1. उत्तर- गुप्त युग में जो विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हो गया था।
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
उत्तर-गुप्त युग तक नालंदा विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हो चुका था। यह विश्वविद्यालय पटना से 64 किलोमीटर दक्षिण में बडगांव नामक स्थान पर स्थित था। यद्यपि नालंदा का बौद्ध धर्म से प्राचीन संबंध था, तथापि लगभग 5वीं शताब्दी ई. के मध्य से ही शिक्षा केन्द्र के रूप में इसकी ख्याति हुई।
2. बाणभट्ट निम्नलिखित में से किस सम्राट के राजदरबारी कवि थे?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(c)
बाणभट्ट हर्षवर्द्धन के दरबारी कवि थे। हर्षचरित तथा कादम्बरी इनकी प्रमुख कृतियां हैं। ‘हर्षचरित’, वर्द्धन इतिहास का सर्वप्रमुख स्रोत है। इसे ऐतिहासिक विषय पर गद्यकाव्य लिखने का प्रथम सफल प्रयास कहा जा सकता है।
3. ‘हर्षचरित’ निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई थी?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
4.हर्षचरित के लेखक कौन थे?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग (M.T.S.) परीक्षा, 2013
उत्तर-(a)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
5.एक महान रोमानी नाटक कादंबरी का लेखक था?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2008
उत्तर-(a)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
6.यादव सम्राटों की राजधानी कहां थी ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(d)
यादव सम्राटों की राजधानी ‘देवगिरी’ थी। ‘द्वारसमुद्र’ होयसल शासकों की, ‘वारंगल’ काकतीयों की तथा ‘कल्याणी’ चालुक्यों की राजधानी थी। ध्यातव्य है कि मुहम्मद बिन तुगलक ने 1327 ई. में अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरी स्थानांतरित की थी तथा देवगिरी का नाम उसने दौलताबाद रखा था।
7. ‘पृथ्वीराजरासो’ निम्नलिखित में से किसने लिखा था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(c)
‘पृथ्वीराजरासो’ चन्दबरदाई द्वारा रचित है। यह हिन्दी साहित्य का प्रथम महाकाव्य माना जाता है। चन्दबरदाई चौहान शासक पृथ्वीराज तृतीय का राजकवि था।
8.निम्नलिखित में वह धर्म कौन-सा है जिसका विकास प्राचीन काल (अर्थात् ई.पू.) में नहीं हुआ था ?
9.निम्नलिखित में से किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात ‘विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(d)
पाल शासक धर्मपाल ने बौद्धों के लिए विख्यात ‘विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। ‘दीपंकर श्रीज्ञान विक्रमशिला के आचार्यों में सर्वश्रेष्ठ थे। ये तिब्बत चले गये तथा वहां उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रचार में महत्त्वपूर्ण कार्य किया। बख्तियार खिल्जी ने विक्रमशिला पर आक्रमण करके इसे नष्ट कर दिया। उसने यहां के पुस्तकालय को जला दिया जो लगभग छः महीने तक
जलता रहा।
10. 13वीं शताब्दी में राजस्थान के माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर किसने बनवाया था ?
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(d)
13वीं शताब्दी में राजस्थान के माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर गुजरात के बघेलवंशीय शासक वीरधवल के दो मंत्रियों, वास्तुपाल एवं तेजपाल ने बनवाया था। यह मंदिर जैनियों को समर्पित है।
11. निम्नलिखित में से वह अन्तिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(d)
हर्षवर्धन संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था। इसने ‘नागानंद’, रत्नावली’ और ‘प्रियदर्शिका’ नामक पुस्तकों की रचना की थी। हर्षवर्धन को शिलादित्य के नाम से भी जाना जाता है। इसने परम भट्टारक नरेश की उपाधि धारण की थी। हर्षवर्धन को दक्षिण भारत के शासक पुलकेशिन द्वितीय ने नर्मदा नदी के किनारे पराजित किया था।
12. निम्नलिखित में कौन-सा सुमेलित है ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(d)
दिए गए सांस्कृतिक स्थलों तथा उनसे संबंधित राजवंशों का सुमेलन निम्नानुसार है-
ऐलोरा- राष्ट्रकूट
महाबलीपुरम – पल्लव
मीनाक्षी मंदिर – पांड्य
खजुराहो – चंदेल
ऐलोरा- राष्ट्रकूट
महाबलीपुरम – पल्लव
मीनाक्षी मंदिर – पांड्य
खजुराहो – चंदेल
13. खजुराहो मंदिरों का निर्माण किसने किया था ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(d)
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित ‘खजुराहो’ मंदिर-समूहों के लिए अति प्रसिद्ध है। इन मन्दिरों का निर्माण 10वीं से 12वीं सदी ई. में चन्देल शासकों के शासनकाल में हुआ। यहां 85 मंदिरों के निर्माण का उल्लेख मिलता है, किन्तु वर्तमान में 30 मन्दिर ही शेष हैं।
14. निम्नोक्त में से कौन, विश्व विरासत सूची में शामिल नहीं है?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(b)
‘खजुराहो’, ‘हम्पी के ध्वंसावशेष’ तथा ‘ताजमहल’ तीनों ही विश्व विरासत सूची में सम्मिलित हैं जबकि नालन्दा के ध्वंसावशेष इस सूची में शामिल नहीं हैं।
15. निम्नलिखित में से किस राजपूत शासक ने भोपाल शहर की स्थापना की थी ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(c)
‘राजा भोज’ ने भोपाल शहर तथा भोजपुर नगर की स्थापना की। राजा भोज ने धारा नगरी में सरस्वती मंदिर तथा चित्तौड़ में त्रिभुवन नारायण मंदिर का निर्माण करवाया। राजा भोज को ‘कविराज’ की उपाधि से विभूषित किया गया था। इन्होंने चिकित्सा, गणित एवं व्याकरण पर अनेक ग्रंथ लिखे।
16. मिहिर भोज राजपूतों के किस कुल से सम्बन्धित है ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(a)
रामभद्र का पुत्र और उत्तराधिकारी मिहिर भोज प्रथम प्रतिहार वंश का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण शासक हुआ। इसने आदि वराह’ तथा ‘प्रभास’ जैसी उपाधियां धारण की जो उसके द्वारा चलाए गए चांदी के द्रम सिक्कों पर अंकित हैं।
17. ह्वेनसांग किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था ?
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग लगभग 630-643 ई. के मध्य हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान भारत आया था। ह्वेनसांग की भारत यात्रा का वृत्तांत सी-यू- की नामक ग्रंथ तथा उसके मित्र ह्वीलो द्वारा रचित ह्वेनसांग की जीवनी से प्राप्त होता है। ह्वेनसांग के विवरण से तत्कालीन भारत के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक और प्रशासकीय पक्ष की जानकारी प्राप्त होती है।
18. हर्षवर्धन के समय में कौन-सा चीनी तीर्थयात्री भारत आया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
19. प्रिंस ऑफ पिलग्रिम्स’ नाम किसे प्रदान किया गया था?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
हर्ष के शासनकाल में भारत आए चीनी यात्री ह्वेनसांग को प्रिंस ऑफ पिलग्निम्स’ कहा जाता है।
20. आद्य मध्ययुगीन भारत (Early Medieval India) के शासक राजवंशों के साथ उनकी राजधानियों का मेल बैठाए-
सूची-I सूची-II
सूची-I सूची-II
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(a)
आद्य मध्ययुगीन भारत के शासक राजवंशों के साथ उनकी राजधानियों का सही सुमेलन निम्नानुसार है-
प्रतिहार - कन्नौज
चन्देल – खजुराहो
परमार - धार
चालुक्य – अनहिलवाड़
प्रतिहार - कन्नौज
चन्देल – खजुराहो
परमार - धार
चालुक्य – अनहिलवाड़
21. निम्नलिखित मध्यकालीन यात्रियों का उनके देशों के साथ मिलान करिए
A. मार्कोपोलो - 1. स्पेन
B. इब्नबतूता – 2. बल्ख
C. एन्टोनियो मोनसेरेट – 3.इटली
D. महमूद वली बाल्खी – 4. मोरक्को
A B C D
A. मार्कोपोलो - 1. स्पेन
B. इब्नबतूता – 2. बल्ख
C. एन्टोनियो मोनसेरेट – 3.इटली
D. महमूद वली बाल्खी – 4. मोरक्को
A B C D
S.S.C. CPO परीक्षा, 2012
उत्तर-(a)
सही सुमेलित इस प्रकार है-
मार्कोपोलो - इटली
इब्नबतूता – मोरक्को
एन्टोनियो मोनसेरेट – स्पेन
महमूद वली बाल्खी – बल्ख
मार्कोपोलो - इटली
इब्नबतूता – मोरक्को
एन्टोनियो मोनसेरेट – स्पेन
महमूद वली बाल्खी – बल्ख
22. बीतपाल तथा धीमन नामक भारत के दो महानतम कलाकार किस युग से सम्बन्धित थे?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(a)
बीतपाल तथा धीमन नामक भारत के दो महानतम कलाकार पाल युग से संबंधित थे। पाल युग के अन्य विद्वानों में प्रसिद्ध बौद्ध लेखक हरिभद्र ‘दायभाग’ का रचयिता जिमूतवाहन तथा ‘रामपाल चरित’ का रचयिता संध्याकर नंदी शामिल हैं।
23. निम्नलिखित में प्राचीनतम विश्वविद्यालय कौन-सा था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
दिए गए प्रश्न के विकल्पानुसार नालंदा प्राचीनतम विश्वविद्यालय है। नालंदा वर्तमान बिहार राज्य में अवस्थित है।
24. भारत में नालंदा विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थित है?
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2009
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
25. शृंगेरी, बद्रीनाथ, द्वारका और पुरी में चार ‘मठ’ स्थापित किए गए थे
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
आदि शंकराचार्य ने देश की चारों दिशाओं- उत्तर में ‘बद्रीनाथ दक्षिण में शृंगेरी, पूर्व में पुरी’ तथा पश्चिम में द्वारका’ में प्रसिद्ध मठों की स्थापना की।
26. अद्वैत दर्शन के मुख्य प्रतिपादक कौन थे?
S.S.C. (स्टेनोग्राफर) ग्रेड ‘डी’ परीक्षा, 2005
उत्तर-(b)
अद्वैत दर्शन के मुख्य प्रतिपादक शंकराचार्य थे। माधवाचार्य ने ‘द्वैतवाद’ एवं रामानुजाचार्य ने ‘विशिष्टाद्वैतवाद’ की स्थापना की।
27. नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट करने वाला मुस्लिम साहसिक था-
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
नालंदा और विक्रमशिला के विश्वविद्यालयों को बौद्ध विहार अथवा दुर्ग समझकर मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी द्वारा नष्ट किया गया था।
28. हर्षवर्धन को किसने पराजित किया था?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(b)
हर्षवर्धन को दक्षिण भारत के शासक पुलकेशिन II (चालुक्य वंश ने नर्मदा नदी के किनारे 630 ई. में हराया था।
29. हर्षवर्धन की आरंभिक राजधानी कहां थी ?
S.S.C. CPO परीक्षा 2012
उत्तर-(c)
हर्षवर्धन की आरंभिक राजधानी थानेश्वर’ में थी, बाद में उसने अपनी राजधानी ‘कन्नौज’ स्थानांतरित की थी। 605 ई. में हर्षवर्धन के पिता प्रभाकरवर्धन की मृत्यु हो गई। हर्षवर्धन शासक बना और 606 ई. में अपनी राजधानी कन्नौज बनाई और इस उपलक्ष्य में हर्ष संवत प्रारंभ किया। अतः अभीष्ट विकल्प (c) होगा।
30. 738 ईस्वी में अरबों को पराजित किया था ?
S.S.C. Section Off. परीक्षा, 2007
उत्तर-(a)
738 ई. में राजस्थान का युद्ध हुआ था। इस युद्ध में प्रतिहार राजा नागभट्ट प्रथम के नेतृत्व में राजपूतों का एक संघ बना था। राजपूतों के इस संघ ने जुनैद इब्न अब्दुर रहमान-अल-मारी के नेतृत्व वाली अरब सेना को हराया था।
31. कोणार्क मन्दिर के ‘देवता’ हैं-
S.S.C. (लोअर डिवीजन क्लर्क) परीक्षा, 2005
उत्तर-(a)
कोणार्क सूर्य देवता’ का मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण गंग राजा नरसिंह देव प्रथम ने करवाया था।
32. प्राचीन भारत में निम्नोक्त में से कौन-सा विद्या अध्ययन का केन्द्र नहीं था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
कौशाम्बी को छोड़कर अन्य तीनों प्राचीन भारत में विद्या अध्ययन के केन्द्र थे।
33. सांची क्यों विख्यात है?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(b)
‘सांची’ मध्य प्रदेश के रायसेन में स्थित है। यहां स्तूपों की संख्या तीन है। सबसे बड़ा स्तूप महास्तूप के नाम से प्रसिद्ध है। इस स्तूप को सम्राट अशोक ने बनवाया था। प्रारंभ में यह ईंट निर्मित था, तत्पश्चात् शुंग शासकों द्वारा इसका विस्तार पाषाण शिलाओं से किया गया। स्तूप का व्यास लगभग 40 मीटर और ऊंचाई 16.50 मीटर है। इसके एक ओर जंगले एवं तोरण द्वार आंध्र सातवाहन युग में बनाए गए।
34. सांची का महान स्तूप है-
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
35. वर्ष 1100 ई. में निर्मित मन्दिर जो भुवनेश्वर के अन्य मन्दिरों पर प्रधानता रखता है, कौन-सा है ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(c)
भुवनेश्वर उत्कल प्रदेश की राजधानी थी, जो मंदिरों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध रही है। यहां के मंदिरों में पार्श्व देवता के रूप में विनायक की विविध प्रतिमाएं हैं। भुवनेश्वर के शैव मंदिरों में नटराज की प्रतिमाएं भी हैं। सन् 1100 ई. में निर्मित भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर यहां के अन्य मंदिरों पर प्रधानता रखता है।
36. कलिंग शासक खारवेल ने संरक्षण दिया-
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(d)
कलिंग के चेदिवंश का सबसे प्रतापी शासक खारवेल था, जिसका झुकाव जैन धर्म के प्रति था। इसके द्वारा जैन लोगों को ग्राम दान दिए जाने का अभिलेखीय साक्ष्य ‘हाथी गुम्फा अभिलेख है।
Leave a Reply