➣ गुप्त राजवंश का इतिहास का ज्ञात किस से होता है?
उत्तर : साहित्यिक तथा पुरातात्विक दोनों
➣ साहित्यिक प्रणामों में सर्वप्रथम किसका स्थान आता है?
उत्तर : पुराण
➣ चौथी शताब्दी में उत्तर भारत में एक नए राजवंश का उदय हुआ, उसका क्या नाम था?
उत्तर : गुप्तवंश
➣ गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर : श्रीगुप्त
➣ गुप्तवंश ने लगभग 300 वर्षों तक शासन किया। इनके शासन की अवधि क्या है?
उत्तर : 319-550 ई.
➣ गुप्त साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?
उत्तर : चंद्रगुप्त प्रथम
➣ प्रभावती गुप्त के पूना ताम्रपत्र अभिलेख में श्रीगुप्त को क्या कहा गया है?
उत्तर : आदिराज
➣ किस विदेशी यात्री ने कहा कि श्रीगुप्त ने सारनाथ के निकट एक मंदिर बनवाया था तथा 24 गांव दान में दिये थे?
उत्तर : इत्सिंग
➣ श्रीगुप्त के बाद गुप्त वंश का अगला शासक कौन बना, जिसने ‘महाराज’ की उपाधि भी ग्रहण की थी ?
उत्तर : घटोत्कच गुप्त
➣ प्रभावती गुप्त के पूना एवं रिद्धपुर ताम्रपत्र अभिलेखों में घटोत्कच को गुप्त वंश का कौन-सा राजा बताया गया है?
उत्तर : प्रथम राजा
➣ चन्द्रगुप्त प्रथम गुप्त वंश का तीसरा एवं प्रथम महान शासक था। इसने कौन-सी उपाधि धारण की थी?
उत्तर : महाराजाधिराज
➣ फाह्यान किस गुप्तनरेश के शासनकाल में भारत आया था?
उत्तर : चंद्रगुप्त द्वितीय (375-415 ई.)
➣ किस चीनी यात्री ने कुमारगुप्त प्रथम (शक्रादिव्य), बुधगुप्त, बालादित्य आदि गुप्त शासकों का उल्लेख किया है?
उत्तर : ह्वेनसांग
➣ गुप्तकालीन स्वर्ण सिक्कों का सबसे बड़ा संग्रह कहां से प्राप्त हुआ है?
उत्तर : बयाना, राजस्थान
➣ महरौली (दिल्ली) के लौह स्तम्भ से प्राप्त लेख में किसकी प्रशस्ति की गयी है?
उत्तर : चन्द्रगुप्त द्वितीय
➣ समुद्रगुप्त की किस प्रशस्ति में उसकी विजयों की जानकारी है, जिससे गुप्त साम्राज्य के भौगोलिक विस्तार का पता चलता है ?
उत्तर : इलाहाबाद प्रशस्ति
➣ कदम्ब वंश के शासक काकुष्ठवर्मन के अभिलेखों के अनुसार, उसकी पुत्री का विवाह किस वंश में हुआ था ?
उत्तर : गुप्त वंश
➣ किस गुप्त शासक के सिक्कों से अश्वमेध करने की जानकारी प्राप्त होती है?
उत्तर : कुमारगुप्त प्रथम
➣ चांदी की एकमात्र मुहर पायी गयी है। यह किस गुप्त शासक के काल की हैं?
उत्तर : कुमारगुप्त द्वितीय
➣ वैशाली से प्राप्त मुहरों में सर्वाधिक प्रसिद्ध चन्द्रगुप्त द्वितीय की पत्नी के सिक्के हैं। उसकी पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर : ध्रुवदेवी या ध्रुवस्वामिनी
➣ चन्द्रगुप्त के कुमारदेवी सिक्कों से उनकी किस प्रस्थिति की जानकारी प्राप्त होती है?
उत्तर : राजनैतिक प्रस्थिति
➣ स्थान गुप्त साम्राज्य की जानकारी प्रदान करने के लिए किस ग्रंथ को प्राप्त है?
उत्तर : नीतिसार
➣ नीतिसार की रचना कामंदक ने किस गुप्त शासक के काल में की थी?
उत्तर : चन्द्रगुप्त प्रथम
➣ रघुवंशम्’, ‘कुमारसंभव’, ‘मालविकाग्निमित्रम्’, ‘मेघदूतम्’ तथा ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ से प्रकृति, प्रेम, समाज, प्रशासन, धर्म और राजनैतिक इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है। ये रचनाएं किसकी हैं?
