2. गुप्त राजवंश किस लिए प्रसिद्ध था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(a)
गुप्त राजवंश कला एवं स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध था। गुप्त काल में काल की विविध विधाओं जैसे वस्तु स्थापत्य, चित्रकला, मृद्भांड कला आदि में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिलती है। गुप्तकालीन महत्त्वपूर्ण मंदिर हैं- विष्णु मंदिर (तिगवा, जबलपुर, गध्य प्रदेश), शिव मंदिर (भूमरा, नागोद मध्य प्रदेश), पार्वती मंदिर (नचना कुठार, मध्य प्रदेश), दशावतार मंदिर, ( देवगढ़ झांसी, उत्तर प्रदेश), शिव मंदिर (खोह, नागौद, मध्य प्रदेश), भीतरगांव का
ईंटों द्वारा निर्मित लक्ष्मण मंदिर (कानपुर, उत्तर प्रदेश) अजन्ता चित्रकला में गुफा संख्या 16 एवं 17 गुप्तकालीन है। अजन्ता के चित्र तकनीकि दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान रखते हैं।
3. गुप्त युग का प्रवर्तक कौन था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(c)
गुप्त युग का प्रवर्तक चन्द्रगुप्त प्रथम था। चन्द्रगुप्त प्रथम द्वारा ही गुप्त सवंत (319 ई.) चलाया गया था।
4. महरौली में जंग-रहित लौह स्तम्भ किसने स्थापित किया?
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड-‘सी’ एवं ‘डी’) परीक्षा, 2012
उत्तर-(a)
महरौली का लौह-स्तम्भ गुप्त शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय ने बनवाया था। दक्षिण दिल्ली में महरौली स्थित लौह स्तम्भ में चन्द्र नामक शासक की विजयों का उल्लेख है। यह स्तम्भ गुप्तकालीन धातु-विज्ञान (metallurgy) के समुन्नत होने का ज्वलंत प्रमाण है।
5.’गुप्त’ राजा जिसने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी, वह
था-
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002, 2006
उत्तर-(c)
चन्द्रगुप्त द्वितीय को विक्रमांक या ‘विक्रमादित्य’ कहा जाता है। इसकी माता का नाम दत्तदेवी था। इसका काल गुप्तकाल का स्वर्णयुग माना जाता है।
6.चन्द्रगुप्त द्वितीय और किस नाम से जाना जाता था?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(c)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
7.गुप्त वंश का वह राजा कौन था जिसने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(c)
हूणों तथा स्कन्दगुप्त के बीच युद्ध 445-467 ई. के बीच हुआ था। हूण पश्चिमोत्तर चीन में रहने वाली एक बर्बर तथा आततायी जाति थी। स्कन्दगुप्त ने अत्यावारी हूणों को परास्त कर न केवल गुप्त साम्राज्य की रक्षा की, बल्कि आर्य सभ्यता एवं संस्कृति को भी नष्ट होने से बचाया।
8.गुप्त काल के चांदी के सिक्कों को कहते थे-
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(b)
गुप्तकालीन सोने के सिक्कों को दीनार एवं चांदी के सिक्कों को रूप्यक कहा जाता था।
9. हरिषेण निम्नलिखित राजाओं में से किसका राजकवि था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(b)
हरिषेण समुद्रगुप्त का राज कवि था। हरिषेण ने ‘इलाहाबाद-प्रशस्ति’ लेख की रचना की। समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है। इन्होंने ‘अश्वमेधकर्ता’ की उपाधि धारण किया था तथा इन्हें ‘कविराज’ भी कहा जाता था।
10. लिच्छवी दौहित्र किसे कहते थे?
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(d)
लिच्छवी दौहित्र समुद्रगुप्त को कहते हैं। समुद्रगुप्त के प्रयाग अभिलेख में उसे ‘लिच्छवी दौहित्र’ (लिच्छवी कन्या से उत्पन्न) बताया गया है। समुद्रगुप्त की माता का नाम कुमारदेवी था।
11. रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(c)
रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर हूणों द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया।
12. निम्न में किनके सिक्के संगीत के प्रति उनका प्रेम दर्शाते हैं?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
समुद्रगुप्त के कुछ सिक्कों पर उसे वीणावादन करते हुए दिखाया
गया है। अतः गुप्तों के सिक्के संगीत के प्रति उनके प्रेम को
प्रदर्शित करते हैं।
13. निम्नलिखित में से किसको अपनी विजयों के कारण भारत का
नेपोलियन कहा जाता है ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
S.S.C. CPO परीक्षा, 2004
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2010
S.S.C. CPO परीक्षा, 2004
उत्तर-(d)
समुद्रगुप्त ने अपने शासन के दौरान (335-375 ई.) कई युद्धों का सामना किया परन्तु उसे किसी भी युद्ध में पराजय का सामना नहीं करना पड़ा। इसी कारण प्रसिद्ध इतिहासकार विसेंट स्मिथ ने उसे ‘भारत का नेपोलियन’ की संज्ञा दी है।
14. भारतीय संस्कृति का ‘स्वर्ण युग’ था-
S.S.C. (लोअर डिवीजन क्लर्क) परीक्षा, 2005
उत्तर-(d)
भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग गुप्त काल को माना जाता है।
15. गुप्तकाल में किस धातु के सर्वाधिक सिक्के जारी किए गए?
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(a)
प्राचीन भारत के गुप्त राजाओं ने सबसे अधिक स्वर्णमुद्राएं जारी की, जो उनके अभिलेखों में दीनार कही गई हैं। नियन्त्रित आकार और भार वाली ये स्वर्ण मुद्राएं अनेक प्रकारों और उपप्रकारों में पायी जाती हैं। यद्यपि स्वर्णाश में ये मुद्राएं उतनी शुद्ध नहीं हैं। जितनी कुषाण मुद्राएं। कुषाणों के विपरीत गुप्तों के तांबे के सिक्के बहुत ही कम मिलते हैं। इससे यह प्रकट होता है कि जनसामान्य में मुद्रा का प्रयोग जितना कुषाणों के समय होता था उतना अब नहीं रहा।
16. प्रसिद्ध गुप्त संवत् निम्नलिखित में से किस वर्ष से शुरू किया गया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(a)
प्रसिद्ध गुप्त संवत् 319 ईस्वी से शुरू किया गया था। यही चन्द्रगुप्त | के राज्यारोहण की तिथि भी है।
17. कवि कालिदास किसके राजकवि थे?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
कालिदास संस्कृत साहित्य के महान कदि थे। ये चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के राजकवि थे। इनकी महत्त्वपूर्ण कृतियाँ हैं-ऋतुसंहार, मेघदूतम्, कुमारसंभवम् एवं रघुवंशम् कालिदास की सर्वोत्कृष्ट कृति उनका नाटक ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ है। इसके अतिरिक्त इन्होंने मालविकाग्निमिन्नम्, विक्रमोर्वशीयन् नाटक की भी रचना की है।
18. इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में किसकी उपलब्धियां वर्णित हैं?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(c)
इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का वर्णन है। इसकी रचना समुद्रगुप्त के संधिविग्रहिक हरिषेण ने की थी। इस स्तम्भ लेख की प्रारंभिक पंक्तियां पद्यात्मक तथा बाद की गद्यात्मक है। यह संस्कृत की चम्पू शैली का सुन्दर उदाहरण है।
19. गुप्त शासन के दौरान निम्नलिखित में से ऐसा व्यक्ति कौन था, जो एक महान् खगोल विज्ञानी तथा गणितज्ञ था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(c)
गुप्त शासन के दौरान आर्यभट्ट एक महान खगोल विज्ञानी तथा गणितज्ञ थे। केरल राज्य में 5वीं सदी में में जन्में आर्यभट्ट ने कुसुमपुर (पटना) अपना ज्यादातर समय पटना के ‘तारेगना’ में बिताया।
20. फाहियान किसके शासन काल के दौरान भारत आया था ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
S.S.C. CPO परीक्षा, 2008
S.S.C. CPO परीक्षा, 2008
उत्तर-(a)
फाहियान ने भारत में 399-414 ई. के बीच भ्रमण किया, इस समय उत्तर भारत में गुप्त सन्नाज्य का राबरो प्रतापी राजा चन्द्रगुप्त द्वितीय शासन कर रहा था।
21. निम्नलिखित में से कौन-सी साहित्यिक रचना शास्त्रीय संस्कृत
साहित्य से संबंधित है ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2005
उत्तर-(c)
कालिदास का मेघदूतम शास्त्रीय संस्कृत साहित्य से संबंधित है। इनके अन्य ग्रंथ – मालविकाग्निमित्रम, अभिज्ञानशाकुन्तलम् आदि हैं। इनका काल गुप्तकाल माना जाता है।
22. गुप्त शासकों की सरकारी (दरवारी) भाषा थी-
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(d)
शासकों की सरकारी (दरबारी) भाषा संस्कृत थी।
23. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जो चिकित्सक नहीं है ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
सुश्रुत, चरक और धनवंतरी प्राचीन भारत के आयुर्वेद के प्रमुख ज्ञाता और चिकित्सक थे। चार्वाक चिकित्सक नहीं थे, बल्कि वे अपने भौतिकवादी दर्शन के लिए जाने जाते हैं।
24. प्राचीन भारत के विख्यात चिकित्सक धन्वंतरि ने अपना परामर्श किसके दरवार में दिया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(c)
धन्वंतरि चंद्रगुप्त II या विक्रमादित्य के दरबार के आयुर्वेदाचार्य थे। चन्द्रगुप्त-II के दरबार में रहने वाले कुछ प्रमुख विद्धानों के नाम इस प्रकार थे – कालिदास, बेतालभट्ट, वराहमिहिर, वररुची, अमरसिंह, शंकु, घटकर्पर आदि।
25. शून्य की खोज किसने की?
S.S.C. मैट्रिक स्तर परीक्षा, 2001
उत्तर-(b)
शून्य की खोज आर्यभट्ट ने की थी। इनका प्रसिद्ध ग्रंथ ‘आर्यभट्टीय है। भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलवेत्ता आर्यभट्ट ने कहा ‘स्थान स्थानं दसा गुणम्’ अर्थात दस गुना करने के लिए उसके आगे शून्य रखो।
26. वराहमिहिर क्या हैं?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(d)
वराहमिहिर भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलज्ञ थे।
27. अजन्ता की चित्रकारी में क्या निरूपित किया गया है?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2002
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
अजन्ता की चित्रकारी में जातक कथाओं को रेखांकित किया गया है। यहाँ के सभी चित्रों के विषय किसी न किसी रूप में गौतम बुद्ध या बोधिसत्वों की जीवन कथाओं से जुड़े हैं। अजन्ता गुफाएँ महाराष्ट्र में औरंगाबाद से 104 किमी. उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इनका समय दूसरी सदी ई. पू. से सातवीं सदी ईस्वी तक है।
28. अजन्ता चित्रकारी की विषय वस्तु निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
अजन्ता चित्रकारी की विषय-वस्तु बौद्ध धर्म से संबंधित है और यहाँ के सभी
चित्र किसी न किसी रूप में बुद्ध एवं बोधिसत्वों की जीवन कथाओं से जुड़े हुए हैं।
Leave a Reply