चोल एवं चालुक्य वंश | Q&A Practice

भारतीय इतिहास प्राचीन भारत चोल एवं चालुक्य वंश

➣ तमिल भाषा की प्रसिद्ध पुस्तक ‘कुरल’ के रचयिता कौन थे?
उत्तर : तिरुवल्लुवर

➣ चोल वंश का प्रथम राजा किसको कहा जाता है, जिसने पुहार या पुगार नगर को नींव डाली ?
उत्तर : करिकाल

➣ करिकाल ने चोलों की राजधानी को उरगपुर ( उरयूर) से कहां ले गये?
उत्तर : कावेरीपट्टनम

➣ 850 ई. में किस चोल राजा ने चोल वंश की वास्तविक स्थापना की और अपनी राजधानी तंजौर बनायी?
उत्तर : विजयालय

➣ विजयालय ने कौन-से मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर : निशुम्भसूदिनी देवी मंदिर

➣ विजयालय ने कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : नरकेसरी

➣ पल्लव नरेश अपराजित को हराकर आदित्य प्रथम ने कौन-सी उपाधि धारण की?
उत्तर : कोदण्डराम

➣ पांड्य शासक राजसिंह द्वितीय को पराजित करने के बाद चोल शासक परांतक प्रथम ने कौन सी उपाधि धारण की?
उत्तर : मदुरैकोण्ड

➣ परांतक प्रथम किस युद्ध में राष्ट्रकूट एवं पश्चिम गंग की सम्मिलित सेना से पराजित हुआ?
उत्तर : तक्कोलम का युद्ध

➣ राजराज प्रथम ने अपनी राजधानी तंजौर में भगवान शिव का कौन सा मंदिर बनवाया?
उत्तर : राजराजेश्वर मंदिर

➣ दक्षिण भारत में किस नरेश ने स्वायत्तशासी लोक प्रशासन स्थापित किया और भूमि की पैमाइश एवं सर्वेक्षण करवाया ?
उत्तर : राजराज प्रथम

➣ राजराज प्रथम ने शैलेन्द्र राजा श्रीमार विजयोतुंगवर्मन द्वारा निर्मित किस बौद्ध विहार को आर्थिक सहायता दी?
उत्तर : चूड़ामणि बौद्ध विहार

➣ राजराज प्रथम ने श्रीलंका के राजा महेन्द्र पंचम को हराकर चोल प्रदेश की राजधानी पोलोन्नरुवा ( श्रीलंका का एक नगर) में स्थापित की। इसका नया नाम क्या रखा गया?
उत्तर : जगन्नाथमंगलम

➣ प्रथम भारतीय शासक कौन था, जिसने अरब सागर में भारतीय नौसेना की सर्वोच्चता स्थापित की?
उत्तर : राजराज प्रथम

➣ किस चोल राजा ने जल सेवा / सेना प्रारंभ की थी ?
उत्तर : राजराज प्रथम

➣ राजराज प्रथम के पुत्र और उत्तराधिकारी राजेंद्र प्रथम ने नयी राजधानी गंगैकोण्ड चोलपुरममें सिंचाई के लिए किस नाम से तालाब का निर्माण करवाया ?
उत्तर : चोलगंगम

➣ राजेंद्र प्रथम ने 1017 ई. में किस लंका नरेश को परास्त कर संपूर्ण सिंहल राज्य पर अधिकार कर लिया ?
उत्तर : महेन्द्र पंचम

➣ दक्षिण भारत का नेपोलियन किसको कहा जाता है ?
उत्तर : राजेंद्र प्रथम

➣ चालुक्य राजा सोमेश्वर ने किस चोल शासक को कोप्पम के युद्ध में पराजित कर मार डाला ?
उत्तर : राजाधिराज प्रथम

➣ वीर राजेन्द्र ने किस नदी के तट पर विजयस्तम्भ की स्थापना की थी?
उत्तर : तुंगभद्रा नदी

➣ किस चोल राजा के शासनकाल में 1055 ई. में चोल राज्य में अकाड़ पड़ा था ?
उत्तर : राजेन्द्र प्रथम

➣ किस चोल शासक को 1070 ई. में लोगों ने जनविद्रोह में मार डाला था?
उत्तर : अधिराजेन्द्र

➣ व्यापारिक वस्तुओं से कर हटा लेने के कारण कुलोतुंग प्रथम को कौन-सी उपाधि दी गयी?
उत्तर : संगतवित

➣ किस चोल राजा ने अभाव और अकाल की शिकार गरीब जनता से राजस्त्र वसूल कर चिदंबरम मंदिर का विस्तार करवाया ?
उत्तर : विक्रम चोल

➣ किस चोल शासक ने चिदम्बरम मंदिर में स्थित गोविन्दराज (विष्णु) की मूर्ति को समुद्र में फेंकवा दिया?
उत्तर : कलोतुंग द्वितीय

➣ किस वैष्णव आचार्य ने उक्त मूर्ति का पुनरुद्धार कर उसे तिरुपति मंदिर में प्रतिष्ठित किया?
उत्तर : रामानुजाचार्य

➣ चोल वंश का अंतिम राजा कौन था?
उत्तर : राजेन्द्र तृतीय

➣ चोल प्रशासन किस पद्धति पर आधारित थी?
उत्तर : ग्राम पंचायत प्रणाली पर

➣ सम्पूर्ण चोल राज्य छह प्रांतों में बंटा हुआ था। इन प्रांतों का क्या कहा जाता था?
उत्तर : मंडलम्

➣ किस विद्वान को तमिल व्यास कहा जाता है?
उत्तर : नाबिआंडारनबि

➣ किस शिलालेख में परांतक प्रथम के शासनकाल के सभा-संस्था का विस्तृत वर्णन किया गया है?
उत्तर : उत्तरमेरूर शिलालेख

➣ किस चोलकालीन प्रतिमा को चोल कला का सांस्कृतिक सार कहा जाता है?
उत्तर : नटराज प्रतिमा

➣ किसके शासनकाल में के दौरान बुद्धमित्र ने तमिल व्याकरण विरोसोलियम की रचना की थी?
उत्तर : राजेंद्र चोल

➣ 13वीं सदी के किस चीनी लेखक के विवरण से पता चलता है कि जघन्य अपराधों में अपराधी का सिर काट लिया जाता था अथवा हाथी द्वारा कुचलवा कर मृत्युदंड दिया जाता था?
उत्तर : चाऊ-जू-कुआ

➣ चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया ?
उत्तर : शैव धर्म

➣ किसने श्रीलंका एवं दक्षिण-पूर्व एशिया को जीता?
उत्तर : चोलों ने

➣ चोल वशं में ग्राम प्रशासन के बारे में किस शिलालेख में उल्लेख मिलता है?
उत्तर : उत्तरामेरुर

➣ दक्षिण भारत का कौन-सा राजवंश अपनी नौ- सैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था ?
उत्तर : चोल

➣ किस राजवंश के शासक अपने शासनकाल में ही अपना उत्तराधिकारी घोषित कर देते थे?
उत्तर : चोल

➣ वह चोल राजा कौन था जिसने श्रीलंका को पूर्ण स्वतंत्रता दी और सिंहल राजकुमार के साथ अपनी पुत्री का विवाह कर दिया था?
उत्तर : कुलोत्तुंग प्रथम ने

➣ मंदिरों की उत्तरी शैली किस रूप में जानी जाती है?
उत्तर : नागर शैली

➣ पुंड्रवर्धन भुक्ति कहां अवस्थित थी ?
उत्तर : उत्तर बंगाल में

➣ भास्कर का ‘लीलावती’ किस विषय का मानक मूल ग्रंथ है?
उत्तर : गणित

➣ किसने ‘हिरण्यगर्भ धार्मिक कार्य कराया था ?
उत्तर : दंतिदुर्ग

➣ कौन-सी संस्था विदेशी व्यापार से संबंधित थी?
उत्तर : नानादेशि

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram