➣ मौर्य काल से पहले भारत को किन दो विदेशी आक्रमणों का शिकार होना पड़ा?
उत्तर : हखामनी आक्रमण और मैसीडोन आक्रमण
➣ भारत पर पहला विदेशी आक्रमण करने का असफल प्रयास 550 ई.पू. में किस ईरानी सम्राट द्वारा किया गया?
उत्तर : साइरस
➣ किसने भारत पर आक्रमण करने में सबसे पहले सफलता प्राप्त की तथा 516 ई.पू. में सर्वप्रथम गांधार को जीतकर फारसी साम्राज्य में मिलाया?
उत्तर : दारा प्रथम / डेरियस / डायरवहु
➣ किसका शासनकाल भारत में पारसीक आधिपत्य के चरमोत्कर्ष को व्यक्त करता है?
उत्तर : दारा प्रथम
➣ किस इतिहासकार ने कहा है कि भारत का पश्चिमोत्तर क्षेत्र दारा प्रथम के साम्राज्य का 20वां प्रान्त था ?
उत्तर : हेरोडोटस
➣ प्रथम इतिहासकार और भूगोलवेत्ता यूनानी हेरोडोटस द्वारा इतिहास पर लिखी सुप्रसिद्ध कृति कौन-सी है?
उत्तर : हिस्टोरिका
➣ भारत अभियान के दौरान दारा प्रथम का नौसेनाध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : स्काईलैक्स
➣ किस हखामनी शासक ने अपनी फौज में भारतीयों को भी भर्ती किया, परन्तु वह यूनानियों से हार गया ?
उत्तर : जरक्सीज / क्षयार्ष
➣ दारा प्रथम की मृत्यु के बाद उसका पुत्र साम्राज्य का शासक बना। उसका क्या नाम था?
उत्तर : क्षयार्ष अथवा जरक्सीस ( लगभग 485 ई.पू.)
➣ पारसीकों का अंतिम सम्राट कौन था?
उत्तर : दारा तृतीय (360-330 ई.पू.)
➣ दारा तृतीय को किसने इसे अरबेला गौगामेला के युद्ध में 331 ई.पू. में बुरी तरह पराजित किया था?
उत्तर : सिकंदर
➣ पारसीक सम्पर्क के परिणामस्वरूप भारत के पश्चिमोत्तर प्रदेशों में किस नयी लिपि का जन्म हुआ, जो ईरानी अरेमाइक लिपि से उत्पन्न हुई थी ?
उत्तर : खरोष्ठी
➣ मौर्य शासक अशोक के किन दो अभिलेखों में खरोष्ठी लिपि का प्रयोग मिलता है?
उत्तर : मनसेहरा तथा शाहबाजगढ़ी
➣ हखामनी आक्रमण के बाद पश्चिमोत्तर भारत पर यूरोपीय मैसीडोन आक्रमण हुआ। यह आक्रमण किसके नेतृत्व में किया गया ?
उत्तर : सिंकदर
➣ किस गांधार ( राजधानी तक्षशिला) राजा ने भारत के साथ गद्दारी कर सिकंदर का स्वागत किया?
उत्तर : आम्भी ने
➣ सिकंदर किसका शिष्य था?
उत्तर : अरस्तू
➣ सिकन्दर (356-323 ई.पू.) को किन अन्यो नामो भी जाना जाता है?
उत्तर : एलेक्जेंडर तृतीय या एलेक्जेंडर द ग्रेट
➣ सिकन्दर किस यूनानी साम्राज्य मैसीडोन (मकदूनिया / मैसीडोनिया) के किस क्षत्रप का पुत्र था?
उत्तर : फिलिप द्वितीय
➣ सिकन्दर महान पिता की मृत्यु के पश्चात् किस आयु में राजा बना?
उत्तर : 20 वर्ष
➣ सिकंदर द्वारा 321 ई.पू. में किस युद्ध में दारा द्वितीय को पराजित कर भारत से ईरानी अधिकार समाप्त हो गया था?
उत्तर : अरवेला का युद्ध
➣ सिंधु कूच में सिकंदर ने सर्वप्रथम किन राज्यों को परास्त किया, जिसकी स्त्रियों ने पुरुषों की मृत्यु के उपरांत युद्ध किया?
उत्तर : अस्टक तथा अश्वकों को
➣ किस भारतीय राजा ने सिकंदर का विरोध किया था ?
उत्तर : पोरस
➣ सिंधु नदी के पार किन दो नदियों के बीच में स्थित पंजाब के शासक पोरस (पुरू) से सिकंदर की लड़ाई हुई?
उत्तर : झेलम तथा चिनाब
➣ पोरस (पुरू) और सिकंदर के बीच लड़ाई किस नदी के किनारे हुई थी?
उत्तर : झेलम
➣ पोरस (पुरू) और सिकंदर के बीच हुई लड़ाई को किन अन्यो नामों से भी जाना जाता है?
उत्तर : हाइडेस्पीज का युद्ध’ या ‘झेलम का युद्ध’
➣ भारत में सिकंदर के लिए उसका चरन बिन्दु व्यास नदी थी, क्योंकि ?
उत्तर : उसकी सेना ने व्यास नदी को पार करने से इनकार कर दिया
➣ कठ गणजाति के लोग पंजाब के सबसे अधिक लड़ाकू योद्धाओं में से थे। किसने कठों की सामूहिक हत्या की?
उत्तर : सिकंदर ने
➣ सिकंदर का सेनापति कौन था?
उत्तर : सेल्यूकस निकेटर
➣ सिकंदर का जल-सेनापति कौन था ?
उत्तर : निर्याकस
➣ 325 ईसा पूर्व के सितंबर माह में सिकंदर कहां से यूनान वापस चला गया ?
उत्तर : पाटल से
➣ सिकंदर की मृत्यु का हुई थी ?
उत्तर : बेबीलोन (33 वर्ष, 323 ई.पू. के लगभग)
➣ सिकंदर की मृत्यु के बाद उसके साम्राज्य का पूर्वी भाग किसके अधीन चला गया?
उत्तर : सेल्यूकस निकेटर
➣ सिकंदर द्वारा पहला नगर रणक्षेत्र में विजय के उपलक्ष्य में बसाया गया। उसका नाम क्या रखा गया था?
उत्तर : निकैया नगर (विजयनगर)
➣ सिकंदर ने दूसरा नगर झेलम नदी के दूसरे तट पर उस स्थान पर बसाया, जहां उसका प्रिय घोड़ा बुकाफेला मरा था घोड़े के नाम पर इस नगर का क्या नाम रखा गया था?
उत्तर : बुकाफेला
➣ सिकंदर के आक्रमण के फलस्वरूप भारत तथा पश्चिमी देशों के बीच कौन-सा संबंध सुदृढ़ हुआ ?
उत्तर : व्यापारिक संबंध
➣ व्यापारिक सम्पर्क की वृद्धि के फलस्वरूप भारत में यूनानी मुद्राओं के अनुकरण पर किस शैली के सिक्के ढाले गये?
उत्तर : उलूक शैली
➣ किस यूनानी दार्शनिक पर भारतीय दर्शन का प्रभाव स्पष्ट दिखता है?
उत्तर : पाइथागोरस
Leave a Reply