➣ भागवत् धर्म को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : सात्वत् धर्म और पांचरात्र धर्म
➣ भागवत् धर्म के प्रवर्तक कौन थे?
उत्तर : कृष्ण ( वृष्णिवंशी या सात्वत्वंशी )
➣ किस उपनिषद में कृष्ण का उल्लेख दो रूपों देवकी पुत्र एवं गोपीकृष्ण के रूप में मिलता है?
उत्तर : छांदोग्य
➣ उपनिषद में सर्वप्रथम कृष्ण को देवकी पुत्र कहा गया। उनको किसका शिष्य बताया गया है?
उत्तर : घोर अंगिरस
➣ जैन परम्परा के अनुसार वासुदेव कृष्ण किस जैन तीर्थकर के समकालीन थे ?
उत्तर : अरिष्टनेमि (22वें जैन तीर्थंकर )
➣ विष्णु आकाश के देवता के रूप में जाने जाते थे। उनका सर्वप्रथम उल्लेख किस वेद में प्राप्त होता है ?
उत्तर : ऋग्वेद
➣ महाभारत में कृष्ण का एक और कौन-सा नाम भी मिलता है?
उत्तर : गोविंद
➣ मेगस्थनीज ने अपने इंडिका में कृष्ण को क्या कहा है?
उत्तर : हेराक्लीज (कृष्ण का यूनानी रूपांतरण )
➣ दूसरी शताब्दी ई.पू. यवनदूत तक्षशिला निवासी हेलियोडोरस ने वासुदेव के सम्मान में विदिशा में किसकी स्थापना की थी?
उत्तर : – गरुड़ध्वज
➣ स्वयं को भागवत् घोषित करने वाला हेलियोडोरस किस शुंग शासक के दरबार में आया था ?
उत्तर : भागभन
➣ सातवाहन काल में भागवत धर्म तथा वासुदेव और संकर्षण की पूजा करने जानकारी प्रथम शताब्दी ई.पू. के किस अभिलेख से मिलती है?
उत्तर : नानाघाट के अभिलेख से
➣ नानाघाट का अभिलेख किस प्राचीन शासक की पत्नी का है?
उत्तर : सातवाहन शासक शातकर्णी प्रथम की पत्नी नागनिका का
➣ वैष्णव धर्म किस काल में अपने चरमोत्कर्ष पर था?
उत्तर : गुप्तकाल में
➣ भागवत संप्रदाय के विकास में किसका योगदान अत्यधिक था ?
उत्तर : गुप्तों का
➣ गुप्त शासक कौन-सी उपाधि धारण करते थे?
उत्तर : परमभागवत्
➣ गुप्त काल में किस विद्वान ने वृहत्संहिता में भागवत् धर्म का उल्लेख किया है ?
उत्तर : वाराहमिहिर
➣ विष्णु का वाहन गरुड़ किन शासकों का राजचिन्ह था?
उत्तर : गुप्त शासक
➣ गुप्तकाल में ही अमरसिंह ने अपने ग्रंथ अमरकोश में विष्णु के कितने किया है?
उत्तर : कुल 39
➣ स्कंदगुप्त का कौन-सा अभिलेख भगवान विष्णु की स्तुति से ही प्रारंभ होता है?
उत्तर : जूनागढ़ अभिलेख
➣ दिल्ली में महरौली लौह स्तंभ में उल्लिखित जानकारी के मुताबिक किसने विष्णु ध्वज की स्थापना की?
उत्तर : चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
➣ देवगढ़ (झांसी) का प्रसिद्ध दशावतार मंदिर किस काल में बनवाया गया?
उत्तर : गुप्तकाल में
➣ गुप्तकाल में विष्णु का सबसे लोकप्रिय अवतार कौन-सा था?
उत्तर : वाराह अवतार
➣ वेंगी के पूर्वी चालुक्य भी वैष्णव धर्मानुयायी थे। उनका राजचिन्ह क्या था?
उत्तर : गरुड़
➣ किस प्रतिहार शासक ने अपने ग्वालियर अभिलेख में स्वयं को वाराह अवतार घोषित किया है?
उत्तर : मिहिरभोज
➣ चंदेलशासक कीर्तिवर्मन तथा कश्मीर की शासिका दिद्दा की मुद्राओं में किसकी मूर्ति मिलती है?
उत्तर : लक्ष्मी
➣ 11वीं शताब्दी में दशावतार चरित किसकी रचना है जिसमें दस अवतारों का वर्णन है?
उत्तर : क्षेमेंद्र
➣ 11वीं शताब्दी के ही किस लेखक ने स्थानेश्वर के निवासियों को चक्रस्वामी (विष्णु) का उपासक बताया है ?
उत्तर : अलबरूनी
➣ 12वीं शताब्दी में किसने गीतगोविंद की रचना की, जिसमें राधा को कृष्ण को महान बनाया गया है?
उत्तर : जयदेव
➣ किस राष्ट्रकूट शासक ने एलोरा में दशावतार का मंदिर बनवाया था ?
उत्तर : दंतिदुर्ग
➣ दक्षिण भारत में वैष्णव धर्म के संत अलवार कहे जाते थे। इनकी संख्या 12 थी। एकमात्र महिला अलवार कौन थीं?
उत्तर : आंडाल या कोदई
➣ अमरकोश एवं गीतगोविंद में विष्णु के 39 अवतारों का उल्लेख मिलता है, परंतु वास्तविक रूप में कितने अवतार सर्वाधिक प्रचलित हैं?
उत्तर : दस
Leave a Reply