प्रशासन
➣ दिल्ली-सुल्तानों ने अपनी-अपनी शक्ति के अनुसार कैसी शासन-व्यवस्था को स्थापित किया ?
उत्तर : स्वेच्छाचारी और निरंकुश शासन व्यवस्था
➣ दिल्ली सल्तनत में केंद्रीय शासन का प्रधान कौन होता था ?
उत्तर : सुल्तान
➣ दिल्ली सुल्तानों की राज्य सत्ता का मूल स्रोत क्या था ?
उत्तर : सैन्य शक्ति
➣ सल्तनत काल के अधिकांश अमीर एवं सुल्तान किस वर्ग के थे ?
उत्तर : तुर्क वर्ग के
➣ सल्तनतकालीन प्रशासन में वे चार प्रमुख मंत्री कौन थे जिनके ऊपर सल्तनत का संपूर्ण प्रशासनिक ढाँचा टिका हुआ था ?
उत्तर : दीवान-ए-विजारत, दीवान-ए-अर्ज, दीवान-ए-इंशा व दीवान-ए-रसालत
➣ सल्तनत की केंद्रीय सरकार में कौन अधिकारी सबसे बड़ा ओहदा रखता था ?
उत्तर : नायब-ए-मुल्क
➣ सल्तनत काल में राज्य का प्रधानमंत्री क्या कहलाता था ?
उत्तर : वजीर
➣ किस इतिहासकार ने लिखा है कि “एक बुद्धिमान वजीर के बिना राजत्व व्यर्थ है।” ?
उत्तर : बरनी
➣ वजीर का कार्यालय क्या कहलाता था ?
उत्तर : दीवान-ए-वजारत
➣ दिल्ली सुल्तानों के राज परिवार के प्रमुख अधिकारी को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : वकील-ए-दर
➣ दिल्ली के सुल्तानों में से किसने दिल्ली सल्तनत की शाही संरचना के तीन सबसे प्रमुख अंगों – इक्ता, सेना तथा मुद्रा प्रणाली को सुव्यवस्थित किया ?
उत्तर : शम्सुद्दीन इल्तुतमिश ने
➣ ‘तुर्कान-ए-चिहलगानी’ का गठन किसने किया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने
➣ किसने सुल्तान इल्तुतमिश के प्रधानमंत्री का कार्यवहन किया ?
उत्तर : निजामुल मुल्क मुहम्मद जुनैदी
➣ निजामुद्दीन जुनेदी किसका वजीर था ?
उत्तर : इल्तुतमिश का
➣ सल्तनत काल में किसे ‘रावत-ए-अर्ज’ की पदवी दी गई थी ?
उत्तर : इमादुलमुल्क को
➣ “राजा देवत्व का अंश होता है। उसकी समानता कोई भी मनुष्य नहीं कर सकता।” यह कथन किसका है ?
उत्तर : बलबन का अपने पुत्र बुगरा खाँ के प्रति
➣ सुल्तान बलबन ने अपने दरबार का गठन किस पद्धति पर किया ?
उत्तर : फारसी पद्धति पर
➣ बलवन द्वारा कौन-सी प्रथाएं प्रचलन में लाई गई थीं ?
उत्तर : बलबन ने ‘सिजदा’ (दण्डवत) तथा ‘पैबोस’ (सम्राट के पैर चूमना) की प्रथा राजा के प्रति सामान्य अभिवादन दर्शाने के रूप में आरम्भ की
➣ वह सुल्तान जो अधिराजत्व में विश्वास करता था, न कि प्रभुसत्ता पर, कौन था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी
➣ “मुझे नहीं मालूम क्या कानूनी है या क्या गैर-कानूनी, मैं राज्य की आवश्यकता अनुसार कानून बनाता हूँ।” यह किसने कहा था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ ‘दीवान-ए-रियासत’ नामक पद का सृजन किसने किया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ कौन-से अधिकारी अलाउद्दीन खिलजी के बाजार नियंत्रण से संबंधित थे ?
उत्तर : दीवान-ए-रियासत, वरीद-ए-मंडी, शहना-ए-मंडी
➣ अलाउद्दीन खिलजी द्वारा बाजार नियंत्रण उपायों के अंतर्गत अनाज मंडी का नियंत्रक किसे नियुक्त किया गया था ?
उत्तर : मलिक कबूल को
➣ ‘दीवान-ए-मुस्तखराज’ विभाग की स्थापना किस लिए की गई थी ?
उत्तर : बकाया लगान की वसूली के लिए
➣ किस एक विभाग की स्थापना अलाउद्दीन खिलजी द्वारा राज्य की राजस्व कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए की गई थी ?
उत्तर : दीवान-ए-मुस्तखराज की
➣ ‘दीवाने-मुस्तखराज’ किस विभाग से संबंधित था ?
उत्तर : भूराजस्व विभाग से
➣ दिल्ली सल्तनत में ‘शुहना’ नामक अधिकारी का क्या कार्य था ?
उत्तर : पुलिस विभाग का पर्यवेक्षण
➣ किस सुल्तान ने अमीरों के मद्य समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी द्वारा
➣ किस राजवंश के अंतर्गत विजारत का चरमोत्कर्ष हुआ ?
उत्तर : तुगलक राजवंश के अंतर्गत
➣ वली और अमीर के पदों को किसने पृथक् करवाया ?
उत्तर : मुहम्मद तुगलक ने
➣ किस दिल्ली सुल्तान ने एक कृषि विकास मंत्रालय की स्थापना की थी ?
उत्तर : मुहम्मद तुगलक ने
➣ दिल्ली सुल्तानों के अंतर्गत वली कौन था ?
उत्तर : प्रांतीय गवर्नर
➣ ‘अमीर-ए-सादाँ’ की नियुक्ति करने वाला प्रथम सुल्तान कौन था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक
➣ दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ (कृषि विभाग) की स्थापना की ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ मुहम्मद तुगलक के अंतर्गत दीवान-ए-कोही का विभाग किस तरह के कार्य की देख-रेख करता था ?
उत्तर : कृषि से
➣ दिल्ली सल्तनत में ‘मुस्तौफी-ए-ममालिक’ का कार्य किससे संबंधित था ?
उत्तर : लेखापरीक्षक से
➣ ‘दीवाने इंशा’ किस विभाग से संबंधित था ?
उत्तर : पत्राचार विभाग से
➣ कौन सल्तनत काल में शाही सचिवालय का व्यंजक था ?
उत्तर : दीवाने इंशा
➣ सल्तनत काल में शाही सचिवालय का प्रधान क्या कहलाता था ?
उत्तर : दबीर-ए-ममालिक
➣ सल्तनत के किस शासक ने प्रशासन में स्वयं घूसखोरी को प्रोत्साहित किया था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित विभाग थे ?
उत्तर : दीवान-ए-खैरात, दीवान-ए-बंदगान और दारुल सफा
➣ दासों के रख-रखाव के लिए किसने अलग विभाग की स्थापना की थी ?
उत्तर : फिरोज शाह तुगलक ने
➣ किस सुल्तान ने विवाह विभाग स्थापित किया था ?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने
➣ कौन-सा पद (शब्द) दिल्ली सल्तनत में गुप्तचरों को निर्दिष्ट करता है ?
उत्तर : बरीद
➣ बरीद किसे कहते हैं ?
उत्तर : सूचना पहुँचाने वाले गुप्तचर को
➣ अलाउद्दीन खिलजी कालीन प्रशासन में राजसी खुफिया विभाग का मुखिया क्या कहलाता था ?
उत्तर : बरीद-ए-मामलिक
➣ ‘अलमखाना’ किस विभाग से संबंधित था ?
उत्तर : पताकाओं से संबंधित विभाग से
➣ सल्तनत कालीन अधिकारियों का ऊपर से नीचे का क्रम निम्न प्रकार है ?
उत्तर : नायब सुल्तान–शिकदार–आमिल
➣ लोदियों का राजत्व सिद्धांत किस पर आधारित था ?
उत्तर : अफगान सरदारों की समानता पर
➣ किस सुल्तान ने तुर्की अमीर एतगीन को नियुक्त करने के लिए ‘नायब’ का पद बनाया ?
उत्तर : बहरामशाह ने
➣ दिल्ली सल्तनत में भू-राजस्व (Land Revenue) के लिए सर्वोच्च ग्रामीण सत्ता थी ?
उत्तर : चौधरी
➣ ‘मुकद्दम’ क्या थे ?
उत्तर : ग्रामीण नेता (गाँव का मुखिया)
सल्तनतकालीन सैन्य संरचना
➣ सल्तनतकालीन सेना के कितने मुख्य भाग थे ?
उत्तर : तीन भाग (घुड़सवार सेना, गज सेना व पैदल सेना)
➣ ‘दीवान-ए-अर्ज’ का सम्बन्ध किससे था ?
उत्तर : सेना से
➣ ‘आरिज-ए-ममालिक’ किस विभाग का प्रबंधकर्ता था ?
