हड़प्पा सभ्यता और वैदिक सभ्यता MCQ प्रश्न | SSC

भारतीय इतिहास प्राचीन भारत हड़प्पा सभ्यता और वैदिक सभ्यता MCQ प्रश्न
1. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति थी ?
(a) उचित समतावादी
(b) दास-श्रमिक आधारित
(c) वर्ण आधारित
(d) जाति आधारित
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(a)
हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति उचित समतावादी थी। सैन्धव नगर अनेकानेक परम्पराओं और प्रथाओं की पृष्ठभूमि वाले अनेकानेक लोगों के सम्मिलन केन्द्र थे तथा समाज में किसी अन्तः संघर्ष के चिह्न हमें प्राप्त नहीं होते हैं।
2.हड़प्पा की सभ्यता के बारे में कौन-सी उक्ति सही है?
(a) उन्हें ‘अश्वमेध’ की जानकारी थी
(b) गाय उनके लिए पवित्र थी
(c) उन्होंने ‘पशुपति’ का सम्मान करना आरंभ किया
(d) उनकी संस्कृति सामान्यतः स्थिर नहीं थी
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
हड़प्पा सभ्यता के लोग मुख्यतः मातृदेवी की उपासना करते थे, साथ ही ‘पशुपति’ की उपासना भी करते थे। इस देवता के कई रूपों का अंकन हमें सैन्धव पुरावशेषों में परिलक्षित होता है। मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुहर पर अंकित त्रिमुखी पुरुष को मार्शल ने ऐतिहासिक काल के शिव का प्राक्- रूप’ कहा है।
3. सिंधु घाटी के घर किससे बनाए जाते थे?
(a) ईंट
(b) बांस
(c) पत्थर
(d) लकड़ी
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(a)
सिंधु घाटी संस्कृति की विशेषता इसकी नगर-योजना प्रणाली थी। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो दोनों नगरों के अपने-अपने दुर्ग थे, जहां शासक वर्ग के लोग रहते थे। प्रत्येक नगर में दुर्ग के बाहर एक-एक उससे निम्न स्तर का शहर था, जहां ईंटों के मकानों में सामान्य लोग रहते थे। इस संस्कृति के अधिकांश मकान ईंटों के बने थे।
4. सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों की गलियां थीं-
(a) चौड़ी और सीधी
(b) तंग और मैली
(c) फिसलन वाली
(d) तंग और टेढ़ी
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(a)
सिंधु घाटी सभ्यता में शहरों की गलियां चौड़ी और सीधी होती थीं। यहां की सड़कें पूर्व से पश्चिम एवं उत्तर से दक्षिण की ओर जाती हुई एक दूसरे को समकोण पर काटती थीं।
5.हड़प्पा के निवासी-
(a) ग्रामीण थे
(b) शहरी थे
(c) यायावर ( खानाबदोश ) थे
(d) जनजातीय थे
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(b)
हड़प्पा सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी अतः यहां के अधिकांश निवासी शहरी थे।
6.हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के खंडहर निम्नांकित में से किस नदी के तट पर पाए जाते हैं ?
(a) रावी
(b) झेलम
(c) व्यास
(d) सतलज
S.S.C. (स्टेनोग्राफर) ग्रेड ‘डी’ परीक्षा, 2005, 2010
उत्तर – (*)
हड़प्पा रावी नदी के किनारे पर, जबकि मोहनजोदड़ो सिन्धु नदी के किनारे पर अवस्थित है।
7. हड़प्पा-वासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे ?
(a) मुद्राएं
(b) कांसे के औजार
(c) कपास
(d) जौ
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(c)
सर्वप्रथम कपास का उत्पादन हड़प्पा-वासियों ने किया था। कपास सैंधव लोगों की मूल फसल थी। इसी कारण यूनानी सिंधु सभ्यता को सिंडन (Sindon) कहने लगे, जो सिंधु शब्द से निकला है।
8. सिंधु घाटी की खुदाई में मिले अवशेषों में तत्कालीन व्यापारिक और आर्थिक विकास के द्योतक निम्न में से कौन से हैं?
(a) मिट्टी के बर्तन
(b) मुद्राएँ
(c) नावें
(d) मकान
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(b)
सिंधु सभ्यता के लोगों के जीवन में व्यापार का बड़ा महत्त्व था। इसकी पुष्टि हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और लोथल में अनाज के बड़े-बड़े कोठारों के पाये जाने से ही नहीं होती, बल्कि बड़े भू-भाग में ढेर सारी मिट्टी की मुहरों, एक रूप लिपि और मानकीकृत माप-तौल प्रणाली के अस्तित्व से भी होती है। हड़प्पाई लोग सिंधु सभ्यता क्षेत्र के भीतर पत्थर, धातु, हड्डी आदि का व्यापार करते थे। ये लोग अपने तैयार माल को पड़ोस के इलाकों में लिए नावों और बैलगाड़ियों का प्रयोग करते थे। बहुत सी हड़प्पाई मुहरें मेसोपोटामिया की खुदाई में निकली हैं जिससे प्रतीत होता है कि हड़प्पाई लोगों ने मेसोपोटामियाई नागरिकों के कई प्रसाधनों का अनुकरण किया है। अत: अवशेषों की खुदाई में प्राप्त मुद्राओं से इस सभ्यता के व्यापार एवं आर्थिक गतिविधि का पता चलता है।
9.हड़प्पा की सभ्यता किस युग की थी?
(a) कांस्य युग
(b) नवपाषाण युग
(c) पुरापाषाण युग
(d) लौह युग
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(a)
हड़प्पा की सभ्यता का संबंध कांस्य युग से था।
10. सिंधु घाटी की सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
(a) व्यापार
(b) पशु-पालन
(c) शिकार
(d) कृषि
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
सिंधु सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। कृषि के अधिशेष उत्पादन ने ही उन्हें व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे कि व्यापार व्यवसाय उन्नत अवस्था में पहुँचा।
11. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि कौन-सी है?
(a) तमिल
(b) खरोष्ठी
(c) अज्ञात
(d) ब्राह्मी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2013
उत्तर-(c)
सिंधु लिपि में लगभग 64 मूल चिन्ह 250 से 400 तक अक्षर हैं जो सेलखड़ी की आयताकार मुहरों, तांबे की गुटिकाओं आदि पर मिलते हैं। यह लिपि चित्रात्मक थी। यह लिपि अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है।
12. बिना दुर्ग के एक मात्र सिंधु नगर कौन-सा था?
(a) कालीबंगन
(b) हड़प्पा
(c) मोहनजोदड़ो
(d) चन्हुदड़ो
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2005
उत्तर-(d)
चन्हुदड़ो बिना दुर्ग का एक मात्र सिंधु नगर है। यह सिंधु नदी के बायें तट पर स्थित है। यहां से बड़ी मात्रा में प्रसाधन सामग्री मिली है। यह एक औद्योगिक नगर था। मैके ने यहां से मनके बनाने का कारखाना ढूंढ़ा।
13. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था-
(a) हड़प्पा
(b) पंजाब
(c) मोहनजोदड़ो
(d) सिंघ
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(a)
भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर हड़प्पा था। हड़प्पा की जब खोज (1921 ई.) हुई थी तब यह अखण्ड भारत का भाग था, वर्तमान में यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में अवस्थित है। हड़प्पा क्षेत्रफल की दृष्टि से सिंधु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा स्थल है जबकि मोहनजोदड़ो क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा नगर है। यह 250 हेक्टेयर में बसा था।
14. मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ा भवन कौन-सा है ?
(a) विशाल स्नानागार
(b) धान्यागार
(c) सस्तंभ हॉल
(d) दो मंजिला मकान
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(b)
मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार वहां पाया गया सबसे बड़ा स्मारक था। इसकी उत्तर से दक्षिण की ओर लंबाई 54.85 मीटर तथा पूर्व से पश्चिम की ओर चौड़ाई 32.90 मीटर थी। मोहनजोदड़ो का धान्यागार 45.72 मीटर लंबा तथा 22.86 मीटर चौड़ा था जो कि वहां का सबसे बड़ा भवन था।
15. पुरालेख विद्या का अभिप्राय है-
(a) सिक्कों का अध्ययन
(b) शिलालेखों का अध्ययन
(c) महाकाव्यों का अध्ययन
(d) भूगोल का अध्ययन
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(b)
पुरालेख विद्या का अभिप्राय शिलालेखों के अध्ययन से है।
16. ‘अपवाह तंत्र’ का निर्माण- सबसे पहले निम्नलिखित में से किस सभ्यता के लोगों ने किया था?
(a) मिस्री सभ्यता के लोगों ने
(b) सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों ने
(c) चीनी सभ्यता के लोगों ने
(d) मेसोपोटामिया सभ्यता के लोगों ने
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
अपवाह तंत्र (Drainage System) का सर्वप्रथम निर्माण सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों ने किया था।
17. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहां पर हुई ?
(a) कालीबंगन
(b) हड़प्पा
(c) चन्हुदड़ो
(d) लोथल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर- (d)
माप-तौल से संबंधित साक्ष्य मोहनजोदड़ो और लोथल से प्राप्त हुए हैं। लोथल से हाथी दांत का बना मापक मिला है। यहां से गोदीवाड़ा (Duck-yard) का भी साक्ष्य मिला है।
18. निम्नलिखित में से किस द्रव्य का उपयोग हड़प्पा-काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था?
(a) टेराकोटा
(b) कांसा
(c) तांबा
(d) लोहा
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000, 2002
उत्तर-(a)
हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से सेलखड़ी का प्रयोग किया गया इसके अतिरिक्त मिट्टी, चर्ट, गोमेद आदि का भी प्रयोग किया जाता था। मिट्टी से बनी आकृतियों को टेराकोटा कहा जाता है। अतः उपर्युक्त विकल्प
(a) होगा।
19. सिंधु घाटी के लोगों की एक महत्त्वपूर्ण रचना निम्नलिखित में से किसकी मूर्ति थी ?
(a) नटराज
(b) नृत्य करती हुई बालिका
(c) बुद्ध
(d) नरसिम्हा
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(b)
सिंधु घाटी के लोगों की एक महत्त्वपूर्ण रचना नृत्य करती हुई बालिका की मूर्ति है जो कांसे से निर्मित है। यह मूर्ति मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई है।
20. देवी माता की पूजा सम्बन्धित थी –
(a) आर्य सभ्यता के साथ
(b) भूमध्यसागरीय सभ्यता के साथ
(c) सिन्धु घाटी सभ्यता के साथ
(d) उत्तर वैदिक सभ्यता के साथ
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
उत्तर-(c)
देवी माता या मातृ देवी की पूजा सिंधु घाटी सभ्यता का एक विशिष्ट लक्षण था। पुरातात्विक साक्ष्यों से प्राप्त मातृदेवी की मृण्मूर्तियों से इस बात का ज्ञान होता है।
21. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा संस्कृति के अध्ययन के साथ संबद्ध नहीं है?
(a) चार्ल्स मैसन
(b) कनिंघम
(c) एम. व्हीलर
(d) पी. एस. वत्स
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर- (d)
हड़प्पा संस्कृति के अध्ययन के साथ चार्ल्स मैसन, कनिंघम और मार्टीमर ह्वीलर जुड़े थे। पी. एस. वत्स का इससे कोई संबंध न था, बल्कि माधो स्वरूप वत्स द्वारा हड़प्पा का अध्ययन किया गया था।
22. कालीबंगा किस प्रदेश में विद्यमान है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) सिन्ध
(c) राजस्थान
(d) गुजरात
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी के बायें किनारे पर स्थित सैंधव सभ्यता का एक महत्त्वपूर्ण स्थल है। कालीबंगा के लोग एक ही खेत में दो फसलें उगाना जानते थे। यहां से भूकंप आने के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं।
23. निम्नलिखित विद्वानों में से हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था ?
(a) सर जॉन मार्शल
(b) आर.डी. बनर्जी
(c) ए. कनिंघम
(d) दयाराम साहनी
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(d)
हड़प्पा के टीले का सर्वप्रथम उल्लेख 1826 ई. में चार्ल्स मैसन ने किया था। 1912 ई. में जे. एफ. फ्लीट ने यहां से प्राप्त की गयी सामग्रियों पर रायल एशियाटिक सोसायटी द्वारा प्रकाशित पत्रिका में एक लेख प्रकाशित किया। जनरल कनिंघम ने 1853 तथा 1873 ई. में इसका सर्वेक्षण कर कुछ पुरावस्तुएं प्राप्त की। कनिंघम एवं फ्लीट हड़प्पा के पुरातात्विक महत्त्व का सही-सही मूल्यांकन करने में असमर्थ रहे। 1921-22 ई. में सर जान मार्शल के निर्देशन में दयाराम साहनी ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तत्कालीन मांटगोमरी, सम्प्रति शाहीवाल जिले में स्थित हड़प्पा | सभ्यता के पुरातात्विक महत्त्व को उजागर किया।
24. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष में हुई थी?
(a) 1935
(b) 1942
(c) 1901
(d) 1922
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2004
उत्तर-(d)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखे।
25. सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर (बन्दरगाह) कौन-सा है?
(a) कालीबंगन
(b) लोथल
(c) रोपड
(d) मोहनजोदड़ो
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
उत्तर-(b)
लोथल अहमदाबाद (गुजरात) जिले में सरगवल (Saragvala) नामक ग्राम के समीप स्थित है। 1955 तथा 1962 के मध्य यहां एस. आर. राव के निर्देशन में खुदाई की गयी जहां दो मील के घेरे में बसे हुए एक नगर के अवशेष प्राप्त हुए। यह छः खण्डों में विभक्त था। यहां ऊंचे चबूतरे, रक्षा प्राचीर, सड़क तथा मकानों के अवशेष मिले हैं। यहां की सबसे महत्त्वपूर्ण उपलब्धि पकी ईंटों का बना हुआ विशाल आकार (214×36 मीटर) का एक घेरा है जिसे राव महोदय ने ‘जहाजों की गोदी’ बताया है। इस प्रकार लोथल एक पत्तन नगर था। यह भोगवा नदी के किनारे स्थित था। लोथल में दो भिन्न-भिन्न टीले नहीं मिलते। पूरी की पूरी बस्ती एक ही दीवार से घिरी थी।
26. लोयल नामक स्थान पर, निम्नोक्त सभ्यताओं में से किसका जहाजी मालघाट था?
(a) सिंधु घाटी
(b) मेसोपोटामियाई
(c) मिस्री
(d) फारसी
S.S.C. Section Off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(a)
लोथल नामक स्थान पर सिंधु घाटी सभ्यता का जहाजी मालघाट था।
27. सिंधु सभ्यता के टेराकोटा में निम्नलिखित में से कौन-सा पालतू जानवर विद्यमान नहीं था?
(a) भैंस
(b) भेड़
(c) गाय
(d) सूअर
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2005
उत्तर-(c)
सिंधु सभ्यता के टेराकोटा (मिट्टी से बनी आकृतियों) में गाय की आकृति का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। अन्य दिये गये सभी जानवरों का इस संदर्भ में साक्ष्य मौजूद है।
1. निम्नलिखित में से किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की सभ्यता के बारे में सूचना दी गई है?
(a) ऋग्वेद
(b) यजुर्वेद
(c) अथर्ववेद
(d) सामवेद
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर – (a )
ऋग्वेद भारतीय आर्यों की ही नहीं अपितु समस्त आर्य जाति की प्राचीनतम रचना है, यह भारत तथा भारतोत्तर प्रदेश के आर्यों के इतिहास, भाषा, धर्म एवं उनकी सामान्य संस्कृति पर प्रकाश डालता है। इसमें 10 मण्डल तथा 1028 सूक्त हैं।
2. वैदिक गणित का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ है-
(a) शतपथ ब्राह्मण
(b) अथर्ववेद
(c) शुल्वसूत्र
(d) छान्दोग्य उपनिषद्
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(c)
वैदिक गणित का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण ग्रंथ शुल्वसूत्र है, इसमें यज्ञस्थल तथा अग्नि वेदी के निर्माण तथा माप से संबंधित नियम वर्णित हैं।
3. वैदिक आर्यों का प्रमुख भोजन था-
(a) जौ और चावल
(b) दूध और इसके उत्पाद
(c) चावल और दालें
(d) सब्जियां और फल
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(b)
वैदिक आर्यों के भोजन में दूध, घी, दहीं आदि का प्रमुख महत्त्व था। ऋग्वेद में दूध में यव (जौ) डाल कर क्षीर पकोदन तथा दही में बनने वाले पनीर का उल्लेख मिलता है। जौ के सत्तू को दही में डालकर करंभ नामक भोज्य पदार्थ तैयार किया जाता था। ऋग्वेद में चावल और नमक का उल्लेख नहीं है।
4.निम्नलिखित में से कौन-सा अन्न मनुष्य द्वारा सबसे पहले प्रयोग होने वालों में से था?
(a) जौ (यव)
(b) जई (ओट)
(c) राई
(d) गेहूं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(a)
मनुष्य द्वारा सर्वप्रथम जौ (यव) का प्रयोग करने के साक्ष्य प्राप्त होते हैं।
5. वैदिक लोगों द्वारा किस धातु का प्रयोग पहले किया गया था?
(a) चांदी
(b) सोना
(c) लोहा
(d) तांबा
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा 2007
उत्तर- (d)
ऋग्वैदिक लोगों द्वारा सर्वप्रथम तांबे का प्रयोग किया गया था। ऋग्वेद में आयस नामक धातु का उल्लेख है किंतु इसकी पहचान संदिग्ध है। कुछ विद्वान इसे तांबा, कांसा, या लोहा बताते हैं। किंतु ऋग्वैदिक आर्य लोहे से परिचित नहीं थे।
6.’वेद’ शब्द का अर्थ है-
(a) ज्ञान
(b) बुद्धिमत्ता
(c) कुशलता
(d) शक्ति
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007
उत्तर- (a)
‘वेद’ शब्द का अर्थ ज्ञान होता है।
7. आर्य, आर्य-पूर्वी के साथ अपने संघर्षों में सफल रहे, क्योंकि-
(a) उन्होंने बड़े पैमाने पर हाथियों का प्रयोग किया
(b) वे अधिक लंबे और अधिक बलवान थे
(c) वे एक उन्नत शहरी संस्कृति से थे
(d) उन्होंने घोड़ों द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(d)
आर्य, आर्य-पूर्वो के साथ अपने संघर्षों में सफल रहे इसका प्रमुख कारण उन्होंने घोड़ों द्वारा चलाए जा रहे रथों का प्रयोग किया।
8. इनमें से किस फसल का ज्ञान, वैदिक काल के लोगों को नहीं था?
(a) जौ
(b) गेहूं
(c) चावल
(d) तम्बाकू
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
वैदिक काल के लोगों को तम्बाकू फसल का ज्ञान नहीं था। भारत में तंबाकू पुर्तगालियों द्वारा ब्राजील से लाया गया।
9.आर्य सभ्यता में मनुष्य के जीवन के आयु के आरोही क्रमानुसार निम्नलिखित चरणों में से कौन-सा विकल्प सही है?
(a) ब्रह्मचर्य-गृहस्थ-वानप्रस्थ-सन्यास
(b) गृहस्थ- ब्रह्मचर्य वानप्रस्थ-सन्यास
(c) ब्रह्मचर्य- वानप्रस्थ -सन्यास- गृहस्थ
(d) गृहस्थ-सन्यास- वानप्रस्थ ब्रह्माचर्य
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उत्तर-(a)
हिन्दू धर्म में मानव जीवन को चार आवस्थाओं में विभाजित कर आश्रम व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। हिन्दू धर्मशास्त्र मनुष्य की आयु सौ वर्ष मानते हैं तथा प्रत्येक आश्रम के निमित्त 25-25 वर्ष की अवधि निर्धारित करते हैं। यथा-ब्रह्मचर्य के लिए आरंभिक अवस्था से 25 वर्ष तक, गृहस्थ के लिए 25 वर्ष से 50 वर्ष, वानप्रस्थ के लिए 50 वर्ष से 75 वर्ष तथा सन्यास के लिए 75 वर्ष से 100 वर्ष तक जाबालोपनिषद में सर्वप्रथम चारों आश्रमों का उल्लेख मिलता है।
10. प्रारंभिक आर्यों के बारे में निम्नोक्त कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) वे संस्कृत बोलने वाले थे
(b) वे घुड़सवारी किया करते थे
(c) वे कई झुण्डों में भारतवर्ष पहुँचे
(d) वे मुख्यतः नगरों में निवास करते थे
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
प्रारंभिक आर्य मुख्यतः गांवों में निवास करते थे नगरों में नहीं।
11. आरंभिक वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था आधारित थी –
(a) शिक्षा पर
(b) जन्म पर
(c) व्यवसाय पर
(d) प्रतिमा पर
S.S.C. स्टेनोग्राफर परीक्षा, 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(c)
आरंभिक वैदिक काल में वर्णव्यवस्था व्यवसाय पर आधारित थी। ऋग्वेद के नवें मण्डल में एक स्थान पर उल्लेख मिलता है कि मेरे पिता वृषज (वैद्य) हैं, मेरी माता चक्की चलाने वाली और मैं कवि हूँ।
12.ऋग्वैदिक आर्य पशुचारी लोग थे, यह इस तथ्य से पुष्ट होता है, कि
(a) ऋग्वेद में गाय के अनेक संदर्भ हैं
(b) अधिकांश युद्ध गायों के लिए लड़े गए थे
(c) पुरोहितों को दिए जाने वाला उपहार प्रायः गायें होती थीं, न कि जमीन
(d) उपर्युक्त सभी
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(d)
ऋग्वेद में गाय और सांड की इतनी चर्चा है कि ऋग्वैदिक आर्यों को मुख्य रूप से पशुचारक कहा जा सकता है। उनकी अधिकांश लड़ाईयां गाय को लेकर हुई हैं। ऋग्वेद में युद्ध का पर्याय गविष्टि (गाय का अन्वेषण) है। गाय सबसे उत्तम धन मानी जाती थी। जहां | कहीं पुरोहितों को दी जाने वाली दक्षिणा की बात आई उसमें आम तौर पर गायें और दासियां होती थीं और भूमि कभी न होती थी। ऋग्वैदिक लोग गाय चराने, खेती करने और बसने के लिए जमीन पर कब्जा करते होंगे परंतु भूमि निजी संपत्ति नहीं होती थी।
13. ‘आर्यों को एक जाति कहने वाला पहला यूरोपियन कौन था?
(a) सर विलियम जोन्स
(b) एच. एच. विल्सन
(c) मैक्समूलर
(d) जनरल कनिंघम
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(c)
मैक्समूलर महोदय आर्यों का आदि देश मध्य एशिया, रोड्स, बैक्ट्रिया को मानते हैं। मूलर के अनुसार पामीर के पठार से ही इण्डो-ईरानी जाति पूर्व में पंजाब तथा पश्चिम में मेसोपोटामिया की ओर गयी।
14. वैदिक युग में राजा अपनी जनता से जो कर वसूल करते थे, उसे क्या कहते थे?
(a) बलि
(b) विदथ
(c) वर्मन
(d) कर
S.S.C. (डाटा एंट्री) परीक्षा, 2008
उत्तर-(a)
वैदिक युग में राजा अपनी जनता से जो कर वसूल करते थे उसे ‘बलि’ कहा जाता था, ‘बलि’ को संग्रहीत करने वाला अधिकारी भागदुध या भागद्ग कहलाता था जबकि ‘संग्रहिता कोषाध्यक्ष का कार्य संभालते थे।
15. प्रसिद्ध ‘गायत्री मंत्र कहां से लिया गया है?
(a) यजुर्वेद
(b) अथर्ववेद
(c) ऋग्वेद
(d) सामवेद
S.S.C. स्टेनोग्राफर (ग्रेड’सी’ एवं ‘डी’) परीक्षा, 2012
उत्तर-(c)
प्रसिद्ध ‘गायत्री मंत्र’ ऋग्वेद के तृतीय मंडल से लिया गया है। यह मंत्र सूर्य देव को समर्पित है।
16. भारतीय प्रतीक पर उत्कीर्ण ‘सत्यमेव जयते’ लिया गया है-
(a) ऋग्वेद से
(b) मत्स्य पुराण से
(c) भगवद्गीता से
(d) मुण्डकोपनिषद से
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003/
उत्तर-(d)
भारतीय प्रतीक (राज चिह्न) पर उत्कीर्ण सत्यमेव जयते’ मुण्डकोपनिषद से लिया गया है। इसका अर्थ है, ‘सत्य की ही विजय होती है।
17. निम्नलिखित में से वह दस्तकारी कौन-सी है जो आर्यों द्वारा व्यवहार में नहीं लाई गई थी?
(a) मृद्भांड (पॉटरी)
(b) आभूषण
(c) बढ़ईगीरी (काष्ठकारिता)
(d) लुहार (लुहारगीरी)
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(d)
ऋग्वेद में बढ़ई, रथकार, बुनकर, चर्मकार, कुम्हार, स्वर्णकार आदि दस्तकारों का वर्णन है जबकि उत्तरवैदिक आर्यों की प्रमुख दस्तकारी में भी लुहार का वर्णन नहीं है। हालांकि इस काल में लोहे की जानकारी आर्यों को हो गयी थी।
18. उत्तर वैदिक काल के वेद विरोधी और ब्राह्मण विरोधी धार्मिक अध्यापकों को किस नाम से जाना जाता था?
(a) यजमान
(b) श्रमण
(c) अथर्वन्
(d) श्रेष्ठ)
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(b)
उत्तर वैदिक काल के वेद विरोधी और ब्राह्मण विरोधी धार्मिक अध्यापकों को श्रमण’ नाम से जाना जाता था।
9. निम्न में से किस विदुषी ने, वाद-विवाद में अजेय याज्ञवल्क्य को चुनौती दी थी?
(a) घोषा
(b) अपाला
(c) मैत्रेयी
(d) गार्गी
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2012
उत्तर-(d)
याज्ञवल्क्य को गार्गी द्वारा चुनौती दी गई थी। याज्ञवल्क्य-गार्गी संवाद का उल्लेख वृहदारण्यकोपनिषद में मिलता है।
20. भारतीय संगीत का उद्गम किसमें खोजा जा सकता है?
(a) ऋग्वेद की संहिता में
(b) यजुर्वेद की संहिता में
(c) सामवेद की संहिता में
(d) अथर्ववेद की संहिता में
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(c)
भारतीय संगीत का उद्गम सामवेद की संहिता में खोजा जा सकता है। साम का अर्थ गेय है अर्थात जिसे गाया जा सके संगीत के सात स्वरों का उल्लेख सर्व प्रथम में मिलता है।

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram