प्रश्न 1: जहाँदार शाह राजसिंहासन पर बैठा मरणोपरान्त –
A) बहादुर शाह प्रथम
B) आज़म शाह
C) फर्रुखसियर
D) औरंगजेब
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) बहादुर शाह प्रथम
प्रश्न 2: निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह ने 'आलमगीर द्वितीय' की उपाधि धारण की थी?
A) शाह आलम
B) अजीजुद्दीन
C) रफी-उद्-दौला
D) रोशन अख्तर
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) अजीजुद्दीन
प्रश्न 3: निम्नलिखित कथनों में से कौन बहादुरशाह जफर के बारे में सही नहीं है?
A) इब्राहीम ज़ौक और असद उल्लाह खाँ गालिब उसके कविता के शिक्षक थे
B) वह बिना साम्राज्य का सम्राट था
C) हसन अस्करी उसके आध्यात्मिक निर्देशक थे
D) वह एक लाख रुपये से कम प्रतिमाह ईस्ट इंडिया कम्पनी से पेंशन के रूप में प्राप्त करता था
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) वह एक लाख रुपये से कम प्रतिमाह ईस्ट इंडिया कम्पनी से पेंशन के रूप में प्राप्त करता था
प्रश्न 4: राममोहन राय को 'राजा' की उपाधि से किसने विभूषित किया?
A) रॉबर्ट क्लाइव
B) औरंगजेब
C) महात्मा गांधी
D) मुगल सम्राट अकबर द्वितीय
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) मुगल सम्राट अकबर द्वितीय
प्रश्न 5: निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट ने राजा राम मोहन राय को अपने दूत के रूप में लन्दन भेजा था?
A) शाह आलम II
B) आलमगीर II
C) अकबर ॥
D) बहादुर शाह II
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) अकबर ॥
प्रश्न 6: सुप्रसिद्ध उर्दू शायर मिर्जा गालिब का मूल निवास था-
A) दिल्ली
B) आगरा
C) लाहौर
D) लखनऊ
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) आगरा
प्रश्न 7: निम्नलिखित में से किस शासक ने उर्दू को राजकीय संरक्षण प्रदान किया था?
A) जहाँगीर
B) शाहजहाँ
C) औरंगजेब
D) मुहम्मदशाह
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) मुहम्मदशाह
प्रश्न 8: निम्नलिखित में किस औरंगजेब के उत्तराधिकारी का शासन सबसे कम था?
A) जहांदारशाह
B) बहादुरशाह
C) मोहम्मदशाह
D) अहमदशाह
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) जहांदारशाह
प्रश्न 9: मुगल साम्राज्य के पतन के लिए 'जागीर संकट' के सिद्धान्त को प्रतिपादित करने वाले प्रथम इतिहासकार थे?
A) जे.एफ. रिचर्ड्स
B) इरफान हबीब
C) डब्लू.एच. मोरलैण्ड
D) सतीश चन्द्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) सतीश चन्द्र
प्रश्न 10: निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
A) वांडीवाश का युद्ध – फ्रांसीसी विरुद्ध ईस्ट इण्डिया कम्पनी
B) बक्सर का युद्ध – मीर जाफर विरुद्ध क्लाइव
C) चिलियाँवाला का युद्ध – डलहौजी विरुद्ध मराठे
D) खर्दा का युद्ध – निजाम विरुद्ध ईस्ट इण्डिया कम्पनी
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) वांडीवाश का युद्ध – फ्रांसीसी विरुद्ध ईस्ट इण्डिया कम्पनी
प्रश्न 11: हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए किसने अड्डा बनाया था?
A) फ्रांसवासियों ने
B) पुर्तगालियों ने
C) डेनमार्कवासियों ने
D) अंग्रेजों ने
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) पुर्तगालियों ने
प्रश्न 12: निम्न में से कौन 'नीला जल योजना' (ब्लू वाटर नीति) से सम्बन्धित है?
A) अलबुकर्क
B) डी. अल्मेडा
C) डूप्ले
D) राबर्ट क्लाईव
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) डी. अल्मेडा
प्रश्न 13: भारत में यूरोपीय शक्तियों के प्रवेश के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A) अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना दक्षिणी भारत में मछलीपट्टनम् में लगाया
B) पुर्तगालियों ने 1499 ई में गोवा पर कब्जा किया था
C) पूर्वी भारत में अंग्रेजी कम्पनी ने 1633 ई0 में उड़ीसा में पहला कारखाना लगाया
D) डूप्ले के नेतृत्व में फ्रांसीसियों ने 1746 ई0 में मद्रास पर कब्जा किया था।
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) पुर्तगालियों ने 1499 ई में गोवा पर कब्जा किया था
प्रश्न 14: निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
A) डचों ने पुर्तगालियों को पराजित किया और आधुनिक कोच्चि में उन्होंने फोर्ट विलियम्स का निर्माण किया
B) आधुनिक कोच्चि भारत की स्वतंत्रता तक डच उपनिवेश था
C) आधुनिक कोच्चि पहले डच उपनिवेश था जिस पर बाद में पुर्तगालियों का अधिकार हो गया।
D) आधुनिक कोच्चि कभी भी ब्रिटिश उपनिवेश का भाग नहीं था
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) डचों ने पुर्तगालियों को पराजित किया और आधुनिक कोच्चि में उन्होंने फोर्ट विलियम्स का निर्माण किया
प्रश्न 15: पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय भारत में कौन हुआ?
A) वास्को डी गामा
B) डियाज
C) अल्मीडा
D) अल्बुकर्क
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) अल्मीडा
प्रश्न 16: भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था?
A) अल्बुकर्क
B) वास्को-डि-गामा
C) बार्थोलोम्यू डायज
D) जॉर्ज ऑक्सडन
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) अल्बुकर्क
प्रश्न 17: किस यूरोपीय समुदाय ने भारत के साथ प्रथम व्यापारिक सम्बन्ध स्थापित किया था?
A) डच
B) ब्रिटिश
C) फ्रांसीसी
D) पुर्तगाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) पुर्तगाली
प्रश्न 18: उस शासक का नाम बताइए जिसने वास्कोडिगामा का कालीकट में स्वागत किया।
A) अल्बुकर्क
B) डान अलमैडा
C) गैस्फर कौरिया
D) जमोरिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) जमोरिन
प्रश्न 19: बंगाल की निम्नलिखित फैक्ट्रियों में से एक, जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई थी, वह थी –
A) चिनसुरा
B) बांदेल
C) हुगली
D) श्रीरामपुर
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) हुगली
प्रश्न 20: भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूँजी कम्पनी किन लोगों ने आरम्भ की?
A) डच
B) पुर्तगाली
C) फ्रेंच
D) डेनिश
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) डच
प्रश्न 21: निम्नलिखित में से किन स्थानों पर डचों ने अपने व्यापारिक अड्डे स्थापित किए?
A) सूरत, भरूच, आगरा
B) ट्टनम, चिनसुरा, मछलीपट्टनम
C) कोचीन, अहमदाबाद, पटना
D) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) उपरोक्त सभी
प्रश्न 22: डच लोगों द्वारा भारत में व्यापार के लिए किस/किन बंदरगाहों का उपयोग किया गया?
A) मसुलीपट्टनन
B) पुलिकट
C) नागापत्तनम्
D) ये सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) ये सभी
प्रश्न 23: बंगाल में निम्न में से कौन सा कारखाना डचों ने स्थापित किया था?
A) चिनसुरा
B) बन्देल
C) हुगली
D) श्रीरामपुर
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) चिनसुरा
प्रश्न 24: भारत में पुर्तगालियों ने सर्वप्रथम अपना दुर्ग कहाँ निर्मित किया था?
A) गोवा
B) कोचीन
C) अन्जीदीव
D) कैनानोर
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) कोचीन
प्रश्न 25: किस मुगल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने भारत में अपना सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया?
A) जहाँगीर
B) अकबर
C) शाहजहाँ
D) औरंगजेब
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) जहाँगीर
प्रश्न 26: ईस्ट इंडिया कम्पनी के निर्माण के समय इंग्लैण्ड का शासक था –
A) एलिजाबेथ ।
B) चार्ल्स 1
C) जेम्स।
D) जेम्स ॥
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) एलिजाबेथ ।
प्रश्न 27: निम्नलिखित यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों में से किसने सूरत में सर्वप्रथम अपना कारखाना स्थापित किया?
A) अंग्रेजों ने
B) डचों ने
C) फ्रान्सीसियों ने
D) पुर्तगालियों ने
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) अंग्रेजों ने
प्रश्न 28: अंग्रेजों ने अपना पहला व्यापारिक केंद्र कहाँ स्थापित किया?
A) सूरत
B) कलकत्ता
C) बम्बई
D) कर्नाटक
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) सूरत
प्रश्न 29: वर्ष 1613 में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी को कहाँ एक कारखाना (व्यापार स्थल) स्थापित करने की अनुमति मिली?
A) मद्रास
B) बंगलौर
C) मसूलीपट्टम
D) सूरत
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) सूरत
प्रश्न 30: पुर्तगालियों के विरुद्ध अंग्रेजों की सफलता में निम्नलिखित में से कौन-सा कारण नहीं था?
A) पुर्तगालियों के घटते संसाधन
B) भारत में पुर्तगालियों की बढ़ती अलोकप्रियता
C) अंग्रेजों की नाविक शक्ति
D) मुगलों एवं अंग्रेजों के पारम्परिक सम्बन्ध
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) मुगलों एवं अंग्रेजों के पारम्परिक सम्बन्ध
प्रश्न 31: भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की सफलता का राज था-
A) कम्पनी की सेना को पश्चिमी प्रशिक्षण मिला था तथा उनके पास आधुनिक हथियार थे
B) भारत में राष्ट्रीय भावना की कमी।
C) भारतीय सैनिकों में राष्ट्रीय भावना का अभाव था जिसके फलस्वरूप कोई भी जो उन्हें अच्छा वेतन दे, अपनी सेवा में लगा सकता था।
D) उपर्युक्त तीनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) उपर्युक्त तीनों
प्रश्न 32: निम्नलिखित में से जिस एक शासक ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी को दीवानी प्रदान की थी, वह था –
A) शाह आलम प्रथम
B) फर्रुखसियर
C) शाह आलम द्वितीय
D) शुजाउद्दौला
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) शाह आलम द्वितीय
प्रश्न 33: फोर्ट सेंट जार्ज भारत के किस राज्य में स्थित है?
A) पश्चिम बंगाल
B) तमिलनाडु
C) महाराष्ट्र
D) केरल
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) तमिलनाडु
प्रश्न 34: निम्नलिखित किलों में से, ब्रिटिश ने किसका सबसे पहले निर्माण किया?
A) फोर्ट सेंट जार्ज
B) फोर्ट विलियम
C) फोर्ट सेंट डेविड
D) फोर्ट सेंट ऐंजेलो
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) फोर्ट सेंट जार्ज
प्रश्न 35: निम्नलिखित व्यापारिक शक्तियों में से किसे 1717 ई. में चुंगी अदा करने में छूट दे दी गई थी?
A) अंग्रेज
B) डच
C) फ्रांसीसी
D) पुर्तगाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) अंग्रेज
प्रश्न 36: ईस्ट इण्डिया कम्पनी को सबसे पहले किसने सामान्य सीमा शुल्क के बदले तीन हजार रुपया सालाना अदा करने की छूट दी थी?
A) राजकुमार शुजा ने
B) सम्राट जहांगीर ने
C) सम्राट फर्रुखसियर ने
D) राजकुमार अली गौहर ने
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) राजकुमार शुजा ने
प्रश्न 37: निम्नलिखित में से कौन-से स्थान पर ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासनकाल में प्रमुख औद्योगिक केन्द्र नहीं थे?
A) नागपुर से नासिक
B) इलाहाबाद और ग्वालियर
C) बनारस और अहमदाबाद
D) लखनऊ और पूना
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) इलाहाबाद और ग्वालियर
प्रश्न 38: प्रारम्भ में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का लक्ष्य था-
A) व्यापार, भूभाग नहीं
B) व्यापार और भूभाग
C) केवल भूभाग
D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) व्यापार, भूभाग नहीं
प्रश्न 39: निम्नलिखित में से किस अंग्रेज अधिकारी ने पुर्तगालियों को सौली (Sowlley) के स्थान पर हराया था?
A) थोमस बैस्ट (Thomas Best)
B) विलियम हॉकिन्स (William Hackins)
C) थोमस रो (Thomas Roa)
D) जोशिया चाइल्ड (Josia Child)
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) थोमस बैस्ट (Thomas Best)
प्रश्न 40: सूरत में अंग्रेजों को 1613 ई. में कारखाना लगाने का फरमान जहाँगीर ने किस कारण से जारी किया?
A) पुर्तगालियों को भगाने के लिए अंग्रेजों द्वारा मुगल बादशाह को नौसैनिक सहायता के गुप्त प्रस्ताव के कारण
B) अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच समझौते के कारण
C) नूरजहाँ को मिली बड़ी घूस के कारण
D) अंग्रेजों द्वारा पुर्तगाली बेड़े को पराजित किए जाने के कारण
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) अंग्रेजों द्वारा पुर्तगाली बेड़े को पराजित किए जाने के कारण
प्रश्न 41: ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने बम्बई किससे लिया था?
A) फ्रांसीसियों से
B) डचों से
C) डेनिसों से
D) पुर्तगालियों से
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) पुर्तगालियों से
प्रश्न 42: पुर्तगालियों द्वारा अंग्रेजों को बम्बई सौंपे जाने का अवसर क्या था?
