➣ ई.पू. छठी शताब्दी में किन दो धर्मों ने ब्राह्मणों के प्रभुत्व और क्रूरता का विरोध करते हुए वेदों व वैदिक कर्मकांडों का खंडन किया तथा अहिंसा, अपरिग्रह व प्रेम के सिद्धान्तों की शिक्षा दी?
उत्तर : बौद्ध एंव जैन धर्म
➣ जैन और बौद्ध धर्म के संस्थापक महावीर एवं गौतम बुद्ध दोनों किस वर्ण से आते थे?
उत्तर : क्षत्रिय धर्म
➣ बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर : गौतम बुद्ध
➣ किस धर्म ने छटीं शताब्दी ईसा पूर्व में ब्राह्मणवादी धर्म को सबसे अधिक आघात पहुंचाया ?
उत्तर : बौद्ध धर्म
➣ बौद्ध धर्म के तीन आधार स्तम्भ कौन से हैं?
उत्तर : बुद्ध (संस्थापक), धम्म (उपदेश), और संघ
➣ संघ किनका संगठन था ?
उत्तर : भिक्षु और भिक्षुणियों का
➣ गौतमबुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?
उत्तर : सिद्धार्थ
➣ गौतम बुद्ध को तथागत, शाक्यमुनि, बोधिसत्व,सुगाता, अरहंत, चक्रवर्तिन, सम्मा सम्बुद्धस्सा भी कहते हैं। उनको किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : प्रछन्न
➣ बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : 563 ई.पू. में बैशाख पूर्णिमा के दिन कपिलवस्तु के राजकीय उपवन, लुम्बिनी में
➣ बुद्ध का जन्म स्थान कपिलवस्तु किस गणराज्य की राजधानी हुआ करती थी ?
उत्तर : शाक्य गणराज्य
➣ उनकी माता और पिता का क्या नाम था ?
उत्तर : क्रमशः महामाया और शुद्धोधन
➣ गौतम बुद्ध की माता किस वंश से संबंधित थीं?
उत्तर : कोलिय वंश
➣ बुद्ध के जन्म के सातवें दिन उनकी माता का देहांत हो जाने के कारण उनका पालन-पोषण किसने किया ?
उत्तर : मौसी प्रजापति गौतमी ने
➣ 16 वर्ष की आयु में बुद्ध का विवाह किस से हुआ था ?
उत्तर : यशोधरा
➣ बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था ?
उत्तर : राहुल
➣ गौतम किस किस उम्र में घर छोड़कर चले गये थे?
उत्तर : 29 वर्ष
➣ गृह त्याग के समय बुद्ध के सारथी का नाम क्या था?
उत्तर : चन्ना
➣ कमल का फूल’ बुद्ध के जन्म का, ‘घोड़ा’ गृह त्याग का और ‘पीपल’ ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक है। ‘स्तूप’ किसका प्रतीक है?
उत्तर : मृत्यु का
➣ 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की एक रात बोधगया (उरुवेला ) पीपल के नीचे किस नदी के तट पर सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ, जिस दिन से ही वे तथागत हो गये?
उत्तर : पुनपुन (निरंजना)
➣ गौतम बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश किस स्थल में दिया ?
उत्तर : बनारस के निकट सारनाथ में
➣ गौतम बुद्ध के प्रथम अनुयायी कौन थे ?
उत्तर : तवस्सु’ एवं ‘मल्लिक’ नामक दो बंजारे
➣ बुद्ध के धर्मोपदेश को क्या कहा जाता है?
उत्तर : धर्मचक्रप्रवर्तन
➣ धर्मचक्रप्रवर्तन के उपरांत बुद्ध काशी होते हुए मगध की राजधानी राजगृह गये, जहाँ मगध शासक उनका शिष्य बना, उस समय मगध का शासक कौन था?
उत्तर : बिम्बिसार (चन्द्रगुप्त का पुत्र)
➣ बुद्ध के दो प्रधान कौन-कौन थे?
उत्तर : उपालि और आनंद
➣ 483 ई.पू. में 80 वर्ष की अवस्था में हिरण्यवती नदी के तट पर स्थित किस स्थल में बुद्ध की मृत्यु हो गयी थी ?
