➣ शहजादा खुर्रम (शाहजहाँ) का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर : 5 जनवरी 1592 को लाहौर में
➣ खुर्रम (शाहजहाँ) की माता का क्या नाम था?
उत्तर : जगतगोसाई (जोधाबाई या मानमती)
➣ शाहजहाँ का पालन-पोषण किसकी देख-रेख में हुआ था?
उत्तर : रुकैया बेगम की देख-रेख में
➣ खुर्रम का विवाह किससे हुआ था?
उत्तर : अर्जुमन्दबानू बेगम से
➣ मुगलकालीन कौन महिला इतिहास में ‘मुमताज महल’ के नाम से जानी जाती है?
उत्तर : अर्जुमन्दबानू बेगम
➣ शाहजहाँ की पत्नी मुमताल महल से कुल कितनी संताने पैदा हुई थी?
उत्तर : 14
➣ शाहजहाँ की कुल 14 संतानों में से कितनी संताने जीवित बची थीं?
उत्तर : 7
➣ शाहजहाँ का ज्येष्ठ पुत्र कौन था?
उत्तर : दाराशिकोह
➣ किस इतिहासकार ने दारा को ‘लघु अकबर’ कहा है?
उत्तर : लेनपूल ने
➣ दाराशिकोह सूफियों की किस परंपरा से प्रभावित था?
उत्तर : ‘कादिरी’ परंपरा से
➣ वह प्रसिद्ध सूफी संत कौन थे, जो दाराशिकोह के आध्यात्मिक गुरु थे?
उत्तर : मुल्लाशाह
➣ शाहजहाँ ने किसे ‘शाह बुलन्द इकबाल’ की पदवी प्रदान की थी?
उत्तर : दारा शिकोह को
➣ वीरता एवं साहस के लिए शाहजहाँ द्वारा ‘बहादुर’ की पदवी किसे दी गई थी?
उत्तर : औरंगजेब को
➣ जब खुर्रम (शाहजहाँ) ने विद्रोह किया था तब उसने जमानत के रूप में जहाँगीर के पास अपने किन पुत्रों को भेजा था?
उत्तर : दारा और औरंगजेब को
➣ जहाँगीर की मृत्यु के समय शहजादा खुर्रम किस स्थान पर था?
उत्तर : दक्षिण भारत में
➣ जहाँगीर ने खुर्रम को ‘शाहजहाँ’ की उपाधि कब प्रदान की थी?
उत्तर : 1622 ई. में दक्षिण विजय के बाद
➣ जहाँगीर की मृत्यु के पश्चात आसफ खाँ (शाहजहाँ का श्वसुर) एवं ख्वाजा अबुल हसन ने किसे सिंहासन पर बैठाया?
उत्तर : दावरबख्श को
➣ किस मुगल शहजादे को समकालीन इतिहासकारों ने उचित ही ‘बलि का बकरा’ कहा है?
उत्तर : दावरबख्श को
➣ शाहजहाँ का आगरा में भव्य राज्यारोहण कब सम्पन्न हुआ था?
उत्तर : 6 फरवरी, 1928 ई. को
➣ गद्दी पर बैठने के पश्चात् शाहजहाँ ने कौन-सी उपाधि धारण की थी?
उत्तर : ‘अबुल मुजफ्फर शिहाबुद्दीन मुहम्मद साहिब किराने सानी’
➣ खानेजहाँ लोदी का विद्रोह किस मुगल शासक के समय हुआ था?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ खानेजहाँ का मूल नाम क्या था?
उत्तर : पीर मुहम्मद
➣ अफगान सरदार खानेजहाँ लोदी की शाहजहाँ से नाराजगी का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर : (1) दक्षिण की सूबेदारी महावत खाँ को देना और (2) स्वतंत्रता की उसकी प्रवृत्ति
➣ जुझार सिंह बुन्देला का विद्रोह किस मुगल शासक के समय हुआ था?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ जुझार सिंह बुन्देला ने अपनी राजधानी कहाँ बनाई थी?
उत्तर : ओरछा में
➣ नूरपुर के जमींदार जगत सिंह का विद्रोह किस मुगल बादशाह के समय हुआ था?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ किस मुगल बादशाह ने धार्मिक और राजनीतिक कारणों के साथ-साथ स्थानीय उपद्रवों की वजह से पुर्तगालियों को समाप्त करने का आदेश दे दिया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ शाहजहाँ पुर्तगालियों के दमन हेतु क्यों इच्छुक था?
