौर्य शासक के समय में कश्मीर के श्रीनगर और नेपाल के ललितपाटन नामक नगरों का निर्माण हुआ?
उत्तर : अशोक

➣ पत्थर पर शीशे की तरह चमकीली पॉलिश लगाने की कला मौर्य कलाकारों ने किससे सोखी थी ?
उत्तर : हखामनियों से

➣ सांची का विशाल स्तूप किस के समय को निर्धारित करता है?
उत्तर : मौर्यों के समय को

➣ मैक्यावेली के ‘द प्रिंस’ की तुलना किस भारतीय ग्रंथ से की जा सकती है?
उत्तर : कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ से

➣ मौर्यकाल के लोक सेवकों को आम तौर पर क्या कहा जाता था ?
उत्तर : अमात्य

➣ अशोक के अधीन मौर्य राजतंत्र का शासन कैसा था ?
उत्तर : प्रबुद्ध स्वेच्छाचारी शासन

➣ अशोक के धर्मचक्र ( या धम्मचक्र) में कितनी तीलियां (ओर) अंकित हैं?
उत्तर : 24

➣ विशाखदत्त ने अपने सुप्रसिद्ध नाटक ‘मुझराक्षस’ में किस मौर्य सम्राट का विशिष्ट रूप से वर्ण उपलब्ध है?
उत्तर : चंद्रगुप्त मौर्य

➣ अशोक का समकालीन तुरमय कहां का राजा था?
उत्तर : मिस्र

➣ पत्थर पर प्राचीनतम शिलालेख किस भाषा में थे?
उत्तर : प्राकृत

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page