उत्तर : सेना का
➣ दिल्ली सल्तनत में ‘दीवान-ए-अर्ज’ विभाग (सैन्य विभाग) की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : बलबन ने
➣ ‘दीवान-ए-अर्ज’ विभाग किससे संबंधित था ?
उत्तर : रक्षा विभाग से
➣ इल्तुतमिश के शासनकाल के दौरान, विशेष गुलामों को सैन्य सेवा के लिए खरीदा जाता था, उन्हें किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : बंदगान के नाम से
➣ प्रारंभिक देहली सल्तनत में सैन्य दस्तों के संगठन को देखने वाले मंत्री को क्या कहते थे ?
उत्तर : दीवान-ए-अर्ज
➣ सल्तनत काल में सर्वोच्च सैन्य अधिकारी कौन था ?
उत्तर : खान
➣ किसके शासनकाल में दिल्ली सल्तनत के अमीर वर्ग के लिए ‘खान’ की पदवी प्रारंभ की गई ?
उत्तर : बलबन द्वारा
➣ सल्तनत काल में प्रदान की जाने वाली कौन-सी एक पदवी आधिकारिक पदानुक्रम में सर्वोच्च थी ?
उत्तर : खान
➣ सल्तनत काल में पैदल सैनिक क्या कहलाते थे ?
उत्तर : पायक
➣ दिल्ली सल्तनत में स्थायी सैन्य व्यवस्था किसने लागू की थी ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ घोड़ों को दागने तथा हुलिया रखे जाने की प्रथा किस सुल्तान ने शुरू की थी ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ सुल्तानों के काल में सेना का सबसे महत्वपूर्ण अंग क्या था ?
उत्तर : अश्व सेना
➣ दिल्ली सल्तनत में सीधे राजकीय सेवा में रहने वाली सेना क्या कहलाती थी ?
उत्तर : हश्मे कल्ब
➣ वह कौन शासक था, जिसने एक सैनिक को निरीक्षक लिपिक को घूस देने के लिए सोने का एक सिक्का दिया था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ ‘उर्दू-ए-मुअल्ला’ से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर : शाही शिविर था
न्याय
➣ सल्तनत काल में राज्य का सबसे बड़ा न्यायाधीश कौन होता था ?
उत्तर : सुल्तान
➣ जवाबित का सम्बन्ध किससे था ?
उत्तर : राज्य कानून से
➣ मध्यकालीन राजनीतिक विचारों द्वारा प्रतिपादित अदल का सिद्धांत क्या व्यक्त करता था ?
उत्तर : न्याय को व्यक्त करता था
➣ हदीस क्या है ?
उत्तर : एक इस्लामिक कानून है
➣ सुल्तान इल्तुतमिश के शासनकाल में न्याय चलाने वाले व्यक्ति को किस रंग की पोशाक पहननी पड़ती थी ?
उत्तर : लाल पोशाक
➣ कौन-सा विदेशी यात्री दिल्ली का काजी नियुक्त हुआ ?
उत्तर : इब्नबतूता
सल्तनतकालीन अर्थव्यवस्था
➣ सल्तनत काल के पाँच प्रमुख कर कौन थे ?
उत्तर : उश्र, खराज, खम्स (खुम्स), जकात, तरकात और जजिया
➣ उश्र किस प्रकार का कर था ?
उत्तर : मुसलमानों से लिया जाने वाला भूमिकर था
➣ प्राकृतिक साधनों से सिंचित भूमि से पैदावार का कितना प्रतिशत भाग भूमिकर के रूप में लिया जाता था ?
उत्तर : 10% भाग
➣ खराज किस प्रकार का कर था ?
उत्तर : गैर-मुसलमानों से लिया जाने वाला भूमिकर था
➣ विभिन्न सुल्तानों द्वारा पैदावार का कितना भाग खराज के रूप में वसूल किया गया ?
उत्तर : पैदावार के एक-तिहाई से लेकर आधे भाग तक
➣ खम्स (खुम्स) क्या था ?
उत्तर : यह लूटे हुए धन, खानों अथवा भूमि में गड़े हुए खजानों से प्राप्त सम्पत्ति था
➣ खम्स (खुम्स) के कितने भाग पर सुल्तान का अधिकार होता था ?
उत्तर : 1/5 भाग पर (शेष 4/5 भाग पर उसके सैनिकों, अधिकारियों अथवा खजाने को प्राप्त करने वाले व्यक्ति का अधिकार होता था)
➣ लूट के धन का 80 प्रतिशत भाग किस शासक ने लेना आरंभ किया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ जकात किस प्रकार का कर था ?
उत्तर : यह एक धार्मिक-कर था, जो केवल धनवान मुसलमानों से लिया जाता था
➣ सल्तनत काल में जकात कर किस पर लगाया जाता था ?
उत्तर : मुसलमानों पर
➣ मुसलमानों से उनकी आय का कितने प्रतिशत भाग जकात के रूप में वसूल किया जाता था ?
उत्तर : आय का ढाई (2½) प्रतिशत
➣ जजिया किस प्रकार का कर था ?
उत्तर : गैर-मुसलमानों से वसूल किया जाने वाला धार्मिक-कर था।
➣ किसके शासनकाल में ब्राह्मणों से भी जजिया वसूल किया गया ?
उत्तर : फिरोज तुगलक के समय
➣ सल्तनत काल में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था ?
उत्तर : भू-राजस्व
➣ भारत के किस मध्यकालीन शासक ने ‘इक्ता व्यवस्था’ प्रारंभ की थी ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने
➣ इक्ता का आवंटन किसने शुरू किया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने
➣ ‘इक्ता’ का क्या अर्थ था ?
उत्तर : सैनिक सेवा के बदले दिया जाता था
➣ ‘अक्ता’ वह भूमि होती थी, जिसकी आय पर ?
उत्तर : सैन्य प्रशासन का नियंत्रण था
➣ दिल्ली सल्तनत में क्षेत्रीय राजस्व समानुदेशन को क्या कहते थे ?
उत्तर : इक्ता
➣ इक्ता एवं इजारा के सन्दर्भ में सत्य कथन है ?
उत्तर : इक्ता – नागरिक एवं सैन्य सेवा के लिए दिया जाने वाला राजस्व नियत कार्य; इजारा – राजस्व नियत-कार्य की एक अनुबंधात्मक पद्धति
➣ दिल्ली सल्तनत में राज्य और प्रशासन के सन्दर्भ में, ‘मुक्ति’ शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर : भूमि अभिहस्तांकन जिसे ‘इक्ता’ कहा जाता है, का धारक
➣ दिल्ली सुल्तानों के अंतर्गत इक्ता एक क्षेत्रीय आवंटन था और इसको धारण करने वाला मुक्ता कहलाता था, जो ?
उत्तर : देय भूमि कर के अतिरिक्त किसान पर कोई दावा नहीं रखता था
➣ प्रथम सुल्तान जिसने दोआब की आर्थिक क्षमता समझी, कौन था ?
उत्तर : इल्तुतमिश
➣ किस सुल्तान ने नकद वेतन के बदले ‘इक्ता’ का आवंटन बंद कर दिया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ इक्ता को किसने वंशानुगत बना दिया था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ राजस्व संबंधी नियमों तथा उपनियमों में सुधार करने का श्रेय सर्वप्रथम किस तुर्की सुल्तान को जाता है ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी को
➣ राजस्व के मामले में पूर्ण रुचि लेने वाला सुल्तान कौन था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ अलाउद्दीन खिलजी के आर्थिक आदेशों का प्रमुख उद्देश्य क्या था ?
उत्तर : शक्तिशाली सेना रखना
➣ भूमि की माप के आधार पर भू-राजस्व का निर्धारण और प्रति बिस्वा उपज का आकलन (Estimation) सबसे पहले किसके अधीन किया गया ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी के अधीन
➣ किस सुल्तान ने भूमि की पैमाइश और अनुमान के आधार पर सर्वप्रथम भूमि कर लगाया ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ अलाउद्दीन खिलजी की राजस्व व्यवस्था के विषय में सही कथन है ?
उत्तर : राजा द्वारा कृषकों से सीधे कर वसूली की जाती थी
➣ किस दिल्ली सुल्तान ने सबसे छोटे किसान से लेकर ग्रामीण बिचौलिए वर्ग तक सब पर भूमि कर की एक समान दर लागू की ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ किस शासक ने मिल्क तथा इनाम भूमि के अनुदानों को रद्द कर दिया ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ किस सुल्तान ने भू-राजस्व को बढ़ाकर आधा कर दिया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी
➣ सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने मालगुजारी का कितना हक पेश किया था ?
उत्तर : उपज के आधे भाग पर
➣ भू-राजस्व की दर किसके राज्यकाल में सर्वाधिक थी ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी के काल में
➣ अलाउद्दीन खिलजी ने भू-राजस्व की उगाही किस आधार पर की ?
उत्तर : माप के आधार पर
➣ किस सुल्तान ने जमीन की नपाई को फसल के मूल्यांकन का आधार बनाया ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ किस कारण से अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में किसानों के कष्ट बढ़े ?
उत्तर : अनेक प्रकार के करों के बोझ के कारण
➣ अलाउद्दीन खिलजी ने कौन-सा कर लगाया था ?
उत्तर : खराज, घरी, चराई
➣ किस सुल्तान द्वारा खालिसा क्षेत्रों में भूमि की नाप के स्थान पर बँटाई प्रथा को जारी किया गया ?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक द्वारा
➣ दिल्ली का कौन-सा सुल्तान था, जिसने भूमि के नाप की व्यवस्था वापस ली और गल्ला बँटाई व्यवस्था अपनाई थी ?
उत्तर : गियासुद्दीन तुगलक ने
➣ ग्रामीण बिचौलियों को गियासुद्दीन तुगलक द्वारा दी गई रियासत के सम्बन्ध में सही है ?
उत्तर : उसने उनकी भूमि को कर मुक्त कर दिया
➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने यह नियम बनाया कि किसी एक वर्ष में भू-राजस्व में 1/10 या 1/11 से अधिक की वृद्धि नहीं की जाएगी ?
उत्तर : गियासुद्दीन तुगलक ने
➣ मुहम्मद तुगलक के खिलाफ दोआब में हुई बड़ी बगावत का कौन-सा एक कारण था ?
उत्तर : ग्रामीण इलाकों में कर वृद्धि
➣ फिरोजशाह तुगलक द्वारा दिल्ली की गद्दी पर राज्यारोहण के उपरान्त समाप्त किए गए कृषि उपकर क्या कहलाते थे ?
उत्तर : अबवाब
➣ किसने किसानों के ऊपर से अधिकाधिक कष्टकारी कर हटा लिया था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ फिरोज तुगलक ने उपज का 1/10 भू-राजस्व के रूप में किस भूमि से वसूल किया ?
उत्तर : उशरी भूमि से
➣ सुल्तान फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में हिसामुद्दीन जुनैदी द्वारा आकलित दिल्ली सल्तनत का कुल जमा क्या था ?
उत्तर : छः करोड़ पचासी लाख टंका
➣ इत्लाक, एक प्रकार की हुण्डी जिसकी सहायता से राजकीय सिपाही राज्य के राजस्व अधिकारियों से अपना वेतन प्राप्त करने में समर्थ था, की प्रथा किसने चलाई थी ?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने
सल्तनतकालीन भूमि व्यवस्था एवं कृषि
➣ सल्तनत काल में राज्य की भूमि कितने भागों में विभक्त थी ?
उत्तर : 4 भागों में
➣ वह भूमि जो व्यक्तियों को दान के रूप में दी गई थी (लगान मुक्त)
➣ वह भूमि जो मुक्तियों अथवा प्रांतीय वलियों के अधिकार में थी (लगान युक्त)
➣ वह भूमि जो अधीनस्थ हिंदू राजाओं के आधिपत्य में थीं (लगान युक्त)
➣ खालसा भूमि, जो केंद्रीय सरकार या सुल्तान की भूमि मानी जाती थी (लगान युक्त)
➣ राज्य की आय के लिए रक्षित भूमि को किस नाम से पुकारा जाता है ?
उत्तर : ‘खालसा’ के नाम से
➣ उस भूमि को किस नाम से जाना जाता था, जिससे सुल्तान प्रत्यक्ष रूप से लगान प्राप्त करता था ?
उत्तर : खालसा भूमि
➣ इजारादारी व्यवस्था का प्रचलन सर्वप्रथम कहाँ हुआ ?
उत्तर : खालसा भूमि में
➣ जागीर के लिए आरक्षित भूमि क्या कहलाती थी ?
उत्तर : महाल-ए-पैबाकी
➣ ‘उशरी भूमि’ के स्वामी कौन थे ?
उत्तर : तुर्की मुस्लिम थे
➣ अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में किस कारण कृषि कर्म अधिक प्रभावित हुआ था ?
उत्तर : करों की अधिकता के कारण
➣ ‘दीवान-ए-कोही’ के रूप में विख्यात कृषि विभाग किसके द्वारा बनवाया गया था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा
➣ मुहम्मद तुगलक ने ‘दीवाने कोही’ नामक एक नए विभाग का सृजन किया, इसका मुख्य कार्य क्या था ?
उत्तर : परती भूमि को कृषि योग्य बनाना
➣ दिल्ली के सुल्तानों में से किसने कृषि के विकास के लिए निर्धन किसानों को तकावी बाँटी जिसे सोंधर कहते थे ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ सोंधर शब्द का प्रयोग किसानों के लिए दिए जाने वाले ऋण के रूप में किसके समय हुआ ?
