गुरुनानक (1469–1538 ई.)
➣ सिक्ख सम्प्रदाय के प्रवर्तक व प्रथम गुरु कौन थे?
उत्तर : गुरु नानक
➣ सिक्खों के कुल कितने गुरु हुए थे?
उत्तर : 10
➣ सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक का जन्म किस सन् में हुआ था?
उत्तर : 1469 ई. में
➣ गुरुनानक का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर : तलवण्डी (पंजाब)
➣ वर्तमान में तलवंडी को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : ननकाना साहब
➣ गुरुनानक के पिता कौन थे?
उत्तर : कालू मेहता
➣ गुरुनानक की माता का नाम क्या था?
उत्तर : तृप्ता
➣ गुरुनानक की बहन का क्या नाम था?
उत्तर : नानकी
➣ गुरुनानक को किस वर्ष और किस नदी के तट पर ईश्वरी ज्ञान प्राप्त हुआ था?
उत्तर : 1499 ई. में बई नदी (सुल्तानपुर) के तट पर
➣ गुरुनानक किसकी श्रेष्ठता के विरुद्ध थे?
उत्तर : मूर्ति-पूजा, जाति-भेदभाव और मुल्ला व पंडितों की श्रेष्ठता के विरुद्ध
➣ नानक के धर्म-प्रचार के लिए किसकी स्थापना की थी?
उत्तर : संगतों की
➣ सिक्ख धर्म के लंगर की व्यवस्था किस संत द्वारा की गयी थी?
उत्तर : गुरुनानक द्वारा
➣ गुरुनानक का संबंध किस जाति से था?
उत्तर : खत्री जाति से
➣ सिक्ख आन्दोलन का अगुआ किसे माना जाता है?
उत्तर : गुरु नानक को
➣ गुरुनानक ने अपना उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर : लहना (अंगद) को
➣ तलवंडी किस नदी के तट पर अवस्थित है?
उत्तर : रावी नदी के तट पर
➣ गुरु नानक के जन्म के समय भारत पर किस वंश का शासन था?
उत्तर : लोदी वंश (बहलोल लोदी) का
➣ गुरु नानक का देहांत किस सन् में हुआ था?
उत्तर : 1539 ई. में
➣ किस मुगल शासक ने गुरु नानक व उनके शिष्य मरदाना को भूलवश बंदीगृह में डाल दिया था?
उत्तर : बाबर ने
गुरु अंगद (1538–1552 ई.)
➣ सिक्ख धर्म के दूसरे गुरु कौन थे?
उत्तर : गुरु अंगद
➣ किसने लंगर व्यवस्था को स्थायी रूप प्रदान किया था?
उत्तर : गुरु अंगद ने
➣ गुरुमुखी लिपि को जनसाधारण तक किसने पहुँचाया था?
उत्तर : गुरु अंगद ने
➣ किसके द्वारा नानक के उपदेशों का संकलन किया गया था?
उत्तर : गुरु अंगद द्वारा
➣ गुरु अंगद की मृत्यु किस सन् में हुई थी?
उत्तर : 1552 ई. में
➣ मुगल बादशाह हुमायूँ किस स्थान पर गुरु अंगद से मुलाकात की थी?
उत्तर : पंजाब (1540 ई. में)
➣ गुरुमुखी लिपि का जन्मदाता किसे माना जाता है?
उत्तर : गुरु अंगद को
गुरु अमरदास (1552–1574 ई.)
➣ सिक्ख धर्म के तीसरे गुरु कौन थे?
उत्तर : गुरु अमरदास
➣ गुरु अमरदास हिन्दुओं के किस सम्प्रदाय के अनुयायी थे?
उत्तर : वैष्णव सम्प्रदाय के
➣ गुरु अमरदास ने जिस वर्ष गुरु की गद्दी प्राप्त की उस समय उनकी उम्र कितनी थी?
उत्तर : 73 वर्ष
➣ किस गुरु ने लंगर व्यवस्था में परिवर्तन कर उसे जनप्रिय बना दिया था?
उत्तर : गुरु अमरदास ने
➣ किसके समय में पारिवारिक सिक्ख और साधु सिक्खों में अन्तर स्पष्ट किया गया था?
उत्तर : गुरु अमरदास के समय में
➣ किस सिक्ख गुरु के समय में सती प्रथा और पर्दा-प्रथा का विरोध किया गया था तथा स्त्रियों को पुरुषों के समान स्थान दिया गया था?
उत्तर : गुरु अमरदास के समय में
➣ सिक्ख गुरु अमरदास के समय में कौन-सी विवाह पद्धति प्रचलित हुई थी?
उत्तर : लवन विवाह पद्धति
➣ गुरु अमरदास ने अपने धार्मिक साम्राज्य को कितने गद्दियों अथवा भागों में बांट दिया था?
उत्तर : 22
➣ किस मुगल बादशाह ने गोइन्दवाला जाकर गुरु अमरदास से भेंट की थी?
उत्तर : मुगल बादशाह अकबर ने
➣ गुरु अमरदास ने अपनी मृत्यु से पहले किसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था?
उत्तर : रामदास को
➣ सिक्खों के किस गुरु ने अपने शिष्यों को पारिवारिक संत होने का उपदेश दिया था?
उत्तर : गुरु अमरदास ने
गुरु रामदास (1575–1581 ई.)
➣ सिक्खों के चौथे गुरु कौन थे?
उत्तर : गुरु रामदास
➣ मुगल बादशाह अकबर ने किसे 500 बीघा भूमि दी थी?
उत्तर : गुरु रामदास को
➣ पंजाब में अमृतसर नगर की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?
उत्तर : गुरु रामदास के द्वारा
➣ अमृतसर का पहले क्या नाम रखा गया था?
उत्तर : रामदासपुर
➣ किसके द्वारा दो नए तालाब अमृत सर और संतोष सर की खुदाई आरम्भ कराई गयी थी?
उत्तर : गुरु रामदास के द्वारा
➣ किस सिक्ख गुरु ने गुरु के पद को पैतृक बना दिया था?
उत्तर : गुरु रामदास ने
गुरु अर्जुन देव (1581–1606 ई.)
➣ जिस समय अर्जुन ने गुरु का पद प्राप्त किया उस समय उनकी उम्र क्या थी?
उत्तर : 18 वर्ष
➣ किसके समय में रामदासपुर नगर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव के समय में
➣ अमृत-सर तथा संतोष-सर नामक तालाब का कार्य किसने पूर्ण करवाया था?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव ने
➣ अमृत-सर तालाब के मध्य ईश्वर का मंदिर (हरि मंदिर) का निर्माण किस सिक्ख गुरु ने करवाया था?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव ने
➣ किस सिक्ख गुरु के समय में सिक्खों की धर्म पुस्तक आदि ग्रन्थ का संकलन पूरा हुआ था?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव के समय में
➣ आदि ग्रन्थ में सिक्खों के कितने गुरुओं के उपदेशों को संग्रह है?
उत्तर : पाँच गुरुओं का
➣ आदि ग्रन्थ में कितने हिन्दू भक्तों के उपदेशों को संग्रहित किया गया है?
उत्तर : 18 (कबीर, फरीद, नामदेव, रैदास आदि)
➣ किस सिक्ख गुरु द्वारा ‘मसंद प्रथा’ का प्रचलन किया गया था?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव द्वारा
➣ सिक्खों की प्रथा में सिक्खों को अपनी आय का दसवां भाग गुरु को देना पड़ता था?
उत्तर : मसंद प्रथा में
➣ मुगल बादशाह जहाँगीर ने गुरु अर्जुन देव पर कितने रुपये का आर्थिक दंड लगाया था?
उत्तर : दो लाख रुपये का
➣ किस सिक्ख गुरु के समय में गुरु को देवत्व गुणों से युक्त माने जाने लगा था?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव के समय से
➣ ‘आदिग्रन्थ’ का कार्य किस वर्ष पूरा हुआ था?
उत्तर : 1604 ई. में
➣ मुगल बादशाह जहाँगीर के किस पुत्र को सिक्ख गुरु अर्जुन देव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था?
उत्तर : खुसरो को
➣ खुसरो किस स्थान पर गुरु अर्जुन देव से भेंट की थी?
उत्तर : तरनतारन नामक स्थान पर
➣ किस सिक्ख गुरु को मुगल बादशाह जहाँगीर ने मृत्युदंड दिया था?
उत्तर : गुरु अर्जुन देव को
➣ आदिग्रन्थ में सबसे पहले की रचनाओं में किस कवि की रचनाएं सम्मिलित हैं?
उत्तर : वैष्णव कवि जयदेव की
गुरु हरगोविंद (1606–1645 ई.)
➣ सिक्ख गुरु हरगोविंद जिस समय गुरु की गद्दी संभाली उस समय उनकी आयु कितने वर्ष की थी?
उत्तर : ग्यारह वर्ष
➣ किस सिक्ख गुरु ने सिक्खों को सैनिक बनाने का कार्य प्रारंभ किया?
उत्तर : गुरु हरगोविंद ने
➣ किस सिक्ख गुरु ने सच्चा पादशाह की पदवी धारण की थी?
उत्तर : गुरु हरगोविंद ने
➣ किसने राजोचित चिन्ह छत्र, शस्त्र तथा बाज धारण किये और सैनिक वेश पहनना प्रारंभ किया था?
उत्तर : गुरु हरगोविंद ने
➣ किस सिक्ख गुरु ने 12 फीट ऊंचा तख्त अकाल बंगा का निर्माण करवाया था?
उत्तर : गुरु हरगोविंद ने
➣ मुगल बादशाह जहाँगीर ने सिक्ख गुरु हरगोविंद को किस किले में कैद किया था?
उत्तर : ग्वालियर के किले में
➣ किस मुगल बादशाह के शासन काल में लाहौर स्थित अर्जुनबावड़ी को मिट्टी से भरवाकर वहाँ एक मस्जिद का निर्माण करवाया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ गुरु हरगोविंद की मृत्यु किस वर्ष हुई थी?
उत्तर : 1645 ई. में
➣ गुरु हरगोविंद ने किसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था?
उत्तर : पौत्र हरराय को
गुरु तेगबहादुर (1664–1675 ई.)
➣ सिक्खों के नवें गुरु कौन थे?
उत्तर : गुरु तेगबहादुर
➣ सिक्ख गुरु तेगबहादुर और मुगलों के बीच युद्ध कहाँ पर हुआ था?
उत्तर : करतारपुर (1635 ई.) में
➣ किस सिक्ख गुरु की हत्या राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि धार्मिक कारणों से हुई थी?
उत्तर : गुरु तेगबहादुर की
➣ मुगल बादशाह औरंगजेब ने किस वर्ष सिक्ख गुरु तेगबहादुर को मृत्युदंड दिया था?
उत्तर : 1675 ई. में
➣ गुरु तेगबहादुर की रचनाओं पर किस भाषा का स्पष्ट प्रभाव परिलक्षित होता है?
उत्तर : ब्रजभाषा का
गुरु गोविंद सिंह (1675–1708 ई.)
➣ सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु कौन थे?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह
➣ गुरु गोविंद सिंह का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर : पटना (बिहार) में
➣ गुरु गोविंद सिंह का जन्म किस सन में हुआ था?
उत्तर : 1666 ई. में
➣ सिक्ख गुरु गोविंद सिंह ने किस वर्ष खालसा पंथ का निर्माण किया था?
उत्तर : 1699 ई. में वैशाखी के दिन
➣ किस सिक्ख गुरु ने सिक्खों को सैनिक सम्प्रदाय खालसा पंथ में परिवर्तित कर दिया?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह ने
➣ किस सिक्ख गुरु ने सिक्खों को अपने नाम के आगे सिंह लगाने के लिए कहा था?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह ने
➣ गुरु गोविंद सिंह ने सिक्खों को किन पाँच वस्तुएं अपने पास रखने के लिए कहा था?
