गुप्तोत्तर काल और हर्षवर्धन | Q&A Practice

भारतीय इतिहास प्राचीन भारत गुप्तोत्तर काल और हर्षवर्धन
📚 विषय सूची

पुष्यभूति वंश

➣ गुप्त साम्राज्य के पतन के बाद छठी शताब्दी ई के प्रारंभ में हरियाणा के अम्बाला जिले के थानेश्वर नामक स्थान पर किसने ‘वर्धन’ अथवा ‘पुष्यभूति’ वंश की स्थापना की ?
उत्तर : पुष्यभूति

➣ पुष्यभूति किसके सामंत थे, जिन्होंने दूणों के आक्रमण से लाभ उठाकर अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी?
उत्तर : गुप्तों के

➣ पुष्यभूति वंश के प्रथम महत्वपूर्ण शासक कौन था?
उत्तर : प्रभाकरवर्धन

➣ प्रभाकरवर्धन की मृत्यु के बाद सिंहासन पर कौन बैठा ?
उत्तर : बड़ा पुत्र राज्यवर्धन

➣ प्रभाकरवर्धन ने अपनी पुत्री राज्यश्री का विवाह मौखरि वंश के किस राजा से किया था?
उत्तर : गृहवर्मन

➣ मालवा के किस राजा ने राज्यश्री को बंदी बना लिया था?
उत्तर : देवगुप्त

➣ राज्यवर्धन ने मालवा पर आक्रमण कर देवगुप्त को मार डाला, पर वापस लौटते वक्त बंगाल के किस गौड़ वंश शासक ने उसे धोखे से मार डाला?
उत्तर : शशांक

➣ राज्यवर्धन की मृत्यु के बाद लगभग 606 ई. में कौन थानेश्वर की गद्दी पर बैठा ?
उत्तर : हर्षवर्धन (606-647 ई.)

➣ हर्षवर्धन ने थानेश्वर के स्थान किसको अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर : कन्नौज

➣ हर्षवर्धन अपने दक्षिण अभियान में सफल नहीं हो सका। उसको नर्मदा नदी के तट पर बादामी के चालुक्य वंशीय किस शासक ने पराजित कर दिया?
उत्तर : पुलकेशिन द्वितीय

➣ किस राजा ने कश्मीर शासक से बुद्ध के दंत अवशेष बलपूर्वक प्राप्त किये थे?
उत्तर : हर्षवर्धन

➣ हर्षवर्धन बौद्ध धर्म के किस सम्प्रदाय का संरक्षक था?
उत्तर : महायान

➣ हर्षवर्धन के दरबारी कवि का क्या नाम था ?
उत्तर : बाणभट्ट

➣ कवि बाण (बाणभट्ट) कहां के निवासी थे ?
उत्तर : थानेश्वर

➣ हर्षचरित, कादम्बरी और पार्वती परिणय के रचयिता कौन हैं?
उत्तर : बाणभट्ट

➣ यात्रियों के राजकुमार’, ‘नीति का पंडित’ एवं ‘वर्तमान शाक्यमुनि’ कहा जाने वाला कौन-सा चीनी यात्री सातवीं शताब्दी में हर्षवर्धन के काल में भारत आया था?
उत्तर : ह्वेनसांग

➣ हर्षवर्धन ने अपने 41 वर्षों के शासनकाल में पूरा आर्यावर्त अपने अधीन कर करने के उपरांत कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : शिलादित्य

➣ चीनी यात्री ह्वेनसांग भारत में कितने वर्षों तक रहा?
उत्तर : 629 ई. से लेकर 645 ई. तक

➣ ह्वेनसांग किस संस्थान में पढ़ने के लिए और भारत से बौद्ध ग्रंथ बटोर कर ले जाने के लिए आया था?
उत्तर : नालंदा बौद्ध विश्वविद्यालय

➣ हर्षवर्धन ने किसके प्रभाव में आकर बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया ?
उत्तर : ह्वेनसांग

➣ बौद्ध धर्म अपनाने से पहले हर्षवर्धन किस धर्म को मानता था ?
उत्तर : शैव धर्म

➣ हर्षवर्धन ने 643 ई. के आसपास क्रमशः कन्नौज (प्रथम) एवं प्रयाग (द्वितीय) में दो विशाल धार्मिक सभाओं का आयोजन किया। किस महासभा में हर्षवर्धन ने अपना सब कुछ दान कर दिया?
उत्तर : प्रयाग महासभा (महामोक्ष परिषद)

➣ हर्ष द्वारा आयोजित ‘कन्नौज सभा’ किसके सम्मान में की गयी थी?
उत्तर : ह्वेनसांग

➣ किस ग्रंथ में हर्षवर्धन को सभी देवताओं का सम्मिलित ‘अवतार’ कहा गया है?
उत्तर : हर्षचरित

➣ ह्वेनसांग के अनुसार, अपराध के लिए कड़ी सजा दी जाती थी। डकैती करने पर डाकू का दायां हाथ काट लिया जाता था। डकैती को क्या कहा जाता था?
उत्तर : दूसरा राजद्रोह

➣ हर्षकाल में भाग भूमि राजस्व था, जो अनाज के रूप में लिया जाता था और यह उत्पादन कितना भाग होता था?
उत्तर : 1/6 भाग

➣ नगद रूप में लिया जाने वाला कर क्या कहलाता था?
उत्तर : हिरण्य

➣ किस राजा के काल में उच्च अधिकारियों को वेतन के रूप में जागीरें ( भूमि अनुदान ) दी जाती थीं?
उत्तर : हर्षवर्धन के काल में

