➣ क्या प्रागैतिहासिक काल में मानव जीवन सभ्य नहीं था। क्या इस काल में लिपि का आविष्कार हुआ था?
उत्तर : नहीं
➣ भारत में पाषाणकालीन सभ्यता की खोज का कार्य सबसे पहले किस वर्ष आरम्भ हुआ?
उत्तर : 1863 ई. में
➣ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के विद्वान राबर्ट ब्रूस फुट ने कहां से पूर्व पाषाण कालीन उपकरण प्राप्त किये?
उत्तर : पल्लवरम् (मद्रास)
➣ पुरापाषाण काल को किस युग के नाम से जाना जाता है?
उत्तर : शिकार व खाद्य संग्रह युग
➣ भारत में मानव के प्राचीनतम अस्तित्व का संकेत द्वितीय हिमावर्तन ग्लेसिएशन काल की परतों से प्राप्त उपकरणों से मिलता है, जिसका काल 250,000 ई. पू. बताया जाता है। उक्त उपकरण किससे निर्मित थे?
उत्तर : पत्थर से
➣ बोरी नामक स्थल की खुदाई से प्राप्त नवीनतम जानकारी के आधार पर मानव का अस्तित्व 14 लाख वर्ष पहले से माना जा सकता है। यह स्थल भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : महाराष्ट्र
➣ पुरापाषाण युग को मानव द्वारा प्रयुक्त होने वाले हथियारों के स्वरूप और जलवायु में होने वाले परिवर्तनों के आधार पर कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर : तीन
1. निम्न पुरा पाषाण युग (250,000 ई.पू. 1,00000 ई. पू.);
2. मध्य पुरा पाषाण काल (1,00000-40,000 ई.पू.);
3. उच्च पुरा पाषाण काल (40,000-10,000 ई.पू.)
➣ जुरैसिक काल का माना गया पूरी तरह तैयार वृक्षीय जीवाश्म कहां पाया गया है?
उत्तर : छत्तीसगढ़ में
➣ किस संस्कृति को गड़ासा – खंडक, बटिकाश्म संस्कृति के नाम से भी जाना जाता है ?
उत्तर : सोहन संस्कृति को
➣ मध्य पुरापाषाण काल को नैवासा चरण की संज्ञा दी गयी, क्योंकि इस काल के उच्च कोटि के औजार नैवासा नामक स्थान पर प्राप्त हुए थे। यह स्थान भारत के किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर : महाराष्ट्र में
➣ नैवासा के ही निकट किस स्थान से मध्य पुरापाषाणिक उद्योग एवं निवास के साक्ष्य मिलते हैं?
उत्तर : चिरकी
➣ मध्य पुरापाषाण काल में क्वार्टजाइट पत्थरों के स्थान पर जैस्पर चर्ट, फ्लिंट आदि के पत्थर प्रयुक्त होने लगे। इस समय के औजार मुख्यतः किससे बनते थे?
उत्तर : शल्क
➣ फलक, बेधनी, छेदनी, खुरचनी आदि किस काल के मुख्य औजार थे?
उत्तर : मध्य पुरा पाषाण काल के
➣ मध्य पुरा पाषाण काल को फलकों की अधिकता के कारण किस अन्य काल के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : फलक संस्कृति
➣ भदणे किस काल का उपकरण है?
उत्तर : उच्च पुरा पाषाण काल
➣ किस घाटी सभ्यता के लोहंदा नाले से से युक्त एक हड्डी की बनी मातृदेवी की मूर्ति मिली है?
उत्तर : बेलन घाटी
➣ पटणे से किस पक्षी के तीन अंड कवकों पर आड़ी तिरछी रेखाओं अलंकरण है?
उत्तर : शुतुरमुर्ग
➣ अग्नि का आविष्कार सर्वप्रथम किन्होंने किया?
उत्तर : जावा मानव ने
➣ आदि मानव ने सबसे पहले क्या सीखा ?
उत्तर : आग जलाना
➣ हस्तकुठार एवं विदारणी प्राचीन काल के सबसे परिचित उपकरण हैं। किसको प्रथम उपकरण निर्माता कहा जाता है?
उत्तर : हैंडीमेन
➣ मध्य पाषाण काल (10,000 ई.पू. से 7000 ई.पू.) को किस अन्य युग के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : शिकार एवं पशुपालन युग
➣ किस काल में पहली बार मानव कंकालों को विधिवत रूप से दफन करने की प्रक्रिया शुरू हुई ?
उत्तर : मध्य पाषाण काल में
➣ मध्य पाषाणिक प्रसंग (काल) में पशुपालन के प्रमाण कहां से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : आदमगढ़, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश और बागोर, भीलवाड़ा, राजस्थान
➣ मध्य पाषाणिक उद्योग मूलत: किस प्रकार के हैं?
उत्तर : ज्यामितीय
➣ कहां पर मध्य पाषाण काल के 500 से अधिक चित्रित शैलाश्रय प्राप्त हुए हैं ?
उत्तर : भीमबेटका
➣ भारत में मानव कंकाल किस युग से प्राप्त होते हैं?
उत्तर : मध्य पाषाण युग से
➣ शिवालिक क्षेत्र से किसके जीवाश्म प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : रामापिथेकस
➣ कृषि की शुरुआत संभवतः कब हुई?
