➣ मध्यकालीन भारत के मुगल शासक किस शाखा से संबंधित थे ?
उत्तर : चगताई तुर्क शाखा से
➣ चगताई तुर्क शासन को भारत में किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : ‘मुगल’ नाम से
➣ भारत में मुगल साम्राज्य की नींव किसने डाली थी ?
उत्तर : बाबर ने
➣ महान मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने अपना वंश किससे जोड़ा था ?
उत्तर : पिता के वंश से तैमूर और माता के वंश से चंगेज खान
➣ बाबर किसका पुत्र था ?
उत्तर : उमर शेख मिर्जा का
➣ बाबर की माता का क्या नाम था ?
उत्तर : कुतलुग निगार खानम
➣ बाबर की नानी जो युनूस खान मुगल की पत्नी थी और जिन्होंने बाबर के पिता की मृत्यु के पश्चात् अपने पोते के लिए हर तरह का प्रबन्ध किया और षड्यन्त्रकारियों को दबाया, उसका क्या नाम था ?
उत्तर : एहसान दौलत बेगम
➣ बाबर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर : 14 फरवरी, 1483 ई. में फरगना में
➣ बाबर का पूरा नाम क्या था ?
उत्तर : जहीरूद्दीन मुहम्मद बाबर
➣ खानजादा बेगम किसकी बहन थी ?
उत्तर : बाबर की
➣ बाबर की पत्नी का क्या नाम था ?
उत्तर : माहम बेगम
➣ बाबर के कितने पुत्र थे ?
उत्तर : चार (हुमायूँ, कामरान, अस्करी और हिन्दाल)
➣ मेंहदी ख्वाजा कौन था ?
उत्तर : बाबर का बहनोई
➣ बाबर कहाँ का निवासी था ?
उत्तर : फरगना का
➣ जिस समय बाबर फरगना के सिंहासन पर बैठा, उस समय उसकी उम्र कितनी थी ?
उत्तर : लगभग ग्यारह वर्ष
➣ किसने बाबर को ‘सर-ए-पुल’ के युद्ध में पराजित किया था ?
उत्तर : शैबानी खाँ ने (1502 ई. में)
➣ बाबर ने ‘पादशाह’ की उपाधि कब धारण की थी ?
उत्तर : 1507 ई. में
➣ बाबर ने सर्वप्रथम ‘पादशाह’ की पदवी कहाँ धारण की थी ?
उत्तर : काबुल में
➣ बाबर का भारत पर प्रथम आक्रमण किस वर्ष हुआ था ?
उत्तर : 1519 ई. में (बाजौर पर)
➣ बाबर ने पहली बार तोपों और बंदूकों का उपयोग किस लड़ाई में किया था ?
उत्तर : बाजौर की लड़ाई (1519 ई.) में
➣ किस मुगल सम्राट ने भारत के साथ युद्ध में तोप और बन्दूक का प्रयोग प्रथमतया किया था ?
उत्तर : बाबर ने
➣ बाबर ने अपनी आत्मकथा में कितने मुस्लिम व हिन्दू राज्यों का उल्लेख किया है ?
उत्तर : पाँच मुस्लिम व दो हिन्दू राज्यों का
➣ अपनी आत्मकथा में बाबर ने किन-दो हिन्दू राज्यों का विवरण दिया है ?
उत्तर : विजयनगर और मेवाड़ का
➣ बाबर ने अपनी आत्मकथा में किसे समकालीन भारत का सबसे शक्तिशाली राजा कहा है ?
उत्तर : कृष्णदेव राय को
➣ बाबर के आक्रमण के समय विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था ?
उत्तर : कृष्णदेव राय
➣ बाबर को भारत पर आक्रमण करने का निमंत्रण किस लोदी सरदार ने दिया था ?
उत्तर : दौलत खाँ लोदी ने
➣ बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित करने वालों में से एक आलम खान कौन था ?
उत्तर : इब्राहिम लोदी का संबंधी था तथा वह दिल्ली के राजसिंहासन पर अपनी दावेदारी जताता था
➣ पानीपत की प्रथम लड़ाई किस वर्ष हुई थी ?
उत्तर : 21 अप्रैल, 1526 ई. को
➣ पानीपत की प्रथम लड़ाई किसके बीच हुई थी ?
उत्तर : बाबर और सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीच
➣ बाबर ने सन् 1526 ई. में किस पर विजय प्राप्त करके भारत में मुगल सत्ता की स्थापना की थी ?
उत्तर : इब्राहीम लोदी पर विजय प्राप्त करके
➣ बाबर के भारत आने के फलस्वरूप इस क्षेत्र में किस राजवंश की स्थापना हुई ?
उत्तर : तैमूरी (तिमुरिद) राजवंश
➣ किस मुगल शासक ने भारत में ऑटोमन युद्ध पद्धति को अपनाया था ?
उत्तर : बाबर ने
➣ पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर की विजय का मुख्य कारण क्या था ?
उत्तर : उसका तोपखाना एवं कुशल सेनापतित्व
➣ पानीपत के युद्ध में बाबर के तोपखाने का संचालन किसने किया था ?
उत्तर : उस्ताद अली और मुस्तफा ने
➣ पानीपत के युद्ध में बाबर की जीत का मुख्य कारण क्या था ?
उत्तर : उसकी सैन्य कुशलता
➣ भारत में ‘तुलगमा युद्ध पद्धति’ और तोपों से सजाने की ‘उस्मानी पद्धति’ का पहली बार प्रयोग किसने किया था ?
उत्तर : बाबर ने
➣ पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने किस युद्ध नीति का प्रयोग किया था ?
उत्तर : तुगलमा युद्ध पद्धति का
➣ पानीपत के प्रथम युद्ध ने लोदी वंश की रीढ़ की हड्डी ही तोड़ दी तथा इसके परिणामस्वरूप बाबर के नियंत्रण में एक बहुत बड़ा भू-भाग आ गया। वह भू-भाग कहाँ तक फैला था ?
उत्तर : दिल्ली एवं आगरा तक
➣ खानवा का युद्ध कब लड़ा गया था ?
उत्तर : 1527 ई. में
➣ किस युद्ध के पश्चात् बाबर ने ‘गाजी’ की उपाधि धारण की ?
उत्तर : खानवा युद्ध के पश्चात
➣ मेवाड़ के किस राजा को 1527 ई. में खानवा के युद्ध में बाबर ने हराया था ?
उत्तर : राणा साँगा को
➣ खानवा के संग्राम में कौन परास्त हुए थे ?
उत्तर : राजपूत
➣ किस युद्ध में बाबर ने ‘जेहाद’ का उद्घोष किया, ‘तमगा’ नामक कर समाप्त किया एवं युद्धोपरान्त विजयी होकर ‘गाजी’ की उपाधि धारण की ?
उत्तर : खानवा का युद्ध
➣ चंदेरी का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर : 1528 ई. में
➣ बाबर ने मेदिनीराय को किस युद्ध में पराजित किया था ?
उत्तर : चंदेरी के युद्ध में
➣ किस युद्ध में शेरशाह सूरी ने मुगलों की ओर से भाग लिया था ?
उत्तर : चंदेरी के युद्ध (1528 ई.) में
➣ घाघरा का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर : 1529 ई. में
➣ ‘चालाक अफगान’ बताकर बाबर ने हुमायूँ को किसके प्रति सचेत किया था ?
उत्तर : शेर खाँ के प्रति
➣ बाबर ने घाघरा के युद्ध में किसे पराजित किया था ?
उत्तर : अफगानों को
➣ मुगलकालीन भारत का वह पहला युद्ध कौन था जो थल और जल दोनों जगह पर लड़ा गया था ?
उत्तर : घाघरा का युद्ध
➣ बाबर की विजय का सही क्रम है ?
उत्तर : पानीपत-खानवा-चंदेरी और घाघरा
➣ बाबर की मृत्यु किस स्थान पर हुई थी ?
उत्तर : आगरा में
➣ बाबर की मृत्यु 26 दिसंबर, 1530 को हुई और उसे आगरा के आरामबाग (चारबाग) में दफनाया गया। शेरशाह के शासनकाल के दौरान उसके शरीर को किस स्थान पर ले जाकर दफनाया गया था ?
उत्तर : काबुल में
➣ किसने लिखा है कि बाबर की मृत्यु विष देने से हुई थी ?
उत्तर : गुलबदन बेगम ने
➣ बाबर के साम्राज्य में कौन-से क्षेत्र सम्मिलित थे ?
उत्तर : काबुल का क्षेत्र, पंजाब का क्षेत्र एवं आधुनिक उत्तरप्रदेश का क्षेत्र
➣ किस मुगल बादशाह ने ‘मीर-ए-खलीफा’ नामक पद का सृजन किया था ?
उत्तर : बाबर ने
➣ ”मैंने माना सिंह और विक्रमजीत के भवनों का गहराई से निरीक्षण किया, वे अद्भुत हैं, पूरी तरह से पत्थरों के भारी असमित टुकड़ों को तराश कर बनाए गए हैं। सभी राजाओं के भवनों में मानसिंह के भवन सबसे उदात्त और श्रेष्ठ हैं।” ग्वालियर के राजभवन को देखने के बाद ये विचार किसने व्यक्त किए हैं ?
उत्तर : बाबर ने
➣ चौखाने वाले उद्यान की परंपरा भारत में किसने प्रचालित की थी ?
उत्तर : बाबर ने
➣ अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : मीर बाकी ने
➣ बाबर ने अपनी आत्मकथा ‘तुजुक-ए-बाबरी’ किस भाषा में लिखी थी ?
उत्तर : तुर्की भाषा में
➣ ‘तुजुक-ए-बाबरी’ का फारसी में अनुवाद किसके द्वारा किया गया है ?
उत्तर : पायंदा खाँ, अब्दुर्रहीम खानखाना और अबू तालिब तुर्बती ने
➣ तुजुक-ए-बाबरी का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया है ?
उत्तर : लीडेन और एर्स्किन तथा ए. एस. बेवरिज ने
➣ बाबर की आत्मकथा (तुजुक-ए-बाबरी) का मूल तुर्की भाषा से अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किसके द्वारा किया गया है ?
उत्तर : श्रीमती बेवरिज द्वारा
➣ श्रीमती ए.एन. बेवरिज द्वारा अंग्रेजी में अनुदित ब्रिटिश संग्रहालय के बाबरनामा का शीर्षक क्या था ?
उत्तर : “Memoirs of Babur”
➣ ‘खत-ए-बाबरी’ नामक एक लिपि (शैली) का आविष्कार किसने किया था ?
उत्तर : बाबर
➣ ‘रिसाल-ए-उसज’ की रचना किसने की थी ?
उत्तर : बाबर ने
➣ बाबर ने फारसी में कविता की एक नई शैली को जन्म दिया, इस शैली का क्या नाम था ?
उत्तर : मुबईयान
➣ बाबर द्वारा प्रचलित ‘शाहरुखी सिक्के’ किस धातु के बने थे ?
उत्तर : चाँदी के
➣ किस इतिहासकार ने बाबर को ”इस्लाम के इतिहास का सबसे आकर्षक व्यक्ति” कहा है ?
उत्तर : हैवेल ने
➣ किस इतिहासकार ने बाबर की तुलना इंग्लैंड के ट्यूडर वंश के शासक ‘हेनरी सप्तम’ से की है ?
उत्तर : डा. आर. एस. शर्मा ने
➣ किस इतिहासकार ने लिखा है कि- ”बाबर एक प्रशंसनीय घुड़सवार, अच्छा निशानेबाज, कुशल तलवारबाज और सफल शिकारी था।” ?
उत्तर : डा. आर. एस. शर्मा ने
➣ किस कारण बाबर को इतिहास के प्रसिद्ध विजेताओं के बीच उच्च स्थान पर रखा जाता है ?
उत्तर : उसने मुगल वंश की स्थापना की
➣ वह मुगल सम्राट कौन था जिसके जीवन के धैर्य व संकल्प से सफलता की शिक्षा मिलती है ?
उत्तर : जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर
➣ किस मुगल शासक ने बयाना और धौलपुर के मध्य चम्बल घाटी में ग्रामीणों को खजूर-ताड़ की शराब इकट्ठा करते देखा तथा ताड़ी को निकालने की विधि का वर्णन किया है ?
उत्तर : बाबर ने
➣ ‘बादशाह’ का विरुद धारण करने वाला प्रथम मुगल शासक कौन था ?
उत्तर : बाबर
➣ बाबर के वकील निजामुद्दीन ने बाबर की मृत्यु के बाद हुमायूँ को उत्तराधिकार से वंचित करने हेतु एक षड्यंत्र रचा था। वह किसे राजगद्दी पर बैठाना चाहता था ?
उत्तर : मेंहदी ख्वाजा को
➣ बाबर की दिल्ली विजय के समय किसकी चित्रशैली तात्कालिक प्रेरणा देने वाली थी ?
उत्तर : बिहजाद की
➣ मुगलकालीन भाषाओं के विषय में सत्य कथन हैं ?
उत्तर : बाबर ने ‘बाबरनामा’ तुर्की भाषा में लिखा; फारसी मुगल दरबार की राजभाषा थी।
➣ किस मुगल बादशाह को उसकी उदारता के कारण ‘कलन्दर’ कहा गया है ?
उत्तर : बाबर को
➣ एक भाग्यशाली सैनिक किन्तु असफल साम्राज्य निर्माता किस सम्राट के संबंध में कहा गया है ?
उत्तर : बाबर के विषय में
Leave a Reply