उत्तर : मुहम्मद तुगलक के समय
➣ किसके काल में तकावी ऋण का प्रचलन हुआ ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के काल में
➣ किस दिल्ली सुल्तान ने मस्यावर्तन की पद्धति का अनुमोदन किया ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ किस शासक ने सर्वप्रथम अकालग्रस्त लोगों के सहायतार्थ ‘अकाल संहिता’ तैयार की ?
उत्तर : मुहम्मद तुगलक ने
➣ खेती में सुधार के लिए ‘दीवान-ए-अमीर-ए-कोही’ नामक एक अलग विभाग की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ सल्तनतकालीन भारत में किन फसलों की खेती नहीं की जाती थी ?
उत्तर : आलू और मक्का की
सिंचाई व्यवस्था
➣ दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों में कौन ‘नहर प्रणाली का जनक’ माना जाता है ?
उत्तर : गियासुद्दीन तुगलक को
➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने राज्य की सहायता से नहर सिंचाई व्यवस्था का प्रारंभ किया है ?
उत्तर : गियासुद्दीन तुगलक ने
➣ सिंचाई के लिए अनेक नहरें किसने बनवाई ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ सल्तनत काल में किस सुल्तान ने सर्वप्रथम सिंचाई कर लेना प्रारंभ किया ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ किस सुल्तान ने ‘हक-ए-शर्ब’ नामक सिंचाई कर लगाया ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ ‘शर्व’ कर किस पर लगाया जाता था ?
उत्तर : सिंचाई पर
➣ फिरोज द्वारा सिंचाई की व्यवस्था में सर्वाधिक लाभ किस क्षेत्र में हुआ ?
उत्तर : पंजाब क्षेत्र में
➣ अपने समय की सबसे लंबी नहर जिसकी अभी भी व्यवहार होती है और जो उत्तर भारत के लिए सबसे अधिक लाभप्रद है, उसका निर्माण किसने किया था ?
उत्तर : फिरोजशाह ने
➣ 18वीं शताब्दी के पूर्व पंजाब में नहरों का एक विकसित जाल था, उसका निर्माणकर्ता कौन था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक
तकनीकि एवं व्यापार उद्योग
➣ कौन-सी सूती वस्त्र उद्योग से संबंधित नई तकनीक/तकनीकें भारत में मध्यकाल में तुर्कों द्वारा प्रथम बार प्रयोग में लाई गई ?
उत्तर : चरखा और जल-संधार
➣ वस्त्र उद्योग में कौन-सी एक तकनीक तुर्कों द्वारा भारत में प्रारंभ की गई थी ?
उत्तर : चरखा
➣ दिल्ली सल्तनत के समय पानी खींचने के अन्य साधनों में साक्रिया (रहट) की भिन्नता का प्रमुख लक्षण किसका प्रयोग था ?
उत्तर : गियर तंत्र का
➣ भारत में कौन-सी शताब्दी में गियर यंत्रावली का प्रवेश हुआ था ?
उत्तर : चौदहवीं शताब्दी में
➣ कौन सल्तनतकालीन भारत में उत्पादित कपड़ों के प्रकार थे ?
उत्तर : कमीना, महीन, किरपास, शीरीबाफ्त और सलाहरी
➣ मध्यकाल में पिंजन शब्द से क्या अभिप्राय था ?
उत्तर : रूई धुनिए की कमान
➣ सल्तनत काल में नद्दाफ शब्द से क्या तात्पर्य था ?
उत्तर : धुनिया (रूई धुनने वाला)
➣ मार्को पोलो किसके आयात पर भारतीय धन के एक बड़े भाग की बर्बादी (अपव्यय) पर दुःख प्रकट करता है ?
उत्तर : अश्व (घोड़ों) के आयात पर
➣ भारत में दासों के निर्यात पर प्रतिबंध किसने लगाया था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ दिल्ली के सुल्तानों में से किसने शिक्षा में व्यावसायिक पाठ्यक्रम लागू किया ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
सल्तनत कालीन सिक्के
➣ किस शासक ने अपने सिक्कों के पृष्ठ भाग पर कालिमा का संस्कृत अनुवाद ‘अव्यक्तमेकं मुहम्मद अवतार:’ का उल्लेख किया था ?
उत्तर : महमूद गजनवी ने
➣ वह मुसलमान विजेता कौन था, जिसने हिंदू देवी वाले सिक्कों को चलाए रखा था ?
उत्तर : मुहम्मद गोरी
➣ लक्ष्मी की आकृतियुक्त सिक्के किसने चलाए थे ?
उत्तर : मुहम्मद गोरी ने
➣ सल्तनत काल की दो प्रमुख मुद्राएं कौन थीं ?
उत्तर : टंका और जीतल
➣ सल्तनत काल के दो प्रमुख सिक्कों, टंका और जीतल का प्रचलन किसने किया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने
➣ 172.8 ग्रेन (विभिन्न पुस्तकों में अलग-अलग भार माप) के ‘चाँदी के टंके’ का प्रचलन किसके द्वारा किया गया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश द्वारा
➣ सल्तनत काल के सिक्के — टंका, शशगनी एवं जीतल किन धातुओं के बने थे ?
उत्तर : चाँदी एवं ताँबे के
➣ टंका पर टकसाल का नाम अंकित करने की परम्परा का आरम्भ किसने किया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने
➣ इल्तुतमिश द्वारा जारी किए गए ‘ताँबे के सिक्के’ का क्या नाम था ?
उत्तर : जीतल
➣ दिल्ली सल्तनत में एक चाँदी का टंका कितने जीतल के बराबर होता था ?
उत्तर : 48 जीतल के बराबर
➣ दिल्ली के किस सुल्तान के सिक्कों पर सर्वप्रथम अरबी में लेख लिखे गए थे ?
उत्तर : इल्तुतमिश के
➣ किस तुर्क सुल्तान ने शुद्ध अरबी सिक्के जारी किए ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने
➣ किस सुल्तान ने सिक्कों पर सबसे पहले अब्बासी खलीफा ‘अल मुस्तनसीर’ का नाम अंकित करवाया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने
➣ किस सुल्तान के सिक्कों पर ‘हजरत देहली’, ‘जरब अल सुल्तान’, ‘अदल सुल्तान’, ‘अल सुल्तान’ आदि अंकित थे ?
उत्तर : इल्तुतमिश के सिक्कों पर
➣ दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत प्रचलित सिक्के थे ?
उत्तर : टंका, जीतल, दोगानी
➣ इल्तुतमिश ने अपने किस उत्तराधिकारी का नाम चाँदी के टंके पर अंकित करवाया था ?
उत्तर : रजिया का
➣ अपने सिक्कों पर किसने अपना उल्लेख ‘द्वितीय सिकन्दर’ के रूप में करवाया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ किसके सिक्कों पर बगदाद के अंतिम खलीफा का नाम सर्वप्रथम अंकित हुआ था ?
उत्तर : अलाउद्दीन मसूद शाह
➣ किस सुल्तान ने अपने को ‘ईश्वर का प्रतिनिधि’ कहा और अपने सिक्कों पर ‘खलीफातुल्लाह’ शब्द अंकित कराया ?
उत्तर : कुतुबुद्दीन मुबारकशाह खिलजी ने
➣ तुगलक वंश के किस सुल्तान ने चाँदी के सिक्के के स्थान पर ताँबे के सिक्के चलाए थे ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ दिल्ली के सुल्तानों में से किसने ‘सांकेतिक मुद्रा’ प्रारम्भ की थी ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ मुहम्मद तुगलक द्वारा जारी सांकेतिक मुद्रा की योजना कब लागू की गई थी ?
उत्तर : 1329-30 ई० में
➣ मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन सम्बन्धी प्रयोग किस कारण से विफल सिद्ध हुआ था ?
उत्तर : व्यापक स्तर पर नकली सिक्कों की ढलाई के कारण
➣ सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा जारी सांकेतिक मुद्रा के सम्बन्ध में सही कथन है—
➣ मुहम्मद बिन तुगलक ने किस धातु की मुद्रा का प्रचलन किया था ?
उत्तर : ताँबा अथवा कांसे का
➣ इब्नबतूता के अनुसार दीनार नामक स्वर्ण मुद्राओं का प्रचलन किसने कराया था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ किस सुल्तान ने अपने सिक्कों पर ‘अल सुल्तान जिल्ली-अल्लाह’ अंकित करवाया था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ किस राजवंश के सुल्तानों ने सामान्यतः खलीफा के नायब के रूप में अपना नाम सिक्कों पर अंकित करवाया था ?
उत्तर : तुगलक वंश के
➣ किस सुल्तान ने अपने सिक्कों पर अपने नाम के साथ फतह खाँ का नाम अंकित करवाया, अपने को खलीफा का नायब पुकारा तथा सिक्कों पर खलीफा का नाम अंकित करवाया था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ शशगनी सिक्का किसके राज्यकाल में प्रचलित हुआ था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक के समय
➣ ‘शशगनी’ चाँदी का एक छोटा सिक्का था। यह कितने जीतल के बराबर होता था ?
उत्तर : 6 जीतल के बराबर
➣ खिज्र खाँ (सैय्यद वंश का संस्थापक, 1414-21 ई.) ने सिक्कों पर किसका नाम खुदवाया था ?
उत्तर : तुगलक शासकों का
➣ वह सुल्तान कौन था, जिसने तैमूर और शाहरुख का नाम अपने सिक्कों पर अंकित करवाया था ?
उत्तर : खिज्र खाँ ने
➣ बहलोल लोदी द्वारा प्रचलित सिक्कों को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : बहलोली सिक्कों के नाम से
➣ किसकी मुद्रा अकबर के समय तक विनिमय का माध्यम रही थी ?
उत्तर : बहलोल लोदी की
सल्तनतकालीन धार्मिक अवस्था
➣ मुस्लिम राजनीतिक विचारों का आधार क्या है ?
उत्तर : कुरान, हदीस और इज्मा
➣ हदीस क्या है ?
उत्तर : इस्लामिक कानून है
➣ इस्लाम में शरीयत का सम्बन्ध किससे है ?
उत्तर : कानून तथा न्याय से
➣ सल्तनत काल में ‘दस्तर बन्दान’ कौन कहलाते थे ?
उत्तर : उलेमा
➣ मुस्लिम विधि शरीयत की व्याख्या करने का अधिकार किसे प्राप्त था ?
उत्तर : उलेमा को
➣ सल्तनत काल में धर्म विभाग का प्रधान कौन होता था ?
उत्तर : सद्र-उस-सुदूर
➣ खलीफा का मान्यता-पत्र प्राप्त करने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था ?
उत्तर : इल्तुतमिश
➣ दिल्ली सल्तनत में सर्वप्रथम मंसूर किसको मिला था ?
उत्तर : इल्तुतमिश को
➣ किस सुल्तान ने खलीफा से खिलअत प्राप्त किया था ?
उत्तर : सुल्तान इल्तुतमिश ने
➣ किस उद्देश्य से इल्तुतमिश ने खलीफा से अधिकार पत्र प्राप्त किया था ?
उत्तर : सत्ता पर पकड़ मजबूत करने हेतु
➣ किस मंगोल नेता ने खिलाफत को नष्ट करते हुए खलीफा की हत्या कर दी थी ?
उत्तर : हलाकू ने
➣ किस सुल्तान ने कहा था कि मुझे ‘शरा’ की चिंता नहीं है ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ राज कार्यों में उलेमाओं का विरोध सर्वप्रथम किसने किया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ उलेमाओं के विरुद्ध प्रशासन की नीति किस सुल्तान ने प्रारम्भ की थी ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने
➣ दिल्ली का कौन-सा सुल्तान उलेमा की इच्छाओं का सम्मान नहीं करता था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी
➣ किसने ‘खलीफतुल्ल अल्लाह’ की उपाधि धारण की थी ?
उत्तर : मुबारक शाह खिलजी ने
➣ दिल्ली का वह कौन सुल्तान था, जिसने स्वयं खलीफा की उपाधि धारण की थी ?
उत्तर : कुतुबुद्दीन मुबारक खिलजी
➣ खलीफा की सत्ता मानने से किसने इंकार कर दिया था ?
उत्तर : कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी ने
➣ ‘दिल्ली अभी दूर है’ यह चेतावनी किस सुल्तान को दी गई थी ?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक को
➣ कौन-सा सुल्तान अपने समकालीन सन्त निजामुद्दीन औलिया को शत्रु मानता था ?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक
➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने प्रथमतः खलीफा के नाम पर खुतबा नहीं पढ़ा था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ किस सुल्तान ने जैन सन्त जम्बूजी को भू-अनुदान प्रदान किया था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ दिल्ली के सुल्तानों में से किसका जैन विद्वानों से घनिष्ठ सम्बन्ध था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक का
➣ दिल्ली का कौन पहला सुल्तान था, जिसने होली के उत्सव में भाग लिया ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने
➣ उस जैन सन्त का क्या नाम था, जिसके साथ मुहम्मद बिन तुगलक ने विचार-विमर्श किया था ?
उत्तर : जिन प्रभु सूरि
➣ सुल्तान फिरोज तुगलक के ‘खुत्बे’ में सभी पूर्ववर्ती सुल्तानों के नाम सम्मिलित थे, कौन एक सुल्तान इसका एक अपवाद है ?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक
➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम मुस्लिम स्त्रियों को दिल्ली के बाहर स्थित मजारों पर जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने
➣ जिम्मी किसे कहते थे ?
उत्तर : जजिया देने वाले हिन्दू को
Leave a Reply