➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर : 28 दिसम्बर, 1885 को।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर : ए.ओ. ह्यूम।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर : असैनिक सेवक।
➣ ए-ओ-ह्यूम के जीवनीकार कौन था ?
उत्तर : डब्ल्यू वेडरवर्न।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ था ?
उत्तर : मुम्बई (गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय) में।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : डब्ल्यू.सी. बनर्जी।
➣ इंडियन नेशनल कांग्रेस का अधिवेशन 1885 ई. में मूलतः कहाँ होना था ?
उत्तर : पूना में।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1885 ई. में महासचिव कौन था ?
उत्तर : ए.ओ. ह्यूम।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था ?
उत्तर : लॉर्ड डफरिन (1884-88 ई.)।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नामकरण किसने किया था ?
उत्तर : दादा भाई नौरोजी ने।
➣ इंडियन नेशनल कांग्रेस का नामकरण किसने किया था ?
उत्तर : दादा भाई नौरोजी ने।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ?
उत्तर : 72।
➣ कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना अधिवेशन में उपस्थित नहीं थे ?
उत्तर : सुरेंद्रनाथ बनर्जी।
➣ किसने कांग्रेस को सूक्ष्मदर्शीय अल्पसंख्यक जनता का प्रतिनिधि बताते हुए उसका मजाक उड़ाया था ?
उत्तर : लॉर्ड डफरिन ने।
➣ ग्राम्शी के युद्ध स्थिति की तरह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तुलना किसने की थी ?
उत्तर : अनिल सील ने।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी ने।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 1886 ई. में कहाँ पर सम्पन्न हुआ था ?
उत्तर : कलकत्ता में।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम पारसी अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वितीय सम्मेलन में कितने मुस्लिम प्रतिनिधियों ने भाग लिया था ?
उत्तर : 33 (I-2, III-81, IV-221)।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन दिसम्बर 1887 में कहाँ पर आयोजित किया गया था ?
उत्तर : मद्रास में।
➣ मद्रास में आयोजित तीसरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता के लिए किसे चुना गया था ?
उत्तर : बदरुद्दीन तैय्यबजी को।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : बदरुद्दीन तैय्यबजी।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वितीय मुस्लिम अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : रहीमतुल्ला मोहम्मद स्यानी (कलकत्ता, 1896-12वां)।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चौथे अधिवेशन (1888 ई.) की अध्यक्षता किसने की थी ?
उत्तर : जॉर्ज यूल ने।
➣ कांग्रेस का चौथा वार्षिक सम्मेलन 1888 ई. में कहाँ पर आयोजित किया गया था ?
उत्तर : प्रयागराज (इलाहाबाद) में।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : जॉर्ज यूल।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम ईसाई अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : जॉर्ज यूल।
➣ अखिल भारतीय कांग्रेस के 1889 ई. के बम्बई अधिवेशन में कितनी भारतीय महिलाओं ने भाग लिया था ?
उत्तर : दस।
➣ कांग्रेस के लिए समर्थन प्राप्त करने के लिए 1889 ई. में एक समिति लंदन में स्थापित की गई। कौन उस समिति का सभापति था ?
उत्तर : विलियम डिग्बी।
➣ 1906 ई. में कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी।
➣ भारत का राष्ट्रगान, जन-गण-मन पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया था ?
उत्तर : कलकत्ता (1911 ई.) में।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्ष 1912 में अधिवेशन कहाँ सम्पन्न हुआ था ?
उत्तर : बांकीपुर (बिहार) में।
➣ कांग्रेस के एक अधिवेशन में किस गवर्नर जनरल ने भाग लिया था ?
उत्तर : लॉर्ड विलिंगटन, बम्बई 1915 ई. (बम्बई का गवर्नर)।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा कौन थी ?
उत्तर : श्रीमती एनी बेसेंट।
➣ किस अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने पहली बार एक महिला को अध्यक्ष चुना गया था ?
उत्तर : कलकत्ता अधिवेशन, 1917 ई. में।
➣ भारतीय नेताओं में से अखिल भारतीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन कभी नहीं बना था ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक।
➣ कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कभी संबद्ध नहीं रहे थे ?
उत्तर : सर सैय्यद अहमद खाँ।
➣ अमृतसर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन, 1919 ई. के प्रस्ताव के अनुसार, महात्मा गाँधी द्वारा कांग्रेस का नया संविधान लिखने हेतु किसे उनके सहयोग हेतु चुना गया था ?
उत्तर : एन.सी. केलकर, आई.बी. सेन।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन जिसमें बाल गंगाधर तिलक ने भाग लिया था ?
उत्तर : अमृतसर अधिवेशन, 1919 ई. में।
➣ लाल, बाल और पाल त्रिगुट का कौन व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था ?
उत्तर : लाला लाजपतराय (कलकत्ता विशेष अधिवेशन, 1920 ई.)।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों में से किसकी अध्यक्षता सी. विजय राघव चेरियार ने की थी ?
उत्तर : नागपुर अधिवेशन (1920 ई.) की।
➣ अपने कौन-से अधिवेशन में कांग्रेस ने पहली बार देशी रियासतों के प्रति नीति घोषित की थी ?
उत्तर : नागपुर अधिवेशन, 1920 ई. में।
➣ कांग्रेस के किस सत्र में भाषायी आधार पर प्रांतीय कांग्रेस समितियों के गठन को मंजूरी प्रदान की गई थी ?
उत्तर : नागपुर अधिवेशन (1920 ई.) में।
➣ वर्ष 1922 में गया के इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : चितरंजन दास।
➣ सबसे कम आयु में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति कौन थे ?
उत्तर : अबुल कलाम आजाद (दिल्ली 1923 ई. का विशेष अधिवेशन)।
➣ राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा किस कांग्रेस में विरोध किया गया था ?
उत्तर : काकीनाडा कांग्रेस (मुहम्मद अली द्वारा, 1923 में)।
➣ महात्मा गाँधी ने केवल एक बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता की, वह अधिवेशन कौन था ?
उत्तर : बेलगांव, 1924 ई. में।
➣ इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ?
उत्तर : सरोजिनी नायडू (कानपुर, 1925-40वाँ)।
➣ कांग्रेस ने कब पहली बार भारत की स्वतंत्रता का प्रस्ताव पारित किया था ?
उत्तर : 1927 ई. (मद्रास अधिवेशन)।
➣ जवाहरलाल नेहरू प्रथम बार अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष कब बने थे ?
उत्तर : 1929 ई. में।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन (1929 ई.) के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू।
➣ किस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू ने समाजवाद को भारत की समस्याओं को हल करने की कुंजी बताया था ?
उत्तर : लखनऊ (1936 ई.)।
➣ कांग्रेस ने अपनी कृषि नीति की घोषणा कहाँ की थी ?
उत्तर : फैजपुर (महाराष्ट्र – 1937 ई.)।
➣ वर्ष 1938 के हरिपुरा अधिवेशन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया था ?
उत्तर : सुभाष चंद्र बोस को।
➣ अध्यक्षीय संबोधन के समय, जिस कांग्रेस अध्यक्ष ने हिंदी भाषा के लिए रोमन लिपि लागू करने की वकालत की, वे कौन थे ?
उत्तर : सुभाष चंद्र बोस (हरिपुरा 1938 में)।
➣ भारत राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन के समय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई थी ?
उत्तर : रामगढ़ अधिवेशन, 1940 में।
➣ कौन लगातार छः वर्ष तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष था ?
उत्तर : अबुल कलाम आजाद (1940-46 ई. तक)।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1946 ई. में मेरठ में आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
उत्तर : जे.बी. कृपलानी ने।
➣ भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : जे.बी. कृपलानी (1946-48 ई.)।
➣ इलाहाबाद में सम्पन्न कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक (अप्रैल-मई, 1947) में निम्नलिखित सदस्यों में से एक सदस्य भारत के नाजीवाद, फासीवाद तथा साम्राज्यवाद विरोधी निश्चित रुख के कारण जापान के विरुद्ध गुरिल्ला युद्ध की अपनी योजना के पक्ष में बहुमत जुटाने में सक्षम हुए, वे कौन थे ?
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू।
➣ भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किसने सुझाव दिया था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए ?
उत्तर : महात्मा गाँधी ने।
➣ किसे तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी (1886 ई., एवं 1893, 1906 ई.) में।
➣ मदनमोहन मालवीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कितनी बार चुने गए थे ?
उत्तर : दो बार (1909 लाहौर, 1918 ई. दिल्ली)।
➣ जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी ?
उत्तर : लाहौर 1929 ई. (लखनऊ 1936 ई., फैजपुर 1937 ई.)।
➣ कांग्रेस का जन्म सेफ्टी वाल्व के रूप में हो रहा है। यह किसका कथन था ?
उत्तर : बेडरबर्न का।
➣ किसने कहा था, कांग्रेस आंदोलन ना तो लोगों द्वारा प्रेरित था, ना ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था ?
उत्तर : लाला लाजपत राय ने।
➣ किसने कहा था – कांग्रेस पतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूँ, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है। ?
उत्तर : लॉर्ड कर्जन (1900 ई.) ने।
➣ किसने लिखा था जब से मैं भारत आया हूँ, मेरी नीति यही रही है कि किसी भी तरह कांग्रेस को नपुंसक बना दूँ। ?
उत्तर : कर्जन (1903 ई. मद्रास गवर्नर को लिखे पत्र में उल्लेख)।
➣ किस एक भारतीय नेता ने यह स्पष्ट माना कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इसलिए बनी है कि वह अंग्रेजी राज की रक्षा हेतु अभय कपाट के रूप में कार्य कर सके ?
उत्तर : लाला लाजपत राय।
➣ किसने कांग्रेस के प्रारंभिक अधिवेशन को तीन दिवसीय तमाशा कहा था ?
उत्तर : अश्विनी कुमार दत्त ने।
➣ किसने उदारवादी नेताओं की नीतियों को राजनीतिक भिक्षावृत्ति की संज्ञा दी थी ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक ने।
गरम दल और नरम दल
➣ भारत के वयोवृद्ध नेता (ग्रांड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया) के नाम से किसे जाना जाता है ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी को।
➣ किसे भारतीय ग्लैडस्टोन कहा जाता है ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी को।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उदारवादी युग में भारतीय ग्लैडस्टोन की उपाधि किसे दी गई थी ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी।
➣ ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस में चुने जाने वाले दादाभाई नौरोजी प्रथम भारतीय थे, इन्होंने किस दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था ?
उत्तर : उदारवादी दल से।
➣ ब्रिटिश पार्लियामेंट में चुना जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी (1892-95 ई.)।
➣ राजा जनता के लिए बने हैं; जनता राजा के लिए नहीं बनी है, राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान किसने यह वक्तव्य दिया था ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी ने।
➣ किसने 1904 ई. से लगातार भारत को स्वशासन देने पर बल दिया था ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 ई. के बनारस अधिवेशन का अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर : गोपालकृष्ण गोखले।
➣ 18 वर्ष की आयु में स्नातक, 20 वर्ष की आयु में प्रोफेसर तथा सुधारक के सह संस्थापक, 25 वर्ष की आयु में सार्वजनिक सभा और प्रांतीय सम्मेलन के मंत्री, 29 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय कांग्रेस के मंत्री, 31 वर्ष की आयु में प्रांतीय विधायक, 36 वर्ष की आयु में इंपीरियल विधायक, 39 वर्ष की आयु में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, एक देश भक्त, जिसे महात्मा गाँधी ने स्वयं अपना गुरु माना है। इन शब्दों में एक जीवनीकार ने किसका वर्णन किया है ?
उत्तर : गोपालकृष्ण गोखले का।
➣ कांग्रेस के मंच से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में प्रथम बार स्वराज शब्द व्यक्त किया गया था ?
उत्तर : कलकत्ता अधिवेशन, 1906 ई.।
➣ कांग्रेस ने स्वराज प्रस्ताव वर्ष 1906 ई. में पारित किया, प्रस्ताव का उद्देश्य था ?
उत्तर : स्वशासन सुनिश्चित करना।
➣ स्वराज, भारत के राजनैतिक प्रयासों का लक्ष्य था। यह दादाभाई नौरोजी द्वारा किस सत्र में घोषित किया गया था ?
उत्तर : कलकत्ता सत्र 1906 ई.।
➣ 1906 ई. में कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी।
➣ कांग्रेस के नरम-दल के नेताओं की आंदोलन पद्धति थी ?
उत्तर : राजावामबंधन आंदोलन।
➣ अधिकतर नरमपंथी नेता कहाँ से थे ?
उत्तर : शहरी क्षेत्रों से।
➣ कौन उग्र राष्ट्रवाद के उल्लेखनीय नेताओं में से नहीं था ?
उत्तर : गोपालकृष्ण गोखले।
➣ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन गरमपंथियों के प्रभावाधीन कब आया ?
उत्तर : 1906 ई. के बाद।
➣ कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उदारवादियों से जुड़ा नहीं हुआ था ?
उत्तर : लाला लाजपत राय।
➣ शेर-ए-पंजाब के नाम से कौन मशहूर थे ?
उत्तर : लाला लाजपत राय।
➣ किसे लाला लाजपत राय ने अपना राजनीतिक गुरु माना था ?
उत्तर : मैजिनी को।
➣ उन्होंने मैजिनी, गैरीबाल्डी, शिवाजी तथा श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी, वे अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे तथा वे केंद्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए, वे थे ?
उत्तर : लाला लाजपत राय।
➣ किस राष्ट्रवादी नेता को राजनीति में अतिवादी और सामाजिक विषयों में रुढ़िवादी बताया गया है ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक।
➣ राष्ट्रीय आंदोलन में किसको नरमपंथी के तौर पर नहीं जाना जाता था ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक को।
➣ किसने उदारवादी नेताओं की नीतियों को राजनीतिक भिक्षावृत्ति की संज्ञा दी थी ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक ने।
➣ किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर प्रार्थना, याचना तथा विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाया था ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक।
➣ कांग्रेस की प्रार्थना और याचना की नीति अंततोगत्वा कब समाप्त हो गई ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्व में।
➣ किसने राष्ट्र को चतुर्मुखी कार्यक्रम बहिष्कार, स्वदेशी, स्वराज और राष्ट्रीय शिक्षा दिया था ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक।
➣ बाल गंगाधर तिलक को किसने भारतीय असंतोष का जनक कहा था ?
उत्तर : वेलेंटाइन शिरोल।
➣ बाल गंगाधर तिलक लोकमान्य तिलक के नाम से जाना जाने लगे जब ?
उत्तर : शिक्षक बने, अखबार शुरू किया, रैंड मर्डर केस में अभियुक्त बने तथा शिवाजी और गणपति उत्सव शुरू किया।
➣ किसने धर्म का प्रयोग राजनैतिक अस्त्र के रूप में किया था ?
उत्तर : बी.जी. तिलक ने।
➣ महाराष्ट्र में गणपति पर्व का श्रीगणेश किसने किया था ?
उत्तर : बी.जी. तिलक ने।
➣ किसने महाराष्ट्र में गणपति उत्सव का ऐसा कायाकल्प किया कि वह राष्ट्रीय उत्सव हो गया और उसका स्वरूप राजनैतिक हो गया ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक।
➣ कौन एक उग्रवादी था ?
उत्तर : विपिनचंद्र पाल।
➣ कौन-सा नेता कांग्रेस के गरम दल से संबंधित था ?
उत्तर : अरविंद घोष।
➣ स्वदेशी का समर्थक कौन था ?
उत्तर : अरविंद घोष।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्ष 1906 में विख्यात कलकत्ता अधिवेशन में चार संकल्प पारित किए गए थे। सूरत में 1907 में हुए कांग्रेस के अगले अधिवेशन में इन चारों संकल्पों को स्वीकार करने अथवा उन्हें अस्वीकृत करने के प्रश्न पर कांग्रेस में विभाजन हो गया था, ये चारों संकल्प क्या थे ?
उत्तर : 1. स्वदेशी, 2. स्वशासन, 3. राष्ट्रीय शिक्षा, 4. बहिष्कार।
➣ बीसवीं सदी के प्रारंभिक वर्षों में कांग्रेस में विभाजन की प्रक्रिया क्यों शुरू हुई ?
उत्तर : कांग्रेस आंदोलन की रणनीतियों, उद्देश्यों तथा लोगों की भागीदारी पर।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम विभाजन कब हुआ था ?
उत्तर : 1907 ई. में।
➣ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कहाँ पर उदारवादियों एवं उग्रवादियों दो भागों में विभाजित हो गई थी ?
उत्तर : सूरत अधिवेशन, 1907 में।
➣ नरम दल और गरम दल के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन किस अधिवेशन में हुआ था ?
उत्तर : सूरत।
➣ वर्ष 1907 ई. के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर : आर.बी. घोष (रास बिहारी घोष)।
➣ वर्ष 1907 में सूरत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन का मुख्य कारण क्या था ?
उत्तर : अंग्रेजी सरकार के साथ नरमपंथियों की वार्ता करने की क्षमता के बारे में चरमपंथियों में विश्वास का अभाव।
➣ वर्ष 1908 में 6 वर्ष के कारावास की सजा स्वतंत्रता संग्राम के किस उग्रवादी नेता को दी गई थी ?
उत्तर : बाल गंगाधर तिलक को।
➣ बी.जी. तिलक को सजा के पश्चात किसने दया की वकालत की थी और कहा था – संस्कृत के एक विद्वान के रूप में तिलक में मेरी दिलचस्पी है। ?
उत्तर : मैक्स मूलर ने।
➣ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रारंभिक दौर में उग्रवादी विचारधारा को कौन निरूपित करता है ?
उत्तर : संवैधानिक साधनों एवं याचिकाओं के स्थान पर आक्रामक साधनों से स्वशासन प्राप्त करना।
Leave a Reply