➣ पल्लव वंश की स्थापना 575ई. में किसने की?
उत्तर : सिंह विष्णु (575-600 ई.)
➣ शासन करने से पहले पल्लव किनके सामंत हुआ करते थे?
उत्तर : सातवाहनों के
➣ पल्लव वंश की प्रथम जानकारी कहाँ से मिलती है?
उत्तर : हरिषेण की प्रयाग प्रशस्ति और ह्वेनसांग के यात्रा वृत्तांतों से
➣ पल्लवों की राजधानी कहां थी?
उत्तर : कांची/ कांचीपुरम, तमिलनाडु
➣ सुप्रसिद्ध लेखक भारवि सिंह विष्णु के दरबार में थे। उन्होंने किस प्रमुख पुस्तक की रचना की?
उत्तर : किरातार्जुनीयम्
➣ सिंह विष्णु ने कहां आदिवराह मंदिर का निर्माण करवाया?
उत्तर : मामल्लपुरम
➣ पल्लव वंश के दुसरे राजा महेन्द्रवर्मन प्रथम को किस चालुक्य शासक ने पराजित किया था?
उत्तर : पुलकेशिन द्वितीय
➣ महेन्द्रवर्मन प्रथम ने किस हास्य व्यंग्य नाटक की रचना की?
उत्तर : मत्ताविलासप्रहासन
➣ अपने शासनकाल में किस पल्लव शासक ने मतविलास, विचित्रचित और गुणभार नामक उपाधियां धारण कों?
उत्तर : महेन्द्रवर्मन प्रथम
➣ चालुक्य राजा पुलकेशिन द्वितीय को लगभग 642 ई. किस पल्लव राजा ने पराजित कर ‘वातापिकोंड’ और ‘महामल्ल’ की उपाधि धारण की?
उत्तर : नरसिंह वर्मन प्रथम
➣ किस पल्लव शासक ने चोल, चेर और पांड्य शासकों को भी पराजित किया?
उत्तर : नरसिंह वर्मन प्रथम
➣ नरसिंह वर्मन प्रथम के शासनकाल के दौरान 641 ई. में किस चीनी यात्री ने कांचीपुरम का दौरा किया था?
उत्तर : ह्वेनसांग
➣ नरसिंह वर्मन प्रथम ने किस शहर की स्थापना कर वहां प्रसिद्ध अखंड (एकल पत्थर से बना गुम्बद ) रॉककर मंदिरों की स्थापना की?
उत्तर : महाबलीपुरम ( मामल्लपुरम )
➣ महाबलीपुरम के एकाश्म मंदिर, जिन्हें रथ मंदिर भी कहा जाता है। इन रथ मंदिरों में से सबसे छोटा मंदिर कौन-सा है ?
उत्तर : द्रौपदी रथ मंदिर
➣ कौन-सा पल्लव राजा विक्रमादित्य प्रथम के द्वारा मारा गया था ?
उत्तर : महेन्द्रवर्मन द्वितीय
➣ अरबों के आक्रमण के समय पल्लवों का शासक कौन था नरसिंह वर्मन द्वितीय
➣ कांची में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया, जिसको राजसिद्धेश्वर मंदिर भी कहा जाता है?
उत्तर : नरसिंह वर्मन द्वितीय ने
➣ राजसिद्धेश्वर मंदिर के निर्माण से किस स्थापत्य कला की शुरुआत की गयी?
उत्तर : द्रविड़ स्थापत्य कला
➣ नरसिंह वर्मन द्वितीय के दरबार में रहने वाले उस प्रसिद्ध लेखक का क्या नाम है, जिन्होंने ‘दशकुमारचरित’ की रचना की ?
उत्तर : दण्डी
➣ कांची के मुक्तेश्वर मंदिर और बैकुण्ठ पेरूमल मंदिर का निर्माण किस पल्लव राजा ने कराया ?
उत्तर : नन्दिवर्मन द्वितीय
➣ प्रसिद्ध वैष्णव संत तिरुमंगई अलवार किस पल्लव राजा के समकालीन थे?
उत्तर : नन्दिवर्मन द्वितीय
➣ नन्दिकुलम्बकम’ के लेखक पोरुन्देवनार को किस राजा द्वारा राजाश्रय प्राप्त था?
उत्तर : नन्दिवर्मन तृतीय
➣ पल्लव वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : अपराजित (879-897 ई.)
➣ पल्लव शासक अपराजित ने विरुत्तनि में किस मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर : वीरट्टानेश्वर मंदिर
➣ पल्लव वंश के प्रारम्भिक अभिलेख प्राकृत भाषा में मिले हैं। बाद के अभिलखों में किस भाषा का इस्तेमाल हुआ है?
उत्तर : संस्कृत
➣ पल्लव अभिलेखों में भी पल्लवों को ब्राह्मण, भारद्वाजगोत्रीय तथा अश्वात्थामा का वंशज कहा गया है। किस अभिलेख में उन्हें क्षत्रिय कहा गया है?
उत्तर : तालगुण्ड अभिलेख
➣ अधिकांश पल्लव राजा वैष्णव थे। आचार्य अय्यर ने पल्लव राज्य में शैव मत का प्रचार-प्रसार किया। उनके प्रभाव से कौन-सा राजा शैव हो गया ?
उत्तर : महेन्द्र वर्मन प्रथम
➣ पल्लवों के राजनीतिक तथा सांस्कृतिक उत्कर्ष का केन्द्र कहाँ था?
उत्तर : कांची
➣ पल्लवों का मूल निवास कहां था ?
उत्तर : तोण्डमण्डलम्
➣ कांचीपुरम में उपलब्ध हुए दो ताम्रपत्रों में किस राजा के दान पुण्य तथा उसके लिए ‘युवमहाराजय’ और ‘धम्ममहाराजाधिराज’ नामक उपाधियों का उल्लेख है?
उत्तर : स्कन्दवर्मा
➣ कांची के पल्लव नरेश किस धर्म के अनुयायी थे?
उत्तर : ब्राह्मण धर्मानुयायी
➣ पल्लव राजाओं का शासन काल किनके भक्ति आंदालनों के लिए प्रसिद्ध रहा?
उत्तर : नयनार (शैव ) तथा अलवार (वैष्णव)
➣ नरसिंह वर्मन प्रथम ने शिव की उपासना में कई मंदिर बनवाए थे।
➣ पल्लव राजा परमेश्वर वर्मन प्रथम शिव का उपासक था, जिसके कारण उसको कौन-सी उपाधि मिली?
उत्तर : परममाहेश्वर
➣ दक्षिण भारत में किस धार्मिक आंदोलन का प्रारम्भ पल्लवों के राज्य से हुआ?
उत्तर : वैष्णव आंदोलन
➣ कौन-सी वास्तुकला दक्षिण की द्रविड़ शैली का आधार बनी?
उत्तर : पल्लव वास्तुकला
➣ चट्टान काटकर बनाये गये मंदिर किस काल में विकसित हुए?
उत्तर : पल्लव काल
➣ पल्लव वास्तुकला के चार प्रमुख स्थलों में से तीन हैं-महाबलीपुरम, पुडुकोटई और तंजौर, चौथा स्थल कौन-सा हैं ?
उत्तर : कांचीपुरम
➣ किस पल्लव शासक के शासनकाल में पल्लवों और चालुक्यों के बीच लंबा संघर्ष शुरू हो गया था?
उत्तर : महेन्द्र वर्मन प्रथम
Leave a Reply