उत्तर : कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में
➣ बौद्ध परंपरा में गौतम बुद्ध की मृत्यु को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर : महापरिनिर्वाण
➣ बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कौन-कौन से हैं ?
उत्तर : बुद्ध, धम्म तथा संघ
➣ सबसे पहले बौद्ध धर्म की स्थापना कहां हुई?
उत्तर : सारनाथ में
➣ बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिये थे?
उत्तर : श्रावस्ती में
➣ बौद्ध धर्म के मूलाधार चार आर्य सत्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर : 1. दुःख, 2. दुःख समुदय, 3. दुःख निरोध, 4. दुःख निवारक मार्ग अर्थात् अष्टांगिक मार्ग
➣ बुद्ध नारी को दोक्षित नहीं करना चाहते थे, परंतु किसके कहने पर उन्होंने अपनी पालक माता प्रजापति गौतमी को बौद्ध धर्म में दीक्षित किया?
उत्तर : आनन्द
➣ पावापुरी के किस व्यक्ति के घर पर शूकर का मांस ग्रहण करने से हुआ उदर विकार सम्भवतः बुद्ध को मृत्यु का कारण बना ?
उत्तर : चंद ( सुनार)
➣ बुद्ध ने अपना अन्तिम उपदेश किन दो व्यक्तियों को दिये?
उत्तर : सुभद्र (भ्रमणशील परिव्राजक) और आनन्द
➣ बुद्ध के पंचशीलों का विवरण किस उपनिषद में मिलता है?
उत्तर : छान्दोग्य उपनिषद
➣ बौद्ध धर्म को तीन महत्त्वपूर्ण अवधारणाएं कौन-कौन सी हैं?
उत्तर : अनित्यता, अनात्मा, अनीश्वरवाद
➣ बुद्ध ने कहा कि चूंकि विश्व को प्रत्येक वस्तु अनित्य है, अतः नित्य आत्मा की परिकल्पना नहीं की जा सकती। यह कथन सत्य है या असत्य ?
उत्तर : सत्य
➣ बुद्ध ने मृत्यु के बाद आत्मा द्वारा दूसरा शरीर धारण करने की बात को भी अस्वीकार कर दिया, लेकिन उन्होंने पुनर्जन्म की व्याख्या करने के लिए किस सिद्धांत का प्रतिपादन किया?
उत्तर : प्रतीत्यसमुत्पाद सिद्धांत
➣ बुद्ध ने पुनर्जन्म तथा जन्म-मरण के चक्र का मूल कारण क्या बतलाया है?
उत्तर : अविद्या
➣ बुद्ध ने ईश्वर के अस्तित्व को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया। इसलिए उनको क्या कहा जाता है?
उत्तर : अज्ञेयवादी
➣ भगवान बुद्ध के उपदेश तीन साहित्य खंडों में संकलित हैं, जिन्हें ‘त्रिपिटक’ कहा जाता है। ये तीनों साहित्य खंड कौन-कौन से हैं?
उत्तर : विनय पिटक, सुत्त पिटक और अभिधम्म पिटक
➣ त्रिपिटकों की रचना किस भाषा में की गयी है?
उत्तर : पालि भाषा
➣ बुद्ध के विभिन्न घटनाओं और अवसरों पर दिये उपदेश किसमे संकलित हैं?
उत्तर : विनय पिटक में
➣ किस पिटक में भगवान बुद्ध द्वारा विभिन्न अवसरों पर जनसामान्य को दिये गये छोटे-बड़े प्रवचनों का संकलन है?
उत्तर : सुत पिटक
➣ सुत्त पिटक के पांच निकाय (संग्रह) हैं, इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण निकाय कौन-सा है, जिसमें बौद्ध धर्मदर्शन से संबंधित 15 ग्रंथ हैं?
उत्तर : खुद्दक निकाय
➣ बौद्ध धर्म में किस ग्रंथ का वही स्थान है, जो हिन्दू धर्म में गीता का है?
उत्तर : धम्मपद
➣ बुद्ध के पूर्व जन्म (550 जन्म) कथाओं का वर्णन किसमें संकलित है?
उत्तर : जातक
➣ किस ग्रंथ में बौद्ध भिक्षुणियों के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया है?
उत्तर : थेरीगाथा
➣ किस पिटक में बुद्ध की शिक्षाओं का दार्शनिक विवेचन एवं आध्यात्मिक विचारों का पाण्डित्यपूर्ण शैली में संकलन किया गया है ?
उत्तर : अभिधम्म पिटक
➣ किस ग्रंथ को त्रिपिटक के महाभाष्य के रूप में लिखा गया था?
उत्तर : अढकथा
➣ पालि भाषा में रचित वह प्रसिद्ध ग्रंथ कौन है जिसमें इण्डो-बैक्ट्रियाई ग्रीक नरेश मिनांडर (मिलिंद) के बीच हुए प्रश्नोत्तरों को संकलित किया गया है?
उत्तर : मिलिन्दपन्हो’
➣ मिलिन्दपन्हो की रचना किसने की थी ?
उत्तर : आचार्य नागसेन
➣ बुद्धघोष द्वारा रचित किस ग्रंथ को बौद्धों का विश्व कोश माना जाता है ?
उत्तर : विसुद्धमग्ग ( विशुद्ध मार्ग )
➣ ललितविस्तार’ मूलत: कैसा ग्रंथ है?
उत्तर : एक महायान ग्रंथ
➣ महायान साहित्य मुख्यतः किस भाषा में लिखा गया है ?
उत्तर : संस्कृत भाषा
➣ कौन-सा काल महायान क्लासिकी ग्रंथों के लेखन एवं अनुवाद कार्यों का काल माना जाता है?
उत्तर : दूसरी से छठीं सदी ई. के मध्य का काल
➣ कनिष्क के किस दरबारी कवि ने’ बुद्धचरित् नामक ग्रंथ की रचना की, जिसमें बुद्ध का जीवन चरित वर्णित है?
उत्तर : अश्वघोष
➣ प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन महाकश्यप की अध्यक्षता में कहां हुआ था?
उत्तर : राजगृह (सप्तपर्णी गुफा)
➣ प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में 483 ई.पू. में हुआ ?
उत्तर : अजातशत्रु (हर्यक वंश)
➣ बुद्ध की मृत्यु के पश्चात प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की?
उत्तर : महाकस्सप उपालि
➣ द्वितीय बौद्ध संगीति 383 ई.पू. में कालाशोक (शिशुनागवंश) के शासनकाल में साबकमीर (सर्वकामनी) की अध्यक्षता में कहां आयोजित किया गया?
उत्तर : वैशाली
➣ किस बौद्ध संगीति के दौरान अनुशासन को लेकर मतभेद के समाधान के लिए बौद्ध धर्म दो भागों- स्थविर एवं महासांघिक में बंट गया ?
उत्तर : द्वितीय बौद्ध संगीति
➣ किस बौद्ध संगीति के दौरान संघ भेद के विरुद्ध कठोर नियमों का प्रतिपादन करके बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करने का प्रयत्न किया गया ?
उत्तर : तृतीय बौद्ध संगीति
➣ मोग्गलिपुत्ततिस्स की अध्यक्षता में अशोक (मौर्य वंश) के शासनकाल में 251 ई.पू. में तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहां किया गया?
उत्तर : पाटलिपुत्र
➣ कश्मीर के कुण्डलवन में लगभग ईसा की प्रथम शताब्दी में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ। इसके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन थे?
उत्तर : क्रमशः वसुमित्र एवं अश्वघोष
➣ कनिष्क (कुषाण वंश) के शासनकाल में आयोजित चतुर्थ बौद्ध संगीति के समय बौद्ध धर्म किन दो सम्प्रदायों में विभाजित हो गया ?
उत्तर : हीनयान और महायान
➣ छठी शताब्दी में बौद्ध धर्म में कौन-सा एक अलग पंथ बन गया ?
उत्तर : वज्रयान
➣ वसुबंधु किस बौद्ध पंथ के महानतम विद्वान थे?
उत्तर : सर्वास्तिवाद
➣ सर्वास्तिवाद को अन्य नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर : हेतुवाद
➣ महासांघिक पंथ में बुद्ध को सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति माना गया, जिसमें बहुत सारे दैवीय गुण थे। इसका प्रमुख केन्द्र कहां था?
उत्तर : वैशाली
➣ किस पंथ के अनुयायी बुद्ध की मौलिक शिक्षाओं में विश्वास करते थे तथा वे बुद्ध की नहीं, बल्कि उनके प्रतीक चिन्हों की पूजा करते थे?
उत्तर : हीनयान
➣ बौद्ध धर्म के किस सम्प्रदाय में बुद्ध को देवता मानकर उनकी पूजा की जाती थी ?
उत्तर : महायान
➣ बुद्ध की मूर्ति को सर्वप्रथम किस देश में पूजा गया?
उत्तर : भारत में
➣ महायान के ग्रंथ मुख्यतः किस भाषा में लिखे गये?
उत्तर : संस्कृत
➣ कालान्तर में महायान भी किन दो सम्प्रदायों में वर्गीकृत हो गया?
उत्तर : माध्यमिक और योगाचार विज्ञानवाद
➣ ईसा की पांचवीं छठीं शताब्दी में तंत्रवाद से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म के किस सम्प्रदाय का उदय हुआ?
उत्तर : वज्रयान सम्प्रदाय
➣ तांत्रिक बौद्ध धर्म का प्राचीनतम ज्ञात ग्रंथ कौन-सा है?
उत्तर : आर्यमंजूश्रीमूलकल्प
➣ वज्रयान की परिधि में ही नौवीं-दसवीं शताब्दी में किस नाम से एक नये सम्प्रदाय का उदय हुआ?
उत्तर :
➣ कालचक्रयान सम्प्रदाय के प्रमुख देवता कौन थे?
उत्तर : भगवान श्रीकालचक्र
➣ धातु से बने सिक्के सबसे पहले प्रकट हुए थे ?
उत्तर : बुद्ध के काल में
➣ अजंता की चित्रकारी किससे प्रेरित है?
उत्तर : दयालु बुद्ध
➣ नालंदा विश्वविद्यालय किस धर्म से संबंधित विद्या का एक महान केंद्र था?
उत्तर : बौद्ध धर्म
➣ बौद्ध धर्म ने समाज के दो वर्गों को अपने साथ जोड़कर एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा। ये वर्ग कौन-से थे ?
उत्तर : स्त्रियां एवं शूद्र
➣ बौद्ध संघ में भिक्षुणी के रूप में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति बुद्ध द्वारा कहां दी गयी धी?
उत्तर : वैशाली
➣ बौद्ध धर्म में ‘बुल’ का संबंध बुद्ध के जीवन की किस घटना के साथ है?
उत्तर : जन्म
➣ भगवान बौद्ध बुद्ध के जीवन काल के दौरान सातवीं और छठी शताब्दी ईसा पूर्व में कितनी महान शक्तियां (महाजनपद) अस्तित्व में थीं?
उत्तर : 16
➣ भारत में लिखित सबसे बाद वाला बौद्ध धर्म ग्रंथ कौन-सा है?
उत्तर : वामसाथपाकसिनी
➣ भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां स्थापित की गयी थी?
उत्तर : बामियान
➣ बुद्ध के उपदेश किससे संबंधित हैं?
उत्तर : आचरण की शुद्धता व पवित्रता से
➣ बोधगया में ‘बोधि वृक्ष’ अपने वंश की किस पीढ़ी का है?
उत्तर : चतुर्थ
➣ बोधगया में महाबोधि मंदिर कहां बनाया गया है?
उत्तर : – जहां बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था
➣ बोधगया का प्रसिद्ध नगर किसके द्वारा बनवाया गया ?
उत्तर : अजातशत्रु
➣ अशोक ने किस धर्म को अपनाया ?
उत्तर : बौद्ध धर्म
➣ संसार अस्थिर और क्षणिक है’ का संबंध किससे है ?
उत्तर : गौतम बुद्ध
➣ बुद्ध के जीवनकाल में ही कौन संघ का प्रमुख होना चाहता था ?
उत्तर : देवदत्त
➣ आजीवक संप्रदाय किस संप्रदाय का समसायिक था?
उत्तर : बुद्ध का समसामयिक
➣ बौद्धों के विश्वास के अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार किसे माना जाता है?
उत्तर : मैत्रेय
➣ क्षणिकवाद’ के अनुसार, इस ब्रह्मांड में सब कुछ क्षणिक और नश्वर है, कुछ भी स्थायी नहीं है, सब कुछ परिवर्तनशील है। इस वाद का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर : बुद्ध ने
Leave a Reply