पुर्तगाली
❑ 1487 ई. में बार्थोलोम्यू डियाज अफ्रीका के दक्षिणी सिरे आशा अंतरीप (Cape of Good Hope) पहुँचा; उसने इसे प्रारम्भ में तूफानी अंतरीप (Cape of Storms) नाम दिया।
❑ पुर्तगाल का उद्देश्य भारत के साथ प्रत्यक्ष व्यापार तथा ईसाई धर्म का प्रचार करना था।
❑ 17 मई, 1498 ई. को वास्को-डि-गामा केप ऑफ गुड होप मार्ग से कालीकट (केरल) पहुँचा।
❑ कालीकट के शासक जमोरिन ने वास्को-डि-गामा का स्वागत किया।
❑ वास्को-डि-गामा द्वारा भारत से ले जाए गए मसाले उसकी पूरी यात्रा के खर्च से लगभग 60 गुना अधिक मूल्य पर बिके।
❑ यूरोपीय व्यापारी अफ्रीका से सोना, हाथीदाँत एवं दास (गुलाम) ले जाते थे।
❑ 1500 ई. में अल्वारेज केब्रल के नेतृत्व में पुर्तगालियों का दूसरा अभियान भारत आया।
❑ 1502 ई. में वास्को-डि-गामा दूसरी बार भारत आया।
❑ 1502 ई. में कोचीन में भारत की प्रथम पुर्तगाली फैक्ट्री स्थापित की गई।
❑ 1503 ई. में कोचीन में पुर्तगालियों ने अपना प्रथम दुर्ग (Fort) बनाया।
❑ 1505 ई. में कन्नूर में पुर्तगालियों ने अपना द्वितीय दुर्ग बनाया।
❑ 1505 ई. में भारत में पुर्तगाली गवर्नर (वायसराय) पद की स्थापना हुई।
❑ फ्रांसिस्को-डी-अल्मेडा भारत का प्रथम पुर्तगाली गवर्नर (वायसराय) था।
❑ अल्मेडा ने कोचीन को अपना मुख्यालय बनाया।
❑ अल्मेडा ने ब्लू वाटर पॉलिसी (Blue Water Policy) अपनाई।
❑ 1509 ई. में दीव के युद्ध में अल्मेडा ने गुजरात, मिस्र एवं तुर्की के संयुक्त नौसैनिक बेड़े को पराजित किया।
❑ अफोंसो (अलफांसो) डी अल्बुकर्क 1503 ई. में स्क्वाड्रन कमांडर के रूप में भारत आया।
❑ 1509 ई. में अफोंसो डी अल्बुकर्क भारत का गवर्नर (वायसराय) बना।
❑ अफोंसो डी अल्बुकर्क (1509–1515 ई.) को भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
❑ 1510 ई. में अल्बुकर्क ने बीजापुर के सुल्तान युसुफ आदिलशाह से गोवा जीत लिया।
❑ गोवा विजय में अल्बुकर्क को तिमैया नामक हिन्दू सरदार की सहायता मिली।
❑ अल्बुकर्क ने गोवा को पुर्तगालियों का प्रमुख शक्ति केन्द्र बनाया।
❑ 1524 ई. में वास्को-डि-गामा भारत का गवर्नर बना।
❑ 1524 ई. में गोवा में वास्को-डि-गामा की मृत्यु हुई।
❑ वास्को-डि-गामा की कब्र गोवा में स्थित है।
❑ सेंट फ्रांसिस जेवियर की कब्र भी गोवा में स्थित है।
❑ नुनो-डी-कुन्हा (1529–1538 ई.) ने 1530 ई. में राजधानी कोचीन से गोवा स्थानांतरित की।
❑ नुनो-डी-कुन्हा ने सैंथोम तथा हुगली में पुर्तगाली बस्तियाँ स्थापित कीं।
❑ 1535 ई. में पुर्तगालियों ने दीव तथा 1559 ई. में दमन पर अधिकार किया।
❑ गोवा घोड़ों के आयात का प्रमुख केन्द्र था।
❑ पुर्तगाली स्वयं को “सागर का स्वामी” कहते थे।
❑ भारत में छापाखाना (Printing Press) लाने का श्रेय पुर्तगालियों को जाता है।
❑ भारत में तम्बाकू की खेती का प्रारम्भ पुर्तगालियों ने कराया।
❑ भारत में जहाज निर्माण को बढ़ावा देने में पुर्तगालियों का महत्वपूर्ण योगदान था।
❑ भारत में पपीता, अनन्नास, आलू, शकरकंद, मूँगफली, काजू, लीची एवं संतरा जैसी फसलों के प्रसार का श्रेय पुर्तगालियों को दिया जाता है।
❑ 1961 ई. तक गोवा, दमन एवं दीव पर पुर्तगालियों का शासन रहा।
❑ भारत में पुर्तगालियों के अंतिम प्रमुख क्षेत्र गोवा, दमन एवं दीव थे।