उत्तर : (1) पुर्तगालियों की बढ़ती उद्दण्डता, (2) लोगों को ईसाई बनाने की उनकी प्रवृत्ति और (3) उनकी लूटमार की प्रवृत्ति के कारण
➣ शाहजहाँ के शासनकाल में पुर्तगाली भारत में कहाँ पर बसे हुए थे?
उत्तर : बंगाल में
➣ बंगाल के प्रमुख बंदरगाह, हुगली से पुर्तगालियों को निष्कासित करने वाला मुगल बादशाह कौन था?
उत्तर : शाहजहाँ
➣ पुर्तगालियों के विरुद्ध शाहजहाँ ने किस नगर का घेरा डाला था?
उत्तर : हुगली का
➣ ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल में व्यापारिक सुविधाएँ प्रदान करने वाला मुगल बादशाह कौन था?
उत्तर : शाहजहाँ
➣ कौन शाहजहाँ के शासनकाल में अधिकांश समय तक दक्कन का गवर्नर रहा था?
उत्तर : औरंगजेब
➣ 1636 ई. में मुगलों और बीजापुर के मध्य सन्धि हुई। इस सन्धि के परिणामस्वरूप कितने वर्षों तक शान्ति रही?
उत्तर : 20 वर्ष तक
➣ शाहजहाँ के शासनकाल में किस दक्षिण भारतीय राज्य को मुगल साम्राज्य में मिला लिया गया था?
उत्तर : अहमदनगर को
➣ सन 1639 ई. में शाहजहाँ द्वारा सूरत के गवर्नर के दुष्कर्मों के विषय में स्पष्ट बात बताने के लिए व्यापारी समुदाय के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। सम्राट के सम्मुख साक्ष्य देने के लिए कौन प्रस्तुत हुआ था?
उत्तर : वीरजी वोहरा
➣ शाहजहाँ के काल में दक्कन की भूमि कर व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार करने वाला अमीर कौन था?
उत्तर : मुशाओद कुली खाँ
➣ सुप्रसिद्ध ‘कोहिनूर’ हीरा शाहजहाँ को किसने उपहार में दिया था?
उत्तर : मीर जुमला ने
➣ मीर जुमला का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर : मीर मुहम्मद सैय्यद
➣ इब्राहिम शाह की मृत्यु के पश्चात बीजापुर के सिंहासन पर कौन आसीन हुआ था?
उत्तर : मुहम्मद आदिलशाह
➣ शाहजहाँ के शासनकाल में दक्कन और गुजरात के भीषण दुर्भिक्ष पड़ा था। इस दुर्भिक्ष की भयंकरता का वर्णन किस अंग्रेज व्यापारी ने किया है?
उत्तर : पीटर मुण्डी ने
➣ वह कौन प्रथम मुगल शासक का, जिसमें अकाल के समय सभी प्रकार की सुविधा की व्यवस्था की थी?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ किस मुगल बादशाह ने निष्फल मध्य एशियाई नीति पर खजाने का एक बड़ा भाग व्यय किया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ ईरान के शाह और मुगल शासकों के बीच झगड़े की जड़ में कौन-सा राज्य था?
उत्तर : कांधार
➣ किस वर्ष कांधार शाहजहाँ के अधिकार से निकल गया था?
उत्तर : 1649 ई. में
➣ शाहजहाँ के काल में कांधार की स्थिति के विषय में सत्य कथन है?
उत्तर : सामरिक महत्व के केन्द्र के दृष्टिकोण से कांधार के निकल जाने से मुगल साम्राज्य को एक बड़ा धक्का पहुँचा
➣ शाहजहाँ के बल्ख अभियान का क्या उद्देश्य था?
उत्तर : काबुल की सीमा से सटे बल्ख और बदख्शाँ में एक मित्र शासक को लाना
➣ किसके विरुद्ध शाहजहाँ ने करतारपुर का युद्ध लड़ा था?
उत्तर : गुरु हरगोविंद सिंह के विरुद्ध
➣ बनारस एवं इलाहाबाद के तीर्थयात्रा कर की समाप्ति के लिए किसने मुगल बादशाह के सामने बनारस के पण्डितों का नेतृत्व किया था?
उत्तर : कवींद्राचार्य ने
➣ शाहजी भोंसले ने मुगल सेवा किसके समय में स्वीकार की थी?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ शाहजहाँ ने किस मुगल शहजादे को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था?
उत्तर : दाराशिकोह को
➣ सिंहासन के लिए शाहजहाँ के चार पुत्रों में जो युद्ध हुआ उसे मुगल इतिहास में किस नाम से पुकारा गया है?
उत्तर : ‘उत्तराधिकार का युद्ध’
➣ धरमत का युद्ध किसके बीच लड़ा गया था?
उत्तर : औरंगजेब तथा दाराशिकोह के बीच
➣ औरंगजेब ने जोधपुर के शासक जसवंत सिंह को 1658 ई. के धरमत के युद्ध में पराजित किया था, धरमत किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : मध्यप्रदेश में
➣ किस मुगल शहजादे ने उत्तराधिकार युद्ध में पराजित होने के पश्चात् श्रीनगर गढ़वाल में आश्रय लिया था?
उत्तर : सुलेमान शिकोह ने
➣ सामूगढ़ की लड़ाई किससे संबंधित थी?
उत्तर : शाहजहाँ के शासनकाल में उत्तराधिकार के युद्ध से
➣ सामूगढ़ के युद्ध में औरंगजेब ने किसे पराजित किया था?
उत्तर : दारा को
➣ उत्तराधिकार की लड़ाई में दाराशिकोह की अंतिम हार किस लड़ाई में हुई थी?
उत्तर : देवराई की लड़ाई में
➣ सामूगढ़ की लड़ाई ने किस मुगल शहजादे के भाग्य का फैसला कर दिया था?
उत्तर : दाराशिकोह के भाग्य का
➣ शाहजहाँकालीन मनसबदारी व्यवस्था के विषय में सत्य कथन है?
उत्तर : शाहजहाँ ने मनसबदार के वेतन के अनुसार उसके न्यूनतम दैनिक दायित्व को निश्चित करने के लिए माह माप्रक्रम का प्रवर्तन किया; मुगलों को जमा की तुलना में हासिल के बहुत कम पड़ने की हमेशा समस्या होती थी
➣ शाहजहाँ के विषय में सही कथन है?
उत्तर : उसने कांधार को खोया; पुर्तगालियों से लड़ाई की; अहमदनगर पर अधिकार किया
➣ बर्नियर किसके काल में भारत आया?
उत्तर : शाहजहाँ के काल में
➣ वर्नियर और ट्रेवर्नियर नामक विदेशी यात्री किस मुगल बादशाह के शासनकाल में भारत आए थे?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ शाहजहाँ ने किस संगीतज्ञ को ‘गुण समुद्र’ की पदवी प्रदान की थी?
उत्तर : लाल खाँ को
➣ किस मुगल बादशाह ने ‘सिजदा’ नामक रिवाज को समाप्त कर दिया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ कौन शाहजहाँ के शासनकाल का ‘राजकवि’ था?
उत्तर : कलीम
➣ पण्डितराज जगन्नाथ किस मुगल बादशाह के दरबार के संबंधित थे?
उत्तर : शाहजहाँ के दरबार से
➣ किस मुगल शहजादी का उपनाम ‘मखफी’ था?
उत्तर : जहाँआरा का
➣ किसके सम्मान में शाहजहाँ ने आगरे किले की मोती मस्जिद का निर्माण करवाया था?
उत्तर : जहाँआरा के सम्मान में
➣ किस कारण शाहजहाँ के शासनकाल को मध्यकालीन भारत के स्वर्णकाल के रूप में माना जाता है?
उत्तर : वास्तुकला के विकास के कारण
➣ शाहजहाँ के शासनकाल में गोपनीय आदेश कहाँ से जारी किए जाते थे?
उत्तर : शाहबुर्ज से
➣ किस इतिहासकार का कथन है कि- ”शाहजहाँ के शासनकाल में मुगल वंश की अवनति का बीजारोपण हो चुका था”?
उत्तर : प्रो. जदुनाथ सरकार के
Leave a Reply