➣ वर्ष 1921 में किसने सिंधु सभ्यता के पहले स्थल हड़प्पा की खोज की, इसीलिए सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है ?
उत्तर : दयाराम साहनी
➣ सिंधु घाटी सभ्यता का दूसरा महत्त्वपूर्ण स्थल मोहनजोदड़ो है। ‘मोहनजोदड़ो’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर : मृतकों या प्रेतों का टीला
➣ मोहनजोदड़ो में उत्खनन कार्य 1922 में राखालदास बनर्जी के नेतृत्व में आरम्भ हुआ। यह स्थल इस समय कहां स्थित है?
उत्तर : लरकाना जिला, सिंध प्रांत, पाकिस्तान
➣ भारतीय पुरातत्त्व महानिदेशक ने 1924 ई. में सिंधु सभ्यता (कांस्ययुगीन) के खोज की विधिवत घोषणा की। उस समय भारतीय पुरातत्त्व का महानिदेशक कौन था ?
उत्तर : सर जॉन मार्शल
➣ जे. एफ. मैके ने 1927 से 1931 तक तथा जी. एफ. डेल्स ने 1963 में हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल में उत्खनन कार्य किया ?
उत्तर : मोहनजोदड़ो
➣ सिंधु घाटी सभ्यता के करीब 1500 स्थलों का अभी तक पता चला है। इनमें से केवल सात को ही नगर की संज्ञा दी गयी है। ये सातों स्थल कौन-कौन से हैं?
उत्तर : हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्द्रुदड़ो, लोथल, कालीबंगा, सुतकांगेडोर एवं सुरकोटदा
➣ सिंधु घाटी सभ्यता के विस्तार के कारण किसने हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो को एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानियां बताया है?
उत्तर : स्टुअर्ट पिग्गट
➣ मोहनजोदड़ो के लोग मुख्यतः किस प्रजाति के माने जाते हैं?
उत्तर : भूमध्य सागरीय प्रजाति
➣ किस सभ्यता के निवासियों को कुओं, खंभों और नालियों के निर्माण का ज्ञान था, किंतु मेहराब के निर्माण के बारे में नहीं पता था?
उत्तर : हड़प्पा
➣ हड़प्पा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मॉन्टगोमरी जिले में किस नदी के बायें तट पर स्थित है?
उत्तर : रावी नदी
➣ हड़प्पा के टीले के विषय में सर्वप्रथम जानकारी 1826 ई. में चार्ल्स मेसन ने दी थी। इसके पूर्वी टीले को नगर टीला कहा जाता है। पश्चिमी टीले को क्या कहा जाता है?
उत्तर : दुर्ग टीला
➣ छह-छह की दो पंक्तियों में निर्मित कुल 12 कक्षों वाले एक अन्नागार का अवशेष कहां प्राप्त हुआ है?
उत्तर : हड़प्पा
➣ हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी?
उत्तर : उचित समतावादी
➣ हड़प्पा के लोगों की राजव्यवस्था, जैसा कि वस्तुपरक साक्ष्य से प्रमाणित होता है, कैसी थी ?
उत्तर : कुलीनतंत्रीय
➣ हड़प्पाकालीन मुहरों पर किसके अंकित चित्र से यह परिलक्षित होता है कि हड़प्पा समाज में महिलाओं की स्थिति काफी अच्छी थी?
उत्तर : मातृदेवी
➣ मोहनजोदड़ो की खोज सन् 1922 में किसने की थी ?
उत्तर : राखालदास बनर्जी
➣ मोहनजोदड़ो का सबसे महत्त्वपूर्ण स्थल कौन-सा है, जो 11.88 मी. लंबा, 7.01 मी. चौड़ा एवं 2.43 मी. गहरा है?
उत्तर : विशाल स्नानागार
➣ किसने इस विशाल स्नानागार को तत्कालीन विश्व का एक आश्चर्यजनक निर्माण कहा है?
उत्तर : सर जॉन मार्शल
➣ कुओं के लिए फन्नीदार ईंटों का प्रयोग किया गया है। इन ईंटों की चिनाई किस पद्धति से हुई है?
उत्तर : इंग्लिश बांड पद्धति
➣ मोहनजोदड़ो की दीवारों की चिनाई में पक्की ईंटों का प्रयोग किस पद्धति पर किया गया है?
उत्तर : इंग्लिश बांड पद्धति
➣ मोहनजोदड़ो में मातृदेवी की मूर्तियां मिली हैं। मोहनजोदड़ो में हड़प्पा की तुलना में पुरुष मूर्तियां ज्यादा मिली हैं या नारी मूर्तियां ?
उत्तर : नारी मूर्तियां
➣ राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित कालीबंगा स्थल की खोज किसने 1953 में की थी?
उत्तर : ए. घोष
➣ प्राक् हड़प्पा युगीन जुते हुए खेत और हवन कुण्डों का साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ है?
उत्तर : कालीबंगा
➣ वह एकमात्र सैंधव शहर कौन-सा है, जहां से ईंटों के एक कृत्रिम गोदीबाड़े का साक्ष्य मिला है?
उत्तर : लोथल
➣ अहमदाबाद जिले के सरागवाला ग्राम से 80 किलोमीटर दक्षिण में किस नदी के तट पर स्थित लोथल स्थल की खोज 1957 में डॉ. एस. आर. राव ने की थी ?
उत्तर : भोगवा नदी
➣ सागर तट पर स्थित लोथल कहां से व्यापार का प्रमुख बंदरगाह था ?
उत्तर : पश्चिम एशिया
➣ किस हड़प्पा केंद्र के बारे में माना जाता है कि मेसोपोटामिया के साथ सीधा समुद्र व्यापार होता था?
उत्तर : लोथल
➣ किस मुद्रा से प्रतीत होता है कि लोथल सामुद्रिक व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र था?
उत्तर : फारस की मुद्रा
➣ लोथल से प्राप्त एक मृदभांड पर ऐसा चित्र बना मिला है, जिसपर पंचतंत्र की कहानी ‘चालाक लोमड़ी’ का रूपांकन लगता है। यहां किस पक्षी का चित्रण सबसे अधिक किया गया है?
उत्तर : बत्तख
➣ किस स्थल पर दरवाजे बगल की गलियों में न खुलकर सामने सड़क पर खुलते थे?
उत्तर : लोथल
➣ हड़प्पाकालीन वह एकमात्र सिंधु शहर कौन-सा था, जिसमें नगर दुर्ग का अभाव था?
उत्तर : चन्हुदड़ो
➣ मोहनजोदड़ो से 130 किमी. दक्षिण में स्थित चन्हुदड़ो स्थल का उत्खनन 1931 ई. में किसके नेतृत्व में हुआ?
उत्तर : गोपाल मजुमदार
➣ वह एकमात्र स्थल कौन-सा है, जहां से मनके बनाने का कारखाना और वक्राकार प्राप्त हुई हैं?
उत्तर : चन्द्रुदड़ो
➣ हरियाणा के हिसार जिले में स्थित वह कौन-सा स्थल है, जिसकी खोज आर. एस. बिष्ट ने की थी?
उत्तर : बनवाली
➣ गुजरात के कच्छ जिले में स्थित एक बन्दरगाह नगर सुरकोतड़ा की खोज वर्ष 1964 में किसने की थी?
उत्तर : जगपति जोशी
➣ बलूचिस्तान के दक्षिण भाग में द्रास नदी के तट पर स्थित हड़प्पा के पश्चिम की ओर का अंतिम हड़प्पाई स्थल कौन-सा है?
उत्तर : सुतकागेंडोर
➣ सुतकागेंडोर एक बन्दरगाह नगर था, जहां से मिट्टी की चूड़िया और चारों ओर पत्थर की दीवार मिली है। 1927 ई. में इसका पता किसने लगाया था ?
उत्तर : सर ओरियल स्टेन
➣ कांटदीजी सिंधु नदी के बायें किनारे पर सिंध प्रांत (पाकिस्तान) में अवस्थित है। इसका उत्खनन किसने किया?
उत्तर : फजल अहमद (1953)
➣ हड़प्पाकालीन स्थल रंगपुर गुजरात के जलवार जिले के भादर में स्थित है, इसका उत्खनन किसने किया ?
उत्तर : माधव स्वरूप वत्स एवं रंगनाथ राव ( 1931-53 में)
➣ हड़प्पाकालीन स्थल रंगपुर स्थल किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर : भावर नवी
➣ गुजरात के कच्छ के रन में स्थित धौलावीरा सिंधु सभ्यता के विशालतम स्थलों में से एक है। इसका उत्खनन 1990-91 में किसने किया?
उत्तर : आर. एस. बिष्ट
➣ हड़प्पा में सामान्य आवास क्षेत्र के दक्षिण में एक ऐसा कब्रिस्तान स्थित है, जिसे समाधि आर 37 नाम दिया गया है। इस कब्रिस्तान से जो ताबूत मिला है, वह किस लकड़ी का बना है?
उत्तर : देवदार
➣ पंजाब के सतलज नदी के तट पर स्थित हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़ की खोज किसने की थी ?
उत्तर : वाई.डी. शर्मा ने
➣ मानव के साथ कुत्ता दफनाये जाने के साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : रोपड़ से
➣ लोथल से युग्म शवाधान के साक्ष्य मिले हैं। ताबूत शवाधान के साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : हड़प्पा से
➣ दोनों हड़प्पा सभ्यता के लोग शाकाहारी थे या मांसाहारी ?
उत्तर : दोनों
➣ हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग किया जाता था ?
उत्तर : लाल
➣ हड़प्पा संस्कृति किस युग की थी ?
उत्तर : कांस्य युग
➣ हड़प्पा काल में लोंगों को कांसे के निर्माण का भी ज्ञान था। कांसा बनाने लिए तांबा कहाँ से आता था?
उत्तर : राजस्थान की खेतड़ी से
➣ हड़प्पा सभ्यता के औजार और हथियार अधिकतर किसके बने होते थे?
उत्तर : ताम्र, टिन तथा कांस्य
➣ हड़प्पा काल में प्रयुक्त टिन कहां से मंगाया जाता था?
उत्तर : अफगानिस्तान से
➣ हड़प्पा काल में टिन के अलावा अफगानिस्तान से कौन से धातु का आयात किया जाता था?
उत्तर : सोना व चांदी
➣ सिंधु घाटी सभ्यता के खुदाई में मिले अवशेषों में तत्कालीन व्यापारिक और आर्थिक विकास के द्योतक क्या हैं?
उत्तर : मुद्राएं
➣ हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किस द्रव्य का उपयोग किया गया था?
उत्तर : टेराकोटा
➣ मेसोपोटामिया की सिलेंडरनुमा (बेलनाकार) मुहरे कहां से प्राप्त हुई हैं?
उत्तर : लोथल से
➣ हड़प्पावासियों को माप की किस प्रणाली का जनक कहा जाता है?
उत्तर : रैखिक प्रणाली
➣ सिंधु घाटी सभ्यता के समय वजन और माप की संख्या थी?
उत्तर : 16
➣ सिंधु सभ्यता के बाटों की तोल में किस प्रकार का अनुपात था?
उत्तर : 1, 2, 4, 8, 16, 32 आदि
➣ संख्या के आधार पर किस प्रकार वाले बाट सबसे ज्यादा प्रयोग होता था?
उत्तर : 16 इकाई वाले बाट का
➣ सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
उत्तर : कृषि
➣ हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में अग्रणी थे?
उत्तर : कपास
➣ सिंधुवासियों को सबसे पहले किस फसल को उगाने का श्रेय प्राप्त है?
उत्तर : कपास
➣ वस्त्रों के लिए कपास की खेती का आरंभ सबसे पहले किसने किया?
उत्तर : भारत (हड़प्पावासी)
➣ यूनान के लोग कपास को क्या कहते थे?
उत्तर : फ्लूनू (FLUNU)
➣ हड़प्पा काल में कौन-कौन सी मुख्य फसलें थीं?
उत्तर : गेहूं और जौ
➣ जौ और गेहूं के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : राजस्थान से जौ तथा गुजरात से बाजरा एंव गेहूं
➣ हड़प्पा काल में चावल की खेती के प्रमाण किन दो स्थलों से मिले हैं?
उत्तर : लोथल और रंगपुर
➣ गुजरात में गेहूं की कौन-सी दो प्रजातियां उपजाई जाती थीं?
उत्तर : क्लब ह्वीट तथा भारतीय ड्वार्फ ह्वीट
➣ ट्रिटिकम कम्पैक्टम और ट्रिटिकम स्फीरोकोकम हड़प्पा काल में पायी जानी वाली किस फसल की किस्में हैं?
उत्तर : गेहूं
➣ हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो से छह कतारों एवं छोटे बीजों वाले जौ की प्रजाति प्राप्त हुई है। बढ़िया किस्म का जौ किस स्थल से प्राप्त हुआ है?
उत्तर : बनवाली
➣ राजस्थान स्थित किस स्थल का अर्थ काले रंग की चूड़ियां है?
उत्तर : कालीबंगा
➣ ऊंट की अस्थियां सिर्फ कालीबंगा से प्राप्त हुई हैं। गैंडे का एकमात्र साक्ष्य कहां से मिला है?
उत्तर : आमरी
➣ स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के सबसे अधिक स्थल किस राज्य में खोजे गये हैं?
उत्तर : गुजरात
➣ हड़प्पन संस्कृति के संदर्भ में शैलकृत स्थापत्य के प्रमाण कहां से मिले हैं?
उत्तर : धौलावीरा
➣ मोहनजोदड़ों से किस तरह की नर्तकी की प्रतिमा मिली है?
उत्तर : कांस्य नर्तकी
➣ धातुओं से लघु मूर्तियां बनाने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता था?
उत्तर : भ्रष्ट मोम विधि
➣ मुहरें (सेलखड़ी) हड़प्पा संस्कृति की सर्वोत्तम कलाकृतियां हैं। सीलों पर कौन-कौन से जानवरों की आकृतियां उकेरी गयी हैं?
उत्तर : एक सिंगी जानवर ( बिना कूबड़ का सांड), भैंस, बाघ, बकरी और हाथी
➣ किन स्थलों से अग्निवेदी के साक्ष्य मिले हैं?
उत्तर : कालीबंगा तथा लोथल
➣ हड़प्पा सभ्यता में किस प्रकार के वृक्षों को पूजा जाता था?
उत्तर : पीपल वृक्ष और डोभ पक्षी
➣ सिंधुवासी किस जलीय जीव की पूजा करते थे और उसे सिंधु नदी का देवता का मानते थे?
उत्तर : घड़ियाल
➣ सिंधु घाटी की प्राचीन संस्कृति और आज के हिंदू धर्म के बीच ऑर्गेनिक संबंध का प्रमाण किसकी पूजा से मिलता है?
उत्तर : पत्थर, पेड़ और पशु
➣ हड़प्पा संस्कृति में एकशृंगी वृषभ (बैल), वृक्ष और मातृदेवी की पूजा होती थी। क्या ये लोग विष्णु की पूजा करते थे?
उत्तर : नहीं
➣ सिंधु घाटी के लोगों की मुहर में किस भगवान की प्रतिकृति का मुद्रण मिलता था?
उत्तर : पशुपति
➣ मातृदेवो के अलावा मुख्य पुरुष देवता कौन थे, जिनको मुहरों में योग की मुद्रा में बैठा हुआ तीन मुखों एवं दो सींगों से युक्त दिखाया गया है?
उत्तर : पशुपति महादेव (आद्य शिव)
➣ सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि किस प्रकार की है?
उत्तर : अज्ञात
➣ हड़प्पावासी किस प्रकार की प्राचीन लिपि का उपयोग करते थे?
उत्तर : चित्रलिपि
➣ सिंधु लिपि का अर्थ निकालने का प्रयास किसने किया है?
उत्तर : डॉ. अस्को परपोला, एस. आर. राव, आई. महादेवन आदि
➣ हड़प्पावासियों ने लेखन कला का आविष्कार किया था। हड़प्पा लिपि किस प्रकार की है?
उत्तर : वर्णात्मक और चित्रलेखात्मक
➣ कालीबंगा से किस लिपि के साक्ष्य मिले हैं, जो दायें से बायें तथा बायें से दायें लिखी जाती थी?
उत्तर : बुस्ट्रोफेडन लिपि
➣ किंस इतिहासकार का मानना है कि आर्यों के आक्रमण के कारण सिधुवासी अपनी जमीन छोड़कर भाग गये?
उत्तर : सर मार्टियर व्हीलर
➣ किंस इतिहासकार ने हड़प्पा के विलुप्त होने का कारण प्राकृतिक विपदा को बताया ?
उत्तर : जी. एफ. डेल्स
Leave a Reply