➣ सन 1605 ई. में अकबर की मृत्यु के पश्चात् मुगल साम्राज्य की गद्दी पर कौन बैठा था?
उत्तर : जहाँगीर
➣ जहाँगीर का राज्याभिषेक कब और कहाँ पर हुआ था?
उत्तर : 1605 ई. में (आगरा में)
➣ जहाँगीर का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : 30 अगस्त, 1569 ई. को
➣ किस मुगल बादशाह का जन्म प्रसिद्ध सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से हुआ था?
उत्तर : जहाँगीर का
➣ जहाँगीर की माता का क्या नाम था?
उत्तर : मरियम-उज-जमानी (जोधाबाई)
➣ जहाँगीर के बचपन का क्या नाम था?
उत्तर : सलीम
➣ अकबर सलीम को प्यार से किस नाम से पुकारता था?
उत्तर : ‘शेखूबाबा’
➣ जहाँगीर का पूरा नाम क्या था?
उत्तर : नूरुद्दीन मोहम्मद जहाँगीर
➣ राज्याभिषेक के पश्चात् जहाँगीर ने कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : नूरुद्दीन मुहम्मद जहाँगीर बादशाह गाजी
➣ सलीम का प्रथम विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर : मानबाई के साथ
➣ जहाँगीर ने अपनी किस पत्नी को ‘शाह बेगम’ की उपाधि प्रदान की थी?
उत्तर : मानबाई
➣ सलीम का दूसरा विवाह किसके साथ हुआ?
उत्तर : जगत गोसाईं (मलिका-ए-जहाँ) के साथ
➣ जहाँगीर की किस पत्नी ने अफीम खाकर आत्महत्या कर ली थी?
उत्तर : शाह बेगम (मानबाई) ने
➣ किस मुगल बादशाह ने अपने सिंहासनारोहण के पश्चात् 12 प्रसिद्ध आदेश जारी किए थे?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ किस मुगल बादशाह ने ‘तमगा’ और ‘मीर बहरी’ नामक कर को समाप्त कर दिया था?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ जहाँगीर काल में ‘तमगा’ और ‘मीर बहरी’ से क्या आशय था?
उत्तर : नदी मार्ग का चुंगी
➣ वह कौन मुगल सम्राट था, जिसने अपने महल के बाहर घंटियों से युक्त इंसाफ की जंजीर लगा रखी थी?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ अबुल फजल के हत्यारे को किसने पुरस्कृत किया था?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ जहाँगीर के सिंहासनारोहण के समय वीर सिंह देव बुंदेला को कितना पद अथवा मनसब प्रदान किया गया था?
उत्तर : 3000 का
➣ किस मुगल बादशाह ने अपने शासनकाल में खुसरो, खुर्रम एवं महाबत खाँ के विद्रोहों का सामना करना पड़ा था?
उत्तर : जहाँगीर को
➣ राजकुमार खुसरो किस मुगल बादशाह का पुत्र था?
उत्तर : जहाँगीर का
➣ 1607 ई. में जहाँगीर की हत्या के षड्यंत्र में खुसरो को क्या दंड दिया गया था?
उत्तर : अंधा करवा दिया गया था
➣ जहाँगीर ने किस सिख गुरु को खुसरो (जहाँगीर का पुत्र) की सहायता करने के आरोप में मृत्युदंड दे दिया था?
उत्तर : गुरु अर्जुनदेव को
➣ गुरु अर्जुनदेव को जहाँगीर ने 1606 ई. में किसके कहने पर मृत्युदंड दिया था?
उत्तर : चंदूशाह के कहने पर
➣ शहजादे खुसरो को किस स्थान पर दफनाया गया था?
उत्तर : इलाहाबाद में
➣ मेवाड़ राज्य जो बाबर के समय से ही मुगल साम्राज्य को चुनौती दे रहा था, किस मुगल बादशाह के समय में पराजित हुआ था?
उत्तर : जहाँगीर के समय
➣ मेवाड़ की संधि किस वर्ष हुई थी?
उत्तर : 1615 ई. में
➣ किसके शासनकाल में मेवाड़ राज्य ने मुगलों की संप्रभुता को स्वीकार कर लिया था?
उत्तर : जहाँगीर के काल में
➣ मुगलों एवं मेवाड़ के राणा के मध्य ‘चित्तौड़ की संधि’ किस शासक के शासनकाल में हस्ताक्षरित हुई थी?
उत्तर : जहाँगीर के समय
➣ 1620 ई. में जहाँगीर ने किसके नेतृत्व में कांगड़ा के विरुद्ध अभियान भेजा था?
उत्तर : शहजादे खुर्रम के नेतृत्व में (राजा विक्रमाजीत द्वारा अधिकार किया गया)
➣ जहाँगीर के शासनकाल में किस नवीन प्रांत का गठन किया हुआ था?
उत्तर : उड़ीसा का
➣ मुगलों और अहमदनगर के बीच संधि कब हुई थी?
उत्तर : 1617 ई. में
➣ किस मुगल बादशाह के समय में ‘कांधार’ मुगलों के अधिकार से निकल गया था?
उत्तर : जहाँगीर के समय
➣ जहाँगीर का शासनकाल इतिहास के पन्नों में किस कारण कलुषित काल के रूप में माना जाता है?
उत्तर : मुगलों ने कांधार का किला खो दिया था
➣ शहजादे खुर्रम (शाहजहाँ) के सन 1622 के विद्रोह का संबंध जहाँगीर के किस हुक्म से था?
उत्तर : कांधार के ऊपर चढ़ाई का नेतृत्व करना
➣ किसने सफलतापूर्वक विद्रोह करके जहाँगीर को अपने सैनिक कैंप में बंदी बना लिया था?
उत्तर : महाबत खाँ ने
➣ जहाँगीर के पुत्रों में से किसे नूरजहाँ ने अपनी शक्ति के प्रारंभिक दिनों में संरक्षण दिया था?
उत्तर : खुर्रम को
➣ जब ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ, उस समय इंग्लैंड पर किसका शासन था?
उत्तर : एलिजाबेथ प्रथम का
➣ जहाँगीर द्वारा किस कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने को अधिकृत किया गया था?
उत्तर : इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी को
➣ अंग्रेजों ने सर्वप्रथम अपना व्यापारिक कारखाना कहाँ लगाया था?
उत्तर : सूरत में
➣ ईस्ट इंडिया कंपनी ने जहाँगीर के दरबार में पहले किसे अपना दूत बनाकर भेजा था?
उत्तर : विलियम हॉकिंस को
➣ ईस्ट-इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार प्रारंभ करने की आज्ञा सबसे पहले किस सम्राट ने दी थी?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ अंग्रेजों के प्रतिनिधि के रूप में कौन से व्यक्ति व्यापारिक सुविधा प्राप्त करने के लिए सम्राट जहाँगीर से मिले थे?
उत्तर : सर थॉमस रो और हॉकिंस
➣ किस अंग्रेज को जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था?
उत्तर : विलियम हॉकिंस को
➣ वह कौन अंग्रेज था जो तुर्की भाषा में प्रवीण था, और जिसे 400 का मनसब एवं ‘इंग्लिश खाँ’ अथवा ‘फिरंगी खाँ’ का विरुद खिताब प्राप्त हुआ था?
उत्तर : विलियम हॉकिंस को
➣ विलियम हॉकिंस जहाँगीर के आगरा दरबार में उपस्थित हुआ, उसने जहाँगीर से किस भाषा में वार्तालाप किया था?
उत्तर : फारसी में
➣ कौन जहाँगीर के दरबार में आने वाला ब्रिटिश शासक जेम्स प्रथम का राजदूत था?
उत्तर : सर थॉमस रो
➣ इंग्लैंड के बादशाह प्रथम के राजदूत सर थॉमस रो किस वर्ष भारत आए थे?
उत्तर : 1615 ई. में
➣ जहाँगीर ने थॉमस रो को कहाँ मिलने का अवसर दिया था?
उत्तर : अजमेर में
➣ भारत में इंग्लैंड का कौन सा दूत जहाँगीर के पीछे अजमेर से माण्डू आया था?
उत्तर : थॉमस रो
➣ सर थॉमस रो दूत के रूप में किसके न्यायालय (दरबार) में आया था?
उत्तर : जहाँगीर के
➣ सम्राट जहाँगीर के दरबार में सर थॉमस रो कितने वर्ष तक रहा था?
उत्तर : 3 वर्ष तक
➣ एडवर्ड टेरी किसके शासनकाल में भारत आया था?
उत्तर : जहाँगीर के समय में
➣ एक डच पर्यटक जिसने जहाँगीर के शासनकाल का मूल्यवान विवरण दिया है, कौन था?
उत्तर : फ्रांसिस्को पेलसर्ट
➣ डच पर्यटक फ्रांसिस्को पेलसर्ट किसके शासनकाल में भारत आया था?
उत्तर : जहाँगीर के शासनकाल में
➣ जहाँगीर की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर : 1627 ई. में
➣ जहाँगीर की मृत्यु किस स्थान पर हुई थी?
उत्तर : भीमवार नामक स्थान पर
➣ सम्राट जहाँगीर को कहाँ दफनाया गया था?
उत्तर : लाहौर में
➣ किस मुगल बादशाह का मकबरा भारत के बाहर स्थित है?
उत्तर : जहाँगीर का
➣ किस मुगल बादशाह ने अपनी आत्मकथा (Auto Biography) फारसी में लिखी है?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ किस सूफी संत को मुगल सम्राट जहाँगीर ने बन्दी बनाया था?
उत्तर : शेख अहमद सरहिन्दी को
➣ कादिरी सिलसिले के सूफी संत लाहौर के मियाँ मीर किसके राज्यकाल से संबंधित थे?
उत्तर : जहाँगीर के
➣ किसके शासनकाल में पोट्रेट चित्रकला का अत्यधिक विकास हुआ था?
उत्तर : जहाँगीर के काल में
➣ कौन मुगल सम्राट चित्रकला का उत्कृष्ट मर्मज्ञ था?
उत्तर : जहाँगीर
➣ जहाँगीर के विषय में किस इतिहासकार ने लिखा है कि- ”वह (जहाँगीर) कोमल और निष्ठुर, न्याय और बुद्धि की चंचलता, सुसभ्यता और पशुता, बुद्धिमत्ता व बचपन का अजीब मिश्रण था”?
उत्तर : वी. ए. स्मिथ ने
➣ नूरजहाँ का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर : मेहरुन्निसा
➣ नूरजहाँ के जन्म एवं प्रारंभिक जीवन के बारे में जानकारी कहाँ से मिलती है?
उत्तर : मौतमिद खाँ कृत ‘इकबालनामा-ए-जहाँगीर’ से
➣ नूरजहाँ के पिता का क्या नाम था?
उत्तर : मिर्जा ग्यासबेग
➣ नूरजहाँ की माता का क्या नाम था?
उत्तर : अस्मत बेगम
➣ 1585 ई. में ग्यासबेग को कहाँ का दीवान नियुक्त किया गया था?
उत्तर : काबुल का
➣ सिंहासनारोहण के पश्चात जहाँगीर ने मिर्जा ग्यासबेग को किस पदवी से सम्मानित किया था?
उत्तर : एतमाद-उद-दौला
➣ 1594 ई. में मेहरुन्निसा का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर : अली कुली के साथ
➣ अलीकुली को ‘शेर अफगन’ की उपाधि किसने प्रदान की थी?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ जहाँगीर से मेहरुन्निसा का विवाह कब हुआ था?
उत्तर : वर्ष 1611 में
➣ वह मुगल बेगम कौन थी जिसने अपने विवाह के अवसर पर ‘नूरमहली’ नामक एक अत्यन्त सुन्दर पोशाक का निर्माण करवाया था?
उत्तर : नूरजहाँ ने
➣ जहाँगीर ने मेहरुन्निसा से विवाह के पश्चात् उसे कौन-सी उपाधि प्रदान की?
उत्तर : नूरमहल एवं नूरजहाँ
➣ वह मुगल बेगम कौन थी जिसका नाम फरमानों और सिक्कों का उल्लिखित मिलता है?
उत्तर : नूरजहाँ का
➣ जहाँगीर के विवाह के पश्चात नूरजहाँ ने किस दल का निर्माण किया था?
उत्तर : जुन्ता दल (नूरजहाँ गुट)
➣ जुन्ता दल के प्रमुख सदस्य कौन थे?
उत्तर : एतमादुद्दौला, अस्मत बेगम, आसफ खाँ और शहजादा खुर्रम
➣ किस इतिहासकार ने नूरजहाँ के ‘जुन्ता’ वाले सिद्धान्त की आलोचना की है?
उत्तर : प्रो. एम. नूरुल हसन
➣ नूरजहाँ ने शेर अफगन के उत्पन्न अपनी पुत्री का विवाह किस मुगल शहजादे के साथ किया था?
उत्तर : शहरयार के साथ
➣ नूरजहाँ ने किसे जहाँगीर का उत्तराधिकारी नियुक्त किया था?
उत्तर : शहरयार को
➣ अपने प्रभुत्व के प्रारंभिक वर्षों में नूरजहाँ ने जहाँगीर के किस पुत्र को संरक्षण प्रदान किया था?
उत्तर : खुर्रम को
➣ नूरजहाँ ने पेंशनभोगी बनकर अपना अंतिम जीवन कहाँ पर व्यतीत किया था?
उत्तर : लाहौर में
➣ नूरजहाँ को प्रति वर्ष कितने रुपये की पेंशन दी गई थी?
उत्तर : 2 लाख रुपये की
➣ नूरजहाँ के चरित्र की मुख्य विशेषता क्या थी?
उत्तर : उसकी अत्यधिक महत्वाकांक्षा
➣ इत्र बनाने की विधि का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर : अस्मत बेगम (नूरजहाँ की माँ) ने
Leave a Reply