A) पुर्तगाली राजकुमारी ब्रगांजा कैथरीन से चार्ल्स द्वितीय का विवाह
B) पुर्तगालियों द्वारा स्पेन के नियंत्रण से मुक्ति
C) 1588 में अंग्रेजों द्वारा स्पेनी जहाजी बड़े को ध्वस्त किया जाना
D) 1630 की मैडिड की संधि
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) पुर्तगाली राजकुमारी ब्रगांजा कैथरीन से चार्ल्स द्वितीय का विवाह
प्रश्न 43: बेदरा के युद्ध में अंग्रेजों ने किसकी शक्ति को कुचल डाला?
A) डच
B) फ्रांसीसी
C) पुर्तगाली
D) डेनमाकी
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) डच
प्रश्न 45: निम्नलिखित में से सीमा शुल्क मुक्ति की स्वीकृति प्राप्त हुई-
A) ब्रिटिश
B) डच
C) फ्रांसीसी
D) पुर्तगाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) ब्रिटिश
प्रश्न 46: भारत में फ्रांसिसियों ने अपना सबसे पहला कारखाना निम्न स्थानों में से कहाँ लगाया?
A) पुलिकट
B) सूरत
C) कोचीन
D) कासिम बाजार
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) सूरत
प्रश्न 47: भारत में व्यापार के लिए फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कम्पनी का संस्थापक था –
A) फ्रैंकॉयस मार्टिन
B) कोलबर्ट
C) फ्रैंकॉयस कैरन
D) डे ला हाये
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) कोलबर्ट
प्रश्न 48: निम्नलिखित यूरोपियनों में से कौन सा एक, स्वतन्त्रतापूर्व भारत में व्यापारी के रूप में सबसे अंत में आए?
A) इंगलिश
B) डच
C) फ्रांसीसी
D) पुर्तगाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) फ्रांसीसी
प्रश्न 49: अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास को पट्टे पर किस वर्ष में प्राप्त किया?
A) 1623
B) 1611
C) 1639
D) 1646
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) 1639
प्रश्न 50: भारत में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी की प्रथम प्रेसिडेंसी कहाँ थी?
A) मसुलिपत्तम
B) मद्रास
C) सूरत
D) हुगली
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) मद्रास
प्रश्न 51: निम्नलिखित में से किसे भारत में फ्रांसीसी कम्पनी का संस्थापक माना जाता है-
A) सजारे
B) रिशेलू
C) कोल्बर्ट
D) फ्रैन्को मार्टिन
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) कोल्बर्ट
प्रश्न 52: फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी संस्थापित हुई थी –
A) लुई तेरहवें के शासन काल में
B) लुई चौदहवें के शासन काल में
C) लुई पंद्रहवें के शासन काल में
D) लुई सोलहवें के शासन काल में
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) लुई चौदहवें के शासन काल में
प्रश्न 53: फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कम्पनी का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?
A) लुई चौदहवाँ
B) लुई तेरहवाँ
C) लुई पंद्रहवाँ
D) लुई सोलहवाँ
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) लुई चौदहवाँ
प्रश्न 54: फ्रांसीसी दक्कन में शक्ति स्थापित करने में असफल रहे, क्योंकि-
A) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी
B) डूप्ले सक्षम सेनापति नहीं था
C) भारतीय लोग फ्रांसीसियों को पसंद नहीं करते थे
D) पाण्डिचेरी सामरिक केन्द्र था
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी
प्रश्न 55: निम्नलिखित में से कौन सा प्रथम यूरोपियन व्यक्ति था जिसने भूक्षेत्र अर्जित करने के उद्देश्य से भारतीय राजाओं के झगड़ों में भाग लेने की नीति आरम्भ की?
A) डूप्ले
B) क्लाइव
C) अल्बुकर्क
D) वारेन हेस्टिंग्ज
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) डूप्ले
प्रश्न 56: प्रथम कर्नाटक युद्ध के बाद किसको डूप्ले द्वारा हैदराबाद में तैनात किया गया था?
A) लाली
B) बूदोनाय
C) मैल्कॉम
D) बूसी
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) बूसी
प्रश्न 57: निम्नलिखित में से प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था?
A) आस्ट्रिया की राजगद्दी की जंग
B) अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच प्रतिद्वन्द्विता
C) कर्नाटक की राजगद्दी की जंग
D) अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अभिग्रहण
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अभिग्रहण
प्रश्न 58: कर्नाटक के नवाब पद के लिए फ्रांसीसियों ने किसकी सहायता की?
A) चाँदा साहब
B) बाजीराव I
C) मुहम्मद अली
D) नासिरजंग
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) चाँदा साहब
प्रश्न 59: ला बू॰ने इस स्थान का गवर्नर था-
A) पॉण्डिचेरी
B) मद्रास
C) मारीशस
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 60: फ्रेंच ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना-
A) 1660ई.
B) 1664 ई.
C) 1656 ई.
D) 1680 ई.
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) 1664 ई.
प्रश्न 61: वाण्डीवाश का युद्ध इन दोनों के बीच लड़ा गया-
A) अंग्रेजों और मराठों
B) अंग्रेजों और फ्रांसीसियों
C) अंग्रेजों और कर्नाटक का नवाब
D) अंग्रेजों और हैदरअली
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) अंग्रेजों और फ्रांसीसियों
प्रश्न 62: वान्दिवाश के युद्ध (1760) में –
A) ब्रिटिश ने डच को हराया
B) फ्रेंच ने ब्रिटिश को हराया
C) ब्रिटिश ने फ्रेंच को हराया
D) डच ने ब्रिटिश को हराया
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) ब्रिटिश ने फ्रेंच को हराया
प्रश्न 63: निम्नांकित युद्धों में से किस एक ने भारत में फ्रेंच के भाग्य का निर्णय कर दिया?
A) बक्सर का युद्ध
B) प्रथम कर्नाटक युद्ध
C) प्लासी का युद्ध
D) वाण्डिवाश का युद्ध
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) वाण्डिवाश का युद्ध
प्रश्न 64: कर्नाटक युद्ध किनके बीच हुए?
A) फ्रान्सीसियों एवं कर्नाटक के नवाब के बीच
B) अंग्रेजों एवं कर्नाटक के नवाब के बीच
C) अंग्रेजों एवं पुर्तगालियों के बीच
D) अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) अंग्रेजों एवं फ्रांसीसियों के बीच
प्रश्न 65: नीचे दिये गये यूरोपियन युद्धों में से किसने भारतवर्ष में प्रथम कर्नाटक युद्ध भड़का दिया?
A) ऑस्ट्रिया का उत्तराधिकार का युद्ध
B) स्पेन का उत्तराधिकार का युद्ध
C) डीवोल्यूशन युद्ध
D) फ्रांस-प्रशा युद्ध
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) ऑस्ट्रिया का उत्तराधिकार का युद्ध
प्रश्न 66: भारत में ब्रिटिश शासन के आरम्भ में दुर्गीकृत फैक्ट्री का प्रयोजन किसकी रक्षा करना था?
A) वस्तुओं के उत्पादन केन्द्र की
B) व्यापारिक स्थल की जहाँ कम्पनी के अधिकारी कार्य करते थे
C) यूरोप को भेजने हेतु संगृहीत माल गोदाम की
D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) यूरोप को भेजने हेतु संगृहीत माल गोदाम की
प्रश्न 68: भारत का बादशाह उस समय कौन था जब ब्रिटेन की ईस्ट इण्डिया कंपनी की स्थापना हुई थी?
A) जहाँगीर
B) औरंगजेब
C) अकबर
D) हुमायूँ
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) अकबर
प्रश्न 69: लंदन में ब्रिटिश इंडिया कम्पनी के गठन के समय भारत का निम्नलिखित में से कौन बादशाह था?
A) जहांगीर
B) अकबर
C) शाहजहाँ
D) औरंगजेब
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) अकबर
प्रश्न 70: उस फ्रांसीसी सेनापति का नाम बताइये जो 1760 के वान्दिवाश युद्ध में पराजित हुआ :
A) फ्रान्सिस मार्टिन
B) काउन्ट लाली
C) डूप्ले
D) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) काउन्ट लाली
प्रश्न 71: असम में सर्वप्रथम चाय कम्पनी की स्थापना कब हुई थी?
A) 1837 में
B) 1835 में
C) 1839 में
D) 1841 में
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) 1839 में
प्रश्न 72: निम्नलिखित ब्रिटिश कम्पनियों में से किसे भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था?
A) ईस्ट इण्डिया कम्पनी
B) लीवेण्ट कम्पनी
C) दी इंग्लिश कम्पनी ट्रेडिंग टू ईस्ट इण्डीज
D) ओस्टेण्ड कम्पनी
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) लीवेण्ट कम्पनी
प्रश्न 73: भारत में मुद्रणालय लाने वाले निम्नलिखित में से प्रथम कौन थे?
A) ब्रिटेनवासी
B) नीदरलैंडवासी
C) पुर्तगाली
D) फ्रान्सीसी
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) पुर्तगाली