➣ शुंग वंश संस्थापक कौन था?
उत्तर : पुष्यमित्र शुंग
➣ पुष्यमित्र शुंग ने अन्तिम मौर्य राजा वृहद्रथ की हत्या कर की थी। वह मौर्यों का क्या था?
उत्तर : सेनापति
➣ पुष्यमित्र शुंग स्वयं को राजा के बदले क्या कहलाना पसंद करता था?
उत्तर : सेनापति
➣ पुष्यमित्र शुंग ने उत्तर प्रदेश के किस शहर को अपनी राजधानी बनाया था?
उत्तर : अयोध्या
➣ किन साहित्यों में उल्लेख मिलता है कि शुंग भारद्वाज वंश के ब्राह्मण थे?
उत्तर : पाणिनि के अष्टाध्यायी और पुराण में
➣ किस तिब्बती लेखक ने भी शुंगों को ब्राह्मण माना है?
उत्तर : तारानाथ
➣ दो अश्वमेघ का अनुष्ठान करने वाले पुष्यमित्र शुंग ने अशोक द्वारा निर्मित 84 हजार स्तूपों को नष्ट कर दिया था। इतिहासकार उसको क्या मानते थे?
उत्तर : कट्टरवादी ब्राह्मण
➣ अयोध्या शिलालेख के अनुसार, पुष्यमित्र शुंग ने अपने शासन के अंतिम दिनों में किसके नेतृत्व में दो अश्वमेध यज्ञ करवाये थे?
उत्तर : पतंजलि
➣ पुष्यमित्र की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र अग्निमित्र शुंग वंश का राजा हुआ। उसके पहले वह कहां का उपराजा (राज्यपाल) था?
उत्तर : विदिशा
➣ मालविकाग्निमित्रम् चौथी शताब्दी के उत्तरार्द्ध एवं पांचवी शताब्दी के पूर्वार्द्ध में रचित एक संस्कृत ग्रंथ है, इसकी रचना किसने की थी ?
उत्तर : कालिदास
➣ अग्निमित्र के किस पुत्र को शुंग वंश का चौथा राजा बनाया गया, जिसके शासन काल में शुंग सेना ने यवनों को पराजित किया ?
उत्तर : वसुमित्र
➣ वसुमित्र ने यूनानियों की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपने 100 सामंतों को लेकर किस नदी के किनारे यूनानियों से युद्ध किया ?
उत्तर : सिंधु नदी
➣ यवनों ने पाटलिपुत्र या कुसुमध्वज पर विजय प्राप्त करने के उद्देश्य से कहां के लोगों को साथ लेकर मध्य प्रदेश पर आक्रमण किया?
उत्तर : साकेत, पंचाल और मथुरा
➣ पंचाल और मथुरा के राजाओं (पार्थिवों) का पता उनके सिक्कों से चलता है। हाल ह्री में मिले एक मुद्रा संग्रह में पंचाल वंश के 21 मित्र राजाओं के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को क्या कहा जाता है?
उत्तर : मित्र मुद्राए
➣ किसके विवरण से यह ज्ञात होता है कि यवन गंगा और पाटलिपुत्र तक बढ़ आये थे। बाद में ये आक्रमणकारी मध्य प्रदेश से ही क्यों वापस चले गये ?
उत्तर : आपसी लड़ाई के कारण
➣ शुंग वंश का दसवां और अंतिम राजा कौन था?
उत्तर : देवभूति
➣ शुंग वंश के अंतिम शासक की हत्या उसके किस अमात्य ने की थी ?
उत्तर : वसुदेव
➣ शुंग वंश की समाप्ति के बाद जिस वंश की स्थापना हुई वह किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : कण्व अथवा कण्वायन वंश (75-30 ई.पू.)
➣ कण्व वंश की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : वसुदेव
➣ कण्व वंश के राजा ब्राह्मण थे। वे क्या कहलाते थे?
उत्तर : द्विज
➣ मौर्योत्तर काल का अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर : सुशर्मा ( कण्व वंश)
➣ एक सातवाहन शासक द्वारा ‘हाल’ छद्म नाम से लिखी गयी ‘गाधा सप्तशती’ किस भाषा में लिखी गयी एक सुन्दर काव्य रचना है ?
उत्तर : प्राकृत भाषा
➣ वैयाकरण पाणिनी की किस प्रसिद्ध रचना की टीका है?
उत्तर : अष्टाध्यायी
➣ चरकसंहिता किस शास्त्र से सम्बंधित एक प्रसिद्ध मौलिक ग्रंथ है ?
उत्तर : चिकित्साशास्त्र का
➣ चरकसंहिता के रचयिता चरक किस कुषाण शासक के समकालीन थे?
उत्तर : कनिष्क
➣ ‘नाट्यशास्त्र’ की रचना किसने की थी?
उत्तर : भरत ने
➣ कामसूत्र की रचना किसने की थी?
उत्तर : वात्स्यायन
➣ बुद्धचरित’ नामक संस्कृत काव्य की रचना कनिष्क के किस समकालीन साहित्यकार ने की थी ?
उत्तर : अश्वघोष
➣ अश्वघोष ने एक अन्य छंदबद्ध काव्य ‘सौन्दरानन्द’ की रचना की। यह कृति बुद्ध के किस सौतेले भाई के बौद्ध में धर्म दीक्षित होने के प्रसंग पर आधारित है?
उत्तर : आनन्द
➣ सबसे पहले सम्पूर्ण नाटक रचने का श्रेय भास को जाता है। उनके किस नाटक का कथानक राजा उदयन एवं वासवदत्ता की कथा पर आधारित है?
उत्तर : स्वप्नवासवदत्ता
➣ रुद्रदामन का गिरनार अभिलेख किस भाषा के काव्य का अनूठा उदाहरण है ?
उत्तर : संस्कृत
➣ कुषाण साम्राज्य के किस विहार के अभिलेख में संस्कृत का प्रयोग हुआ है?
उत्तर : सुई विहार
➣ कार्ले का चैत्य तथा अजंता एवं एलोरा को गुफाओं का निर्माण किन शासकों की महत्वपूर्ण कृतियां हैं?
उत्तर : सातवाहन
➣ कनिष्क काल में सुप्रसिद्ध विद्वान नागार्जुन ने किस वाद का प्रतिपादन किया?
उत्तर : शून्यवाद
➣ नागार्जुन ने अपने ग्रंथ ‘माध्यमिक सूत्र’ में सृष्टि सिद्धांत (जेमवतल व त्मसंजपअपजल ) का प्रतिपादन किया। इसके लिए उनको किस संज्ञा से विभूषित किया जाता है?
उत्तर : भारत का आइंस्टीन
➣ भारत का आइंस्टीन किसे कहा गया है?
उत्तर : नागार्जुन
➣ वसुमित्र ने बौद्ध धर्म के किस ग्रंथ पर ‘महाविभाषसूत्र’ नामक टीका लिखी त्रिपिटक
➣ सातवाहनों की राजकीय भाषा प्राकृत थी । इसकी लिपि क्या थी?
उत्तर : ब्राह्मी लिपि
➣ कहां से प्राप्त स्तूप गोलाकार था, जहां सातवाहनों के परवर्ती इक्ष्वाकुओं की राजधानी थी ?
उत्तर : नागार्जुनकोंडा
Leave a Reply