उत्तर : केश, कंघा, कृपाण, कच्छा और कड़ा
➣ किस सिक्ख गुरु के समय में सिक्खों ने आदिग्रन्थ को ‘गुरु ग्रन्थ’ कहना आरंभ कर दिया था?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह के समय में
➣ गुरु गोविंद सिंह के विचारों को किस ग्रन्थ में संकलित किया गया है?
उत्तर : दसम पादशाह का ग्रन्थ में
➣ आनंदपुर का प्रथम युद्ध किस सन् में हुआ था?
उत्तर : 1701 ई.
➣ सन् 1703-04 में आनंदपुर का दूसरा युद्ध किस-किस के बीच हुआ था?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह और वजीर खान के बीच
➣ गुरु गोविंद सिंह की मृत्यु किस सन् में हुई थी?
उत्तर : 1708 ई. में
➣ किसकी समाधि के कारण नांदेड़ गुरुद्वारा सिक्खों के लिए पवित्र माना जाता है?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह की
➣ पाओंटा (हिमाचल प्रदेश) नामक स्थान की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह द्वारा
➣ ‘कृष्ण अवतार’ नामक ग्रन्थ की रचना किसने की थी?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह ने
➣ गुरु गोविंद सिंह की आत्मकथा का नाम क्या है?
उत्तर : विचित्रनाटक
➣ ‘चंडीदीवार’ नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह ने
➣ गुरु गोविंद सिंह ने किन चार किलों का निर्माण करवाया था?
उत्तर : आनंदगढ़, केशवगढ़, लौहगढ़ एवं फतेहगढ़
➣ किस सिक्ख गुरु ने ‘आदि ग्रन्थ’ का पुनः संकलन करवाया था?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह ने
➣ आदि ग्रन्थ को किस एक अन्य नाम से जाता जाता है?
उत्तर : दशम पादशाह ग्रन्थ
बन्दा बहादुर (1708–1716 ई.)
➣ बंदा बहादुर का मूल नाम क्या था?
उत्तर : लक्ष्मण देव
➣ बंदा बहादुर को लक्ष्मण देव नाम किस सिक्ख गुरु ने दिया था?
उत्तर : गुरु गोविंद सिंह ने
➣ सिक्खों के पहले राजनीतिक नेता कौन थे?
उत्तर : बंदा बहादुर
➣ प्रथम सिक्ख राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : बंदा बहादुर ने
➣ बंदा बहादुर ने किस सिक्ख गुरु के नाम के सिक्के चलवाए थे?
उत्तर : गुरु नानक व गुरु गोविंद सिंह के
➣ किस मुगल शासक ने बंदा बहादुर को मृत्युदंड की सजा दी थी?
उत्तर : फर्रूखसीयर ने
➣ सिक्खों में शरबत खालसा व गुरुमत्ता प्रथाओं का प्रचलन किसकी मृत्यु के बाद हुआ था?
उत्तर : बंदा बहादुर के
➣ किसके नेतृत्व में सिक्खों के सभी दल मिलकर ‘दलखालसा’ के अन्तर्गत संगठित हुए थे?
उत्तर : कपूर सिंह (1748 ई.) के नेतृत्व में
➣ किस वर्ष ‘दलखालसा’ ने ‘राखी प्रथा’ का प्रचलन किया?
उत्तर : 1753 ई. में
➣ राखी प्रथा के अन्तर्गत प्रत्येक गाँव से वहाँ की उपज का कितना भाग लिया जाता था?
उत्तर : 1/2 भाग
➣ सिक्खों ने ‘देग-तेग’ एवं ‘फतेह’ नामक चाँदी के सिक्के किस वर्ष चालए थे?
उत्तर : 1764 ई. (अमृतसर) में
प्रातिक्रिया दे