➣ भूमि देने की सामंती प्रथा किसने ही शुरू की ?
उत्तर : हर्षवर्धन

➣ भूदान द्वारा राज्य के अधिकारियों के भुगतान की पुष्टि सर्वप्रथम किस ग्रंथ में हुआ?
उत्तर : मनुस्मृति

➣ गुप्तोत्तर काल में पूर्वी तट पर ताम्रलिप्ति के स्थान पर किसका महत्व अधिक बढ़ गया था?
उत्तर : सप्तग्राम

➣ ह्वेनसांग के अनुसार, हर्षवर्धन ने कन्नौज सभा में पूजा के लिए किसकी विशाल सोने की मूर्ति बनवायी थी?
उत्तर : बुद्ध

➣ साधारण लेनदेन और व्यापार कौड़ियों के माध्यम से होता था। इन कौड़ियों को प्रतिहार अभिलेखों में क्या कहा गया है?
उत्तर : कपर्दक

➣ बुद्ध एवं जिन को किसका अवतार माना जाता था?
उत्तर : विष्णु

➣ इतिहास का वह अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था?
उत्तर : हर्षवर्धन

➣ हर्षवर्धन की वल्लभी विजय का उल्लेख किस शिलालेख में पाया गया है?
उत्तर : नवसारी ताम्रपत्र शिलालेख

➣ किस विदेशी यात्री ने भारतीयों को गर्म स्वभाव का परंतु ईमानदार’ कहा है?
उत्तर : ह्वेनसांग

➣ चीनी यात्री इत्सिंग ने बिहार का भ्रमण कब किया?
उत्तर : लगभग 637 ई. में

➣ ह्वेनसांग की भारत यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्ध नगर कौन था ?
उत्तर : मथुरा

गुप्तोत्तर काल आक्रमण

➣ मध्य एशिया में निवास करने वाली वह खानाबदोश और बर्बर जाति कौन-सी थी, जिसने भारत पर आक्रमण किया?
उत्तर : हूण

➣ हूणों का पहला भारतीय आक्रमण किस गुप्त सम्राट के शासनकाल में हुआ ?
उत्तर : कुमारगुप्त

➣ किस गुप्त सम्राट ने हूणों पराजित किया और उनका अभियान सफल नहीं दिया?
उत्तर : स्कंदगुप्त

➣ स्कंदगुप्त की मृत्यु के बाद दूसरे हूण आक्रमण का नेता कौन था ?
उत्तर : – तोरमाण

➣ भारत विजय करने वाला वह प्रथम विदेशी शासक कौन था, जिसने मध्य भारत तक अपना साम्राज्य स्थापित किया तथा पूर्वी भारत के एक बड़े भाग तक अपना प्रभाव जमा लिया?
उत्तर : तोरण

➣ पंजाब के कूरा नामक स्थान से मिले तोरमाण का एक लेख में उसे क्या कहा गया बहिजिऊब्ल

➣ जऊब्ल’ तुर्की भाषा का शब्द है, जिसका हिंदी रूपांतर क्या होता है?
उत्तर : सामत

➣ तोरमाण का के बाद हूण का उत्तराधिकारी कौन हुआ?
उत्तर : पुत्र मिहिरकुल

➣ हुण शासक मिहिरकुल की राजधानी कहां स्थित थी?
उत्तर : गांधार

➣ छठी शताब्दी (लगभग 530 ई.) में मालवा के किस पराक्रमी शासक ने मिहिरकुल को बुरी तरह परास्त किया?
उत्तर : यशोधर्मन

➣ मिहिरकुल को पराजित करने में उसकी सहायता किसने की थी?
उत्तर : नरसिंहगुप्त बालादित्य ने

➣ मालवा का यशोधर्मन किस वंश से संबंधित था?
उत्तर : औलिकर वंश

➣ यशोधर्मन के पिता का नाम क्या था?
उत्तर : प्रकाशधर्मन

➣ यशोधर्मन का शासनकाल कब समाप्त हो गया?
उत्तर : 535 ई. तक

➣ मंदसोर प्रशस्ति में उसे यशोधर्मन को क्या कहा गया है ?
उत्तर : ‘जनेन्द्र

➣ यशोधर्मन ने कहां पर दो कीर्ति स्तम्भ भी स्थापित करवाये थे?
उत्तर : मन्दसौर

बल्लभी के मैत्रक वंश

➣ मैत्रक वंश की स्थापना गुप्त शासन के एक सैनिक पदाधिकारी ने की थी। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : भट्टार्क

➣ भट्टार्क का पुत्र धरसेन मैत्रक वंश का अगला राजा बना। ये दोनों प्रारम्भिक राजा स्वयं को क्या कहते थे?
उत्तर : सेनापति

➣ धरसेन का उत्तराधिकारी और इस वंश का तीसरा राजा द्रोण सिंह था । वह स्वयं को क्या कहलाना पसंद करता था ?
उत्तर : ‘महाराजा’ अथवा ‘महासामंत महाराज’

➣ द्रोण सिंह के बाद उसका छोटा भाई ध्रुवसेन प्रथम वल्लभी का राजा बना। वह स्वयं को क्या कहता था ?
उत्तर : परमभट्टारकपादानुध्यात

➣ मैत्रक वंश का अंतिम ज्ञात शासक कौन है, जिसने 766 ई. तक शासन किया?
उत्तर : शिलादित्य सप्तम

➣ बल्लभी राज्य का विनाश किनके आक्रमण के कारण हुआ?
उत्तर : अरब

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram