शिवाजी (1630-1680)
➣ मराठा शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
उत्तर : राठा से
➣ मराठा शक्ति का उत्कर्ष किसके नेतृत्व में हुआ था?
उत्तर : शिवाजी के नेतृत्व में
➣ शिवाजी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : 6 अप्रैल, 1627 ई. या 19 फरवरी, 1630 ई.
➣ शिवाजी का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर : शिवनेर दुर्ग (पूना के निकट)
➣ शिवाजी की पिता का नाम क्या था?
उत्तर : शाहजी भोंसले
➣ शिवाजी की माता का नाम क्या था?
उत्तर : जीजाबाई
➣ शाहजी भोंसले के पूर्वज किस वंश से सम्बन्धित थे?
उत्तर : राजपूताना के सिसोदिया वंश से
➣ शिवाजी की माता किस वंश से सम्बन्धित थी?
उत्तर : देवगिरि के यादव वंश से
➣ शिवाजी के गुरु का क्या नाम था?
उत्तर : दादाजी कोणदेव
➣ शिवाजी युद्ध एवं राजनीति की शिक्षा किससे प्राप्त की थी?
उत्तर : दादाजी कोणदेव से
➣ शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे?
उत्तर : रामदास
➣ शिवाजी का पालन-पोषण एवं संरक्षण किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर : दादा जी कोणदेव एवं माता जीजाबाई के द्वारा
➣ शिवाजी का सर्वप्रथम विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर : साईबाई निम्बालकर के साथ
➣ कौन सी पत्नी शिवाजी की मृत्यु के पश्चात् सती हो गयी थी?
उत्तर : पुतलीबाई
➣ शिवाजी के पिता शाहजी भोंसले किस राज्य से अपना राजनीतिक जीवन आरम्भ किये थे?
उत्तर : अहमदनगर के प्रधानमंत्री मलिक अम्बर के अधीन
➣ शिवाजी को सर्वप्रथम किस जागीर का प्रशासक नियुक्त किया गया था?
उत्तर : पूने की जागीर का
➣ शिवाजी के पिता शाहजी भोंसले अपनी कौन सी पत्नी के साथ बीजापुर राज्य में नौकरी करते थे?
उत्तर : तुकाबाई मोहिते के साथ
➣ शिवाजी किस वर्ष पूने की जागीर के प्रशासक नियुक्त हुए थे?
उत्तर : 1643 ई. में
➣ शिवाजी के गुरु दादाजी कोणदेव की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर : 1647 ई. में
➣ शिवाजी ने सर्वप्रथम किस राज्य के विरुद्ध अपना सैनिक अभियान प्रारंभ किये थे?
उत्तर : बीजापुर
➣ शिवाजी ने सिंहगढ़ का किला किस वर्ष विजित किया था?
उत्तर : 1643 ई. में
➣ शिवाजी ने पुरन्दर का किला किस वर्ष विजित किया था?
उत्तर : 1648 ई.
➣ शिवाजी किस मराठा सरदार को पराजित कर जावली के किले पर अधिकार किये थे?
उत्तर : चन्द्रराव मोरे को
➣ शिवाजी ने किस स्थान को अपनी राजधानी बनायी थी?
उत्तर : रायगढ़ (1656 ई.) को
➣ शिवाजी का मुगल सेना से सर्वप्रथम संघर्ष कब हुआ था?
उत्तर : 1657 ई. में
➣ शिवाजी के पिता शाहजी भोंसले को किस राज्य के द्वारा कैद में रखा गया था?
उत्तर : बीजापुर के द्वारा
➣ शिवाजी के विरुद्ध किस सेनापति को बीजापुर राज्य ने भेजा था?
उत्तर : अफजल खाँ को
➣ अफजल खाँ ने किसे अपना दूत बनाकर शिवाजी के पास भेजा था?
उत्तर : कृष्णा जी भास्कर को
➣ शिवाजी अपने बघनखे (कटार) से किस सेनानायक की हत्या की थी?
उत्तर : अफजल खाँ की
➣ शिवाजी किस मुगल सेनापति एवं दक्कन के सूबेदार को पराजित किया था?
उत्तर : शाइस्ता खाँ (1663 ई.) को
➣ शिवाजी किस वर्ष सूरत को लूटा था?
उत्तर : 1664 ई. तथा 1670 ई. में
➣ शिवाजी किस मुगल गवर्नर को पराजित कर सूरत को लूटा था?
उत्तर : इनायत खाँ को
➣ पुरन्दर की सन्धि किस मुगल सेनापति के मध्य हुई थी?
उत्तर : शिवाजी एवं मुगल सेनापति जयसिंह के मध्य
➣ किस मुगल सेनापति ने शिवाजी को 1665 ई. में पुरन्दर की सन्धि पर हस्ताक्षर करने के लिए विवश किया था?
उत्तर : राजा जयसिंह ने
➣ पुरन्दर की सन्धि किस वर्ष सम्पन्न हुई थी?
उत्तर : 22 जून, 1665 ई. में
➣ पुरन्दर दुर्ग की रक्षा करते हुए किस मराठा सेनापति को वीरगति प्राप्त हुई थी?
उत्तर : मुरारी बीजा प्रभु की
➣ पुरन्दर की सन्धि के अनुसार शिवाजी ने कितने किले मुगलों को देना स्वीकार किया था?
उत्तर : 23 किले
➣ पुरन्दर की सन्धि (1665 ई.) के समय कौन सा विदेशी यात्री उपस्थित था?
उत्तर : मनूची
➣ शिवाजी ने मुगलों को किस युद्ध में पराजित किया?
उत्तर : सलहर के युद्ध में
➣ शिवाजी अपने पुत्र शम्भा जी के साथ 1666 ई. में किस मुगल बादशाह के दरबार में उपस्थित हुए थे?
उत्तर : बादशाह औरंगजेब के आगरा दरबार में
➣ मुगल शासक औरंगजेब ने शिवाजी एवं उनके पुत्र शम्भाजी को किस स्थान पर कैद कर रखा गया था?
उत्तर : जयपुर महल (आगरा) में
➣ शिवाजी ने किन राजपरिवारों के साथ मैत्री/वैवाहिक सम्बन्ध बनाये थे?
उत्तर : शिर्के, मोरे, निम्बालकर तथा देशमुख से
➣ शिवाजी ने अपना औपचारिक राज्याभिषेक किस स्थान पर कराया था?
उत्तर : रायगढ़ दुर्ग में
➣ शिवाजी ने अपना औपचारिक राज्याभिषेक कब कराया था?
उत्तर : 16 जून, 1674 ई. में
➣ शिवाजी का राज्याभिषेक किस विद्वान/पंडित द्वारा कराया गया था?
उत्तर : काशी के गंगाभट्ट (पं. विश्वेश्वर) द्वारा
➣ शिवाजी राज्याभिषेक के अवसर पर कौन सी उपाधि धारण की थी?
उत्तर : छत्रपति, हिन्दू धर्मोद्धारक की
➣ शिवाजी के राज्याभिषेक (1674 ई.) के समय कौन सा विदेशी व्यक्ति उपस्थित था?
उत्तर : जार्ज ओक्सन्डेन
➣ शिवाजी की माता जीजाबाई की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर : जून 1674 ई. में
➣ शिवाजी ने दूसरी बार राज्याभिषेक कब करवाया था?
उत्तर : सितम्बर 1674 ई. में
➣ शिवाजी का दूसरी बार राज्याभिषेक किस विद्वान ने सम्पन्न कराया था?
उत्तर : काँची के निश्चलपुरी गोस्वामी ने
➣ शिवाजी के जीवन का अंतिम अभियान किसके विरुद्ध था?
उत्तर : कर्नाटक के
➣ मराठा साम्राज्य की दक्षिणतम राजधानी कहाँ अवस्थित थी?
उत्तर : जिंजी
➣ शिवाजी की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर : अप्रैल 1680 में
➣ शिवाजी को ‘पहाड़ी चूहा’ की संज्ञा किसने दी थी?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ सरंजामी प्रथा किससे सम्बन्धित थी?
उत्तर : मराठा भू-राजस्व प्रथा से
➣ सुरक्षा के लिए मराठों के राजस्व के दावों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : चौथ कर
➣ मराठों द्वारा चौथ कर का कितना भाग वसूल किया जाता था?
उत्तर : 1/4 भाग (25%)
➣ शिवाजी की भू-राजस्व व्यवस्था किस प्रथा पर आधारित थी?
उत्तर : रैय्यतवाड़ी प्रथा पर
➣ शिवाजी ने किसके अधीन भूमि की माप करवाई थी?
उत्तर : अन्नाजीदत्तो के
➣ मराठाकालीन भू-मापक यंत्र/इकाई किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : जरीब या काठी
➣ शिवाजी के समय मराठा साम्राज्य में कौन सी मुद्रा प्रचलन में थी?
उत्तर : हूण नामक मुद्रा
➣ चौथकर को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर : मुगलई नाम से
➣ शिवाजी के राज्य में प्रचलित रजत मुद्रा कौन सी थी?
उत्तर : रुपया, लारी, टका
➣ शिवाजी के समय भूमि राजस्व की दर सम्भवतः क्या थी?
उत्तर : 2/5 भाग
➣ शिवाजी किसकी राजस्व प्रणाली से प्रेरित थे?
उत्तर : मलिक अम्बर की
➣ मराठा प्रशासन में अमात्य या मजूमदार का प्रमुख कार्य क्या था?
उत्तर : राजस्व से सम्बन्धित
➣ शिवाजी के अधीन प्रत्यक्ष नियंत्रण वाले राज्य को क्या कहा जाता था?
उत्तर : स्वराज्य
➣ मराठा इतिहास को किस एक अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर : बखर
➣ शिवाजी की न्याय व्यवस्था किस पद्धति पर आधारित थी?
उत्तर : प्राचीन हिन्दू पद्धति पर आधारित
➣ मराठा प्रशासन में सर्वोच्च न्यायालय को क्या कहा जाता था?
उत्तर : हुजूर-हाजिर-मजलिस
➣ शिवाजी के अधीन मराठों का मुख्य सेनापति कौन था?
उत्तर : तानाजी मालुसरे
➣ शिवाजी के अधीन तोपखानों का प्रमुख कौन था?
उत्तर : सिद्दी इब्राहीम
➣ शिवाजी के पर्वतीय सैन्य दल को क्या कहा जाता था?
उत्तर : मवाली
➣ शिवाजी के अधीन पैदल सैनिकों को क्या कहा जाता था?
उत्तर : पाइक
➣ शिवाजी के प्रशासन में किले का प्रमुख कौन होता था?
उत्तर : हवलदार
➣ शिवाजी के अधीन सवार सैनिकों को क्या कहा जाता था?
उत्तर : बर्गीर एवं सिलेदार
➣ शिवाजी ने कौन सी युद्ध प्रणाली का अनुसरण किया था?
उत्तर : गुरिल्ला तथा छापामार युद्ध प्रणाली
➣ Rise of the Marathas Power नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है?
उत्तर : महादेव गोविंद रानाडे द्वारा
➣ किस अंग्रेज विद्वान ने मराठों का इतिहास लिखा था?
उत्तर : ग्रांट डफ ने
➣ मोडी लिपि का प्रयोग किसके विलेखों प्रपत्रों में किया जाता था?
उत्तर : मराठों के
➣ शाहजादा मुअज्जम और जसवंत सिंह ने औरंगजेब से शिवाजी को कौन सी उपाधि देने की सिफारिश की थी?
उत्तर : ‘राजा’ की उपाधि
➣ किस भारतीय विद्वान ने शिवाजी की चौथ प्रणाली की तुलना लार्ड वेलेजली की सहायक सन्धि (Subsidiary Alliance) से की थी?
उत्तर : महादेव गोविंद रानाडे ने
➣ किसे दक्कन क्षेत्र में गुरिल्ला युद्ध नीति का प्रणेता माना जाता है?
उत्तर : शिवाजी को
➣ अष्टप्रधान जो शिवाजी के मराठा साम्राज्य के प्रशासन में सहायता करते थे, के सन्दर्भ में कौन केन्द्रीय प्रशासन का प्रभारी था?
उत्तर : मोरो त्रिम्बक पिगंले
➣ ‘बखर’ क्या है?
उत्तर : इतिहास रचना के वर्णात्मक साधन
➣ शिवाजी के समय ‘सरनौबत’ या (सर-ए-नौबत) का पद किससे सम्बन्धित था?
उत्तर : सैन्य प्रशासन से
➣ शिवाजी की मृत्यु कहाँ हुई थी?
उत्तर : रायगढ़ में
➣ मराठा छत्रपति शिवाजी के कितने पुत्र थे?
उत्तर : दो पुत्र- शम्भा जी, राजाराम
➣ शिवाजी के पश्चात् मराठा साम्राज्य के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था?
उत्तर : शम्भाजी
➣ शम्भाजी की माता का क्या नाम था?
उत्तर : साईबाई निम्बालकर
➣ शम्भाजी के गुरु का नाम क्या था?
उत्तर : केशवभट्ट और उमाजी पंडित
➣ शम्भाजी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : 1657 ई. में
➣ शम्भाजी की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर : येसूबाई
➣ शम्भाजी के पुत्र का नाम क्या था?
उत्तर : शाहूजी
➣ शम्भाजी ने अपना राज्याभिषेक कहाँ पर कराया था?
उत्तर : राजधानी रायगढ़ में
➣ शम्भाजी ने अपना राज्याभिषेक कब कराया था?
उत्तर : 1680 ई. में
➣ शम्भाजी ने राज्याभिषेक के पश्चात् पेशवा किसे नियुक्त किया था?
उत्तर : नीलोपंत जी को
➣ शम्भाजी ने अपना प्रमुख सलाहकार किसे नियुक्त किया था?
उत्तर : कवि कलश को
➣ औरंगजेब का विद्रोही पुत्र अकबर द्वितीय किस मराठा शासक की शरण में आया था?
उत्तर : शम्भाजी के
➣ मुगलों ने किस स्थान पर शम्भाजी को पराजित कर हत्या कर दी थी?
उत्तर : संगमेश्वर के दुर्ग में
➣ मुगलों द्वारा मराठा शासक शम्भाजी की हत्या कब की गयी थी?
उत्तर : 1689 ई. में
राजाराम (1689-1700)
➣ शम्भाजी के पश्चात् मराठा साम्राज्य के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था?
उत्तर : राजाराम
➣ राजाराम का शम्भाजी के साथ क्या सम्बन्ध था?
उत्तर : सौतेले भाई का
➣ मुगलों द्वारा शम्भाजी की हत्या के उपरान्त किसे कैद किया गया था?
उत्तर : येसूबाई एवं उसके पुत्र शाहूजी को
➣ मुगलों द्वारा रायगढ़ पर अधिकार करने के पश्चात् राजाराम ने किस स्थल पर शरण ली थी?
उत्तर : जिंजी में
➣ राजाराम ने जिंजी के दुर्ग के पतन (1698 ई.) के पश्चात् किस स्थान पर शरण ली थी?
उत्तर : सतारा में
➣ किस मराठा शासक ने सतारा को अपनी राजधानी बनाई थी?
उत्तर : राजाराम ने
➣ किस मराठा शासक ने एक नया पद प्रतिनिधि का सृजन किया था?
उत्तर : राजाराम ने
➣ किस मराठा शासक के समय मंत्रिपरिषद में नौ सदस्य हो गये थे?
उत्तर : राजाराम के समय
➣ मराठा शासक राजाराम की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर : 1700 ई. में
ताराबाई (1700–1707 ई.)
➣ राजाराम के पश्चात् मराठों का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर : राजाराम की विधवा ताराबाई ने
➣ ताराबाई ने किसे मराठा शासक घोषित कर संरक्षिका के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर : 4 वर्षीय अल्पवयस्क पुत्र शिवाजी द्वितीय को
➣ औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था?
उत्तर : ताराबाई के
➣ मराठा देवियों में जिसने 1700 ई. से आगे मुगल साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व किया, वह कौन थी?
उत्तर : ताराबाई
➣ कौन सा मराठा शासक राजा होते हुए भी सिंहासन पर नहीं बैठा था?
उत्तर : शिवाजी द्वितीय ने
➣ मुगल शासक बहादुरशाह प्रथम ने किस मराठा को कैद से मुक्त कर दिया था?
उत्तर : शाहूजी को
➣ खेड़ा का युद्ध किसके मध्य हुआ था?
उत्तर : शाहूजी तथा ताराबाई के
➣ खेड़ा का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर : 1707 ई. में
➣ खेड़ा के युद्धोपरांत सतारा पर किसका अधिकार हो गया था?
उत्तर : शाहूजी का
➣ खेड़ा के युद्धोपरांत दक्षिण में कोल्हापुर पर किसका अधिकार हो गया था?
उत्तर : ताराबाई (शिवाजी द्वितीय) का
शाहूजी (1707-1749)
➣ 1707 ई. में शाहूजी ने उत्तराधिकार के युद्ध में किसे पराजित कर स्वयं को मराठा शासक घोषित किया था?
उत्तर : ताराबाई को
➣ शाहूजी किसके पुत्र थे?
उत्तर : शम्भा जी के
➣ शाहूजी ने अपना राज्याभिषेक कहाँ करवाया था?
उत्तर : सतारा में
➣ शासक बनने से पूर्व कौन सा मराठा शासक मुगलों की कैद में रहा है?
उत्तर : शाहूजी
➣ मराठा शासक शाहूजी ने किसे अपना पेशवा नियुक्त किया था?
उत्तर : बालाजी विश्वनाथ को
➣ किस संधि के अनुसार मराठा साम्राज्य के उत्तरी भाग सतारा पर शाहूजी और दक्षिणी भाग कोल्हापुर पर शम्भाजी द्वितीय का अधिकृत विभाजन हो गया था?
उत्तर : वारना की संधि (1731 ई.)
➣ मराठों के अन्तर्गत पेशवा की शक्ति का उत्कर्ष किसके शासन काल से आरंभ हो गया था?
उत्तर : शाहूजी के
➣ किसके समय से मराठा राजा नाचीज हो गया और पेशवा वास्तविक शासक हो गए?
उत्तर : बालाजी बाजीराव के
➣ किस संधि के अनुसार पेशवा, मराठा संगठन के वास्तविक प्रधान बन गये थे?
उत्तर : संगोला की संधि (1750 ई.) से
➣ संगोला की संधि (1750 ई.) किसके मध्य सम्पन्न हुई थी?
उत्तर : पेशवा बालाजी बाजीराव और राजाराम द्वितीय के
प्रातिक्रिया दे