❑ मुगल साम्राज्य की स्थापना जहीरूद्दीन बाबर ने की।
❑ बाबर ने पानीपत के प्रथम युद्ध (21 अप्रैल, 1526) में इब्राहिम लोदी को पराजित कर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डाली।
❑ बाबर का जन्म 1483 ई. में फरगना में हुआ था।
❑ बाबर के पिता का नाम उमर शेख मिर्जा था।
❑ बाबर की माँ का नाम कुतलुग निगार खाँ था।
❑ बाबर पितृ पक्ष की ओर से तैमूर का पाँचवां वंशज तथा मातृ पक्ष की ओर से चंगेज खाँ का चौदहवाँ वंशज था।
❑ बाबर 1494 ई. में (दादी ऐसान दौलत बेगम के सहयोग से) फरगना का शासक बना।
❑ बाबर ने काबुल पर 1504 ई. में अधिकार कर लिया।
❑ बाबर ने पादशाह की उपाधि 1507 ई. में धारण की।
❑ पादशाह से पहले बाबर ने ‘मिर्जा’ की पैतृक उपाधि धारण की थी।
❑ बाबर का भारत के विरुद्ध प्रथम अभियान 1519 ई. में युसुफजाई जाति के विरुद्ध था।
❑ बाबर ने 1519 ई. में बाजौर और भेरा भारतीय क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया।
❑ बाबर ने तोपखाने का प्रयोग भेरा अभियान में किया था।
❑ बाबर के पाँचवें अभियान (1526 ई.) में उसका पुत्र हुमायूँ भी साथ था।
❑ पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर ने तुलगुमा युद्ध नीति एवं तोपखाने के प्रयोग से युद्ध जीता तथा तोपों को सजाने में उस्मानी विधि (रूमी विधि) का प्रयोग किया था।
❑ बाबर के दो प्रमुख निशानेबाज उस्ताद अली एवं मुस्तफा थे।
❑ ये दोनों तोपखाने का नेतृत्व करते थे।
❑ बाबर ने तुलगुमा युद्ध पद्धति उजबेकों से ग्रहण की थी।
❑ ‘कलन्दर’ की उपाधि बाबर को दी गई थी।
❑ खानवा का युद्ध 1527 ई. में बाबर और राणा सांगा के बीच लड़ा गया।
❑ खानवा का युद्ध जीतने के उपरान्त बाबर ने ‘गाजी’ की उपाधि ली।
❑ चंदेरी का युद्ध 1528 ई. में हुआ, जिसमें मेदनी राय पराजित हुआ।
❑ घाघरा का युद्ध 1529 ई. में हुआ, जिसमें बंगाल एवं बिहार की संयुक्त सेना पराजित हुई।
❑ बाबर के आक्रमण के समय बंगाल का शासक नुसरत शाह था।
❑ बाबर ने अपनी आत्मकथा ‘बाबरनामा’ की रचना तुर्की भाषा में की।
❑ बाबर ने बाबरनामा में केवल पाँच मुस्लिम शासकों — बंगाल, दिल्ली, मालवा, गुजरात एवं बहमनी तथा दो हिन्दू शासकों — मेवाड़ एवं विजयनगर का उल्लेख किया है।
❑ बाबरनामा का फारसी में अनुवाद अब्दुलरहीम खानखाना ने किया।
❑ बाबर को मुबईयान शैली और पद शैली का जन्मदाता माना जाता है।
❑ बाबर की मृत्यु 1530 ई. में आगरा में हुई।
❑ भूमि मापने के लिये बाबर ने गज-ए-बाबरी मापक का प्रयोग किया।
❑ बाबर के शव को काबुल में दफनाया गया।
❑ बाबर के चार पुत्र — हुमायूँ, कामरान, अस्करी एवं हिन्दाल थे।
Leave a Reply