सिख साम्राज्य MCQ प्रश्न | UPSC History

भारतीय इतिहास आधुनिक भारत सिख साम्राज्य MCQ प्रश्न

➣ रणजीत सिंह का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : 2 नवम्बर, 1780

➣ रणजीत सिंह के पिता का क्या नाम था?
उत्तर : महासिंह

➣ महासिंह किस मिसल से संबंधित थे?
उत्तर : सुकेरचकिया मिसल से

➣ रणजीत सिंह की उम्र उस समय कितनी थी जब उनके पिता का स्वर्गवास हुआ था?
उत्तर : 12 वर्ष

➣ सुकेरचकिया मिसल का प्रभुत्व किस क्षेत्र पर था?
उत्तर : रावी व चिनाब के बीच

➣ महासिंह की मृत्यु के बाद शासन का कार्य भार किस माध्यम से होता था?
उत्तर : प्रतिशासन परिषद के माध्यम से

➣ प्रतिशासन परिषद (1792-1797 ई.) में कौन-कौन शामिल थे?
उत्तर : रणजीत सिंह की माता एवं रणजीत सिंह की सास सदाकौर तथा दीवान लखपत राय

➣ लाहौर और अमृतसर पर किस मिसल का अधिकार था?
उत्तर : भंगी मिसल का

➣ किस वर्ष जमानशाह ने पंजाब पर आक्रमण किया था?
उत्तर : 1798 ई. में

➣ जमानशाह की चिनाब नदी में गिरी तोपों को निकलवाकर किसने वापस भिजवाया था?
उत्तर : रणजीत सिंह ने

➣ किस वर्ष रणजीत सिंह ने लाहौर पर अधिकार कर लिया था?
उत्तर : 1799 ई. में

➣ पंजाब की राजनैतिक राजधानी कहाँ थी?
उत्तर : लाहौर में

➣ पंजाब की धार्मिक राजधानी कहाँ थी?
उत्तर : अमृतसर में

➣ रणजीत सिंह को ‘कोह-ए-नूर हीरा’ किसने भेंट की थी?
उत्तर : अहमदशाह अब्दाली के पौत्र शाहशुजा ने

➣ अमृतसर की संधि किसके बीच हुई थी?
उत्तर : मेटकॉफ व रणजीत सिंह के बीच

➣ महाराजा रणजीत सिंह और अंग्रेजों के मध्य अमृतसर की संधि कब हुई थी?
उत्तर : 25 अप्रैल, 1809 ई०

➣ किसने कहा था कि, “ईश्वर की इच्छा थी कि मैं सब धर्मों को एक निगाह से देखूँ, इसलिए उसने दूसरी आँख की रोशनी ले ली”?
उत्तर : महाराजा रणजीत सिंह ने

➣ किस फ्रांसीसी यात्री ने रणजीत सिंह की तुलना नेपोलियन से की थी?
उत्तर : विक्टर जाकमां ने

➣ महाराजा रणजीत सिंह का उत्तराधिकारी कौन था?
उत्तर : खड्ग सिंह (1839 ई०)

➣ सिख राज्य का अंतिम राजा कौन था?
उत्तर : दिलीप सिंह (1843-49 ई०)

➣ पंजाब के महाराजा दिलीप सिंह की मृत्यु (22/23 अक्टूबर, 1893) कहाँ हुई थी?
उत्तर : पेरिस में

➣ प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध कब हुआ था?
उत्तर : 1845-46 ई. में

➣ लाहौर की संधि कब और किसके मध्य हुई थी?
उत्तर : मार्च 1846 ई., सिखों एवं अंग्रेजों के मध्य

➣ भैरोवाल की संधि कब हुई थी?
उत्तर : 1846 ई. में

➣ प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर : लॉर्ड हार्डिंग

➣ द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध कब हुआ था?
उत्तर : 1848-49 ई. में

➣ द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर : लॉर्ड डलहौजी

➣ चिलियांवाला का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर : 1849 ई. में

➣ पंजाब राज्य का विलय ब्रिटिश राज्य में कब किया गया था?
उत्तर : 1849 ई. में

➣ पंजाब का विलय करने के बाद राजा दिलीप सिंह को कहाँ भेज दिया गया था?
उत्तर : इंग्लैंड

➣ पंजाब के विलय के पश्चात पंजाब पर शासन करने के लिए तीन सदस्यों की समिति में कौन-कौन थे?
उत्तर : हेनरी लॉरेन्स, जॉन लॉरेन्स, चार्ल्स ग्रेबीन मानसेल

➣ अंग्रेजों ने कोहिनूर हीरा किससे प्राप्त किया था?
उत्तर : दिलीप सिंह से

➣ रणजीत सिंह गवर्नर जनरल विलियम बैंटिक से कब और कहाँ मिले थे?
उत्तर : 1831 ई. रोपड़ में

➣ 1838 ई. की त्रिपक्षीय संधि किसके बीच हुई थी?
उत्तर : आकलैंड, रणजीत सिंह और शाहशुजा के मध्य

➣ रणजीत सिंह की सरकार को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : खालसा सरकार

➣ रणजीत सिंह के प्रशासन में कितने मंत्रियो का सहयोग था?
उत्तर : पांच

➣ पंजाब के डोगरे सामंतों के किन तीन भाइयों को राजा की उपाधि दी गयी थी?
उत्तर : ध्यान सिंह, गुलाब सिंह तथा सुचेता सिंह

➣ रणजीत सिंह के प्रशासन में कितने प्रशासकीय विभाग कार्यरत थे?
उत्तर : 12 (बारह)

➣ प्रांतों में बंटे सिक्ख राज्य को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : सूबा के नाम से

➣ रणजीत सिंह के प्रशासन में कुल कितने सूबे प्रमुख थे?
उत्तर : चार — लाहौर, मुल्तान, कश्मीर, पेशावर

➣ प्रत्येक सूबे का प्रमुख अधिकारी क्या कहलाता था?
उत्तर : नाजिम

➣ सूबों का बंटवारा किसमें किया गया था?
उत्तर : परगने में

➣ परगने का प्रमुख कौन होता था?
उत्तर : कारदार

➣ कारदार का मुख्य कार्य क्या होता था?
उत्तर : शांति व्यवस्था के साथ राजस्व की एकत्रित करना

➣ परगनों का बंटवारा किसमें किया गया था?
उत्तर : तालुक में

➣ प्रत्येक तालुक में कितने मौजे (गाँव) होते थे?
उत्तर : 50 से 100

➣ प्रशासन की सबसे छोटी इकाई कौन होती थी?
उत्तर : मौजा या गाँव

➣ रणजीत सिंह के प्रशासन में राजस्व का प्रमुख स्रोत क्या था?
उत्तर : भू-राजस्व

➣ भू-राजस्व उपज का कितना प्रतिशत राज्य द्वारा लिया जाता था?
उत्तर : 33 से 40 प्रतिशत के मध्य

➣ प्रारम्भ में भू-राजस्व व्यवस्था किस प्रथा पर आधारित थी?
उत्तर : बटाई प्रथा पर

➣ बटाई प्रथा का प्रचलन कब तक चलता रहा?
उत्तर : 1823 ई. तक

➣ 1824 ई. से 1834 ई. तक भू-राजस्व की कौन-सी व्यवस्था प्रचलन में थी?
उत्तर : कनकूत व्यवस्था

➣ कनकूत व्यवस्था भू-राजस्व की वसूली किस प्रकार से की जाती थी?
उत्तर : इनमें कर वसूली उपज को आधार बनाकर नगद ली जाती थी

➣ नीलामी योजना में क्या प्रावधान किये गये थे?
उत्तर : इस योजना में 3 वर्ष से 6 वर्ष के लिए कर वसूली का अधिकार ऊँची बोली बोलने वाले को दिया जाता था।

➣ किसके सैन्य संगठन को “भारतीय पृष्ठभूमि में ब्रिटिश फ्रांसीसी सैन्य व्यवस्था” कहा जाता था?
उत्तर : रणजीत सिंह के

➣ फौज-ए-खास या फौज-ए-आइन किस प्रकार की सेना होती थी?
उत्तर : नियमित सेना

➣ फौज-ए-खास का विभाजन किया गया था?
उत्तर : घुड़सवार पैदल एवं तोपखाने में

➣ 1822 ई. में नियमित घुड़सवारों को प्रशिक्षित करने के लिए किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर : फ्रांसीसी सेनापति एलार्ड को

➣ रणजीत सिंह के घुड़सवारों को देखकर किसने कहा था कि “यह संसार की सबसे सुन्दर फौज है”?
उत्तर : लाॅर्ड आकलैंड (1838 ई.) ने

➣ नियमित पैदल सेना की प्रशिक्षित करने के लिए किसकी नियुक्ति की गयी थी?
उत्तर : इटालियन सेनापति बन्तुरा की

➣ तोपखाने का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर : इलाही बख्श को

➣ गोला, बारूद व तोपखाने बनाने के कारखानें कहाँ लगवाये गये थे?
उत्तर : लाहौर और अमृतसर में

➣ फौज-ए-बेकवायद किस प्रकार की सेना होती थी?
उत्तर : अनियमित सेना

➣ सूबे में सबसे उच्च न्यायालय किसका होता था?
उत्तर : नाजिम का

➣ अदालत-ए-आला (सबसे ऊँचा न्यायालय) कहाँ स्थित था?
उत्तर : लाहौर में

➣ रणजीत सिंह की मृत्यु किस वर्ष हुई थी?
उत्तर : 1839 ई. में

➣ रणजीत सिंह के बारे में किसने कहा था कि “सारे पंजाब में उससे कुरूप व भद्दा व्यक्ति नहीं था”?
उत्तर : बैरन ह्यूगल ने

➣ रणजीत सिंह का उत्तराधिकारी कौन बना था?
उत्तर : खड्ग सिंह

📚 Chapters

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram