➣ महात्मा गाँधी के पिता करमचंद गाँधी किन रियासतों के दीवान रह चुके थे?
उत्तर : राजकोट, पोरबंदर और वंकानेर
➣ मोहनदास करमचंद गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर : पोरबंदर, गुजरात
➣ गाँधीजी की आरंभिक शिक्षा-दीक्षा कहाँ संपन्न हुई थी?
उत्तर : राजकोट
➣ गाँधीजी ने किस महाविद्यालय में अध्ययन किया था?
उत्तर : शामलदास कालेज, भावनगर
➣ गाँधीजी ने विधि (कानून) की शिक्षा किस देश में प्राप्त की थी?
उत्तर : यूनाइटेड किंगडम में
➣ गाँधीजी का विवाह मात्र 13 वर्ष की आयु में किसके साथ हुआ था?
उत्तर : कस्तूरबा गाँधी से
➣ महात्मा गाँधी के सबसे बड़े पुत्र कौन थे?
उत्तर : हरिलाल गाँधी
➣ 1893 में 24 वर्ष की उम्र में गाँधीजी किसका मुकदमा लड़ने हेतु दक्षिण अफ्रीका (डरबन) गए थे?
उत्तर : गुजराती व्यापारी अब्दुल्ला के
➣ नटाल इंडियन कांग्रेस की नींव गाँधीजी ने कहाँ रखी थी?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका में, वर्ष 1894 में
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाँधीजी ने पहली बार हिस्सा लिया था?
उत्तर : कलकत्ता अधिवेशन, 1901 ई.
➣ गाँधीजी ने 1903 में जोहांसबर्ग में अपनी लॉ फर्म शुरू की थी; वे वहाँ कब तक कार्यरत रहे?
उत्तर : 1910 ई. तक
➣ गाँधीजी ने ट्रस्टीशिप का सिद्धांत सबसे पहले कहाँ प्रस्तुत किया था?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका, 1903 (लॉ फर्म ट्रस्टीशिप पर आधारित)
➣ गाँधीजी द्वारा स्थापित सबसे पहला आश्रम कौन-सा था?
उत्तर : फीनिक्स आश्रम
➣ दक्षिण अफ्रीका के डरबन में फीनिक्स आश्रम की स्थापना गाँधीजी ने किस वर्ष की थी?
उत्तर : वर्ष 1904 में
➣ दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन पर गाँधीजी को ट्रेन से बाहर धकेला गया था?
उत्तर : पीटर मारिट्जबर्ग
➣ गाँधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में कुल कितने वर्ष बिताए थे?
उत्तर : 21 वर्ष (1893–1915 ई.)
➣ दक्षिण अफ्रीका में गाँधीजी द्वारा प्रकाशित समाचार-पत्र का नाम क्या था?
उत्तर : इंडियन ओपिनियन
➣ सत्याग्रह शब्द की रचना किसने की थी?
उत्तर : गाँधीजी ने
➣ गाँधीजी का सत्याग्रह किन दो मूल्यों पर आधारित है?
उत्तर : सत्य एवं अहिंसा
➣ गाँधीजी की दृष्टि में अहिंसा किसका माध्यम है?
उत्तर : सत्य की प्राप्ति का रास्ता
➣ गाँधीजी की सत्याग्रह रणनीति में सबसे अंतिम विकल्प के रूप में क्या रखा गया था?
उत्तर : हड़ताल
➣ गाँधीजी की नजर में हिंसा का सबसे क्रूर रूप क्या है?
उत्तर : गरीबी का स्थायित्व
➣ गाँधीजी के सर्वोदय विचार का मूल आशय क्या था?
उत्तर : अछूतों और दलितों का उत्थान
➣ परिवार नियोजन के लिए गाँधीजी ने कौन-सा उपाय सुझाया था?
उत्तर : आत्मनियंत्रण
➣ गाँधीजी के रामराज्य के दो मूल आधार-सिद्धांत कौन-से थे?
उत्तर : सत्य तथा अहिंसा
➣ गाँधीजी के अनुसार राजनीति का वास्तविक अर्थ क्या था?
उत्तर : जनकल्याण के लिए सक्रियता
➣ यह किसका कथन है कि गलत साधन कभी हमें सही लक्ष्य तक नहीं पहुँचाते?
उत्तर : एम. के. गाँधी
➣ दो दशक विदेश में बिताने के बाद मोहनदास करमचंद गाँधी किस वर्ष भारत लौटे थे?
उत्तर : वर्ष 1915 में
➣ गाँधीजी किसे अपना राजनीतिक गुरु मानते थे?
उत्तर : गोपाल कृष्ण गोखले को
➣ भारतीय राजनीति में उतरने से पहले एक वर्ष तक देश का पर्यवेक्षक व विद्यार्थी बनकर रहने की सलाह गाँधीजी को किसने दी थी?
उत्तर : गोपाल कृष्ण गोखले ने
➣ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गाँधीजी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम कहाँ स्थित है?
उत्तर : अहमदाबाद (कोचरब क्षेत्र – 1915 ई.)
➣ साबरमती आश्रम को किस नाम से भी जाना जाता था?
उत्तर : सत्याग्रह आश्रम
➣ भारत में गाँधीजी का पहला सार्वजनिक भाषण कहाँ हुआ था?
उत्तर : वाराणसी (बी.एच.यू. के उद्घाटन पर, फरवरी 1916 ई.)
चंपारण आंदोलन, अहमदाबाद आंदोलन, खेड़ा सत्याग्रह
➣ कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाँधीजी को चंपारण के किसानों की पीड़ा से परिचित कराया गया था?
उत्तर : लखनऊ अधिवेशन, 1916 ई.
➣ यूरोपीय नील बागान मालिकों द्वारा किसानों के शोषण की ओर गाँधीजी का ध्यान किसने खींचा था?
उत्तर : राजकुमार शुक्ल ने
➣ अखिल भारतीय राजनीति में गाँधीजी का पहला बड़ा कदम क्या माना जाता है?
उत्तर : चंपारण आंदोलन (1917 ई.)
➣ भारत में गाँधीजी का पहला ऐसा सत्याग्रह कौन-सा था जिसमें उन्होंने सविनय अवज्ञा को अपनाया?
उत्तर : चंपारण आंदोलन
➣ चंपारण जिले में प्रचलित तिनकठिया प्रथा का क्या मतलब था?
उत्तर : किसानों को अपनी 3/20 भूमि पर नील की खेती करनी होती थी
➣ गाँधीजी का चंपारण आंदोलन किस उद्देश्य से शुरू हुआ था?
उत्तर : नील की खेती करने वाले किसानों की समस्याओं को सुलझाने हेतु
➣ चंपारण सत्याग्रह के समय गाँधीजी के साथ कौन शामिल नहीं थे?
उत्तर : रविशंकर व्यास
➣ चंपारण आंदोलन से किसका जुड़ाव नहीं था?
उत्तर : जयप्रकाश नारायण
➣ गाँधीजी के चंपारण सत्याग्रह का विरोध किसने किया था?
उत्तर : एन. जी. रंगा ने
➣ गाँधीजी के नाम से पहले महात्मा शब्द कब जुड़ा था?
उत्तर : चंपारण सत्याग्रह के दौरान
➣ गाँधीजी को सबसे पहले महात्मा किसने कहा था?
उत्तर : रवींद्रनाथ टैगोर ने
➣ चंपारण सत्याग्रह की सबसे उल्लेखनीय विशेषता क्या रही?
उत्तर : राष्ट्रीय आंदोलन में किसानों के असंतोष का शामिल होना
➣ चंपारण कृषि जाँच समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य कौन थे?
उत्तर : अध्यक्ष: एफ. जी. स्लाई | सचिव: एम. ई. एल. टैन्नर | सदस्य: महात्मा गाँधी, राजा हरिप्रसाद नारायण सिंह, डी. जे. रीड, एल. सी. अदामी, जी. रैनी
➣ बागान मालिकों के साथ हुए समझौते में किसानों से वसूली गई अवैध राशि का कितना प्रतिशत लौटाने पर सहमति बनी थी?
उत्तर : 25%
➣ किस आंदोलन में गाँधीजी ने पहली बार भूख हड़ताल को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था?
उत्तर : अहमदाबाद मिल हड़ताल (फरवरी-मार्च, 1918 ई.)
➣ वर्ष 1918 में गाँधीजी ने किस शहर में मिल मजदूरों की हड़ताल का सफल नेतृत्व किया था?
उत्तर : अहमदाबाद में
➣ गाँधीजी ने अपना दूसरा सत्याग्रह किस मुद्दे पर शुरू किया था?
उत्तर : मजदूरों को कम वेतन दिए जाने के विरोध में
➣ 1918 की अहमदाबाद मिल हड़ताल में गाँधीजी के हस्तक्षेप से मजदूरों के बोनस में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी?
उत्तर : 35%
➣ अहमदाबाद टेक्सटाइल लेबर एसोसिएशन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : महात्मा गाँधी (1918 ई.) ने
➣ गाँधीजी की सहयोगी अनुसूइया बेन किनकी बहन थीं?
उत्तर : अंबालाल साराभाई की
➣ खेड़ा के किसानों के समर्थन में गाँधीजी ने सत्याग्रह क्यों संगठित किया था?
उत्तर : अकाल के बावजूद प्रशासन ने भू-राजस्व वसूली स्थगित नहीं की थी
➣ खेड़ा सत्याग्रह की अगुवाई किसने की थी?
उत्तर : महात्मा गाँधी ने (22 मार्च, 1918 ई.)
➣ गाँधीजी के किस आंदोलन ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनका अनुयायी बनने के लिए प्रेरित किया?
उत्तर : खेड़ा आंदोलन
➣ किस आंदोलन का नेतृत्व गाँधीजी ने नहीं किया था?
उत्तर : स्वदेशी आंदोलन एवं बारदोली आंदोलन का
➣ किस सत्याग्रह में गाँधीजी ने प्रत्यक्ष भागीदारी नहीं निभाई थी?
उत्तर : वायकोम सत्याग्रह में
➣ स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गाँधीजी के करीबी अंग्रेज मित्र कौन थे?
उत्तर : सी. एफ. एंड्रूज (दीनबंधु)
➣ छत्तीसगढ़ में गाँधीजी का पहला आगमन कब हुआ था?
उत्तर : 20 दिसंबर, 1920 ई. (धमतरी, रायपुर)
➣ दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद गाँधीजी किस संगठन के सदस्य बने थे?
उत्तर : होम रूल लीग के (28 अप्रैल, 1920 ई.)
➣ आने वाली पीढ़ियाँ शायद ही यकीन करें कि हाड़-मांस का ऐसा इंसान धरती पर कभी जन्मा था — यह विचार गाँधीजी के बारे में किसने व्यक्त किया था?
उत्तर : अल्बर्ट आइंस्टीन (1879–1955 ई.) ने
➣ महात्मा गाँधी को अहिंसात्मक कर्म का सौम्य पैगम्बर किसने कहा था?
उत्तर : लैरी कालिस और डोमिनिक लापियर
➣ हिंद स्वराज पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
उत्तर : महात्मा गाँधी
➣ गाँधीजी ने हिंद स्वराज की रचना किस वर्ष की थी?
उत्तर : वर्ष 1909 में
➣ हिंद स्वराज पुस्तक मूलतः किस भाषा में लिखी गई थी?
उत्तर : गुजराती में
➣ ऐट द फीट ऑफ महात्मा गाँधी पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
➣ माई एक्सपेरिमेंट्स विद टुथ के रचयिता कौन हैं?
उत्तर : महात्मा गाँधी
➣ गाँधीजी ने अपनी आत्मकथा मूल रूप से किस भाषा में लिखी थी?
उत्तर : गुजराती में
➣ गोखले माई पोलिटिकल गुरू नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर : एम. के. गाँधी
➣ गाँधीजी के जीवन-दर्शन और कार्यशैली को गढ़ने में किन विचारकों का सबसे गहरा असर था?
उत्तर : जॉन रस्किन, डेविड थोरो, लियो टॉलस्टॉय
Leave a Reply