उत्तर : कालिदास
➣ महाकवि कालिदास को किस काल विभूति माना जाता है ?
उत्तर : गुप्त काल
➣ चन्द्रगुप्त प्रथम ने लिच्छवी राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह कर दहेज में कौन-सा राज्य प्राप्त किया था?
उत्तर : वैशाली राज्य
➣ चन्द्रगुप्त प्रथम ने अपने राज्यारोहण की स्मृति में 319-20 ई. में किस संवत् की शुरुआत की ?
उत्तर : गुप्त संवत्
➣ प्रयाग प्रशस्ति के अनुसार, चन्द्रगुप्त प्रथम ने अपने राज्यकाल में ही किसको अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया था ?
उत्तर : समुद्रगुप्त को ( 335-380 ई.)
➣ समुद्रगुप्त के ‘प्रयाग प्रशस्ति’ में कोसल के शासक का क्या नाम था?
उत्तर : महेन्द्र
➣ किस गुप्त शासक ने ‘धरणिबन्ध’, ‘सम्पूर्ण पृथ्वी को जीतने वाला’ और ‘पृथिव्या प्रथम वीर’ की उपाधि ग्रहण की?
उत्तर : समुद्रगुप्त ने
➣ किसके द्वारा रचित इलाहाबाद स्तम्भ अभिलेख में समुद्रगुप्त की विजयों का वर्णन किया गया है?
उत्तर : हरिसेण
➣ समुद्रगुप्त शासन के आधार के लिए कौन-सी नीति अपनाई थी?
उत्तर : हिंसा एवं आक्रमण की नीति
➣ समुद्रगुप्त के सिक्कों से सैनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है?
उत्तर : समुद्रगुप्त
➣ एक सिक्के में समुद्रगुप्त को कौन-सा वाद्य यंत्र बजाते हुए दिखाया गया है?
उत्तर : वीणा
➣ किस गुप्त सम्राट के सिक्कों पर ‘अश्वमेध पराक्रम खुदा है?
उत्तर : समुद्रगुप्त
➣ किस गुप्त शासक को ‘कविराज’ कहा जाता था?
उत्तर : समुद्रगुप्त
➣ किसके भितरी अभिलेख में तथा प्रभावती गुप्ता के पूना ताम्र लेख में समुद्रगुप्त को अनेक अश्वमेध यज्ञों को करने वाला कहा गया है?
उत्तर : स्कंदगुप्त
➣ चीनी स्रोतों के अनुसार, श्रीलंका के किस राजा ने उपहार भेजकर समुद्रगुप्त से गया में एक बौद्ध मंदिर बनाने की अनुमति मांगी थी?
उत्तर : राजा मेघवर्मन
➣ समुद्रगुप्त ने किसको अपनी राजधानी बनाया ?
उत्तर : पाटलिपुत्र
➣ इतिहासकार विंसेंट स्मिथ ने समुद्रगुप्त को क्या कहकर संबोधित किया है?
उत्तर : भारत का नेपोलियन
➣ समुद्रगुप्त के बाद उसका बड़ा पुत्र गुप्तवंश का अगला शासक बना, किंतु वह एक अयोग्य शासक था। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : रामगुप्त
➣ विशाखदत्त के किस ग्रंथ से शक शासक द्वारा रामगुप्त की पराजय एवं चन्द्रगुप्त द्वितीय द्वारा दोनों की हत्या कर राज्यारोहण तथा ध्रुव देवी (रामगुप्त की पत्नी) से विवाह का वर्णन है ?
उत्तर : देवीचन्द्रगुप्तम्
➣ रामगुप्त के छोटे भाई का क्या नाम था?
उत्तर : चन्द्रगुप्त द्वितीय
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय की माता का नाम क्या था?
उत्तर : रानी (महिषी) दत्त देवी
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय का दूसरा नाम क्या था ?
उत्तर : देवराज या देवगुप्त
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय ने विक्रमांक, विक्रमादित्य, परमभागवत आदि उपाधियां धारण कीं। इसलिए उसका प्रसिद्ध नाम क्या है?
उत्तर : चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय ने किन तीन राजवंशों से वैवाहिक संबंध स्थापित किये?
उत्तर : वाकाटक, नागवंश एवं कदम्ब राजवंश
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती गुप्त का विवाह वाकाटक वंश के किस शासक से हुआ था?
उत्तर : रुद्रसेन द्वितीय
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय ने किस शक शासक को पराजित कर ‘शकारि’ एवं ‘विक्रमादित्य’ का विरुद धारण किया?
उत्तर : रुद्रसिंह तृतीय
➣ शकों पर विजय के परिणामस्वरूप पश्चिमी समुद्र तट के किस प्रसिद्ध बन्दरगाह पर चन्द्रगुप्त द्वितीय का नियंत्रण स्थापित हो गया?
उत्तर : भृगुकच्छ
➣ शकों पर विजय के परिणामस्वरूप चन्द्रगुप्त द्वितीय ने किस धातु के विशेष सिक्के जारी किए ?
उत्तर : चांदी
➣ किन पुराणों से पता चलता है कि चन्द्रगुप्त द्वितीय ने कांसल, पुंडू (बंगाल) तथा ताम्रलिप्ति तक अपने साम्राज्य का विस्तार किया?
उत्तर : विष्णु पुराण और वायु पुराण
➣ दिल्ली में महरौली के कुतुबमीनार के पास स्थित किस स्तम्भ पर ‘चन्द्र’ नाम उत्कीर्ण है, जिसे ‘चन्द्रगुप्त द्वितीय’ माना जाता है?
उत्तर : लौह स्तम्भ
➣ 399 ई. में किस गुप्त शासक के समय में चीनी बौद्ध यात्री फाह्यान भारत आया?
उत्तर : चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
➣ विदेशी यात्री फाह्यान भारत में कितने समय तक रहा ?
उत्तर : 15 वर्ष ( 399 – 414 ई. )
➣ चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के समय में कौन क्षेत्र विद्या के प्रमुख केन्द्र थे?
उत्तर : पाटलिपुत्र एवं उज्जयिनी
➣ चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किस नगर को अपनी दूसरी राजधानी बनाया ?
उत्तर : उज्जयिनी
➣ राजशेखर कृत पुस्तक के मुताबिक उज्जयिनी में कवियों की परीक्षा लेने के लिए एक विद्वानों की परिषद थी?
उत्तर : काव्यमीमांसा
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय का सेनापतिं आम्रकार्दव किस धर्म को मानता था?
उत्तर : बौद्ध धर्म
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय का कौन सा पुत्र उसका उत्तराधिकारी बना और गुप्त साम्राज्य का एक महान शासक साबित हुआ?
उत्तर : कुमारगुप्त प्रथम
➣ कुमारगुप्त प्रथम की माता का क्या नाम था ?
उत्तर : ध्रुवदेवी
➣ कुमारगुप्त प्रथम लगभग कितने वर्षों तक का शासन किया?
उत्तर : 40 वर्षों तक (415-455 ई.)
➣ किस गुप्त शासक को महेंद्रादित्य, श्रीमहेन्द्र, अजितमहेंद्र, महेंद्रात्य, महेंद्रकुमार आदि नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : कुमारगुप्त प्रथम
➣ कुमारगुप्त प्रथम के शासनकाल की जानकारी भितरी अभिलेख, भिल्साद स्तम्भ अभिलेख,
➣ गढ़वा अभिलेख, मनकुवार मूर्ति अभिलेख आदि से मिलती है। उसने
➣ गुप्त शासकों में सर्वाधिक अभिलेख किस गुप्त शासक ने जारी किये?
उत्तर : कुमारगुप्त प्रथम (18)
➣ किस गुप्त शासक ने ही नालन्दा बौद्ध विहार और नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी ?
उत्तर : कुमारगुप्त प्रथम
➣ नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्व प्रसिद्ध था?
उत्तर : बौद्ध धर्म दर्शन
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अपने पुत्र कुमारगुप्त प्रथम का विवाह किस वंश के शासककाकुत्सवर्मन की पुत्री के साथ किया?
उत्तर : कदम्ब वंश
➣ गुप्त शासकों में सर्वाधिक स्वर्ण मुद्राएं किस गुप्त शासक ने जारी किये?
उत्तर : कुमारगुप्त प्रथम
➣ कुमारगुप्त प्रथम ने अपनी मुद्राओं में गरुड़ के स्थान पर किस पक्षी का चित्र अंकित करवाया?
उत्तर : मयूर
➣ स्कन्दगुप्त के भितरी अभिलेख से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगुप्त को अपने शासन के अन्तिम समय में किन जातियों के विद्रोह का सामना करना पड़ा?
उत्तर : पुष्यमित्र और हूण
➣ कुमारगुप्त के पुत्र स्कन्दगुप्त ने शकों तथा हूणों हराकर कौन-सी उपाधि धारण की थी?
उत्तर : शकरादित्य
➣ गुप्त शासकों किन विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत पर आक्रमण किया, जिससे गुप्त साम्राज्य कमजोर हो गया और उसका पतन होने लगा ?
उत्तर : हूणों ने
➣ कांचीपुरम के पल्लवों का राज्य हर्षवर्धन के राज्य की राजधानी कहां स्थित थी ?
उत्तर : कन्नौज
➣ गुप्तवंश के राजाओं ने किस धर्म को राजकीय संरक्षण दिया था?
उत्तर : वैष्णव धर्म
➣ गुप्तवंश के किस राजा ने बौद्ध धर्म अपना लिया था ?
उत्तर : नृसिंहगुप्त बालादित्य (463-473 ई.)
➣ जूनागढ़ अभिलेख के मुताबिक किस गुप्त शासक ने गिरनार पर्वत पर स्थित सुदर्शन झील का पुनरुद्धार करवाया?
उत्तर : स्कंदगुप्त
➣ किसने सुदर्शन झील के तट पर विष्णु की मूर्ति स्थापित करवायी ?
उत्तर : चक्रपालित
➣ गुप्तवंश का अंतिम प्रतापी कौन राजा था?
उत्तर : स्कंदगुप्त
➣ गुप्तवंश कब और किसके शासनकाल में समाप्त हो गया?
उत्तर : 550 ई. में विष्णुगुप्त के शासनकाल में
प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था
➣ गुप्त प्रशासन में राजा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था। उसे क्या कहा जाता था?
उत्तर : धर्मप्रवर्तक
➣ गुप्त युग में रानियां भी शासन कार्य में सहयोग देती थीं, जिसका प्रमाण किसके शासन से मिलता है?
उत्तर : कुमारदेवी और प्रभावती गुप्त
➣ गुप्त युग में राज्य सभा के सदस्यों को क्या कहा जाता था?
उत्तर : संभय
➣ समुद्रगुप्त के शासन काल में किसको एक ही साथ कुमारामात्य, संधिविग्राहिक एवं महादंडनायक का विभाग मिला हुआ था?
उत्तर : हरिषेण
➣ गुप्तकाल में पुलिस विभाग के मुख्य अधिकारी को क्या कहा जाता था?
उत्तर : दण्डपाशिक
➣ पुलिस विभाग के साधारण कर्मचारियों को क्या कहते थे?
उत्तर : ‘चास्ट’ और ‘भास्ट’
➣ गुप्त साम्राज्य अनेक प्रांतों में विभक्त था। प्रांतों को देश, भुक्ति या अवनी कहा जाता था। ‘भुक्ति’ के अधिकारी को क्या कहा जाता था?
उत्तर : उपरिक
➣ सीमा प्रांतों के प्रशासक को क्या कहा जाता था?
उत्तर : गोप्ता
➣ गोप्ता अधिकारियों की नियुक्ति कितने वर्ष के लिए की जाती थी?
उत्तर : पांच वर्ष
➣ गुप्तकाल में प्रांतों को जिलों में बांटा जाता था, जिसे ‘विषय’ कहा जाता था। विषय का प्रधान अधिकारी क्या कहलाता था?
उत्तर : विषयपति
➣ विषयपति की नियुक्ति कौन करते थे?
उत्तर : उपरिक
➣ गुप्त काल में प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या थी?
उत्तर : ‘ग्राम
➣ गुप्त काल में ग्राम का प्रशासन किसके द्वारा संचालित होता था?
उत्तर : ग्राम सभा
➣ गुप्त राजाओं ने सर्वाधिक मात्रा में सोने के सिक्के जारी किये, परंतु सर्वाधिक शुद्ध सोने के सिक्के किसके थे?
उत्तर : कुषाणों के
➣ गुप्तकालीन स्वर्ण मुद्राओं को अभिलेखों में कहा गया है ?
उत्तर : दीनार
➣ मृच्छकटिकम् के अनुसार, चारुदत्त नामक ब्राह्मण क्या था ?
उत्तर : सार्थवाह
➣ मालवा के शासक किस वर्ण के थे?
उत्तर : शुद्र
➣ ह्वेनसांग ने शूद्रों को कृषि कार्य में संलग्न बताया था। किस काल में शूद्रों को रामायण, महाभारत एवं पुराण सुनने का अधिकार प्राप्त था?
उत्तर : गुप्त काल
➣ गुप्त काल में किस एक नवीन जाति का उदय हुआ, जिनका (कायस्थों) कार्य लेखाकरण, गणना, आय-व्यय और भूमि कर से संबंधित था ?
उत्तर : कायस्थ
➣ कायस्थों का प्रथम उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है याज्ञवल्क्य स्मृति
➣ गुप्त काल में किसने सर्वाधिक 15 प्रकार के दासों का वर्णन किया है?
उत्तर : नारद
➣ इतिहास सती होने का प्रथम प्रमाण 510 ई. के भानुगुप्त के किस अभिलेख से प्राप्त होता है?
उत्तर : एरण अभिलेख
➣ गुप्त शासक मुख्यतः किस धर्म के अनुयायी थे?
उत्तर : वैष्णव धर्म
➣ चन्द्रगुप्त द्वितीय एवं समुद्रगुप्त ने किस प्रकार की आकृति के सिक्के जारी किये?
उत्तर : विष्णु के वाहन गरुड़ की आकृति
➣ गुप्त राजाओं का राजकीय चिह्न क्या था?
उत्तर : गरुड़
➣ चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का सेनापति वीरसेन किस धर्म का अनुयायी था?
उत्तर : शैव धर्म
➣ शिव के अर्द्धनारीश्वर रूप की कल्पना एवं शिव और पार्वती की मूर्तियों का एक साथ निर्माण किस काल में आरम्भ हुआ?
उत्तर : गुप्त काल
➣ शैव एवं वैष्णव धर्म के समन्वय के फलस्वरूप किसकी मूर्तियों का निर्माण गुप्त युग में आरम्भ हुआ?
उत्तर : हरिहर
➣ किस रूप में ब्रह्मा ( सर्जक), विष्णु (पालक) एवं महेश ( संहारक) की पूजा गुप्त काल में प्रारम्भ हुई ?
उत्तर : त्रिमूर्ति के रूप में
➣ फाह्यान एवं ह्वेनसांग के विवरणों के अनुसार, गुप्त काल में कौन-सा उन्नत अवस्था में था, क्या गुप्त शासकों ने बौद्ध धर्म को राजकीय संरक्षण प्रदान किया?
उत्तर : नहीं
➣ गुप्त काल में जैन धर्म का भी विकास हुआ। गुप्त काल में ही किन दो नगरों में जैन सभाएं एक साथ आयोजित की गयीं?
उत्तर : मथुरा और वल्लभी
➣ षड्दर्शन अर्थात सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, पूर्व मीमांसा एवं उत्तर – मीमांसा की रचना किस काल में हुई?
उत्तर : गुप्त काल
➣ गुप्त काल में मंदिर निर्माण किन शेलियों का विकास हुआ?
उत्तर : नागर एवं द्रविड़ शैली
➣ गुप्तों के मंदिर किस शैली में बनाये जाते थे?
उत्तर : नागर शैली
➣ गुप्त काल को श्रेष्ठ कवियों का काल माना जाता है, जिनमें मुख्य हैं- कालिदास,
➣ गुप्त काल को संस्कृत साहित्य की दृष्टि से कौन-सा युग कहा जाता है?
उत्तर : स्वर्ण युग
➣ लौकिक साहित्य की रचना भी संस्कृत भाषा में ही हुई।
➣ समुद्रगुप्त के सन्धिविग्रहिक ‘हरिषेण’ द्वारा रचित ‘प्रयाग प्रशस्ति’ संस्कृत भाषा की किस शैली का प्रथम उदाहरण चम्पू शैली (गद्य और पद्य का मिश्रित रूप)
➣ गुप्त शासकों की सरकारी (दरबारी) भाषा क्या थी?
उत्तर : संस्कृत
➣ किस शासक वंश ने मंदिरों एवं ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिया था?
उत्तर : गुप्त वंश
➣ ‘प्रशस्ति’ का क्या तात्पर्य है?
उत्तर : राज प्रशंसा
➣ प्राचीनकाल में किस वर्ण को ‘सार्थवाह’ भी कहा जाता था?
उत्तर : वैश्य
➣ चीनी यात्री ‘मूंग यून’ भारत कब आया ?
उत्तर : 518
➣ मानव जाति के इतिहास में दूसरी महत्वपूर्ण खोज किसे माना जाता है?
उत्तर : लोहा
➣ हूण राजा तोरमाण किस औलिकार राजा द्वारा पराजित किया गया था ?
उत्तर : प्रकाशधर्मन
➣ कौन-सा राजवंश हूणों के आक्रमण से अत्यंत विचलित हुआ?
उत्तर : गुप्त राजवंश
Leave a Reply