दिल्ली सल्तनत : साहित्य, स्थापत्य, चित्रकला एवं संगीत कला | Q&A Practice

📚 विषय सूची

स्थापत्य

➣ तुर्क मध्य एशिया की जिस स्थापत्य शैली को लेकर भारत आए थे, उसका क्या नाम था ?
उत्तर : सरासैनिक या इस्लामी कला

➣ सल्तनत काल में अलंकरण की संयुक्त विधि क्या कहलाती थी ?
उत्तर : अरबस्क विधि

➣ भारत में इस्लाम के आगमन से पूर्व की स्थानीय शैली को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : शहतीरी शिल्पकला

➣ भारतीय वास्तुशिल्प में सुर्खी किसने शुरू की थी ?
उत्तर : सल्तनत कालीन सुल्तानों ने

➣ इस्लामी वास्तुकला हिन्दू एवं बौद्ध वास्तुकला से किस प्रकार भिन्न थी ?
उत्तर : मेहराब और गुम्बद में

➣ सल्तनत काल में कला और स्थापत्य कला किनके मिश्रण थे ?
उत्तर : भारतीय और इस्लामी शैली के

➣ भारत में मस्जिद के निर्माण में किस लक्षण को सम्मिलित किया गया है ?
उत्तर : उल्टा कमल, गुम्बद पर कलश, अलंकरण आदि

➣ इण्डो-इस्लामिक कला का सबसे पहला उदाहरण कौन है ?
उत्तर : कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद

➣ ‘कुव्वत-उल-इस्लाम’ मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक ने

➣ योगिनीपुर प्राचीन नाम किस स्थान का है ?
उत्तर : दिल्ली का

➣ ‘कुव्वत-उल-इस्लाम’ मस्जिद कहाँ पर स्थापित की गई थी ?
उत्तर : दिल्ली में (किला राय पिथौरा में)

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा मध्यकालीन दिल्ली में ‘सात शहरों’ की स्थापना कहाँ की गई थी ?
उत्तर : मेहरौली में

➣ कुतुबमीनार क्या है ?
उत्तर : मुसलमानों को नमाज के लिए मुआज्जिन द्वारा पुकारने की मीनार

➣ ‘कुतुबमीनार’ का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक ने

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुबमीनार का निर्माण किसकी स्मृति में करवाया था ?
उत्तर : सूफी सन्त ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की स्मृति में

➣ कुतुबमीनार कहाँ स्थित है ?
उत्तर : दिल्ली में

➣ कौन-सी मलवे की चिनाई से बनी सबसे ऊंची मीनार है, जिसकी ऊंचाई 73 मीटर है ?
उत्तर : कुतुबमीनार

➣ अजमेर में ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ किसने बनवाया था ?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक ने

➣ अढ़ाई दिन का झोपड़ा मस्जिद कहाँ हैं ?
उत्तर : अजमेर में

➣ कौन-सी इमारत में हिन्दू वास्तुशिल्प की विशिष्टताएं भी समान रूप से दिखती हैं (क्योंकि उसमें मंदिरों को गिराकर उनसे प्राप्त सामग्री का उपयोग किया गया है) ?
उत्तर : अढ़ाई दिन का झोपड़ा में

➣ ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ मस्जिद में प्रयुक्त प्रस्तर खण्डों में किस नाटक के अंश अंकित हैं ?
उत्तर : हरकेलि नाटक के (विग्रहराज रचित)

➣ दिल्ली में मेहरौली के पास स्थित प्रसिद्ध कुतुबमीनार का निर्माण कार्य पूरा किया गया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश द्वारा

➣ किस विश्व विरासत स्थल में इल्तुतमिश की कब्र है ?
उत्तर : कुतुबमीनार में

➣ ‘मदरसा-ए-मुइज्जी’ का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने

➣ जनता की शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ‘मदरसा-ए-नासिरी’ का निर्माण किसके शासनकाल में किया गया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश के शासनकाल में

➣ दिल्ली में सुल्तानगढ़ी का निर्माण किसने किया था ?
उत्तर : इल्तुतमिश ने

➣ सुल्तानगढ़ी किसका मकबरा था ?
उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद का

➣ मदरसा-ए-नासिरी का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ ?
उत्तर : इल्तुतमिश के शासनकाल में

➣ ‘शुद्ध इस्लामी शैली’ में निर्मित भारत में प्रथम मकबरा कौन था ?
उत्तर : बलबन का मकबरा

➣ किस सुल्तान ने ‘लाल महल’ नामक स्वयं का मकबरा बनवाया था ?
उत्तर : बलबन ने

➣ प्रथम वास्तविक मेहराब किस सल्तनतकालीन स्मारक में दृशातीत है ?
उत्तर : बलबन के मकबरे में

➣ अलाई दरवाजा का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ अलाई दरवाजा किस स्थान पर स्थित है ?
उत्तर : दिल्ली में

➣ अलाई दरवाजा किस विश्व विरासत स्थल में स्थित है ?
उत्तर : कुतुबमीनार के निकट

➣ ‘अलाई दरवाजा इस्लामी स्थापत्य कला के खजाने का सबसे सुन्दर नग है।’ यह किसका कथन है ?
उत्तर : मार्शल का

➣ घोड़े के नाल के आकार की मेहराब सर्वप्रथम किसमें प्रयोग में लाई गई थी ?
उत्तर : अलाई दरवाजा था

➣ अलाउद्दीन खिलजी के काल की सबसे सुन्दर इमारत कौन थी ?
उत्तर : अलाई दरवाजा

➣ स्थापत्य कला में गुम्बद को आधार प्रदान करने के लिए सबसे पहले भित्ति मेहराब प्रणालियों का प्रयोग कहां किया गया था ?
उत्तर : अलाई दरवाजे में

➣ दिल्ली में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के दक्षिण प्रवेश द्वार अलाई दरवाजे का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी द्वारा

➣ भारत वर्ष में सच्चे गुम्बद वाला प्राचीनतम अवशिष्ट (इमारत) कौन-सा है ?
उत्तर : अलाई दरवाजा

➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने सीरी के दुर्ग की नींव डाली एवं उसे निर्मित किया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ हौज-ए-सुल्तानी क्या है ?
उत्तर : एक बड़ा जलाशय है

➣ ‘हजार सीतून’ महल किसने बनवाया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ ‘सीरी’ नगर की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने सीरी के दुर्ग की नींव डाली एवं उसे निर्मित किया था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ चित्तौड़ का ‘कीर्तिस्तम्भ’ किसके शासनकाल में निर्मित हुआ था ?
उत्तर : राजा कुम्भा के

➣ विजय स्तम्भ कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर : चित्तौड़गढ़ में

➣ तैमूर दिल्ली की वास्तुकला से इतना प्रभावित हुआ था कि वह अपने साथ भारत से शिल्पकार, राजमिस्त्री और निपुण कारीगरों को लेता गया, ताकि वह उनसे उसी प्रकार की इमारतें कहाँ पर बनवा सके ?
उत्तर : अपनी राजधानी समरकन्द में

➣ गियासुद्दीन तुगलक के मकबरे की क्या विशेषता है ?
उत्तर : ढलवाँ दीवारें

➣ किलायुक्त नगर तुगलकाबाद का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक द्वारा

➣ किस नगर को ‘कुब्बतुल इस्लाम’ का नाम दिया गया था ?
उत्तर : देवगिरि को

➣ ‘तुगलकाबाद’ शहर का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था ?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक द्वारा

➣ किस शासक ने जहाँपनाह का निर्माण करवाया जो दिल्ली का चौथा नगर था ?
उत्तर : सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने

➣ किस सुल्तान के दरबार में 1200 गायक थे, जो गाने के साथ ही इसकी शिक्षा भी देते थे ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के दरबार में

➣ फिरोज तुगलक द्वारा कौन-से नगर बसाए गए थे ?
उत्तर : जौनपुर, हिसार, फिरोजाबाद, फतेहाबाद, फिरोजपुर

➣ मुहम्मद तुगलक के सम्मान में उसके उत्तराधिकारी फिरोज खाँ ने किस एक नगर की स्थापना की थी ?
उत्तर : जौनपुर की

➣ ‘अटाला मस्जिद’ कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर : जौनपुर में

➣ अटाला मस्जिद और लाल दरवाजा मस्जिद को किस राज्य के शासकों ने बनवाया था ?
उत्तर : जौनपुर के शासकों ने

➣ कुतुबमीनार की पाँचवीं मंजिल का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ अशोक के पाषाण स्तम्भों को किसने ‘स्वर्ण स्तम्भ’ कहा था ?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने

➣ कौन-सा स्मारक तुगलक कालीन ढलावदार दीवार तकनीकी के प्रयोग का अंतिम उदाहरण है ?
उत्तर : इसा खान का मकबरा

➣ मकबरों की ‘अष्टभुजाकार’ आकृति मध्यकालीन भारत के किस वंश की विशेषता थी ?
उत्तर : लोदी वंश का

➣ लोदी स्थापत्य के सम्बन्ध में सही है ?
उत्तर : अर्ध्द-डोमर का प्रयोग, एनामेल टाईटल्स, दोहरी दीवार

➣ कला इतिहासकार पर्सी ब्राउन ने किस काल को ‘मकबरों का काल’ सम्बोधित किया है ?
उत्तर : सैय्यद व लोदी काल को

➣ कौन प्रथम अष्टकोणीय मकबरे का उदाहरण है ?
उत्तर : मकबूल तेलंगानी का मकबरा

➣ किस सुल्तान ने आगरा नगर की स्थापना की थी ?
उत्तर : सिकन्दर लोदी ने

➣ मध्यकालीन भारत के किस शासक ने आगरा शहर की नींव रखी थी ?
उत्तर : सिकन्दर लोदी ने

➣ वह कौन-सा सुल्तान था, जिसने 1504 में आगरा का निर्माण कराया और उसे अपनी राजधानी बनाया था ?
उत्तर : सिकन्दर लोदी

➣ मोठ की मस्जिद किसके शासनकाल में बनी थी ?
उत्तर : सिकन्दर लोदी के समय

➣ भारत में सही दोहरा गुम्बद का पहला उपयोग किस इमारत में प्रमाणीकृत हुआ है ?
उत्तर : सिकन्दर लोदी का मकबरा

➣ सिकन्दर लोदी का मकबरा किस प्रकार का है ?
उत्तर : अष्टभुजीय प्रकार का

➣ दिल्ली के कुछ नगरों की स्थापना का सही कालक्रम निम्न है ?
उत्तर : सीरी-तुगलकाबाद-जहाँपनाह-खिज्राबाद

➣ निर्माण की दृष्टि से सही कालानुक्रम है ?
उत्तर : कुतुबमीनार-तुगलकाबाद किला-लोदी गार्डन-फतेहपुर सीकरी

➣ भवनों के निर्माण का सही कालक्रम निम्न प्रकार है ?
उत्तर : अढ़ाई दिन का झोपड़ा-कुतुबमीनार-अलाई दरवाजा-लाल किला

सल्तनतकालीन स्थापत्य

स्थापत्यनिर्माणकर्तास्थान
कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिदकुतुबुद्दीन ऐबकदिल्ली
अढ़ाई दिन का झोपड़ाकुतुबुद्दीन ऐबकअजमेर
कुतुबमीनारकुतुबुद्दीन ऐबकदिल्ली
सुल्तानगढ़ी का मकबराइल्तुतमिशदिल्ली
जामा मस्जिद (बदायूं)इल्तुतमिशबदायूं
अतारकिन का दरवाजाइल्तुतमिशनागोर (जोधपुर)
इल्तुतमिश का मकबराइल्तुतमिशदिल्ली
मदरसा-ए-मुइज्जीइल्तुतमिशदिल्ली
बलबन का मकबराबलबनदिल्ली
लाल महलबलबनदिल्ली
अलाई दरवाजाअलाउद्दीन खिलजीदिल्ली
हजार सीतूनअलाउद्दीन खिलजीदिल्ली
जमातखाना मस्जिदअलाउद्दीन खिलजीदिल्ली
ऊखा मस्जिदमुबारकशाह खिलजीभरतपुर
तुगलकाबादगयासुद्दीन तुगलकदिल्ली
गयासुद्दीन तुगलक का मकबरागयासुद्दीन तुगलकदिल्ली
जहाँपनाह नगरमुहम्मद बिन तुगलकदिल्ली
आदिलाबाद का किलामुहम्मद बिन तुगलकदिल्ली
शेख निजामुद्दीन औलिया का मकबरामुहम्मद बिन तुगलकदिल्ली
फिरोजशाह का मकबराफिरोजशाह तुगलकदिल्ली
खान-ए-जहाँ तेलंगानी का मकबराजूनाशाह खानेजहाँ (फिरोजशाह तुगलक कालीन)दिल्ली
काली मस्जिदजूनाशाह खानेजहाँ (फिरोजशाह तुगलक कालीन)दिल्ली
खिर्की मस्जिदजूनाशाह खानेजहाँ (फिरोजशाह तुगलक कालीन)दिल्ली
मुबारकशाह सैय्यद का मकबरामुबारकशाह सैय्यददिल्ली
मोहम्मदशाह सैय्यद का मकबराअलाउद्दीन आलमशाहदिल्ली
सिकंदर लोदी का मकबराइब्राहिम लोदीदिल्ली
मोठ की मस्जिदमियाँ भुवा (सिकंदर लोदी कालीन)दिल्ली

सल्तनतकालीन कला एवं संगीत

➣ सल्तनत काल में चित्रकला के प्रचलन का प्रारंभिक उल्लेख किस पुस्तक में मिलता है ?
उत्तर : बैहाकी कृत गजनवियों के इतिहास में

➣ सल्तनतकालीन किन शासकों ने संगीत कला को संरक्षण प्रदान किया था ?
उत्तर : बलबन, जलालुद्दीन खिलजी, अलाउद्दीन खिलजी और मुहम्मद तुगलक

➣ किस संगीत वाद्य को हिन्दू-मुस्लिम गान-वाद्यों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया है ?
उत्तर : सितार को

➣ संगीत यंत्र ‘तबला’ का प्रचलन किसने किया था ?
उत्तर : अमीर खुसरो ने

➣ दक्षिण का प्रसिद्ध गायक गोपाल किस सुल्तान का समकालीन था ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी का

➣ तुर्क अपने साथ कौन-से वाद्य यंत्र लाए ?
उत्तर : रबाब और सारंगी

➣ कौन-सा भारतीय वाद्य यंत्र भारतीय इस्लामी समन्वय का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है ?
उत्तर : सितार

➣ संगीत-कला पर प्रसिद्ध ग्रन्थ ‘गुनयाल-उल-मुनयास’ की रचना कहाँ के शासकों के संरक्षण में हुई थी ?
उत्तर : जौनपुर के शासकों के संरक्षण में

➣ संगीत कला के प्रसिद्ध ग्रन्थ ‘संगीत रत्नाकर’ की रचना किसने की थी ?
उत्तर : सारंगदेव ने

➣ कौन-सा राजपूत राजा संगीत पर एक पुस्तक के लेखक के रूप में जाना जाता है ?
उत्तर : राणा कुम्भा

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram