प्रश्न 1: फारवर्ड ब्लाक के संस्थापक थे-
A) सी.आर. डे
B) जय प्रकाश नारायण
C) मोतीलाल नेहरू
D) सुभाष चन्द्र बोस
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) सुभाष चन्द्र बोस
प्रश्न 2: 'नेशनल प्लानिंग कमेटी का गठन किया
A) ए.दलाल
B) जवाहरलाल नेहरू
C) सुभाषचन्द्र बोस
D) लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) सुभाषचन्द्र बोस
प्रश्न 3: त्रिपुरी-संकट की समाप्ति के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
A) पट्टाभि सीतारमैय्या
B) जवाहरलाल नेहरू
C) राजेन्द्र प्रसाद
D) सरदार पटेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 4: सुभाष चन्द्र बोस के त्यागपत्र देने के बाद किसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया?
A) राजेन्द्र प्रसाद
B) अबुल कलाम आजाद
C) पट्टाभि सीतारमैय्या
D) वल्लभ भाई पटेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) राजेन्द्र प्रसाद
प्रश्न 5: एस.सी. बोस ने 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की थी-
A) 1937 में
B) 1936 में
C) 1938 में
D) 1939 में
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) 1939 में
प्रश्न 6: वर्ष 1939 में कांग्रेस को छोड़ने के पश्चात् सुभाष चन्द्र बोस ने किस दल की स्थापना की?
A) मौलाना आजाद हिन्द फौज
B) इंडियन फ्रीडम पार्टी
C) रिवोल्यूशनरी फ्रेंन्ट
D) फारवर्ड ब्लॉक
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) फारवर्ड ब्लॉक
प्रश्न 7: 1939 के त्रिपुरी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में निम्नलिखित में से किसने अध्यक्षीय उद्बोधन का अंग्रेजी अनुवाद पढ़ा था?
A) शरतचन्द्र बोस
B) आचार्य नरेन्द्र देव
C) सुभाषचन्द्र बोस
D) अबुल कलाम आजाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) शरतचन्द्र बोस
प्रश्न 8: वर्ष 1938 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया था?
A) सुभाषचन्द्र बोस
B) जवाहरलाल नेहरू
C) अबुल कलाम आजाद
D) वल्लभभाई पटेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) सुभाषचन्द्र बोस
प्रश्न 9: निम्नलिखित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में सुभाषचन्द्र बोस दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये थे?
A) मद्रास अधिवेशन
B) हरीपुरा अधिवेशन
C) त्रिपुरी अधिवेशन
D) कलकत्ता अधिवेशन
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) त्रिपुरी अधिवेशन
प्रश्न 10: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिपुरी सम्मेलन में वर्ष 1939 में सुभाष चन्द्र बोस को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। यह त्रिपुरी कहाँ है?
A) पुणे में
B) कलकत्ता में
C) जबलपुर में
D) अहमदाबाद में
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) जबलपुर में
प्रश्न 11: निम्नलिखित देशी राज्यों में से कौन 'यथावत' (Stand Still) समझौते का पक्षधर था?
A) जम्मू एवं कश्मीर
B) हैदराबाद
C) जूनागढ़
D) मैसूर
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) हैदराबाद
प्रश्न 12: 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था-
A) भारतीय कृषि का आधुनिकीकरण करना
B) भारतीय सेना का आधुनिकीकरण करना
C) राष्ट्रीय समाचार-पत्रों पर सेन्सर लागू करना
>(d) भारत सरकार तथा देशी राज्यों के मध्य संबंधों को सुधारना
उत्तर देखें
सही उत्तर: उत्तर उपलब्ध नहीं
प्रश्न 13: अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना के लिए सुभाषचन्द्र बोस से कौन जुड़े और आई.एन.ए. आंदोलन के साथ भी जुड़े रहे?
A) बैकुंठ शुक्ल
B) जयप्रकाश नारायण
C) शीलभद्र याजी
D) रामनारायण प्रसाद
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) शीलभद्र याजी
प्रश्न 14: निम्नलिखित में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सुभाष चन्द्र बोस ने पट्टाभि सीतारमैय्या को पराजित किया था?
A) त्रिपुरी अधिवेशन, 1939
B) हरिपुरा अधिवेशन, 1938
C) लाहौर अधिवेशन, 1929
D) मद्रास अधिवेशन, 1927
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) त्रिपुरी अधिवेशन, 1939
प्रश्न 15: निम्नलिखित में से किस अधिवेशन में काँग्रेस ने पहली बार भारतीय रियासतों के प्रति अपनी नीति घोषित की थी?
A) गया अधिवेशन में
B) नागपुर अधिवेशन में
C) कलकत्ता अधिवेशन में
D) लखनऊ अधिवेशन में
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) नागपुर अधिवेशन में
प्रश्न 16: भारतीय स्वतंत्रता में रजवाड़ों की स्वतंत्रता का समावेश सम्बन्धी प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित किया गया –
A) हरिपुरा
B) त्रिपुरी
C) करांची
D) रामगढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) त्रिपुरी
प्रश्न 17: त्रिपुरा की देशी रियासत स्वतंत्रता आन्दोलन में बीसवीं सदी के प्रारम्भ में शामिल हुई क्योंकि-
A) बंगाल के क्रांतिकारी त्रिपुरा में आश्रय लिए हुए थे
B) त्रिपुरा के राजा हमेशा ब्रिटिश-विरोधी रहे
C) राज्य की जनजातियाँ घोर रूप से स्वतंत्रता प्रेमी थीं
D) पहले से ही कुछ समूह राजपद एवं उसके रक्षक ब्रिटिश के खिलाफ लड़ रहे थे
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) बंगाल के क्रांतिकारी त्रिपुरा में आश्रय लिए हुए थे
प्रश्न 18: निम्नलिखित में से कौन 1939 में भारत प्रजामण्डल (ऑल इण्डिया स्टेट्स पीपुल्स कॉन्फ्रेंस) के अध्यक्ष थे?
A) जवाहरलाल नेहरू
B) जय प्रकाश नारायण
C) शेख अब्दुल्ला
D) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 19: निम्नलिखित में से किसे भारत के देशी राज्यों के सम्बन्ध में अहस्तक्षेप नीति के लिए रेखांकित किया जाता है?
A) लॉर्ड कार्नवालिस
B) सर जॉन शोर
C) लॉर्ड वेलेजली
D) लॉर्ड विलियम कैवेन्डिस बैंटिंक
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) सर जॉन शोर
प्रश्न 20: किस राज्य में साम्यवादी दलों ने संयुक्त रूप से "भूपोर्त म्" आन्दोलन चलाया है?
A) तमिलनाडु
B) आन्ध्र प्रदेश
C) कर्नाटक
D) केरल
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) आन्ध्र प्रदेश
प्रश्न 21: ऑल इण्डिया स्टेट पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का गठन कब हुआ था?
A) सन् 1926 में
B) सन् 1924 में
C) सन् 1927 में
D) सन् 1929 में
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) सन् 1927 में
प्रश्न 22: त्रावणकोर में कांग्रेस ने त्रावणकोर राज्य के जिस दीवान की स्वेच्छाचारी सरकार के विरुद्ध सविनय अवज्ञा आन्दोलन आरम्भ किया था, वे थे-
A) जे. कृष्णस्वामी
B) सी. पी. रामास्वामी अय्यर
C) पी. के. वारियर
D) भास्करन नायर
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) सी. पी. रामास्वामी अय्यर
प्रश्न 23: सत्ता हस्तान्तरण के समय निम्नलिखित राज्यों में से एक में कांग्रेस दल का पूर्ण विकसित संगठन था-
A) अवध
B) हैदराबाद
C) मैसूर
D) जूनागढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) मैसूर
प्रश्न 24: 'व्यक्तिगत सत्याग्रह' में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था। दूसरा कौन था?
A) पंडित जवाहरलाल नेहरू
B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
C) सी. राजगोपालाचारी
D) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) पंडित जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 25: केरल के राजा मार्तण्ड वर्मा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा एक सत्य नहीं है?
A) उसने सामंतों का दमन किया
B) उसने त्रावणकोर पर शासन किया
C) उसने शांति बनाये रखने के लिये यूरोपीय अधिकारियों को भारी रिश्वतें दी
D) उसने मजबूत आधुनिक सेना संगठित की
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) उसने शांति बनाये रखने के लिये यूरोपीय अधिकारियों को भारी रिश्वतें दी
प्रश्न 26: आधुनिक भारत के इतिहास के संदर्भ में 'शाही थैली' क्या थी?
A) भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सेवाओं के उपलक्ष्य में दी गयी थैली
B) एक संगठन द्वारा दूसरे संगठन को निजी तौर पर दी जाने वाली थैली
C) भारत के पूर्व देशी राजाओं को भारत सरकार द्वारा दिया गया अनुदान
D) भारत के किसी पूर्व देशी राजा द्वारा भारत सरकार को दिया गया उपहार
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) भारत के पूर्व देशी राजाओं को भारत सरकार द्वारा दिया गया अनुदान
प्रश्न 27: स्वतन्त्रता के पश्चात् 'प्रिवी पर्स' (Privy Purse) किससे सम्बन्धित था?
A) पूर्वराजा
B) जमींदार
C) उद्योगपति
D) नील उत्पादक (कृषक)
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) पूर्वराजा
प्रश्न 28: आचार्य विनोबा भावे की, जो अपने भूदान आंदोलन के माध्यम से भू-सुधार अथवा भूमि वितरण करना चाहते थे, प्रथम भूदान 18 अप्रैल, 1951 को किस ग्राम में प्राप्त हुआ था?
A) आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में अल्लूर में
B) आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र में श्रीकाकुलम में
C) आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में पोचमपल्ली में
D) आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में अमलापुरम में
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में पोचमपल्ली में