1. चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहासन पर निम्नलिखित में से कौन बैठा था ?
S.S.C. (लोअर डिवीजन क्लर्क) परीक्षा, 2005
उत्तर-(c)
चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य सिंहासन पर बिंदुसार बैठा था।
2.यूनानियों को भारत से बाहर किसने निकाला था?
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(a)
यूनानियों को भारत से बाहर निकालने का श्रेय चंद्रगुप्त मौर्य को जाता है। 305 ई. पू. में यूनानी शासक सेल्यूकस और चंद्रगुप्त मौर्य के मध्य हुए युद्ध के उपरान्त हुई संधि के फलस्वरूप सेल्यूकस ने चंद्रगुप्त मौर्य के साथ अपनी पुत्री के विवाह में दहेज के रूप में एरिया, अराकोसिया, जेड्रोसिया और पेरीपेमिसदाई के क्षेत्रों को दिया था।
3. अशोक के अधीन मौर्य राजतंत्र का सबसे सही वर्णन निम्नलिखित में से कौन-सा होगा ?
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(b)
अशोक के अधीन मौर्य राजतंत्र केन्द्रीकृत शासन के आधिपत्य पर आधारित था।
4. अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन किस घटना
से आया ?
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(b)
अशोक की प्रशासनिक नीति में भारी परिवर्तन ‘कलिंग युद्ध की घटना के बाद आया| कलिंग युद्ध के बाद ही अशोक द्वारा ‘भेरी घोष’ की नीति का त्याग कर ‘धम्म घोष’ की नीति को अपनाया गया।
5.निम्नोक्त में से कौन मौर्य वंश का अंग नहीं था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(a)
अजातशत्रु मौर्य वंश का शासक नहीं था इसका संबंध हर्यक वंश से है। हर्यक वंश का संस्थापक बिंबिसार था और अजातशत्रु इसका पुत्र था।
6.निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन सा है?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(a)
दिए गए राजवंशों में प्राचीनतम मौर्य राजवंश (322-185 ई.पू.) है, जिसकी स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ई.पू. में कौटिल्य की सहायता से की थी। महान सम्राट अशोक इसी राजवंश का था। कण्व राजवंश 75 ई. पू. 30 ई. पू. तक कुषाण राजवंश 15 ई.- 230 ई. तक तथा गुप्त राजवंश 319 ई. से 550 ई. तक था।
7.निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम ‘देवानाम पियदर्शी’ था ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2002, 2012
उत्तर-(a)
मौर्य सम्राट अशोक के अभिलेखों उसे ‘देवानांपिय देवानामपियदर्शी तथा राजा’ आदि की उपाधियों से सम्बोधित किया गया है। मास्की, गुर्जरा, निट्ठर तथा उदेगोलम लेखों में उसका नाम ‘अशोक’ मिलता है तथा पुराणों में उसे अशोक वर्धन’ कहा गया है।
8.कलिंग युद्ध के बाद निम्न में से किसने महाराज अशोक के रूपांतरण को दर्ज किया ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(d)
तेरहवें शिलालेख से कलिंग युद्ध के सन्दर्भ में स्पष्ट साक्ष्य मिलते हैं। यह घटना अशोक के शासनकाल के 8वें वर्ष अर्थात 261 ई.पू. में घटित हुई। इस शिलालेख में उसने कलिंग युद्ध से हुई पीड़ा पर दुःख और पश्चाताप व्यक्त किया है।
9. निम्नलिखित में से किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
दिए गए विकल्पों में से मेगस्थनीज सर्वप्रथम भारत आया था। मेगस्थनीज यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था, जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था। इसने अपनी पुस्तक ‘इण्डिका’ में मौर्य युगीन समाज एवं प्रशासन के विषय में लिखा है।
10. चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा गया यूनानी राजदूत था –
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. ‘इंडिका’ किसने लिखी ?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग (M.T.S.) परीक्षा, 2013
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
12. निम्नलिखित में सम्राट अशोक की यह पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(d)
करुवाकी से अशोक बहुत प्रभावित था। अशोक की यही एक मात्र पत्नी है जिसका उल्लेख कौशाम्बी स्तम्भ लेख में मिलता है।
13. अशोक ने किस बौद्ध साधु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अपनाया ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा 2010
उत्तर-(b)
सिंहली अनुश्रुतियों दीपवंश एवं महावंश के अनुसार अशोक को उसके शासन के चौथे वर्ष निग्रोध नामक भिक्षु ने बौद्ध धर्म में दीक्षित किया। दिव्यावदान अशोक को बौद्ध धर्म में दीक्षित करने का श्रेय उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षु को देता है।
14.निम्नलिखित में से किस शासक के शासन काल में नेपाल में बौद्ध धर्म का आगमन हुआ था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
अशोक के शासन काल में नेपाल में बौद्ध धर्म का आगमन हुआ था।निग्लीवा या निगालि सागर स्तम्भ लेख से पता चलता है कि अशोक अपने राज्याभिषेक के 12वें वर्ष निगालि सागर आया और यहां कनकमुनि ( एक पौराणिक बुद्ध) के स्तूप को सम्बर्द्धित एवं के द्विगुणित करवाया।
15. चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य निम्नलिखित में से किस विद्या केन्द्र से संबंधित था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(a)
चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य तक्षशिला विद्या केन्द्र से संबंधित था।
16. कलिंग युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(a)
अशोक ने अपने राज्याभिषेक (269 ई.पू.) के आठवें वर्ष अर्थात 261 ई.पू. में कलिंग पर आक्रमण किया था। इसका स्पष्ट साक्ष्य अशोक के तेरहवें शिलालेख में मिलता है।
17. अशोक पर कलिंग युद्ध का प्रभाव कहां दिखाई देता है?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग (M.T.S.) परीक्षा, 2013
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
18. मौर्य काल के दौरान शिक्षा का सबसे प्रसिद्ध केंद्र निम्न में से कौन-सा था ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(d)
मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र तक्षशिला था। यहां विश्व भर से लोग पढ़ने आते थे। यह वर्तमान इस्लामाबाद ( पाकिस्तान की राजधानी) से कुछ ही दूरी पर पश्चिम में स्थित है। चन्द्रगुप्त मौर्य ने सैनिक शिक्षा तक्षशिला से प्राप्त किया था। चाणक्य यहां का प्रसिद्ध आचार्य भी था।
19. अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्रकृत भाषा का प्रयोग किया है?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(a)
अशोक के अभिलेखों को पढ़ने में सबसे पहली सफलता 1837 ई. में जेम्स प्रिंसेप को मिली थी। राजा अशोक ने सर्वप्रथम भारत में शिलालेख का प्रचलन आरंभ किया। इस शिलालेख में ब्राह्मी, खरोष्ठी, ग्रीक एवं अरमाइक लिपि का प्रयोग हुआ है। अशोक के स्तम्भ-लेखों की संख्या 7 है। अशोक ने अपने अधिकांश अभिलेखों में अर्थ- मगधी प्राकृत का प्रयोग किया था।
20.अर्थशास्त्र की रचना किसने की थी ?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2011
उत्तर-(b)
प्रसिद्ध ग्रंथ अर्थशास्त्र की रचना कौटिल्य (चाणक्य) ने की थी। मूलतः राजनीति शास्त्र के इस ग्रंथ से मौर्यकालीन प्रशासन के साथ-साथ तत्कालीन सामाजिक आर्थिक स्थिति की भी जानकारी प्राप्त होती है।
21. निम्न में किसने और कब, पहली बार अशोक के शिलालेखों का अर्थ स्पष्ट किया था ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(d)
सर्वप्रथम 1837 ई. में जेम्स प्रिंसिप नामक विद्वान ने अशोक के शिलालेखों को पढ़ा था जबकि सबसे पहले 1750 ई. में टीफेन थेलर महोदय द्वारा खोजा गया अभिलेख दिल्ली-मेरठ अभिलेख था। प्रसिद्ध इतिहासकार डी. आर. भण्डारकर महोदय ने तो मात्र अभिलेखों के आधार पर अशोक का इतिहास लिखने का प्रयास किया है।
22. राजतंत्र के बारे में निम्न में से किस ग्रंथ में विवेचन उपलब्ध है?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(c)
कौटिल्य के अर्थशास्त्र में कुल 15 अधिकार व (भाग), 180 प्रकरण (उपभाग) तथा 6000 श्लोक हैं। राजतंत्र के बारे में अर्थशास्त्र नामक ग्रंथ में विवेचन उपलब्ध है।
