पुर्तगाली
➣ वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर किस वर्ष भारत आया था ?
उत्तर : 20 मई, 1498 ई० को
➣ वास्कोडिगामा की भारत आने में किसने पथ-प्रदर्शक का कार्य किया था ?
उत्तर : अब्दुल मजीद नामक गुजराती ने
➣ वास्कोडिगामा के बाद भारत आने वाला दूसरा पुर्तगाली यात्री कौन था ?
उत्तर : पेड्रो अल्ब्रेज कैब्रेल
➣ वास्कोडिगामा दूसरी बार भारत कब आया था ?
उत्तर : 1502 ई० में
➣ वास्कोडिगामा तीसरी बार भारत कब आया और उसकी मृत्यु कहाँ हुई थी ?
उत्तर : 1524 ई० कोचीन में
➣ किसने वास्कोडिगामा का कालीकट में स्वागत किया था ?
उत्तर : कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन ने
➣ मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत के साथ व्यापार संबंध स्थापित करने वाले यूरोपीय थे ?
उत्तर : पुर्तगाली
➣ किस यूरोपीय देश ने भारत में प्रथमतः सामुद्रिक व्यापारिक केन्द्र स्थापित किया था ?
उत्तर : पुर्तगाल ने
➣ पुर्तगालियों ने भारत में किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था ?
उत्तर : कोचीन, 1503 ई० में
➣ पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय भारत में कौन बनाया गया था ?
उत्तर : फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
➣ नीला जल योजना (ब्लू वाटर पॉलिसी) अर्थात शांत जल की नीति का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर : फ्रांसिस्को डी अल्मीडा ने
➣ भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था ?
उत्तर : अल्बूकर्क (1509-15 ई०)
➣ गोवा पर अधिकार किस पुर्तगाली गवर्नर ने किया था ?
उत्तर : अल्बूकर्क, (फरवरी 1510) ने
➣ अल्बूकर्क की मृत्यु कहाँ पर हुई थी ?
उत्तर : गोवा में
➣ किसने हिन्दु महिलाओं से विवाह करने की नीति अपनाई थी ?
उत्तर : अल्बूकर्क ने
➣ बंगाल में पुर्तगालियों द्वारा प्रथम फैक्ट्री कहाँ पर स्थापित की गयी थी ?
उत्तर : हुगली में
➣ पुर्तगाली गवर्नर नीनो डी कुन्हा का भारत में कार्यकाल क्या था ?
उत्तर : 1529 से 38 ई० तक
➣ भारत में यूरोपीय शक्तियों के आगमन का सही क्रम है ?
उत्तर : पुर्तगीज-डच-अंग्रेज-डेनिस-फ्रांसीसी
➣ बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती हेतु हुगली को एक अड्डे के रूप में उपयोग कौन करते थे ?
उत्तर : पुर्तगाली
➣ पांडिचेरी में सर्वप्रथम अपना उपनिवेश किसने स्थापित किया था ?
उत्तर : पुर्तगालियों ने
➣ भारत में तम्बाकू और लाल मिर्च की खेती किसकी देन थी ?
उत्तर : पुर्तगालियों की
➣ आलू और मक्का कौन भारत लाये थे ?
उत्तर : पुर्तगाली
डच
➣ पुर्तगालियों के पश्चात किस यूरोपीय कंपनी का भारत में आगमन हुआ था ?
उत्तर : डचों का
➣ डच कहाँ के निवासी थे ?
उत्तर : नीदरलैंड (हॉलैंड) के
➣ डच कंपनी का नियंत्रण किसके हाथ में था ?
उत्तर : सरकार के
➣ भारत के साथ व्यापार के लिए गठित दूसरी संयुक्त पूंजी कंपनी कौन थी ?
उत्तर : डच ईस्ट इंडिया कंपनी, (1602 ई०)
➣ किस व्यापारिक कंपनी ने मुगल साम्राज्य के दौरान 1605 ई. में भारत में मसूलीपट्नम में अपने ठिकाने स्थापित किए थे ?
उत्तर : डचों ने
➣ डचों की पहली कंपनी बंगाल में कहाँ स्थापित हुई थी ?
उत्तर : पीपली (1627 ई०) में
➣ डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष अपनी फैक्ट्री पटना में स्थापित की थी ?
उत्तर : 1632 ई० में
➣ डचों ने चिनसुरा में अपनी व्यापारिक कम्पनी कब स्थापित की थी ?
उत्तर : 1653 ई० में
➣ डचों के किस किले को गुस्ताबुल फोर्ट के नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : चिनसुरा किले को
➣ पुर्तगालियों को पराजित कर आधुनिक कोच्चि में विलियम फोर्ट का निर्माण किसने कराया था ?
उत्तर : डचों ने
➣ डचों का भारत में अंतिम रूप से पतन अंग्रेजों एवं डचों के मध्य किस युद्ध से हुआ था ?
उत्तर : बेदरा का युद्ध, 1759 ई०
➣ भारत में डचों द्वारा स्थापित प्रमुख व्यापारिक केन्द्र थे ?
उत्तर : मसूलीपट्नम, नागपट्नम, पटना, चिनसुरा, कोचीन, सूरत, भरुच, आगरा
➣ डचों ने कहाँ से पगोडा नामक सिक्के जारी किये थे ?
उत्तर : पुलीकट से
अंग्रेज
➣ किस ब्रिटिश कंपनी को भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था ?
उत्तर : लीवेंट कंपनी को 1593 ई. में
➣ किस ब्रिटिश कंपनी को स्थल मार्ग से भारत में व्यापार करने का अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था ?
उत्तर : लीवेंट कंपनी को 1593 ई. में
➣ भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कंपनी किन लोगों ने आरम्भ की थी ?
उत्तर : अंग्रेजों ने
➣ कौन ब्रिटिश यात्री 1599 ई. में स्थल मार्ग से भारत आया था ?
उत्तर : जॉन मिल्डेन हॉल
➣ प्रारंभ में महारानी ने ईस्ट इंडिया कंपनी को कितने वर्षों तक व्यापार करने का अधिकार-पत्र प्रदान किया था ?
उत्तर : 15 वर्ष (1609 ई. से इसे अनिश्चित काल तक कर दिया)
➣ किस वर्ष विलियम हॉकिन्स जहाँगीर से मिलने उसके दरबार में आया था ?
उत्तर : 1609 ई. में
➣ सर टॉमस रो किस मुगल बादशाह से मिलने उसके दरबार में 1615 ई. में आया था ?
उत्तर : जहाँगीर से
➣ अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी अथवा द गर्वनर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंस ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर : 1600 ई० में इंग्लैंड में
➣ लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गठन के समय भारत का बादशाह कौन था ?
उत्तर : अकबर (1556-1605 ई०)
➣ महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने किस कंपनी को समुद्री मार्ग से ईस्ट इंडीज के साथ व्यापार करने का पहला अधिकार पत्र प्रदान किया ?
उत्तर : द गर्वनर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज, (31 दिसम्बर, 1600 ई०)
➣ भारत में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी ?
उत्तर : सूरत, 1608 ई. (कुछ स्त्रोतों से अंग्रेजों की प्रथम फैक्ट्री 1611 ई. मसूलीपट्नम से प्राप्त होती है) में
➣ अंग्रेजों द्वारा सूरत में स्थायी रूप से फैक्ट्री की स्थापना कब की गयी थी ?
उत्तर : 1613 ई. में
➣ किस अंग्रेज अधिकारी ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली (Sowelly) के स्थान पर हराया था ?
उत्तर : थॉमस वेस्ट ने
➣ गोलकुंडा के सुलतान द्वारा अंग्रेजों को सुनहरा फरमान कब प्राप्त हुआ था ?
उत्तर : 1632 ई० में
➣ पूर्वी भारत में अंग्रेजों द्वारा प्रथम कारखाना कहाँ स्थापित किया गया था ?
उत्तर : बालासोर, उड़ीसा, 1633 ई. में
➣ ब्रिटिशों ने सबसे पहले किस किले का निर्माण किया था ?
उत्तर : फोर्ट सेंट जार्ज किला, मद्रास (फ्रांसिस डे 1639) में
➣ ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रारंभिक दौर में वेस्टर्न प्रेसीडेंसी कहाँ थी ?
उत्तर : सूरत (बाद में बाम्बे)
➣ ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बम्बई किससे प्राप्त की थी ?
उत्तर : पुर्तगालियों से (दहेज में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स द्वितीय को 1661 ई० में)
➣ ईस्ट इंडिया कंपनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया था ?
उत्तर : सर जॉन चाइल्ड को (1688 ई० में हज यात्रियों को बंदी बनाने के कारण)
➣ अंग्रेजों को सुतानती, कलकत्ता और गोविन्दपुर की जमींदारी किसके द्वारा प्राप्त हुई थी ?
उत्तर : अजीमुशान द्वारा 1698 ई० में
➣ कलकत्ता की नींव किसने रखी थी ?
उत्तर : जॉब चारनॉक ने
➣ फोर्ट विलियम किले का निर्माण कहाँ किया गया था ?
उत्तर : कोलकाता (कलकत्ता) में
➣ फोर्ट विलियम का प्रथम प्रेसीडेंट किसे नियुक्त किया गया था ?
उत्तर : चार्ल्स आयर को
➣ भारत में फोर्ट विलियम किस नदी के किनारे स्थित है ?
उत्तर : हुगली नदी के
➣ किस वर्ष ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय सूरत से बम्बई लाया गया था ?
उत्तर : 1687 ई. में
➣ मुगल सम्राट जहाँगीर ने विलियम हॉकिन्स को कौन-सी उपाधि दी थी ?
उत्तर : इंग्लिश खाँ की
डेनिस
➣ डेनिस का आगमन अंग्रेजों के बाद कब हुआ था ?
उत्तर : 1616 ई. में
➣ डेनिसों ने अपनी फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी ?
उत्तर : त्रैंकोबार (तमिलनाडु) 1620 तथा श्रीरामपुर (बंगाल) में 1755 ई. में
➣ डेनिस कंपनी ने भारत में अपनी सभी फैक्ट्रियाँ 1854 ई० तक किसे बेचकर भारत से चली गई थी ?
उत्तर : अंग्रेजों को
फ्रांसीसी
➣ यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों में से भारत में व्यापारी के रूप में सबसे अंत में कौन सी यूरोपीय कंपनी आयी थी ?
उत्तर : फ्रांसीसी, 1668 ई० में
➣ फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी का निर्माण किसके शासन काल में हुआ था ?
उत्तर : लुई चौदहवें (मंत्री-कोल्बर्ट द्वारा) 1664 ई० में
➣ भारत में फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक किसे माना जाता है ?
उत्तर : कोल्बर्ट को
➣ भारत में फ्रांसीसियों ने अपना सबसे पहला कारखाना कहाँ स्थापित किया था ?
उत्तर : सूरत, 1668 ई० में
➣ प्रथम यूरोपीय व्यक्ति जिसने भू-क्षेत्र अर्जित करने के उद्देश्य से भारतीय राजाओं के झगड़ों में भाग लेने की नीति आरंभ की थी ?
उत्तर : ड्यूप्ले (फ्रांसीसी)
➣ फ्रांसीसियों द्वारा फोर्ट लुई किले का निर्माण कहाँ किया गया था ?
उत्तर : पांडिचेरी में
➣ फोर्ट ओरलियंस किले का निर्माण फ्रांसीसियों द्वारा कहाँ किया गया था ?
उत्तर : चंद्र नगर में
➣ फ्रांसीसी दक्कन में शक्ति आन्दोलन स्थापित करने में असफल रहे ?
उत्तर : क्योंकि अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी
➣ प्रथम कर्नाटक युद्ध का तत्कालिक कारण क्या था ?
उत्तर : अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण (कैप्टन बर्नेट द्वारा)
➣ कर्नाटक युद्ध किसके मध्य हुआ था ?
उत्तर : अंग्रेजों और फ्रांसीसियों के मध्य
➣ प्रथम कर्नाटक युद्ध किस संधि द्वारा समाप्त हुआ था ?
उत्तर : एक्स-ला-शैपेल की संधि के द्वारा (1748 ई०)
➣ यूरोपवासियों को सर्वोत्तम किस्म का शोरा और अफीम कहाँ से प्राप्त होता था ?
उत्तर : बिहार से
➣ किसकी अध्यक्षता में 1667 ई. एक फ्रांसीसी अभियान दल भारत आया था ?
उत्तर : फ्रांसिस केरॉन
➣ किन युद्धों ने यह प्रमाणित किया कि भारत का सर्वेसर्वा अंग्रेज होंगे ?
उत्तर : कर्नाटक युद्धों ने (फ्रांसीसियों की हार)
➣ वांडीवाश का युद्ध (1760) किसके मध्य हुआ था ?
उत्तर : फ्रांसीसियों तथा अंग्रेजों के मध्य
➣ उस फ्रांसीसी सेनापति का नाम बताइये, जो 1760 ई. के वांडीवाश युद्ध में पराजित हुआ था ?
उत्तर : काउंट-डी-लाली (अंग्रेजी सेना का नेतृत्व सर आयर कूट)
➣ ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में यह कथन किसका है कंपनी एक असंगति है, परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है जहाँ सब कुछ ही असंगत है। ?
उत्तर : लॉर्ड मैकाले के
➣ कौन भारत में सबसे पहले आये थे और सबसे बाद में गये थे ?
उत्तर : पुर्तगाली
प्रातिक्रिया दे