डच
❑ डच हालैण्ड (नीदरलैंड) के निवासी थे।
❑ 1595 ई. में कार्नेलियस हाउटमैन के नेतृत्व में डचों का पहला अभियान सुमात्रा पहुँचा।
❑ 1602 ई. में यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड (VOC) की स्थापना हुई।
❑ भारत में संयुक्त पूँजी (Joint Stock Company) के आधार पर व्यापार का प्रारम्भ सर्वप्रथम डचों ने किया।
❑ 1605 ई. में वान-डेर-हेग (Van der Hagen) के नेतृत्व में डचों का पहला अभियान भारत पहुँचा।
❑ भारत में डचों की प्रथम फैक्ट्री 1605 ई. में मसुलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) में स्थापित हुई।
❑ 1610 ई. में डचों ने पुलीकट में अपनी फैक्ट्री स्थापित की।
❑ पुलीकट डचों का भारत में प्रथम मुख्यालय था।
❑ डच पुलीकट में स्वर्ण पैगोडा (Gold Pagoda) नामक सोने की मुद्रा ढालते थे।
❑ 1653 ई. में डचों ने चिनसुरा (बंगाल) में अपनी फैक्ट्री स्थापित की।
❑ चिनसुरा बंगाल में डचों का सबसे बड़ा व्यापारिक केन्द्र था।
❑ 1663 ई. में डचों ने पुर्तगालियों को पराजित कर कोच्चि (कोचीन) पर अधिकार कर लिया।
❑ 1690 ई. तक पुलीकट डचों का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र एवं मुख्यालय रहा।
❑ 1690 ई. के बाद डचों ने अपना मुख्यालय नागापट्टनम स्थानांतरित किया।
❑ डच भारत से सूती वस्त्र, नील (Indigo) , शोरा, कच्चा रेशम , अफीम, चावल एवं नमक का निर्यात करते थे।
❑ डचों का मुख्य व्यापार पूर्वी द्वीपसमूह (इंडोनेशिया) के मसालों पर केन्द्रित था।
❑ भारतीय उपमहाद्वीप में डचों की उपस्थिति 1605–1825 ई. तक रही।
❑ 1759 ई. के बेदारा के युद्ध में अंग्रेजों ने डचों को निर्णायक रूप से पराजित किया।
अंग्रेज़
❑ सर्वप्रथम ब्रिटिश शासन ने 1593 में लीवेंट कंपनी को स्थल मार्ग से भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार प्रदान किया था।
❑ रेड ड्रैगन (Red Dragon) भारत आने वाला प्रथम अंग्रेज़ी जहाज़ था।
❑ जॉन मिल्डेनहॉल (John Mildenhall) भारत आने वाला प्रथम अंग्रेज़ था।
❑ जेराल्ड ऑंगियर (Gerald Aungier) को बम्बई (मुंबई) का संस्थापक माना जाता है।
❑ सूरत अंग्रेज़ों का प्रथम मुख्यालय था।
❑ अंग्रेज़ी ईस्ट इंडिया कंपनी की प्रथम प्रेसीडेंसी की स्थापना सूरत में हुई।
❑ मसुलीपट्टनम गोलकुण्डा राज्य का प्रमुख बंदरगाह था।
❑ एलिज़ाबेथ-I का शासनकाल ब्रिटिश इतिहास का स्वर्णिम युग कहलाता है।
❑ 31 दिसम्बर, 1600 ई. को ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) की स्थापना हुई।
❑ ईस्ट इंडिया कंपनी का पूरा नाम द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज था।
❑ 1601 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रथम व्यापारिक अभियान इंडोनेशिया गया।
❑ 1608 ई. में कैप्टन विलियम हॉकिन्स हेक्टर (Hector) नामक जहाज से सूरत पहुँचा।
❑ भारत में अंग्रेज़ों की प्रथम अस्थायी फैक्ट्री 1608 ई. में सूरत में स्थापित हुई।
❑ कैप्टन हॉकिन्स जहाँगीर के दरबार में पहुँचा।
❑ जहाँगीर ने कैप्टन विलियम हॉकिन्स को 400 का मनसब, “इंग्लिश ख़ाँ” की उपाधि दी तथा उसका विवाह एक आर्मेनियाई महिला से करवाया।
❑ 1611 ई. में अंग्रेज़ों ने मसुलीपट्टनम में अपनी दूसरी फैक्ट्री स्थापित की।
❑ 1613 ई. में सूरत फैक्ट्री को स्थायी मान्यता प्राप्त हुई।
❑ 1615 ई. में सर थॉमस रो, ब्रिटिश सम्राट जेम्स-I के राजदूत के रूप में जहाँगीर के दरबार पहुँचा।
❑ सर थॉमस रो 1615–1618 ई. तक जहाँगीर के दरबार में रहा।
❑ सर थॉमस रो ने कंपनी के लिए व्यापार एवं करों में छूट से संबंधित फरमान प्राप्त किए।
❑ 1632 ई. में गोलकुण्डा के सुल्तान अब्दुल्ला कुतुबशाह ने अंग्रेज़ों को व्यापार की अनुमति दी।
❑ 1632 ई. का गोलकुण्डा का फरमान सुनहरा फरमान (Golden Farman) कहलाता है।
❑ फ्रांसिस डे (Francis Day) ने 1639 ई. में चंद्रगिरि के शासक से मद्रास पट्टे पर प्राप्त किया।
❑ मद्रास में अंग्रेज़ों ने फोर्ट सेंट जॉर्ज का निर्माण कराया।
❑ 1651 ई. में अंग्रेज़ों ने हुगली (बंगाल) में अपनी प्रथम फैक्ट्री स्थापित की।
❑ 1651 ई. में शाह शुजा ने 3000 रुपये वार्षिक शुल्क पर अंग्रेज़ों को बंगाल में व्यापार की अनुमति दी।
❑ 1661 ई. में चार्ल्स-II का विवाह कैथरीन ऑफ ब्रेगांजा से हुआ।
❑ बम्बई (मुंबई) 1661 ई. में दहेज के रूप में चार्ल्स-II को प्राप्त हुआ।
❑ 1663 ई. में डचों ने पुर्तगालियों को पराजित कर कोच्चि (कोचीन) पर अधिकार कर लिया।
❑ 1668 ई. में चार्ल्स-II ने बम्बई को 10 पौण्ड वार्षिक किराये पर ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया।
❑ जेराल्ड ऑंगियर (Gerald Aungier) ने बम्बई के विकास एवं शहरीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
❑ 1686 ई. में अंग्रेज़ों ने हुगली पर आक्रमण किया।
❑ 1686 ई. में अंग्रेज़ों ने अपना मुख्यालय सूरत से बम्बई स्थानांतरित किया।
❑ 1698 ई. में अंग्रेज़ों ने इब्राहिम खाँ से गोविंदपुर, सूतानती और कोलकाता गाँवों की जमींदारी खरीदी।
❑ गोविंदपुर, सूतानती एवं कोलकाता के विकास से कलकत्ता नगर अस्तित्व में आया।
❑ परम्परागत रूप से जॉब चार्नॉक को कलकत्ता का संस्थापक माना जाता है।
❑ 1700 ई. में कलकत्ता में फोर्ट विलियम का निर्माण हुआ।
❑ फोर्ट विलियम पूर्वी भारत में अंग्रेज़ों का प्रमुख प्रशासनिक केन्द्र बना।
❑ सर चार्ल्स आयर फोर्ट विलियम का प्रथम अध्यक्ष (President) था।
❑ 1715 ई. में जॉन सरमन के नेतृत्व में अंग्रेज़ी प्रतिनिधिमंडल फर्रुखशियर के दरबार पहुँचा।
❑ हैमिल्टन नामक चिकित्सक ने फर्रुखशियर का उपचार किया।
❑ 1717 ई. में फर्रुखशियर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को विशेष व्यापारिक रियायतें प्रदान कीं।
❑ 1717 ई. के फर्रुखशियर के फरमान को अंग्रेज़ों का मैग्ना कार्टा (Magna Carta) कहा जाता है।
❑ अंग्रेज़ों को सर्वोत्तम शोरा एवं अफीम बिहार से प्राप्त होती थी।
❑ अंग्रेज़ बंगाल से कच्चा रेशम, सूती वस्त्र, शोरा एवं चीनी का निर्यात करते थे।
फ्रांसीसी
❑ 1664 ई. में फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना लुई-XIV के शासनकाल में कोलबर्ट के प्रयासों से हुई।
❑ 1667 ई. में फ्रांसिस कैरो (François Caron) के नेतृत्व में फ्रांसीसियों का पहला अभियान सूरत पहुँचा।
❑ भारत में फ्रांसीसियों की प्रथम फैक्ट्री 1667 ई. में सूरत में स्थापित हुई।
❑ 1669 ई. में फ्रांसीसियों ने मसुलीपट्टनम में अपनी दूसरी फैक्ट्री स्थापित की।
❑ 1673 ई. में फ्रांसीसियों ने शाइस्ता खाँ से भूमि प्राप्त की।
❑ 1673 ई. में प्राप्त भूमि पर चंदननगर (चंद्रनगर) नामक प्रसिद्ध फ्रांसीसी बस्ती का विकास हुआ।
❑ 1701 ई. में फ्रांसीसियों ने पांडिचेरी को अपना मुख्यालय बनाया।
❑ फ्रांसिस मार्टिन पांडिचेरी का प्रथम फ्रांसीसी गवर्नर था।
❑ 1735 ई. में ड्यूमा (Dumas) पांडिचेरी का गवर्नर बना।
❑ ड्यूमा के शासनकाल में फ्रांसीसी व्यापार का उल्लेखनीय विकास हुआ।
❑ 18वीं शताब्दी तक कोरोमंडल तट का क्षेत्र कर्नाटक कहलाता था।
❑ कर्नाटक, हैदराबाद के निज़ाम के अधीन एक प्रांत था।
❑ कर्नाटक के प्रांतपति को नवाब कहा जाता था।
❑ आंग्ल-फ्रांसीसी संघर्ष मुख्यतः कर्नाटक के युद्धों के रूप में लड़ा गया।
❑ प्रथम कर्नाटक युद्ध 1746–1748 ई. के बीच लड़ा गया। युद्ध का प्रमुख कारण ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार का युद्ध था।
❑ 1746 ई. में बार्नेट के नेतृत्व में अंग्रेज़ी नौसेना ने फ्रांसीसी जलपोतों को पकड़ लिया।
❑ डुप्ले ने मद्रास पर आक्रमण कर उस पर अधिकार कर लिया।
❑ 1748 ई. में एक्स-ला-शेपल (Aix-la-Chapelle) की संधि द्वारा प्रथम कर्नाटक युद्ध समाप्त हुआ।
❑ द्वितीय कर्नाटक युद्ध 1748–1754 ई. के बीच लड़ा गया। युद्ध का कारण हैदराबाद एवं कर्नाटक का उत्तराधिकार विवाद था।
❑ 1748 ई. में निज़ाम-उल-मुल्क आसफजाह की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार का संघर्ष प्रारम्भ हुआ।
❑ नासिरजंग एवं मुज़फ्फरजंग हैदराबाद के निज़ाम पद के प्रमुख दावेदार थे।
❑ चंदा साहब एवं मुहम्मद अली कर्नाटक के नवाब पद के प्रमुख दावेदार थे।
❑ डुप्ले ने मुज़फ्फरजंग एवं चंदा साहब का समर्थन किया।
❑ अंग्रेज़ों ने नासिरजंग एवं मुहम्मद अली का समर्थन किया।
❑ 1749 ई. के अम्बूर के युद्ध में अनवरुद्दीन मारा गया।
❑ 1750 ई. में नासिरजंग की हत्या कर दी गई।
❑ डुप्ले ने मुज़फ्फरजंग को हैदराबाद का निज़ाम घोषित किया।
❑ 1752 ई. में रॉबर्ट क्लाइव ने अर्काट पर अधिकार कर लिया।
❑ चंदा साहब की हत्या तंजौर के राजा द्वारा कर दी गई।
❑ 1754 ई. में डुप्ले को फ्रांस वापस बुला लिया गया।
❑ गोदेहू (Godeheu) को भारत में नया फ्रांसीसी गवर्नर नियुक्त किया गया।
❑ 1755 ई. में पांडिचेरी की संधि द्वारा द्वितीय कर्नाटक युद्ध समाप्त हुआ।
❑ पांडिचेरी की संधि (1755) के अनुसार दोनों कंपनियों ने भारतीय राज्यों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने का वचन दिया।
❑ तृतीय कर्नाटक युद्ध 1756–1763 ई. के बीच लड़ा गया।
❑ तृतीय कर्नाटक युद्ध का प्रमुख कारण सप्तवर्षीय युद्ध (Seven Years’ War) था।
❑ 1758 ई. में काउंट-डी-लैली भारत में फ्रांसीसी सेनापति बनकर आया।
❑ 1760 ई. का वांडीवाश का युद्ध तृतीय कर्नाटक युद्ध का निर्णायक युद्ध था।
❑ वांडीवाश के युद्ध (1760) में सर आयरकूट (Eyre Coote) ने काउंट-डी-लैली को पराजित किया।
❑ वांडीवाश की विजय के बाद पांडिचेरी सहित अधिकांश फ्रांसीसी बस्तियों पर अंग्रेज़ों का अधिकार हो गया।
❑ 1763 ई. में पेरिस की संधि द्वारा तृतीय कर्नाटक युद्ध तथा सप्तवर्षीय युद्ध समाप्त हुआ।
❑ तृतीय कर्नाटक युद्ध के बाद भारत में फ्रांसीसी राजनीतिक शक्ति का अंत हो गया।
प्रातिक्रिया दे