उत्तर : 7000 ई.पू. के आस-पास
➣ किस काल में स्थिर जीवन, जनसंख्या वृद्धि, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था, चाक का
➣ निर्माण एवं मृदभांड का प्रयोग, अग्नि का व्यापक उपयोग शुरू हुआ?
उत्तर : नव पाषाण काल में
➣ मनुष्य ने वस्त्र निर्माण की कला किस काल में सीखी?
उत्तर : नवपाषाण काल (7000-1000 ई. पू.)
➣ वर्ष 1860 में सर्वप्रथम किसने उत्तर प्रदेश में टोंस नदी के किनारे उत्तर पाषाण कालीन सेल्ट प्राप्त किया ?
उत्तर : ली मसुरियर
➣ वर्ष 1872 में फ्रेजर ने किस स्थान को दक्षिण भारत का उत्तर पाषाण कालीन सभ्यता का प्रमुख स्थल घोषित किया?
उत्तर : बेलारी को
➣ नवपाषाण काल (7000-1000 ई. पू.) को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : अन्न उत्पादक युग के नाम से
➣ किस स्थल से 5000 ई. पूर्व का कृषि जन्य गेहूं और जौ की विभिन्न किस्में प्राप्त हुई हैं?
उत्तर : मेहरगढ़
➣ भारत में पशुपालन एवं कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : मेहरगढ़ से
➣ धान्यों की खेती प्रथम किस काल में प्रारंभ हुई ?
उत्तर : नवप्रस्तर काल
➣ मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज कौन-सा था?
उत्तर : जौ
➣ व्यक्ति भोजन इकट्ठा करने वाली अवस्था से भोजन उत्पादन वाली अवस्था में किस युग में पहुंचा?
उत्तर : नवपाषण युग में
➣ नव पाषाणकाल के लोगों द्वारा पाला गया प्रथम पशु कौन था ?
उत्तर : कुत्ता
➣ भारत में किस क्षेत्र से वन्य और कृषिजन्य चावल का प्रमाण मिला है, जो चावल का सबसे पुराना साक्ष्य है ?
उत्तर : बेलन घाटी (उत्तर प्रदेश) स्थित कोल्डिहवा से
➣ चावल का सबसे पुराना प्राप्त साक्ष्य धान की किस्म किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर : ओराइजा सटाइवा
➣ बेलन घाटी के किस स्थल से स्तंभगर्त भी प्राप्त हुआ है?
उत्तर : कोल्डिहवा
➣ हड़प्पा सभ्यता में लिपि का आविष्कार हो चुका था, क्या उसे पढ़ा जा सका है?
उत्तर : नहीं
➣ हड़प्पा सभ्यता को किस काल का माना गया है?
उत्तर : आद्य ऐतिहासिक का
➣ मानव द्वारा प्रयुक्त पहली धातु कौन-सी थी?
उत्तर : तांबा ( Copper)
➣ किस काल में मनुष्य ने पत्थर एवं तांबे के औजारों का साथ-साथ प्रयोग किया?
उत्तर : ताम्र-पाषाण काल (Chalcolithic Age) में
➣ ताम्रपाषाण संस्कृति को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : सैंधव-पूर्व सभ्यता
➣ ताम्र-पाषाण काल के लोग मुख्यतः किस समुदाय से संबंधित धे?
उत्तर : ग्रामीण समुदाय से
➣ ताम्राश्म या ताम्र-पाषाण काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे?
उत्तर : उत्तर से दक्षिण की ओर
➣ भारत में ताम्र पाषाण अवस्था के मुख्य क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान (आहार एवं गिलुंद), पश्चिमी मध्य प्रदेश (मालवा, कायथा एवं एरण), पश्चिमी महाराष्ट्र एवं दक्षिण पूर्वी भारत हैं। इनमें से किस स्थल के मृद्धांड ताम्र पाषाणिक मृदभांडों में सर्वोत्कृष्ट माने जाते हैं?
उत्तर : मालवा
➣ आहार का प्राचीन नाम तांबवती है। किसको इस संस्कृति का स्थानीय केंद्र माना जाता है ?
उत्तर : गिलुंद
➣ जोर संस्कृति ग्रामीण थी। इससे संबंधित सबसे बड़ा स्थल किस को माना जाता है?
उत्तर : दैमाबाद
➣ दैमाबाद से बड़ी मात्रा में किस प्रकार की वस्तुएं मिली हैं?
उत्तर : कांसे की वस्तुएं
➣ 1200 ई.पू. के लगभग ताम्र पाषाणिक संस्कृति का लोप हो गया। केवल जोरवे संस्कृति कब तक जीवित रही?
उत्तर : 700 ई.पू. तक
➣ ताम्र पाषाणिक काल में किस प्रकार के मृदभांडों का प्रयोग होता था?
उत्तर : चाक पर बने काले एवं लाल मृदभांडों का
➣ चित्रित मृदभांडों का प्रयोग सर्वप्रथम किस काल के लोगों ने किया?
उत्तर : ताम्र पाषाणिक काल
➣ नवदाटोली से किस तरह की वस्तुएं के सबसे बड़े ढेर मिले हैं?
उत्तर : अनाज
Leave a Reply