23. निम्नलिखित में से किसके द्वारा तृतीय बौद्ध परिषद् को संरक्षण प्रदान किया गया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2005
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2005
उत्तर-(b)
महात्मा बुद्ध की मृत्यु के 236 वर्ष बाद 247 ई. पूर्व में पाटलिपुत्र के अशोकाराम विहार में अशोक के शासनकाल में तृतीय बौद्ध संगीति आयोजित हुई। इसमें अभिधम्म नामक तीसरा पिटक जोड़ दिया गया तथा इस पिटक का ग्रन्थ कथावस्तु का संकलन किया गया। इस संगीति में स्थविर सम्प्रदाय का ही बोलबाला था।
24. बिंदुसार ने विद्रोहियों ( Rebellion) को कुचलने के लिए अशोक को कहां भेजा ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(b)
बिंदुसार 298 ई. में मगध का राजा बना था। इन्हें ‘अमित्रघात’ के नाम से जाना जाता था। वायुपुराण में इन्हें ‘भद्रसार’ कहा गया है। तथा जैन ग्रंथों में सिंहसेन’ कहा गया है। बिंदुसार ‘आजीवक’ सम्प्रदाय का अनुयायी था। बिंदुसार के शासनकाल के दौरान तक्षशिला में हुए विद्रोह को कुचलने के लिए अशोक को भेजा गया था।
25. मौर्य वंश के तत्काल बाद किस वंश ने आकर मगध राज्य पर शासन किया?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(b)
अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या करके पुष्यमित्र शुंग द्वारा 184 ई. पू. में शुंग वंश की स्थापना की गयी।
2.मिलिंदपान्हो क्या है ?
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(d)
मिलिंदपान्हो एक बौद्ध पाठ या ग्रंथ है जो इण्डोन्ग्रीक शासक मिनेण्डर एवं
बौद्ध भिक्षु नागसेन के संवाद के रूप में रचित है।
3.भारतीयों के लिए महान् ‘सिल्क मार्ग’ किसने आरम्भ कराया ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(a)
चूंकि पार्थियनों के रोम से संबंध अच्छे नहीं थे, इसलिए चीन से व्यापार करने के लिए रोम को कुषाणों से मधुर संबंध बनाने पड़े। यह व्यापार महान ‘सिल्क मार्ग’ या रेशम मार्ग से सम्पन्न होता था। इस मार्ग को आरंभ कराने का श्रेय कनिष्क को दिया जाता है।
4.निम्नलिखित में से कनिष्क के समकालीन कौन थे?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
अश्वघोष, नागार्जुन तथा वसुमित्र को कुषाण शासक कनिष्क का संरक्षण प्राप्त था। अश्वघोष, कनिष्क के राजकवि थे। चतुर्थ बौद्ध संगीति की अध्यक्षता वसुमित्र ने की थी। शून्यवाद का प्रतिपादन नागार्जुन ने किया था।
5. भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) का शुभारंभ किसने किया?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(c)
संस्कृत नाटकों में पर्दे के लिए ‘यवनिका’ शब्द आता है, जो यूनानी भाषा से लिया गया है। भारतीय रंगमंच में यवनिका का शुभारंभ यूनानियों ने किया था।
6.किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक’ कहा जाता है ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
कुषाण शासक कनिष्क को द्वितीय अशोक कहा जाता है।
7.चरक किसके राज-चिकित्सक थे ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
S.S.C. (डाटा एंट्री आपरेटर) परीक्षा, 2009
S.S.C. (डाटा एंट्री आपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(d)
चरक कनिष्क के राज चिकित्सक थे। इन्हें चिकित्सा का जनक’ कहा जाता है। इन्हें चिकित्सा की प्रत्येक विधा पर समान अधिकार था। इन्होंने चिकित्साशास्त्रीय ग्रंथ ‘चरक संहिता’ की रचना की।
8.गांधार कला किस काल में विकसित हुई थी?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2004
उत्तर – (d)
गांधार कला कुषाण काल में विकसित हुई थी। गांधार कला की विषय-वस्तु
भारतीय थी, परंतु कला शैली यूनानी और रोमन थी। इसलिए गांधार कला को ग्रीको-रोगन, ग्रीको बुद्धिस्ट या हिन्दू- यूनानी कला भी कहा जाता है। सर्वप्रथम गांधार नामक स्थान परइसके प्रकट होने के कारण इसे गांधार कला कहा जाता है।
9.कुषाण काल में भारतीय और ग्रीक शैली के मिश्रण से विकसित कला विद्यालय को किस नाम से जाना जाता है?
S.S.C. मल्टी टॉरिंकंग (M.T.S.) परीक्षा, 2013
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. यूनानी- रोमन कला को निम्नलिखित में से कहां स्थान प्राप्त हुआ है ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर – (b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. कनिष्क किस वर्ष में राज्य सिंहासन पर आरूढ़ हुए ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(b)
कुषाण शासक कनिष्क के राज्यारोहण की सर्वाधिक मान्य तिथि 78 ई. है। इसी से शक संवत का प्रारंभ माना जाता है।
12. शक संवत् किसने और कब शुरू किया था ?
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2008
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(d)
शक संवत् का संस्थापक कनिष्क था, जिसके द्वारा इसे 78 ई. में प्रारंभ किया गया था।
13. कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2004
उत्तर-(b)
कुषाण काल में सर्वाधिक विकास कला के क्षेत्र में हुआ। इस समय कला की दो शैलियाँ यथा (i) मथुरा कला तथा (ii) गांधार कला का विकास हुआ।
14. कनिष्क की राजधानी थी-
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2004
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2004
उत्तर-(a)
पाकिस्तान के पेशावर जिला को ही प्राचीन काल में पुरुषपुर नाम से जाना जाता था। कुषाण शासक कनिष्क ने इस नगर की स्थापना की तथा यहीं अपनी राजधानी बसायी।
15. लेखकों और पुस्तकों के निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा सही नहीं है।
पुस्तक : लेखक
पुस्तक : लेखक
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
माध्यमिक दर्शन के प्रसिद्ध आचार्य नागार्जुन कनिष्क की राजसभा में निवास करते थे। उन्होंने प्रज्ञापारमित्रा सूत्र की रचना की थी। जिसमें शून्यवाद (सापेक्षवाद ) का प्रतिपादन है। ध्रुवस्वामिनी के लेखक जयशंकर प्रसाद हैं नागार्जुन नहीं।
16. निम्नलिखित साहित्यिक कृतियों का उनके लेखकों के साथ मिलान करिए :
A. कविराजमार्ग – 1. महावीराचार्य
B. आणि – 2. सकटायन
C. गणितसारासगृह – 3. अमोघवर्ष
D. अमोघप्रिथी – 4. जिनसेन
A B C D
A. कविराजमार्ग – 1. महावीराचार्य
B. आणि – 2. सकटायन
C. गणितसारासगृह – 3. अमोघवर्ष
D. अमोघप्रिथी – 4. जिनसेन
A B C D
S.S.C. CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(c)
सही सुमेलित हैं-
साहित्य लेखक
कविराजमार्ग – अमोघवर्ष
आदिपुराण - जिनसेन
गणितसारास्मगृह – महावीराचार्य
अमोघब्रिथी – सकटायन
17. किस संग्रहालय में कुषाण की मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा है?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(a)
मथुरा संग्रहालय में कुषाण की मूर्तियों का संग्रह अधिक मात्रा
में है। मथुरा कला का जन्म कनिष्क के समय हुआ था। इसमें
लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग किया गया था।
18. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष के कितने महीनों के नाम
रोम के सम्राटों के नामों पर रखे गए हैं?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(c)
ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष के दो महीनों के नाम रोम के सम्राटों के नामों पर रखे गए हैं।
जुलाई - जूलियस सीजर के नाम पर
अगस्त – आगस्टस के नाम पर
जुलाई - जूलियस सीजर के नाम पर
अगस्त – आगस्टस के नाम पर
19. निम्न के जोड़े बनाइए
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2012
उत्तर-(b)
सही सुमेलित हैं-
विक्रम संवत- 58 B. C. (वास्तव में यह 57 ई.पू. है)
शक संवत – 78A.D.
कलचुरी संवत - 248A.D.
गुप्त संवत – 320A.D. (319 ई.)
विक्रम संवत- 58 B. C. (वास्तव में यह 57 ई.पू. है)
शक संवत – 78A.D.
कलचुरी संवत - 248A.D.
गुप्त संवत – 320A.D. (319 ई.)
20. निम्नलिखित में से यह महानतम् कुषाण नेता कौन था, जो बौद्ध बन गया था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(c)
महानतम कुषाण शासक कनिष्क था। प्रारंभ में वह शैव था परंतु बाद में बौद्ध बन गया था।
21. ईसा पूर्व द्वितीय शती में कागज बनाने की कला को किसने खोजा?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(a)
ईसा पूर्व द्वितीय शती में कागज बनाने की कला को चीनियों ने खोजा था।
22. ‘पुरुषपुर’ निम्नलिखित में से किसका दूसरा नाम है?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(c)
पाकिस्तान का पेशावर जिला ही प्राचीन समय में ‘पुरुषपुर’ नाम से प्रसिद्ध था। कुषाण शासक कनिष्क ने इस नगर की स्थापना की तथा यहीं अपनी राजधानी बसायी थी।
23. कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली निम्नलिखित में से किसका मिश्रण है ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(d)
कुषाण काल (मुख्यत: कनिष्क के समय) के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली भारत- ग्रीक (यूनानी) शैली का मिश्रण है। इसका केन्द्रबिन्दु गांधार था, अतः इसे गांधार कला शैली भी कहा जाता है। इसमें बुद्ध एवं बोधिसत्वों की मूर्तियां काले स्लेटी पाषाण से बनाई गई हैं।
24. कला की गांधार शैली किसके शासन काल में पनपी थी?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
25. भारतीय और यूनानी कला के अभिलक्षणों को समन्वित करने वाली कला शैली का क्या नाम है?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
26. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस काल पर आधारित है?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
राष्ट्रीय पंचांग शक काल पर आधारित है। इस संवत् का प्रवर्तक कुषाण शासक कनिष्क था। इसका समय 78 ई. माना जाता है।
27. कनिष्क के शासन काल में रहने वाले साहित्यकार थे-
S.S.C. (स्टेनोग्राफर) ग्रेड ‘डी’ परीक्षा, 2005
उत्तर-(a)
कनिष्क के शासन काल में रहने वाले नागार्जुन और अश्वघोष दो प्रमुख साहित्यकार थे। वसुमित्र भी कनिष्क के दरबार में रहता था परन्तु वह साहित्यकार नहीं था।
28. सातवाहनों ने पहले स्थानीय अधिकारियों के रूप में काम किया था –
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
सातवाहनों ने मौयों के अधीन स्थानीय अधिकारियों के रूप में काम किया था।
29. सातवाहन वंश का महानतम शासक किसे माना जाता है?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2004
उत्तर-(b)
सातवाहन वंश की स्थापना सिमुक ने किया था। इस वंश का महानतम शासक गौतमी पुत्र शातकर्णि था, जिन्हें पश्चिग का स्वामी कहा जाता है। नासिक प्रशस्ति में उल्लेख मिलता है कि उसके वाहनों (अश्वों) ने तीनों समुद्रों का जल पिया था (तिसमुद्र-तोय-पीतवाहन ) |
30. प्राचीन काल में निम्नलिखित में से कौन कलिंग का एक महान शासक था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(c)
प्राचीन काल में खारवेल कलिंग का एक महान शासक था। खारवेल कलिंग का वीर एवं प्रतापी शासक था। इसके बारे में हमारी जानकारी का मुख्य स्रोत हाथीगुम्फा अभिलेख है। यह द्वितीय सदी ई.पू. में शासक हुआ था तथा इसका संबंध खारवेल के चेदि वंश से था। इसने अनेक विजयें प्राप्त की जिनमें मगध के शासक बृहस्पति मित्र पर तथा दक्षिण के सातवाहन शासक
शातकर्णी पर विजयें प्रमुख हैं। यह जैन तीर्थंकर की मूर्ति को मगध से कलिंग ले जाने में सफल रहा। इसने कृषि हेतु नहरों का निर्माण करवाया तथा प्राची नदी के दोनों तटों पर महाविजय प्रसाद नामक महल बनवाया। यह जैन धर्म का अनुयायी था। इसने ऐरा, महाराज, मेघवाहन, कलिंगाधिपति आदि उपाधियां भी धारण की।
31. राजा खारवेल किसके चेदी वंश के महानतम शासक थे ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
32. निम्नलिखित में से विद्या की सबसे पुरानी पीठ कौन-सी है?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(a)
तक्षशिला विद्या की सबसे पुरानी पीठ है। यह मौर्य युग के पूर्व ही स्थापित था। नालंदा एवं उज्जैन गुप्तकालीन जबकि विक्रमशिला पाल युगीन विद्या केन्द्र थे। नगरी अत्यन्त प्राचीन काल में गान्धार जनपद की राजधानी थी। यह आधुनिक रावलपिंडी से 20 मील पश्चिम की ओर सिन्ध तथा झेलम नदियों के बीच स्थित है। रामायण की परम्परा के अनुसार भरत के पुत्र तक्ष ने इसे बसाया था। जनमेजय का नाग यज्ञ यहीं पर हुआ था। इसकी सबसे
अधिक ख्याति शैक्षणिक क्षेत्र में मानी जाती है। यह उच्च शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। व्याकरण के विश्वविख्यात विद्वान पाणिनी, राजनीति तथा अर्थशास्त्र के विश्व-विश्रुत विद्वान चाणक्य तथा आयुर्वेद चिकित्सा के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य जीवक ने तक्षशिला में शिक्षा पाई थी। इसके अतिरिक्त कौशल नरेश प्रसेनजित, बौद्ध विद्वान वसुबन्धु आदि ने यहीं शिक्षा प्राप्त की थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपनी सैनिक शिक्षा यहीं पर ग्रहण की थी। चाणक्य यहां का प्रमुख आचार्य भी बन गया।
33. किस वंश के शासकों ने ब्राहाणों तथा बौद्ध भिक्षुओं को करमुक्त ग्राम देने की प्रथा प्रारम्भ की थी ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(a)
सातवाहन शासकों ने ब्राह्मणों तथा बौद्ध भिक्षुओं को भूमि दान में देने की प्रथा प्रारम्भ की। यह भूमि सभी प्रकार के करों से मुक्त होती थी। कालान्तर में इन्हीं अनुदानों ने सामन्तवाद के विकास में योगदान दिया जिससे केन्द्रीय नियन्त्रण शिथिल हो गया।
34. भारत में प्रथम स्वर्ण मुद्राएं किसने चलाई ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(a)
उत्तर-पश्चिम भारत में स्वर्ण सिक्कों का प्रचलन इण्डो-ग्रीक (हिन्द-यवन) राजाओं ने करवाया था जबकि इन्हें नियमित एवं पूर्णरूप से प्रचलित कराने का श्रेय कुषाण शासकों को जाता है। कुषाण शासकों ने स्वर्ण एवं तात्र दोनों ही प्रकार के सिक्कों को प्रचलित किया था।
35. भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के जारी करने वाले निम्नलिखित
में से कौन थे?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(a)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
36. तक्षशिला के प्रसिद्ध स्थल के रूप में होने का कारण था-
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(c)
प्राचीन काल में तक्षशिला शिक्षा के साथ-साथ गांधार कला का प्रसिद्ध स्थान था।
37. भारत में वर्ण व्यवस्था किस लिए बनाई गई थी?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(d)
भारत में वर्ण व्यवस्था व्यावसायिक श्रम विभाजन हेतु बनाई गई थी।
Leave a Reply