मुगल राजत्व सिद्धांत
➣ मुगलों के राजत्व सिद्धांत का मूलाधार क्या था ?
उत्तर : शरीयत
➣ किस मुगल बादशाह का कथन है कि – बादशाही से बढ़कर कोई बंधन नहीं है ?
उत्तर : बाबर का
➣ कौन मुगल शासक बादशाह को पृथ्वी पर खुदा का प्रतिनिधि मानता था ?
उत्तर : हुमायूँ
➣ अबुल फजल की किस रचना में अकबरकालीन मुगल राजत्व सिद्धांत की स्पष्ट व्याख्या मिलती है ?
उत्तर : आइने अकबरी में
➣ किस मुगल बादशाह का विश्वास था कि — बादशाह सब मनुष्यों से श्रेष्ठ है और ईश्वर का प्रतिबिम्ब और प्रतिनिधि है ?
उत्तर : अकबर का
➣ किस मुगल बादशाह का मत था कि—सहस्रों गुण होने पर भी एक सम्राट इस महान पद के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता जब तक वह अपने श्रेणी के मनुष्यों और प्रत्येक धर्म को एक ही दृष्टि से नहीं देखता ?
उत्तर : अकबर का
➣ बादशाह भगवान से निकली हुई एक ज्योति है, सूर्य की किरण है, संसार को प्रकाशमान करने वाला है, पूर्णता की पुस्तक का अंतिम तर्क है और सब गुणों को धारण करने वाला पात्र है। — उपयुक्त कथन किसका है ?
उत्तर : अबुल फजल का
➣ किसने बादशाह या संप्रभुता को जिल-अल-अल्लाह की अवधारणा के बीच फर्र-ए-इज्दी रूप में परिभाषित किया है ?
उत्तर : अबुल फजल ने
➣ किस मुगल शासक ने राज्य के कार्यों को आग, हवा, पानी तथा मिट्टी इन चार भागों में विभाजित किया था ?
उत्तर : अकबर ने
केन्द्रीय प्रशासन
➣ मुगलकालीन प्रशासनिक व्यवस्था का क्या क्रम था ?
उत्तर : सूबा-सरकार-परगना-गाँव
➣ मुगल शासन व्यवस्था का सर्वोच्च बिंदु कौन था ?
उत्तर : मुगल बादशाह
➣ मुगल प्रशासन में राज्य का प्रधानमंत्री कौन होता था ?
उत्तर : वजीर
➣ कौन अकबर के केन्द्रीय प्रशासन का सर्वोच्च अधिकारी था ?
उत्तर : वकील
➣ अकबर के राज्यकाल के प्रथम चार वर्षों में वकील-ए-मुतलक के पद पर कौन था ?
उत्तर : बैरम खाँ
➣ अकबर के शासन काल में प्रधानमंत्री को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : वकील
➣ किस मुगल सम्राट ने दीवन-ए-वजीरात-ए-कुल नाम से नए पद का गठन किया था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ मुगलकालीन अधिकारियों में से किसके अधिकार असीमित थे ?
उत्तर : वजीर-ए-तफवीज
➣ सीमित अधिकार प्राप्त वजीर को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : वजीर-ए-तनफीज
➣ मुगल प्रशासन में वित्त एवं राजस्व का सर्वोच्च अधिकारी क्या कहलाता था ?
उत्तर : दीवान
➣ मुगल काल में दीवान क्या होता था ?
उत्तर : वित्त मंत्री होता था
➣ मुगल प्रांतीय प्रशासनिक व्यवस्था की पारस्परिक नियंत्रण एवं शक्ति संतुलन के अंतर्गत कौन अधिकारी सूबेदार पर नियंत्रण रखता था ?
उत्तर : भारत के दीवान
➣ मुगल काल में दीवान के पद पर सर्वाधिक समय तक किसने कार्य किया था ?
उत्तर : असद खाँ ने
➣ मुगल काल में बख्शी किसका प्रभारी होता था ?
उत्तर : वेतन भुगतानकर्ता एवं गुप्तचर विभाग का प्रभारी
➣ मुगल शासन के अंतर्गत मीर बख्शी का क्या कार्य था ?
उत्तर : सैन्य प्रशासन
➣ किसे मुगल प्रशासन में अमीरों का प्रमुख माना जाता था ?
उत्तर : मीर बख्शी को
➣ मुगल प्रशासन में मीर बख्शी का क्या कर्तव्य था ?
उत्तर : भू-राजस्व अधिकारियों का पर्यवेक्षण व सैनिकों का वेतन देना
➣ मुगलकालीन कौन मंत्री वेतनाधिकारी प्रमुख भी था ?
उत्तर : मीरबख्शी
➣ मुगल काल में गृह विभाग का प्रधान अधिकारी कौन होता था ?
उत्तर : खाने साँमा
➣ वाकयानवीस क्या था ?
उत्तर : जन-संवाददाता
➣ मुगल काल में हरकारा, सवानेह निगार व वाकिअयानवीस किस विभाग से संबंधित अधिकारी थे ?
उत्तर : गुप्तचर विभाग से
➣ अकबर के शासन के अधीन दीवान-ए-बयूतात नामक अधिकारी का क्या कार्य था ?
उत्तर : शाही कारखानों के खर्च का परीक्षण
➣ मुगल प्रशासन में कौन दरोगा-ए-तोपखाना के नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : मीर आतिश
➣ कौन-सा अधिकारी मुगलों के अधीन बंदरगाह का अधीक्षक था ?
उत्तर : मुत्सद्दी
➣ मुगल राजदरबार में मीर-ए-तुजुक शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता था ?
उत्तर : धर्मानुष्ठान अधिकारी के लिए
➣ मुगलकालीन प्रांतीय प्रशासन का प्रमुख अधिकारी कौन होता था ?
उत्तर : सूबेदार/सिपहसालार
➣ वे अमीर, जिसके पूर्वज मुगल शासन में पहले ही सेवारत होते थे क्या कहलाते थे ?
उत्तर : खान जादा
➣ मुगल प्रांतीय प्रशासन की क्या विशेषता थी ?
उत्तर : दोहरा नियंत्रण
➣ मुगलकालीन प्रांतीय प्रशासन का प्रमुख वित्त अधिकारी कौन होता था ?
उत्तर : दीवान
➣ मुगल प्रशासन में कौन प्रांत का सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी दोनों ही था ?
उत्तर : बख्शी
➣ मुगल सूबे की सेना की देखभाल कौन करता था ?
उत्तर : बख्शी
➣ सूबे की राजधानी तथा बड़े नगरों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था और सफाई आदि की देखभाल कौन अधिकारी करता था ?
उत्तर : कोतवाल
➣ मुगल प्रशासन के दौरान जिले (जनपद) को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : सरकार के नाम से
➣ मुगल प्रशासन में फौजदार कहाँ का प्रमुख अधिकारी होता था ?
उत्तर : जिले का
➣ सरकार का प्रमुख अधिकारी कौन होता था ?
उत्तर : फौजदार
➣ सरकार का प्रमुख वित्त अधिकारी कौन होता था ?
उत्तर : अमलगुजार
➣ वित्किच्ची और खजानेदार किस प्रशासनिक खंड में कार्यरत थे ?
उत्तर : सरकार में
➣ मुगलों के काल में परगने के प्रशासन का मुखिया कौन होता था ?
उत्तर : शिकदार
➣ मध्यकालीन भारत के ऐतिहासिक स्रोतों में चकला शब्द का प्रयोग हुआ है। यह क्या था ?
उत्तर : सूबा और परगना के बीच की क्षेत्रीय इकाई थी, लेकिन सरकार के समानार्थी नहीं था
➣ आमिल कहाँ का वित्त अधिकारी होता था ?
उत्तर : परगने का
➣ मुगल काल में कौन अधिकारी परगने का खजांची होता था ?
उत्तर : आमिल
➣ कानूनगो और कारकुन किस प्रशासनिक खंड में कार्य करते थे ?
उत्तर : परगने में
➣ अकबर के द्वारा नियुक्त कानूनगो क्या करते थे ?
उत्तर : राजस्व जमा करते थे
➣ अकबर के प्रशासन में करोड़ी नामक अधिकारी का क्या कार्य था ?
उत्तर : राजस्व का संग्रह करना
➣ मुगलकालीन प्रशासन की सबसे छोटी इकाई क्या था ?
उत्तर : ग्राम
➣ सोलहवीं शताब्दी की मुगल प्रशासनिक शब्दावली में एल्ची अथवा साफिर शब्दों का क्या अभिप्राय था ?
उत्तर : राजदूत
➣ मुगल काल में जवाबित शब्द का क्या अर्थ था ?
उत्तर : राजकीय कानून
➣ मुगल शासन काल में फरमान, सनद, निशान आदि क्या थे ?
उत्तर : शाही दस्तावेज थे
➣ मुगल शासन व्यवस्था मुख्यतः कैसी थी ?
उत्तर : सैनिक तथा आधार रूप में केन्द्रीयकृत सामंतशाही
मुगलकालीन अर्थव्यवस्था
➣ किस मुगल शासक ने शाहरूख नामक चाँदी का सिक्का चलाया था ?
उत्तर : बाबर ने
➣ मुगलकालीन राज्यों की आय का सबसे बड़ा साधन क्या था ?
उत्तर : लगान (भूमि-कर)
➣ वह प्रथम मुगल बादशाह कौन था जिसने लगान व्यवस्था को सुचारू रूप से स्थापित किया और मध्य युग की श्रेष्ठतम लगान पद्धति का निर्माण किया ?
उत्तर : अकबर
➣ जिस समय दहसाला पद्धति को आरंभ किया गया (1580 ई.) और उसे लगान-व्यवस्था का स्थायी स्वरूप दिया गया, उस समय अर्थमंत्री और उसका मुख्य सहायक कौन था ?
उत्तर : टोडरमल (अर्थमंत्री) और ख्वाजा शाह मंसूर (मुख्य सहायक)
➣ मुगल काल में राज्य का हिस्सा अथवा लगान, पैदावार का कितना भाग होता था ?
उत्तर : 1/3 भाग
➣ अकबर के शासनकाल में उपज का कितना प्रतिशत भू-राजस्व के रूप में किसानों से लिया जाता था ?
उत्तर : 33 1/3 %
➣ जब्ती प्रणाली के अंतर्गत वास्तविक उत्पादन का कितना हिस्सा राज्य की माँग के रूप में निर्धारित था ?
उत्तर : एक-तिहाई
➣ अकबर के शासनकाल में दक्कन में भू-राजस्व वसूली का प्रचलित आधार क्या था ?
उत्तर : हल की संख्या
➣ अकबर द्वारा दीवान का पूर्णरूपेण दर्जा दिए जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
उत्तर : मुजफ्फर खाँ तुरबती
➣ टोडरमल किससे संबंधित थे ?
उत्तर : मालगुजारी सुधारों के
➣ भू-राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में शेरशाह एवं अकबर के मध्य कौन एक निरंतरता की कड़ी था ?
उत्तर : टोडरमल
➣ अकबर काल में भू-राजस्व व्यवस्था की एक प्रसिद्ध नीति आइने-ए-दहसाला पद्धति किसके द्वारा निर्मित की गई थी ?
उत्तर : टोडरमल द्वारा
➣ किस अंग्रेज ने गुजरात में व्यापार करने के लिए अकबर से फरमान प्राप्त करने की चेष्टा की थी ?
उत्तर : जॉन मिल्डन हाल ने
➣ मुगलकालीन कृषि की अवस्था के बारे में कौन-सा स्रोत सर्वाधिक महत्वपूर्ण है ?
उत्तर : आइन-ए-अकबरी
➣ अकबर से गुजरात में व्यापार करने का फरमान सर्वप्रथम किसने प्राप्त किया था ?
उत्तर : जॉन मिल्डनहाल ने
➣ राजा टोडरमल ने भू-राजस्व व्यवस्था को विकसित था ?
उत्तर : जब्ती प्रणाली (आइने-दहसाला)
➣ मुगल काल में जब्त क्या था ?
उत्तर : जमीन की पैमाइश
➣ जब्ती व्यवस्था के अंतर्गत सर्वाधिक उपजाऊ भूमि किस रूप में वर्गीकृत की गई थी ?
उत्तर : पोलज
➣ दहसाला या दस साल की दरें किस वर्ष घोषित की गई थी ?
उत्तर : 1580 ई. में
➣ किसने सर्वप्रथम भू-राजस्व संग्रह की दहसाला पद्धति प्रारंभ की थी ?
उत्तर : अकबर ने
➣ अकबर ने कृषि भूमि को चार कोटियों में विभाजित किया था। पोलज भूमि किस कोटि में आती थी ?
उत्तर : प्रतिवर्ष कृषि के लिए प्रयुक्त भूमि
➣ अकबर, शाहजहाँ और औरंगजेब के शासन की वार्षिक आय क्रमशः कितनी थी ?
उत्तर : साढ़े तेरह करोड़, साढ़े बाईस करोड़ और अड़तीस करोड़ रुपये
➣ भू-राजस्व के निर्धारण के लिए एक पद्धति के रूप में आइन-ए-दहसाला का आरंभ किया था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ अबुल फजल के अनुसार अकबर के राज्यकाल में जमींदारों का प्रतिधारण शुल्क कितना था ?
उत्तर : लगभग 44 लाख
➣ अकबर के राज्यकाल में भूमि, जिसे प्रति वर्ष जोतते थे और कभी परती नहीं छोड़ते थे, क्या कहलाती थी ?
उत्तर : पोलज
➣ अकबर के भूमि सुधार में कितनी भूमि श्रेणियाँ थीं ?
उत्तर : चार
➣ जब्ती भूमि सुधार प्रथा का विकास किसने किया था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ कबूलियत और पट्टा किससे संबंधित थे ?
उत्तर : राजस्व बंदोबस्त से
➣ इलाही गज का प्रयोग किसके लिए होता था ?
उत्तर : जमीन को नापने के लिए
➣ 1582 में टोडरमल को कौन-सा पद दिया गया था ?
उत्तर : दीवान-ए-अशरफ का
➣ किसने अकबर के समय की राजस्व व्यवस्था को स्वरूप प्रदान किया ?
उत्तर : टोडरमल ने
➣ अबुल फजल अकबर द्वारा राजस्व वसूल करने का औचित्य ठहराता है, क्योंकि यह ?
उत्तर : सम्राट का देवी अधिकार था
➣ अलतमगा भूदान किसने आरंभ किया ?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ मुगल शासन में कितने कश्मीर के कुछ वैध करों को माफ कर दिया था ?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ किस भारतीय प्रशासन प्रणाली में महतरफा और जकात नाम का सीमा शुल्क लगाया गया था ?
उत्तर : मराठा प्रशासन में
➣ विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे को किस खदान से प्राप्त किया गया था ?
उत्तर : गोलकुंडा की खदान से
➣ जरीब क्या था ?
उत्तर : भूमि मापक यंत्र था
➣ भूमि की पैमाइश की लिए अकबर ने किसका प्रयोग कराया था ?
उत्तर : बाँस की जरीब जो लोहे के छल्लों से जुड़ी होती थी
➣ मुगल प्रशासन में किसको मदद-ए-माश अनुदान प्रदान किए जाते थे ?
उत्तर : संतों और विद्वानों को
➣ मुगल काल में मदद-ए-माश किसे दी जाती थी ?
उत्तर : फकीरों, अपाहिजों, विधवाओं आदि की
➣ मध्यकाल में चाचर भूमि से क्या आशय था ?
उत्तर : वह भूमि जो तीन-चार वर्षों तक बिना कृषि के खाली रखी जाती थी
➣ पड़ौती भूमि किस प्रकार की भूमि थी ?
उत्तर : जिसे एक साल बिना जुताई के छोड़ दिया जाता था
➣ मुगलकालीन भारत में कृषि अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कैसी थी ?
उत्तर : एक वर्ष में दो फसलीय अर्थव्यवस्था
➣ भू-राजस्व आकलन की तीन पद्धतियों-बटाई, खेत बटाई एवं लोक बटाई का संबंध किससे था ?
उत्तर : गल्लाबक्शी से
➣ भू-राजस्व आवंटन के लिए जो भूमि आरक्षित रखी जाती थी उसे क्या कहा जाता था ?
उत्तर : महाले पैबाकी
➣ भू-राजस्व वसूली हेतु ठेका दिए जाने की प्रथा के लिए क्या शब्दावली प्रयोग की जाती थी ?
उत्तर : इजारा
➣ मुगल भू-राजस्व प्रशासन में हमें महसूल नामक एक शब्द मिलता है। इससे आप क्या समझते हैं ?
उत्तर : वास्तविक राजस्व
➣ मुगल काल में अन्य ग्रामों से भूमि जोतने हेतु आने वाले कृषक क्या कहलाते थे ?
उत्तर : पाहीकाश्त या पाटी
➣ मुगल भू-राजस्व प्रशासनिक शब्दावली में जिहात क्या था ?
उत्तर : निर्धारित करों के अतिरिक्त एक देय
➣ खालसा-ए-शरीफ भूमि कैसी थी ?
उत्तर : शाही आय के लिए सुरक्षित भूमि थी
➣ किस मुगलकालीन नहर का निर्माण फिरोजशाह की रजबवाह को पुनर्जीवित करके किया गया था ?
उत्तर : शहाब (शिहाब-Shihab) नहर को
➣ डब्ल्यू. एच. मोरलैण्ड के आकलन के अनुसार सन 1600 ई. में भारत की आबादी कितनी थी ?
उत्तर : 10 करोड़ थी
➣ मोरलैंड के अनुसार जमा का क्या तात्पर्य था ?
उत्तर : पूर्ण राजस्व निर्धारण
➣ किसके शासनकाल में भारत में तम्बाकू की खेती प्रारंभ हुई थी ?
उत्तर : जहाँगीर के काल में
➣ वह प्रथम अंगेज कौन था जिसने सम्राट जहाँगीर से फरमान प्राप्त करने के लिए भेंट की थी ?
उत्तर : कैप्टन हाकिन्स
➣ वह मुगल शासक कौन था जिसने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत से व्यापार करने का फरमान दिया था ?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ रिमेरियट, सूबेदार (गवर्नर) और मालगुजारी, ठेकेदार अपनी भूमिका के बारे में निम्न प्रकार के दलील देते हैं— इस भूमि की उपेक्षित स्थिति से हमारे मन में उद्विग्नता क्यों हो और हम अपना धन और समय इसे उपजाऊ बनाने में क्यों बर्बाद करें? हम पल में इससे वंचित किए जा सकते हैं और हमारी उम्र से न तो हमें कोई लाभ होगा न बच्चों को। — उपरोक्त वक्तव्य किसने दिया था ?
उत्तर : बर्नियर ने
➣ मुगलकालीन जागीरदारी व्यवस्था के अंतर्गत जमींदारों द्वारा रैय्यतों एवं कृषि क्षेत्र की उपेक्षा का उल्लेख प्रभावशाली तरीके से किसने किया था ?
उत्तर : बर्नियर ने
➣ मुगल काल में समस्त भूमि का स्वामी राजा होता था। — यह कथन किसका है ?
उत्तर : बर्नियर का
➣ जमीन का एक टुकड़ा लेकर जब कृषक कृषि कार्य प्रारंभ करता है तो वह कर की अत्यधिक वसूली के कारण उसकी स्थिति खराब हो जाती है और वह कृषि कार्य छोड़कर अन्यत्र चला जाता है। — यह कथन किसका है ?
उत्तर : बर्नियर का
➣ ऐसे समय जब कोई व्यक्ति भूमि प्राप्त करता है तो उसमें से अधिकाधिक निचोड़ता है और गरीब मजदूर उसे छोड़कर अन्यत्र पलायन कर जाते है। — उपयुक्त कथन किसका है ?
उत्तर : बर्नियर का
➣ मुगल शासन में ताँबे का सिक्का क्या कहलाता था ?
उत्तर : दाम
➣ मुगल साम्राज्य में भू-राजस्व मुख्यतः किसमें व्यक्त किया जाता था ?
उत्तर : ताँबे के दाम में
➣ वतन जागीर एक आम शब्दावली है। इसका भू-राजस्व किसका हिस्सा था ?
उत्तर : वतन जागीरदारों की आय का भाग
➣ पायबाकी क्या थी ?
उत्तर : वह जागीर जो किसी से लेकर अन्य को दी गई हो
➣ कौन-सी जागीर स्थानांतरित नहीं की जा सकती थी ?
उत्तर : वतन जागीर
➣ पैबाकी (पायबाकी) से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : अप्रदत्त जागीर भूमि
➣ मुगलकाल में किस जागीर का स्थानांतरण नहीं दिया जा सकता था ?
उत्तर : वतन जागीर का
➣ मुगल काल में जागीरों का प्रबंध कौन करता था ?
उत्तर : दीवान-ए-जागीर
➣ भारत में सत्रहवीं शताब्दी में कौन-सा स्थान नील के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था ?
उत्तर : सरखेज
➣ सरखेज एवं बयाना मुगल काल में किस फसल के बाहुल्य के लिए प्रसिद्ध थे ?
उत्तर : नील के लिए
➣ कौन-सा अंचल सत्रहवीं शताब्दी में शोरा, नील एवं अफीम के एक साथ उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था ?
उत्तर : बिहार
➣ मुगल काल में अंग्रेज व्यापारी किस वस्तु का भारत से आयात करते थे ?
उत्तर : सूती वस्त्र का
➣ मुगल साम्राज्य में नील उत्पादन का सर्वाधिक प्रसिद्ध क्षेत्र कौन था ?
उत्तर : बयाना
➣ मुगल भारत में अंग्रेजों के व्यापार की सर्वाधिक महत्वपूर्ण वस्तु क्या थी ?
उत्तर : सूती वस्त्र
➣ व्यापारियों द्वारा दस्तकारों को वांछित माल की प्राप्ति हेतु दी गई अग्रिम धनराशि के लिए किस शब्दावली का इस्तेमाल होता था ?
उत्तर : दादनी
➣ मुगलकाल में किस वस्तु का निर्यात सर्वाधिक किया जाता था ?
उत्तर : सूती और रेशमी वस्त्र का
➣ दक्कन की सूबेदारी के अपने द्वितीय काल में औरंगजेब ने इस क्षेत्र में टोडरमल के राजस्व सुधारों को किसकी सहायता से क्रियान्वित किया था ?
उत्तर : मुशाओद कुली खाँ की सहायता से
➣ वजेह की सही परिभाषा क्या है ?
उत्तर : भू-राजस्व अनुदानों द्वारा देय वेतन
➣ औरंगजेब ने सभी अंग्रेजों को गिरफ्तार करने और अपने साम्राज्य में सभी अंग्रेजी कारखानों को जब्त करने का आदेश क्यों जारी किया था ?
उत्तर : क्योंकि अंग्रेजों ने बंगाल में स्थानीय शुल्क देने से इनकार किया था
➣ मुगल वित्त विभाग का प्रधान क्या कहलाता था ?
उत्तर : दीवान-ए-आला
➣ मुगलकालीन कारखानों और आरक्षित संपत्ति की देखभाल कौन करता था ?
उत्तर : दीवान-ए-बुयूतात
➣ मुसलमानों द्वारा दिया जाने वाला जकात कर कितना भाग होता था ?
उत्तर : संपत्ति का 1/40 भाग
➣ विदेशों में भेजे जाने वाले माल पर मुसलमान और हिंदू क्रमशः कितना कर देते थे ?
उत्तर : क्रमशः 2 प्रतिशत और 5 प्रतिशत
➣ मुगल काल में निवासी खेतिहर के लिए कौन-सा शब्द प्रयुक्त किया जाता था ?
उत्तर : खुदकाश्त, मिरासी व धरू हल
➣ भूमि पैमाइश के संदर्भ में भाओली का क्या अर्थ है ?
उत्तर : भू-राजस्व निर्धारण की प्रमुख प्रणाली बटाई अथवा गल्लाबक्शी
➣ मुगल काल में निर्धारित भू-राजस्व (जमा) सदैव ही वास्तविक वसूली (हासिल) से अधिक रहता था। इसका सर्वप्रमुख कारण क्या था ?
उत्तर : भू-राजस्व अधिकारी राजस्व का गबन कर लेते थे
➣ मध्यकाल में बंटाई शब्द का क्या अर्थ था ?
उत्तर : लगान निर्धारण का तरीका
➣ मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था ?
उत्तर : भू-राजस्व
➣ मुगल प्रशासनिक शब्दावली में माल किसका प्रतिनिधित्व करता है ?
उत्तर : भू-राजस्व का
➣ दस्तूर सर्किल किसके निर्धारण के लिए तैयार किया गया था ?
उत्तर : राजस्व निर्धारण के लिए
➣ मुगलकाल में पेशकश शब्द का क्या अर्थ था ?
उत्तर : सम्राट को मुखियाओं द्वारा भू-राजस्व के तौर पर दिया जाने वाला अग्रिम धन
➣ मुगल साम्राज्य में भू-राजस्व निर्धारण की इकाई क्या थी ?
उत्तर : परगना
➣ मुगल राजस्व प्रशासन की शब्दावली में जमीपाँयमूदेह शब्द का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : पैमाइश की हुई भूमि
➣ अकाल के दौरान किस मुगल बादशाह ने दक्षिण में भू-राजस्व का 1/11 भाग माफ कर दिया था ?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ गज-सिकंदरी तथा गज इलाही का क्या अनुपात था ?
उत्तर : 39:41 का
➣ 16वीं एवं 17वीं शताब्दियों में यूरोपवासी प्रौद्योगिकी की किन वस्तुओं को भारत लाए थे ?
उत्तर : अश्व चालित वाहन, वीज-वपित्र, लौह लंगर आदि
➣ प्रारंभिक यूरोपीय किस भारतीय वस्तु का व्यापार करते थे ?
उत्तर : मसालों का
➣ मुगलकालीन प्रौद्योगिकी के विषय में सत्य कथन है — मध्यकालीन भारत में बंदूकों का निर्माण अलग-अलग टुकड़ों को गर्म छल्लों की सहायता से आपस में मिलाकर किया जाता था
➣ कार्टेज क्या है ?
उत्तर : एशियाई देशों में सामुदायिक क्रियाकलापों के लिए यूरोपीय व्यापारियों को अनुमति प्राप्त पत्र
➣ मुगल भारत में किस एक स्थान पर एक बड़ा बंदरगाह था ?
उत्तर : सूरत में
➣ हुंडी के निमित्त नकद भुगतान पर छूट की दर मध्यकाल में किस नाम से जानी जाती थी ?
उत्तर : आठ नाम से
➣ जब्ती हुंडी, दर्शनी हुंडी, मियादी हुंडी तथा फसलाना हुंडी में से कौन हुंडी का प्रकार (रूप) नहीं है ?
उत्तर : जब्ती हुंडी तथा फसलाना हुंडी
➣ इत्र का आविष्कार किसने किया ?
उत्तर : अस्मत बेगम (नूरजहाँ की माँ) ने
➣ मुगल काल में विरजी वोहरा कौन था ?
उत्तर : एक व्यापारी और साहूकार था
➣ मुगल साम्राज्य का कोषाध्यक्ष क्या कहलाता था ?
उत्तर : मुस्तफी
➣ मुगलकालीन भारत की शहरी आबादी 1601 ई. में लगभग कितनी थी ?
उत्तर : लगभग 15 प्रतिशत
मुगलकालीन आर्थिक व्यवस्था
➣ कताई, बुनाई, निराई, और रोपाई, पत्थर कटाई तथा ईंटों एवं गारों की ढुलाई — जैसा कि मुगल लघुचित्रों एवं कोषों से विदित होता है, उपरोक्त पेशों में कौन-सा पेशा मुगल भारत में मुख्यतः स्त्रियों द्वारा किया जाता था ?
उत्तर : कताई, बुनाई, निराई और रोपाई
➣ मुगल साम्राज्य की अर्थव्यवस्था के अध्ययन में अति महत्वपूर्ण सांख्यिकीय आँकड़े देने वाला समसामयिक स्रोत कौन-सा है ?
उत्तर : आईन-ए-अकबरी
➣ अकबर के काल में किस अभिकरण द्वारा राजस्व की वसूली की जाती थी ?
उत्तर : सरकारी अधिकारी द्वारा
➣ जज़िया कर का क्या अर्थ था ?
उत्तर : विभेद
➣ अकबर ने कृषि भूमि को चार श्रेणियों में विभाजित किया था। पोलज भूमि किस श्रेणी में आती थी ?
उत्तर : प्रतिवर्ष कृषि के लिए प्रयुक्त भूमि
➣ टोडरमल के बंदोबस्त में कौन-सी धरती सर्वश्रेष्ठ मानी गई ?
उत्तर : पोलज
➣ बंजर किसे कहते हैं ?
उत्तर : अकृषित भूमि को
➣ मुगलकालीन किस विद्रोह की जड़ में कृषकों की समस्या थी ?
उत्तर : सतनामी और जाट विद्रोह
➣ भू-राजस्व प्रणाली में अकबर किसके पदचिह्नों पर चला ?
उत्तर : शेरशाह के
➣ अकबर द्वारा दीवान का पूर्णरूपेण दर्जा दिए जाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था ?
उत्तर : मुजफ्फर खाँ तुरबती
➣ किस कर व्यवस्था को बंदोबस्त व्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर : दहसाला पद्धति को
➣ W. H. मोरलैण्ड ने राजनीतिक इतिहास किस संदर्भ में लिखा है ?
उत्तर : आर्थिक विकास के संदर्भ में
➣ मुगल काल में नस्क क्या था ?
उत्तर : भू लगान निर्धारण की एक विधि
➣ मुगल काल में तनब क्या था ?
उत्तर : मध्यम आकार की भूमि मापन इकाई
➣ सामान्य आकलन के अनुसार 16वीं तथा 17वीं शताब्दी में भारत की ग्रामीण जनसंख्या का क्या प्रतिशत था ?
उत्तर : 85 प्रतिशत
➣ मुगल भारत में बाज़ार परिवर्तन के समकक्ष किस फसल की पैदावार कृषि की द्रुत अनुक्रिया विशेषता परिलक्षित होती है ?
उत्तर : 17वीं शताब्दी में तम्बाकू की पैदावार में तीव्र वृद्धि से
➣ मुगलकालीन स्थल थट्टा के विषय में सत्य कथन ?
उत्तर : मुगलों ने थट्टा का एक समुद्री बंदरगाह के रूप में प्रयोग नहीं किया
➣ 17वीं शताब्दी के भारत में प्रवर्तित एक नई नकदी फसल कौन थी ?
उत्तर : तम्बाकू
➣ व्यापार के लिए भारत आने वाले प्रथम यूरोपीय कौन थे ?
उत्तर : पुर्तगाली
➣ “शहर दूर से आकर्षक लगते हैं परंतु अंदर प्रवेश करते ही सारी भव्यता संकीर्ण गलियों और भीड़ की हड़बड़ी में खो जाती है।” मुगल कालीन भारत के शहरों के बारे में उपरोक्त टिप्पणी किसके द्वारा की गई थी ?
उत्तर : फादर मॉनसेरात ने
➣ दक्कन में पुर्तगालियों द्वारा तम्बाकू की खेती का आरंभ सोलहवीं शताब्दी में किया गया था। मुगल राजसभा में तम्बाकू का धूम्रपान किस एक कारण से पहुँचा था ?
उत्तर : दक्कन के सैनिकों ने इसे मुगल अमीर वर्ग में फैलाया था
➣ मदद-ए-माश अनुदानों को किसने पूर्णतया वंशानुगत बना दिया था ?
उत्तर : बहादुर शाह प्रथम ने
न्यायिक व्यवस्था
➣ मुगल काल न्यायिक व्यवस्था में सर्वोच्च न्यायाधीश कौन होता था ?
उत्तर : मुगल बादशाह
➣ मुगल काल में कौन-सा अधिकारी इस्लामी कानून का संरक्षक था ?
उत्तर : सद्र-उस-सुदूर
➣ मुगल साम्राज्य में काजी-उल-कुजात किस विषय से संबंधित था ?
उत्तर : न्याय से
➣ मुफ्ती कौन थे ?
उत्तर : न्यायाधिकारी (काजी के सहायक) थे
➣ अकबर किस दिन न्यायिक कार्य करता था ?
उत्तर : बृहस्पतिवार को
➣ न्याय के घण्टे और जंजीर के लिए कौन-सा मुगल सम्राट प्रसिद्ध है ?
उत्तर : जहाँगीर
➣ न्याय के लिए बादशाह से फरियाद करने का अधिकार किसने प्रदान किया ?
उत्तर : जहाँगीर और शाहजहाँ ने
➣ जहाँगीर किस दिन न्यायिक कार्य करता था ?
उत्तर : मंगलवार को
➣ शाहजहाँ और औरंगजेब अपना न्यायिक कार्य किस दिन संपादित करते थे ?
उत्तर : मंगलवार के दिन
➣ मुस्लिम कानूनों की व्याख्या करने के लिए कौन उत्तरदायी था ?
उत्तर : मुफ्ती
मनसबदारी व्यवस्था एवं सैन्य व्यवस्था
➣ मुगल शासकों के अंतर्गत मनसबदारी प्रथा की उत्पत्ति कहाँ से हुई ?
उत्तर : मध्य एशिया से
➣ अकबर ने जिस मनसबदारी प्रणाली को लागू किया वह किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गई थी ?
उत्तर : मंगोलिया (मध्य एशिया) के
➣ अकबर ने मनसब प्रणाली की स्थापना कब की थी ?
उत्तर : 1575 ई. में
➣ मनसबदारी प्रणाली किसके द्वारा आरंभ की गई थी ?
उत्तर : अकबर द्वारा
➣ भारत में मनसबदारी प्रथा की उत्पत्ति किसके शासनकाल के साथ संबद्ध की जा सकती है ?
उत्तर : चंगेज खान के साथ
➣ मनसबदारी व्यवस्था में मनसब से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : एक पद (ओहदा)
➣ अकबर की सैनिक एवं असैनिक सेवा का क्या नाम था ?
उत्तर : मनसबेदार
➣ मध्यकालीन भारत में मनसबदारी प्रथा खास तौर पर इसलिए चालू की गई थी, ताकि ?
उत्तर : साफ-सुथरा प्रशासन लागू हो सके
➣ मुगल मनसबेदार प्रत्यक्ष रूप से किसके अधीन थे ?
उत्तर : मीर बख्शी के अधीन
➣ मुगलकालीन सरकारी कुलीन वर्ग को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : मनसबेदार
➣ मनसबदारों की जात और सवार के आधार पर कितनी श्रेणियाँ थीं ?
उत्तर : तीन
➣ मनसबदारी व्यवस्था में जात से किसकी संख्या का अभिप्राय होता था ?
उत्तर : पदक्रम (या वेतन) का
➣ मुगल मनसबदारी व्यवस्था के संदर्भ में सही कथन है — उनका पद उत्तराधिकारी रूप नहीं था
➣ मनसबदारों के संपूर्ण आय के दावे में एक-चौथाई की कटौती अमीरों के किस वर्ग से जुड़ी थी ?
उत्तर : राजपूत वर्ग से
➣ 1585-86 में केवल जिस राजपूत को 5000 का मनसब प्राप्त था, वह कौन था ?
उत्तर : भगवान दास (भगवंत दास)
➣ 1595-96 में मुगल मनसबेदारों का वर्गीकरण कितने भागों में किया गया था ?
उत्तर : 3 भागों में
➣ 500 से 2500 से कम की जात वाले मनसबेदारों को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : अमीर
➣ 2500 से ऊपर के मनसबेदारों को क्या कहा जाता था ?
उत्तर : अमीर-ए-आजम
➣ किन्होंने अकबर के शासनकाल के अंतिम दौर में 500 जात तथा उससे ऊपर की श्रेणी वाले अमीर वर्ग पर प्रभुत्व जमाया ?
उत्तर : राजपूत तथा अन्य हिंदुओं ने
➣ दो अस्पा व सिह-अस्पा पद सर्वप्रथम किसके शासनकाल में लागू किए गए थे ?
उत्तर : जहाँगीर के समय
➣ किस एक दूत को एक मुगल बादशाह ने 400 का मनसब प्रदान किया था ?
उत्तर : कैप्टन हाकिन्स
➣ मराठों को उमरा वर्ग में सम्मिलित करने वाला प्रथम मुगल सम्राट कौन था ?
उत्तर : जहाँगीर
➣ मुगलकालीन मनसबदारी व्यवस्था में मासिकमान (Scale manth Ratio) किसके काल में प्रारंभ हुआ ?
उत्तर : शाहजहाँ के काल में
➣ मनसबदारों हेतु माहवार वेतन प्रथा किसके शासनकाल में प्रारंभ हुई थी ?
उत्तर : शाहजहाँ के शासनकाल में
➣ किस मुगल शासक के शासनकाल में मनसबदारों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई थी ?
उत्तर : औरंगजेब के शासनकाल में
➣ किस मुगल शासक के अधीन हिंदू मनसबदारों की संख्या 33% (कुल मनसबेदारों का 1/3 भाग) थी ?
उत्तर : औरंगजेब के अधीन
➣ किस बादशाह की सेना में सर्वाधिक संख्या में दक्कनी अमीर थे ?
उत्तर : औरंगजेब के
➣ गैर मुसलमान अमीरों की संख्या सबसे अधिक किसके काल में थी ?
उत्तर : औरंगजेब के काल में
➣ मुगल साम्राज्य में अमीरों का वेतन किस प्रकार नियत किया जाता था ?
उत्तर : उनकी मनसब संख्या के अनुसार
➣ मुगल सेना में किन वर्गों को सम्मिलित किया गया था ?
उत्तर : ईरानी, तुरानी, अफगान, भारतीय मुसलमान एवं मराठे
➣ मुगल सेना का गठन किस पद्धति पर किया गया था ?
उत्तर : दशमलव पद्धति पर
➣ अकबर कालीन सैन्य व्यवस्था किस पर आधारित थी ?
उत्तर : मनसबदारी व्यवस्था पर
➣ मुगलों के अंतर्गत सेना विभाग को कौन देखता था ?
उत्तर : मीर-ए-बख्शी
➣ अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केन्द्रीय प्रशासन तंत्र के अंतर्गत सैनिक विभाग का प्रमुख कौन था ?
उत्तर : मीर बख्शी
➣ मुगलों की सैन्य शक्ति का मुख्य स्तंभ क्या था ?
उत्तर : घुड़सवार सैनिक
➣ अहदी सैनिक किससे संबद्ध होते थे ?
उत्तर : बादशाह से (इन सैनिकों की भर्ती, वेतन, वस्त्र, घोड़े आदि राज्य की ओर से दिए जाते थे)
➣ मुगल सेना के सैनिकों में कौन सर्वाधिक वेतनभोगी होता था ?
उत्तर : अहदी
➣ सम्राट द्वारा नियुक्त परंतु सीधे राज्य से वेतन पाने के स्थान पर मनसबेदारों से वेतन पाने वाले सैनिक क्या कहलाते थे ?
उत्तर : दाखिली
➣ दाग और चेहरा मुगल सैन्य प्रशासन में किसके राज्यकाल में प्रारंभ हुए ?
उत्तर : अकबर के काल में
➣ मुगल काल में अहशाम और सेहबंदी क्या था ?
उत्तर : सैनिकों का प्रकार
➣ मुगल काल में खिदमतिया कौन थे ?
उत्तर : अपराधी प्रवृत्ति के लोग, जिन्हें शाही महल के आसपास की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाता था
➣ बाबर की भारत विजय में सेना के किस भाग का महत्वपूर्ण योगदान था ?
उत्तर : घुड़सवार एवं तोपखाना प्रभाग का
➣ मुगल घुड़सवार सेना का संगठन किस व्यवस्था पर आधारित था ?
उत्तर : मनसबदारी व्यवस्था पर
➣ मुगल काल में पीलखाना विभाग किसकी व्यवस्था के लिए उत्तरदायी थे ?
उत्तर : हस्तिसेना के लिए
➣ मुगल नौसेना प्रभाग का अध्यक्ष क्या कहलाता था ?
उत्तर : मीर-ए-बहर
➣ मुगल काल में गाजीखाँ, शेरहाड़ फतेहलश्कर, जहाँकुशा आदि क्या थे ?
उत्तर : बड़ी तोपें थीं
➣ मुगलकाल में नरनाल किस प्रकार की तोप थी ?
उत्तर : मानव द्वारा उठाई जाने वाली तोप
➣ अकबर के राज्यकाल में कौन तोप के विशेषज्ञ थे ?
उत्तर : उस्ताद कबीर एवं हुसैन
➣ किस विदेशी यात्री ने लिखा है कि – यूरोपीय सामुद्रिक डाकुओं द्वारा हज के लिए जाने वाले पोतों को लूटने के कारण बादशाह औरंगजेब ने नौसेना को शक्तिशाली बनाने का निश्चय किया था ?
उत्तर : मनूची ने
➣ किस इटालवी यात्री को मुगल सेना में चिकित्सक नियुक्त किया गया था ?
उत्तर : मनूची को
जागीरदार और जमींदार व्यवस्था
➣ मुगलकाल में मनसबेदारों को जब नकद के बदले किसी भू-क्षेत्र का राजस्व आवंटित की जाती थी तो वह उसकी जागीर अथवा तियूल कही जाती थी
➣ जागीर प्राप्तकर्ता को जागीरदार अथवा तियूलदार कहा जाता था
➣ जागीर की अनुमानित आय को जमा तथा वास्तविक रूप से प्राप्त होने वाली आय को हाल-ए-हासिल कहा जाता था
➣ नकद प्रदत्त के बदले प्रदत्त जागीर को जागीर तनखवाह तथा किसी प्रशासनिक पद के साथ प्रदत्त जागीर को मशरूत जागीर कहा जाता था
➣ यदि मनसबेदार के उसके अधिराज्य अथवा अधिकार क्षेत्र का भू-राजस्व आवंटित किया जाता था तो वह उसकी वतन जागीर कहलाती थी
➣ जागीरों में जागीरदार को केवल राजस्व निर्धारण एवं संग्रह का ही अधिकार होता था
➣ सवानेह-निगार जागीरदारों की गतिविधियों की सूचना केंद्र को भेजना था
➣ वतन जागीरों के अपवाद को छोड़कर साधारण जागीरें हस्तांतरणीय थी
➣ वतन जागीर की अवधारणा की शुरूआत किसके शासन के दौरान हुई ?
उत्तर : अकबर के शासन के अंतिम वर्षों के दौरान
➣ वतन जागीर की अवधारणा की उत्पत्ति तथा संकल्पना के संदर्भ में जानकारी का प्राथमिक स्रोत क्या है ?
उत्तर : बीकानेर के राजा राय सिंह के लिए अकबर का फरमान
➣ अकबर ने जागीरदारी स्थानांतरण प्रथा क्यों लागू किया था ?
उत्तर : क्योंकि वह जागीदारों को स्थायी नहीं होने देना चाहता था
➣ मुगलकाल में जमींदार वे भूस्वामी होते थे जिन्हें कुछ ग्रामों से भू-राजस्व वसूल करने का वंशानुगत अधिकार प्राप्त होता था
➣ जमींदारी का वंशानुपात अधिकार होने के बावजूद जमींदार भूमि का स्वामी नहीं होता था
➣ जमींदारों को देशमुख, पाटिल अथवा नायक आदि नामों से भी जाना जाता था
➣ जमींदार शासन को भू-राजस्व के रूप में एक निश्चित धनराशि प्रदान करता था तथा उसी के अनुपात में वह कृषकों से भू-राजस्व वसूल करता था
➣ भू-राजस्व की वसूली के लिए जमींदारों को भू-राजस्व का दस प्रतिशत प्राप्त होता था जिसे मालिकाना कहा जाता था
मुगलकालीन धार्मिक व सामाजिक स्थिति
➣ धार्मिक दृष्टि से बाबर क्या था ?
उत्तर : सुन्नी मुसलमान
➣ किस मुगल बादशाह का कथन है कि — “ईश्वर की इच्छा के विरुद्ध कुछ नहीं होता। उसकी दया पर निर्भर करते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए।” ?
उत्तर : बाबर का
➣ बाबर ने किन दो शासकों के विरुद्ध जिहाद (धर्म-युद्ध) की घोषणा की थी ?
उत्तर : राणा साँगा और मेदिनी राय के विरुद्ध
➣ बाबर सूफी मत के किस सिलसिले से संबंधित था ?
उत्तर : नक्शबंदी सिलसिले से
➣ बाबर किस सूफी संत का परम शिष्य था ?
उत्तर : ख्वाजा उबैदुल्ला अहरार का
➣ हुमायूँ किस सूफी सिलसिले से संबंधित था ?
उत्तर : शत्तारी सिलसिले से
➣ हुमायूँ किस सूफी संत का शिष्य था ?
उत्तर : मुहम्मद गौस का
➣ कौन मुगल बादशाह सप्ताह में सातों दिन सात रंग के कपड़े पहनता था ?
उत्तर : हुमायूँ
➣ गुलबदन बेगम ने मक्का जाने वाले एक हज शिष्टमंडल का नेतृत्व किया था और 1582 में वापस लौटने से पूर्व वहाँ ढाई वर्षों तक रहीं। इस शिष्टमंडल में हमीदा बानो बेगम, सलीमा सुल्तान बेगम, गुलनार आगा, उम्म कुलसून खानम में से कौन शाही महिला इस शिष्टमंडल का हिस्सा नहीं थी ?
उत्तर : हमीदा बानो बेगम
➣ मुगल शाही घराने की किस महिला ने गायों की चराई के लिए अपनी जागीर से जमीन दी थी ?
उत्तर : हमीदा बानो बेगम
➣ अकबर की धार्मिक नीति कैसी थी ?
उत्तर : पूर्णतया धार्मिक सहिष्णुता की
➣ अकबर की धार्मिक नीति किस सिद्धांत पर आधारित थी ?
उत्तर : सुलहकुल (सभी के साथ शांति)
➣ सुलह कुल का वर्णन किसने किया है ?
उत्तर : बख्शी निजामुद्दीन ने
➣ सुलह-ए-कुल की धारणा किस सिद्धांत पर आधारित है ?
उत्तर : वहदतुल वजूद के सिद्धांत पर
➣ सुलह-ए-कुल का सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था ?
उत्तर : अकबर द्वारा
➣ वहदत-उल वजूद की अवधारणा जिसे अकबर का समर्थन था, का क्या अभिप्राय था ?
उत्तर : ईश्वर की एकता
➣ मुगल काल से सदर, मुफ्ती व मुहतसिब का संबंध किस विभाग से था ?
उत्तर : धार्मिक मामलों के विभाग से
➣ किस मुस्लिम शासक ने तीर्थयात्रा कर समाप्त कर दिया था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ मुगल काल में जकात का क्या आशय था ?
उत्तर : धार्मिक कर, जो कुल मूल्य का 1/22% था
➣ खिलअत जो कि मुगल शासकों द्वारा अमीरों को दी जाती थी, वह क्या होती थी ?
उत्तर : वस्त्र
➣ किस चिश्ती संत के दरगाह पर अकबर दर्शन हेतु प्रायः जाता था ?
उत्तर : मुईनुद्दीन चिश्ती के
➣ किस मुगल बादशाह की संतानों का जन्म शाही हरम के बजाय सूफी संत की खानकाह में हुआ था ?
उत्तर : अकबर की संतानों का
➣ 1575 ई. में अकबर ने इबादतखाना कहाँ बनवाया था ?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ अकबर ने इबादतखाना का निर्माण किस स्थान पर करवाया था ?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ अकबर का इबादतखाना और उसमें होने वाले धार्मिक विचारविमर्श ने जिस तत्व के प्रसार में सहायता दी, वह क्या था ?
उत्तर : अद्वैतवाद
➣ इबादतखाना क्या था ?
उत्तर : उपासनागृह (धार्मिक वाद-विवाद गृह)
➣ अकबर के इबादतखाने में निमंत्रित व्यक्तियों में जैन साधु कौन थे ?
उत्तर : हरिविजय सूरि, जिन चंद्र सूरी व शांति चंद्र
➣ अकबर ने किस जैन आचार्य को सम्मानित किया था ?
उत्तर : हरिविजय सूरि को
➣ अकबर ने किसे जगद्गुरु की उपाधि प्रदान की थी ?
उत्तर : हरिविजय सूरि को
➣ इबादतखाना का निर्माण अकबर ने किस दृष्टिकोण के तहत किया था ?
उत्तर : धार्मिक प्रश्नों पर वाद-विवाद के लिए
➣ अकबर ने फतेहपुर सीकरी के इबादतखाने को गैर-मुस्लिम विद्वानों के लिए कब खोला था ?
उत्तर : 1578 ई. में
➣ बाबर, अकबर, जहाँगीर एवं शाहजहाँ में से वह मुगल सम्राट कौन था जो वेदांत दर्शन से प्रभावित था और जगद्गुरु गोसाईं से मिलने गया था ?
उत्तर : अकबर एवं जहाँगीर ने
➣ मध्यकालीन भारत में विभिन्न मतों के लोगों के बीच पारस्परिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान होता था। मुगल शासक और अमीर एक ब्राह्मण तपस्वी और वैदिक विचारों के प्रतिपादक जगद्गुरु गोसाईं के साथ चर्चा किया करते थे। वे उनके वेदांत के ज्ञान से प्रभावित थे जिसे सूफीवाद के समान माना गया था। जगद्गुरु गोसाईं से कौन मिले थे ?
उत्तर : अकबर, जहाँगीर और मिर्जा अजीज कोका
➣ अकबर का चिश्ती संतों के प्रति गहरा सम्मान था और वह अजमेर में शेख मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हर वर्ष यात्रा पर जाता था निम्न में से किस वर्ष से उसने प्रतिवर्ष अजमेर दरगाह की तीर्थयात्रा पर पैदल जाना बंद किया ?
उत्तर : 1579 ई. में
➣ मुगल शासकों में से किसने उलेमा की शक्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजहरनामा जारी किया था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ अकबर के दरबार में आने वाले प्रथम ईसाई दल (जेसुइट मिशन) में कौन सम्मिलित थे ?
उत्तर : फादर एक्वाविवा और मॉनसेरात
➣ सर्वज्ञता की घोषणा का रचयिता कौन था ?
उत्तर : शेख मुबारक
➣ अबुल फजल ने अकबर को किस वंश परंपरा से संबंधित बताया है ?
उत्तर : आदम पैगंबर की वंश परंपरा से
➣ मुगल बादशाहों में से किस बादशाह को उसकी मृत्यु के बाद आधिकारिक तौर पर अर्श आशियानी (स्वर्ग में रहने वाला) कहा गया है ?
उत्तर : अकबर को
➣ मुगल बादशाहों में से किसने अमीरुल मोमिनीन की उपाधि धारण की थी ?
उत्तर : अकबर ने
➣ महजर किस वर्ष जारी किया गया था ?
उत्तर : 1579 ई. में
➣ 1579 ई. के महजर का प्रारूप किसने तैयार किया था ?
उत्तर : शेख मुबारक ने
➣ 1579 ई. में महजर ने अकबर को क्या प्रदान किया ?
उत्तर : विरोधी न्यायिक धारणाओं में किसी एक को चुनने का अधिकार
➣ महजर के द्वारा सम्राट अकबर को क्या अधिकार मिला ?
उत्तर : अंतिम रूप से किसी विषय पर व्याख्या करने का अधिकार मिला
➣ कौन मुगल बादशाह इमामे आदिल के रूप में स्वीकार किया गया था ?
उत्तर : अकबर
➣ महजर नामक दस्तावेज का पाठ, जिसके माध्यम से अकबर ने धार्मिक मामलों में सर्वोपरि निर्णायक की भूमिका ग्रहण की थी, किसमें मिलता है ?
उत्तर : अबुल फजल की अकबरनामा में
➣ किस वर्ष में अकबर ने बड़ी संख्या में काजियों को अशांति फैलाने व विद्रोह भड़काने के लिए मारने/देश निकाले जाने का आदेश दिया था ?
उत्तर : 1580 ई. में
➣ अकबर ने दीन-ए-इलाही किस वर्ष प्रारंभ किया था ?
उत्तर : 1582 ई. में
➣ दीन-ए-इलाही का प्राथमिक उद्देश्य क्या था ?
उत्तर : विश्व समरसता के सिद्धांत को दोहराना
➣ दीन-ए-इलाही के अनुयायी परस्पर अभिवादन करते हुए क्या कहते थे ?
उत्तर : अल्ला हु अकबर- जल्ले जलाल हु
➣ किस इतिहासकार ने दीन-ए-इलाही को एक धर्म कहा ?
उत्तर : मोहसिन फानी ने (दबिस्तान-ए-मजाहिब में)
➣ “दीने इलाही अकबर की मूर्खता का स्मारक था, बुद्धिमता का नहीं।” यह कथन किसका है ?
उत्तर : वी.ए. स्मिथ का
➣ एक मात्र हिन्दू जिसने अकबर के दीने-इलाही को स्वीकार किया था ?
उत्तर : राजा बीरबल ने
➣ इबादतखाना किस वर्ष बंद किया गया था ?
उत्तर : 1582 ई. में
➣ विदेशी यात्रियों में से कौन वर्णन करता है कि ताँबे के बड़े बर्तनों में गंगा-जल मुगल बादशाहों के पीने के लिए लाया जाता था ?
उत्तर : एडवर्ड टेरी ने
➣ किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर में फतवा जारी हुआ था ?
उत्तर : अकबर के विरुद्ध
➣ वह कौन-सी मुगल राजसी महिला थी जिसकी मृत्यु के पश्चात् बहुत से राजपूत अमीरों ने (1604 ई. में) अकबर के साथ अपने सिरों को मुंडवा लिया था ?
उत्तर : हमीदा बानो बेगम
➣ अबुल फजल ने किसे सादा लहू (एक सरल व्यक्ति) बताया है, क्योंकि उसने उस मूर्ति के खो जाने पर शोक मनाया था जिसकी वह पूजा करता था और अबुल फजल ने उसे रिवाजों का अंधभक्त भी कहा है ?
उत्तर : टोडरमल को
➣ कौन मुगल बादशाह खुतबा का प्रारूप परिवर्तित करना चाहता था परंतु उलेमा के आक्रामक प्रतिरोध के कारण उसे क्रियान्वित नहीं कर सका ?
उत्तर : बहादुर शाह प्रथम
➣ विद्वानों के अनुसार मध्यकाल में मुस्लिम समाज का विभाजन कितने भागों में हुआ था ?
उत्तर : तीन भागों (उमरा वर्ग, उलेमा वर्ग एवं जनसाधारण वर्ग) में
➣ किस मुगल बादशाह ने लिखा है — “हिन्दुस्तानी लंगोटा नामक एक वस्त्र बाँधते हैं” ?
उत्तर : बाबर ने
➣ हुमायूँ ने उमरा वर्ग को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया था ?
उत्तर : तीन श्रेणियों (अहले दौलत, अहले सादात एवं अहले मुराद) में
➣ हुमायूँ ने अहले दौलत के अंतर्गत किन लोगों को रखा था ?
उत्तर : राजपरिवार के सदस्यों तथा उच्च सैनिक अधिकारियों को
➣ हुमायूँ ने अहले सादात की श्रेणी में किन लोगों को रखा था ?
उत्तर : सद्र, काजी, उलेमा, विद्वानों आदि को
➣ हुमायूँ ने अहले मुराद की श्रेणी में किन लोगों को रखा था ?
उत्तर : संगीतज्ञ, वादक, नर्तकी आदि को
➣ मुस्लिम समाज के द्वितीय वर्ग में कौन सम्मिलित थे ?
उत्तर : उलेमा, मशायख, दरवेश, सूफी संत
➣ वेशभूषा के शौकीन किस मुगल बादशाह ने उलबगचा नामक पहनावे का प्रचलन किया था ?
उत्तर : हुमायूँ ने
➣ हुमायूँ किस मादक द्रव्य का सेवन किया करता था ?
उत्तर : अफीम का
➣ मुगल काल में नदी की सैर का प्रचलन किस बादशाह ने किया था ?
उत्तर : हुमायूँ ने
➣ भारत में मीनाबाजार का प्रचलन किस मुगल बादशाह ने किया ?
उत्तर : हुमायूँ ने
➣ मुसलमानों का कौन-सा त्योहार मोहम्मद साहब के जन्म और मृत्यु से संबंधित है ?
उत्तर : बारावफात
➣ सम्राट अकबर ने किस दिन पशु-वध पर निषेध लगा दिया था ?
उत्तर : रविवार के दिन
➣ किस मुगल बादशाह ने यह आज्ञा दी थी कि आदमी को एक ही स्त्री से विवाह करना चाहिए और वह तभी दूसरा विवाह कर सकता है जब उसकी पहली पत्नी बंध्या हो ?
उत्तर : अकबर ने
➣ अकबर एक मामले में प्रसिद्ध था, जो भारत के बहुत कम राजाओं और सम्राटों में था, क्योंकि — उसने कई धर्मों, जातियों और राज्य निष्ठा वाले लोगों को एक सुसंगठित और संघर्षशील साम्राज्य में ढाल दिया था।
➣ ईरान के आमा रफीउद्दीन शिराजी ने लिखा है कि — “मैं (आगरा में) भीड़ के बीच तंबू के बने घेरे में खड़ा था, तभी अचानक आवाज गूँजी खुदा राजा की रक्षा करे। मैं समझा कि राजा आ गया है। मैंने देखा कि बीस वर्ष का एक युवा अपने प्रिय लोगों की ओर झुका हुआ था। मैंने अनुमान लगाया कि वह राजा होगा परंतु लोगों ने कोई शिष्टाचार या अभिवादन नहीं किया। मैं बड़ा आश्चर्यचकित था और मैंने पूछा कि क्या राजा के प्रति आदर प्रकट करने की कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने उत्तर दिया कि दरबारियों के लिए शिष्टाचार बहुत ज्यादा है, परंतु राजा स्वयं सबसे ज्यादा अनौपचारिक हैं। वह साथियों और अजनबियों के बीच कोई भेद नहीं करता है।” किस शासक के बारे में शिराजी ने यह लिखा है ?
उत्तर : अकबर के बारे में
➣ “यह आदेश दिया गया कि हरम में निवास करने वालों के नामों का उल्लेख सार्वजनिक रूप से नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उनके जन्म स्थान, देश या शहर पर आधारित किसी विशेषण के आधार पर उनका नामोल्लेख किया जाना चाहिए।” इस बादशाह की पहचान कीजिए जिसने बेगमों के नामों को सार्वजनिक करने की प्रथा को समाप्त कर दिया था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ यह किसका कथन है कि एक स्त्री के लिए सबसे उत्तम स्थान पर्दा या कब्र है ?
उत्तर : बदायूँनी का
➣ मुगल बादशाहों बाबर, अकबर, शाहजहाँ और औरंगजेब में से किसने बहुपत्नी विवाह की प्रथा को अस्वीकृत करते हुए कहा था कि “यह पुरुष के स्वास्थ्य का विनाश करता है और उसके घर को दुःखों से भरता है।” ?
उत्तर : अकबर ने
➣ किस मुगल बादशाह ने सती-प्रथा, बाल-विवाह, वृद्ध विवाह आदि को रोकने का प्रयत्न किया ?
उत्तर : अकबर ने
➣ किस मुगल बादशाह ने 12 वर्ष की आयु से पहले ही खतना करने की प्रथा पर रोक लगाई ?
उत्तर : अकबर ने
विविध
➣ अकबर ने जज़िया कर कब समाप्त किया था?
उत्तर : 1564 ई. में
➣ किस मुगल सम्राट ने कश्मीर के श्रीनगर में दीवाली मनाई थी?
उत्तर : अकबर ने
➣ अकबर की उदारवादी धार्मिक नीति का किस लोकप्रिय सूफी सिलसिले द्वारा प्रतिरोध करने का प्रयास किया गया?
➣ वह जैन आचार्य कौन था जो दो वर्ष तक मुगल दरबार में रहा और जिसे जगद्गुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया?
उत्तर : हरिविजय सूरि
➣ तानसेन के गुरु कौन थे?
उत्तर : स्वामी नरहरिदास
➣ मुगल बादशाहों में से किसको एक प्रबुद्ध निरंकुश कहा जाता है?
उत्तर : अकबर को
➣ मुगलकालीन प्रशासन किस प्रणाली पर आधारित थी?
उत्तर : स्वेच्छाचारी एवं निरंकुश राजतंत्र पर
➣ बलूतेदार शब्द का उपयोग सामाजिक श्रेणियों में किसे निर्देशित करने के लिए होता था?
उत्तर : सेवादार लोगों को
➣ किसने निजामुल मुल्क को वकीले-मुतलक का पद प्रदान किया?
उत्तर : मुहम्मद शाह ने
➣ किरोड़ी शब्द किसकी प्रशासनिक व्यवस्था में राजस्व अधिकारी के लिए प्रयुक्त किया जाता था?
उत्तर : सवानिह निगार
➣ मिर्जा राजा की मुगल पदवी किसे प्रदान की गई थी?
उत्तर : जय सिंह को
➣ किस शासक के प्रशासन तंत्र में किरोड़ी शब्द का प्रयोग भू-राजस्व विभाग के एक अधिकारी के लिए किया जाता था?
उत्तर : अकबर के प्रशासन तंत्र में
➣ मुगल बादशाहों में से किसको एक प्रबुद्ध निरंकुश कहा जा सकता है?
उत्तर : अकबर को
➣ अबुल फजल अकबर द्वारा राजस्व वसूल करने का औचित्य उचित ठहराता है, क्योंकि यह?
उत्तर : सार्वभौमत्व के लिए मुआवजा था
➣ मुगल राजस्व व्यवस्था के विषय में सत्य कथन है — सारे मुगल साम्राज्य में राजस्व चुकाने की कोई एक समान विधि नहीं थी
➣ मुगल प्रशासन में खालसा शब्द का क्या तात्पर्य था?
उत्तर : वह भूमि जहाँ से शाही कोष के लिए लगान एकत्र किया जाता था
➣ सबसे अधिक हिंदू मनसबेदार किसके शासनकाल में थे?
उत्तर : औरंगजेब के शासनकाल में
➣ किस इटालवी यात्री ने अपना जीवन दारा शिकोह के तोपची के रूप में प्रारंभ किया था?
उत्तर : मनूची ने
➣ टोडरमल की मुख्य उपलब्धि किस क्षेत्र में थी?
उत्तर : राजस्व प्रशासन में
➣ बीरबल किसकी अदालत में एक सलाहकार था?
उत्तर : अकबर के
➣ किस मुगल बादशाह ने शिक्षा संबंधी सुधार किए थे?
उत्तर : अकबर ने
➣ मुगल बादशाह किससे जागीर प्रदान करते थे?
उत्तर : महाल-ए-पैबाकी से
➣ अकबर एक राष्ट्रीय शासक था, यह बात किस दृष्टिकोण से प्रत्याशित होती है?
उत्तर : धार्मिक दृष्टि से उदार एवं प्रजापालक था
➣ मुगल काल में सबसे बड़ा साम्राज्य किसका था?
उत्तर : औरंगजेब का
➣ शेरशाह को अकबर का पूर्वगामी क्यों कहा जाता है?
उत्तर : अकबर ने शेरशाह की नीतियों को लागू किया था
➣ अकबर ने किस शहर की स्थापना करके उसे अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी को
➣ अकबर के दक्षिण के सूबे कौन-कौन से थे?
उत्तर : अहमदनगर, बरार और खानदेश
प्रातिक्रिया दे