गुलाम वंश (1206-1290) | Q&A Practice

➣ भारत पर शासन करने वाला पहला मुस्लिम राजवंश कौन था?
उत्तर : गुलाम वंश

➣ भारत में गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक

➣ गुलाम वंश का प्रथम शासक कौन था?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक

➣ मुहम्मद गोरी का वह गुलाम कौन था, जो अपने स्वामी की मृत्यु के बाद शासक बना और उसने गुलाम वंश की स्थापना की थी?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक किसका दास था?
उत्तर : मुहम्मद गोरी का

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर : लाहौर में

➣ मामलूक’ नाम किस इतिहासकार द्वारा दिया गया?
उत्तर : हबीबुल्लाह

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपना राज्याभिषेक कब करवाया था?
उत्तर : जून 1206 ई. में

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक को दासता से मुक्ति कब मिली थी?
उत्तर : 1208 ई. में

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक ने किस स्थान से शासन का संचालन किया था?
उत्तर : लाहौर से

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक का शासनकाल कब से कब तक था?
उत्तर : 1206-1210 ई. तक

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक को कुरान का ज्ञाता होने के कारण किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर : कुरान खां

➣ किसने पंजाब के लिए कुतुबुद्दीन ऐबक से संघर्ष किया था?
उत्तर : ताजुद्दीन एल्दौज ने

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा पराजित होने वाला बुन्देलखंड का शासक कौन था?
उत्तर : परमादिदेव

➣ दिल्ली सल्तनत का कौन-सा सुल्तान ‘लाख बख्श’ के नाम से जाना जाता था?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक

➣ किसे ‘कुरान खाँ’ कहा जाता था?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक को

➣ सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई थी?
उत्तर : चौगान खेलने के दौरान घोड़े से गिरकर

➣ पोलो या चौगान खेलते समय किस सुल्तान की मृत्यु हुई थी?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक की

➣ मृत्यु के उपरान्त कुतुबुद्दीन ऐबक को कहाँ दफनाया गया था?
उत्तर : लाहौर में

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक की 1210 ई. में मृत्यु के उपरान्त कौन उसका तात्कालिक उत्तराधिकारी बना था?
उत्तर : आरामशाह

➣ दिल्ली का प्रथम मुस्लिम शासक कौन था?
उत्तर : इल्तुतमिश

➣ दिल्ली सल्तनत का पहला सम्प्रभु या प्रभुतासम्पन्न शासक कौन था?
उत्तर : इल्तुतमिश

➣ किस इतिहासकार ने इल्तुतमिश को भारत में मुस्लिम राज्य का वास्तविक संस्थापक माना है?
उत्तर : आर.पी. त्रिपाठी ने

➣ किस सुल्तान को ‘गुलामों का गुलाम’ कहा गया है?
उत्तर : इल्तुतमिश को

➣ इल्तुतमिश किस जनजाति का तुर्क था?
उत्तर : इल्बरी जनजाति का

➣ सुल्तान बनने से पूर्व इल्तुतमिश कहाँ का सूबेदार था?
उत्तर : बदायूं का

➣ अपने राज्यारोहण के ठीक पूर्व मुक्ति के रूप में सुल्तान इल्तुतमिश के पास कौन-सा इक्ता था?
उत्तर : बदायूँ का

➣ किसने दिल्ली को सल्तनत की राजधानी के रूप में स्थापित किया था?
उत्तर : इल्तुतमिश ने

➣ इल्तुतमिश को गोरी ने दासता से कब मुक्त किया था?
उत्तर : 1205-06 ई. में (खोक्खरों के विद्रोह के समय)

➣ इल्तुतमिश द्वारा सत्ता ग्रहण करने का क्या आधार था?
उत्तर : दिल्ली के तुर्क अमीरों व सैन्याधिकारियों ने उसका चयन किया था

➣ कौन सुल्तान रात्रि में अपना अधिकांश समय प्रार्थना एवं चिंतन में व्यतीत करता था?
उत्तर : इल्तुतमिश

➣ निजामुद्दीन जुनैदी किसका वजीर था?
उत्तर : इल्तुतमिश का

➣ इल्तुतमिश ने बिहार में अपना प्रथम सूबेदार किसे नियुक्त किया था?
उत्तर : मलिक जानी को

➣ किस व्यक्ति ने इल्तुतमिश को एक ऐसा संदेश भेजा था, जिसमें मंगोलों के खिलाफ गठबन्धन की माँग थी?
उत्तर : जलालुद्दीन मंगबरनी

➣ 1221 ई. में जलालुद्दीन मंगबरनी भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमा पर आ धमका और सिन्धु नदी तक पहुँच गया। वह कौन था?
उत्तर : ख्वारिज्म के शाह का पुत्र

➣ किसका पीछा करते हुए चंगेज खाँ सिन्ध नदी के तट पर पहुँच गया था?
उत्तर : जलालुद्दीन मंगबरनी का

➣ अपने विख्यात नेता चंगेज खाँ के नेतृत्व में मंगोल प्रथम बार किस वर्ष सिन्धु नदी के किनारे संगठित हुए थे?
उत्तर : 1221 ई. में

➣ मंगोल आक्रमणकारी ‘चंगेज खाँ’ भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर किसके काल में आया था?
उत्तर : इल्तुतमिश के

➣ चंगेज खाँ के अधीन मंगोलों ने किसके समय भारत पर आक्रमण किया था?
उत्तर : इल्तुतमिश के शासनकाल में

➣ चंगेज खाँ का मूल नाम क्या था?
उत्तर : तेमुचिन

➣ किस दिल्ली के सुल्तान के दरबार में चंगेज खाँ ने अपना राजदूत भेजा था?
उत्तर : इल्तुतमिश के

➣ खलीफा का मान्यता पत्र प्राप्त करने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?
उत्तर : इल्तुतमिश

➣ किस वर्ष बगदाद के खलीफा का दूत इल्तुतमिश के पदाभिषेक वाले एक औपचारिक-पत्र के साथ दिल्ली पहुँचा था?
उत्तर : 1229 ई. में

➣ “इस्लाम की राजधानी” से भेजे गए वस्त्र, आभूषण तथा उपहार को सुल्तान, उसके पुत्र तथा अमीरों आदि ने ग्रहण किया, यह कथन किसके लिए है?
उत्तर : इल्तुतमिश के लिए

➣ इस्लाम की राजधानी किस स्थल को कहा जाता है?
उत्तर : बगदाद को

➣ किस सुल्तान ने खलीफा से खिलअत प्राप्त किया था?
उत्तर : इल्तुतमिश ने

➣ दिल्ली सल्तनत में सर्वप्रथम मंसूर का पद किसको मिला था?
उत्तर : इल्तुतमिश को

➣ दिल्ली सल्तनत में किसने सर्वप्रथम सुल्तान की पदवी धारण की थी?
उत्तर : इल्तुतमिश ने

➣ दिल्ली सल्तनत का प्रथम वैधानिक सुल्तान कौन था?
उत्तर : इल्तुतमिश

➣ किसने कहा है कि “भारत में मुस्लिम सम्प्रभुता का इतिहास वास्तव में इल्तुतमिश के शासनकाल से प्रारम्भ होता है”?
उत्तर : राम प्रसाद त्रिपाठी

➣ “भारत अरब नहीं है, इसे दारल इस्लाम में परिवर्तित करना व्यावहारिक रूप से सम्भव नहीं है।” यह कथन किससे जुड़ा है?
उत्तर : इल्तुतमिश से

➣ इल्तुतमिश ने अपनी मृत्यु से पूर्व किसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था?
उत्तर : रजिया को

➣ रजिया को उत्तराधिकारी बनाने वाली शाही विज्ञप्ति की रचना इल्तुतमिश के लिए किसने की थी?
उत्तर : मिनहाज-उस-सिराज ने

➣ इल्तुतमिश की मृत्यु के पश्चात दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर कौन बैठा था?
उत्तर : रुकनुद्दीन फिरोजशाह

➣ शाहतुर्कान कौन थी?
उत्तर : रुकनुद्दीन फिरोज की माता

➣ किस सुल्तान की माता विद्वानों एवं परिजनों को उपहार एवं दान देने के लिए प्रसिद्ध थी?
उत्तर : रुकनुद्दीन फिरोजशाह की

➣ गुलाम वंश के सुल्तानों में से कौन एक इल्तुतमिश की सन्तान नहीं था, किन्तु उसके वंश का अंतिम उत्तराधिकारी था?
उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद

➣ किस प्रसिद्ध सूफी सन्त के नाम पर कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली में कुतुबमीनार की नींव रखी?
उत्तर : ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुबमीनार की नींव रखी, इसे किसने पुरा किया?
उत्तर : इल्तुतमिश ने

➣ कुतुबमीनार के पास स्थित महरौली पिलर प्राथमिक रूप से किस कारण प्रसिद्ध है?
उत्तर : उत्कृष्ट गुणवत्ता की इस्पात के कारण

➣ इक्ता शासन व्यवस्था और सुल्तान की सेना का निर्माण किस सुल्तान की देन है?
उत्तर : इल्तुतमिश

➣ मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका कौन थी?
उत्तर : रजिया सुल्तान

➣ दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर बैठने वाली पहली मुस्लिम महिला शासिका कौन थी?
उत्तर : रजिया सुल्तान

➣ सुल्ताना रजिया किसकी उत्तराधिकारी थी?
उत्तर : इल्तुतमिश की

➣ दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान किस राजवंश से संबंधित थी?
उत्तर : दास (गुलाम) राजवंश के

➣ कुतुबुद्दीन ऐबक और रजिया किस राजवंश से संबंधित थे?
उत्तर : ममलूक (गुलाम, दास) राजवंश से

➣ रजिया सुल्तान किस वर्ष शासिका बनी थी?
उत्तर : 1236 ई. में

➣ किस कुलीन के साथ रजिया सुल्तान निकट थी?
उत्तर : जलालुद्दीन याकुत

➣ ‘अमीर-ए-हाजिब’ के पद पर रजिया ने किसे नियुक्त किया था?
उत्तर : इख्तियारुद्दीन ऐतगीन को

➣ रजिया ने जमालुद्दीन याकूत को किस पद पर नियुक्त किया था?
उत्तर : ‘अमीर-ए-आखूर’ के पद पर

➣ सुन्नी और शियाओं के मध्य सबसे अधिक साम्प्रदायिक विवाद किसके काल में हुआ था?
उत्तर : रजिया के काल में

➣ रजिया बेगम को सत्ताच्युत करने में किसका हाथ था?
उत्तर : तुर्कों का

➣ रजिया के विरोधी अमीर गुट का नेतृत्व कौन कर रहा था?
उत्तर : निजामुल मुल्क जुनैदी

➣ रजिया सुल्तान कहाँ हारी और कहाँ पर उनकी हत्या हुई थी?
उत्तर : कैथल (Kaithal) में

➣ रजिया की मृत्यु के बाद दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर कौन बैठा था?
उत्तर : मुइजुद्दीन बहरामशाह

➣ रजिया के पतन का क्या कारण था?
उत्तर : उसका स्त्री होना

➣ किस इतिहासकार ने रजिया की असफलता का कारण उसका स्त्री होना बताया है?
उत्तर : मिनहाज-उस सिराज ने

➣ सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद की सेवा में रहने वाला अमीर, जिसने बलबन की साजिशों से सर्वोच्च पद खो दिया, कौन था?
उत्तर : इमादुद्दीन रेहान

➣ इतिहासकार मिनहाज के अनुसार दिल्ली का आदर्श सुल्तान कौन था?
उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद

➣ बलबन को ‘उलूग खाँ’ की उपाधि किसने दी थी?
उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद ने

➣ दिल्ली के सुल्तान बलबन का पूरा नाम क्या था?
उत्तर : गयासुद्दीन बलबन

➣ बलबन अपने को किसका वंशज मानता था?
उत्तर : अफरासियाब का

➣ बलबन किस वंश का शासक था?
उत्तर : ममलूक वंश का

➣ बलबन का जन्म तुर्कों के किस सम्प्रदाय में हुआ था?
उत्तर : इल्बरी तुर्क सम्प्रदाय में

➣ वह ममलूक सुल्तान कौन था, जो राजत्व के दैवी सिद्धान्त का पक्षधर था?
उत्तर : बलबन

➣ वह प्रथम मुस्लिम शासक कौन था, जिसने शासन के सिद्धान्त (Theory of Kingship) को राजाओं के ईश्वरीय अधिकार सिद्धान्त (Theory of Divine Right) के समान प्रतिपादित किया था?
उत्तर : बलबन

➣ अपनी शक्ति को समेकित करने के बाद बलबन ने कौन-सी भव्य उपाधि धारण की थी?
उत्तर : जिल्ले इलाही

➣ कौन सुल्तान स्वयं को ‘नायब-ए-खुदाई’ कहता था?
उत्तर : बलबन

➣ बलबन की सार्वभौमिकता तथा राजकीय नीति को जानने के लिए मूल स्रोत कौन है?
उत्तर : बरनी (तारीख-ए-फिरोजशाही)

➣ किस सुल्तान ने गढ़मुक्तेश्वर की मस्जिद की दीवारों पर अपने शिलालेख में स्वयं को ‘खलीफा का सहायक’ कहा है?
उत्तर : बलबन ने

➣ दिल्ली के किस सुल्तान के विषय में कहा गया है कि उसने “रक्त और लौह” की नीति अपनाई थी?
उत्तर : बलबन ने

➣ किस सुल्तान ने ‘तुर्कान-ए-चिहलगानी’ का दमन किया था?
उत्तर : बलबन ने

➣ दिल्ली का वह प्रथम सुल्तान कौन था, जिसने दरबार में गैर-इस्लामी प्रथाओं का प्रचलन करवाया था?
उत्तर : बलबन

➣ वह इल्बरी शासक कौन था, जिसने दिल्ली सल्तनत में सिजदा, पाबोस और नौरोज प्रारम्भ करवाए थे?
उत्तर : बलबन ने

➣ ईरानी त्योहार ‘नौरोज’ का प्रचलन किस सुल्तान ने प्रारम्भ किया था?
उत्तर : बलबन ने

➣ ‘जिलअल्लाह’ जो राजाधिकार सम्बन्धी अवधारणा है, किससे संबंधित है?
उत्तर : बलबन से

➣ क्लासिकल संस्कृत भाषा के दिल्ली स्थित दीर्घ पालम बावली अभिलेख में स्वभावतः दावा किया गया है कि राजा के ‘सुशासन’ के कारण भगवान विष्णु ‘समस्त चिंताओं को त्यागकर क्षीरसागर में शांतिपूर्वक शयनरत है।’ यह किस राजा के बारे में दावा किया गया है?
उत्तर : गयासुद्दीन बलबन के बारे में

➣ वह सुल्तान कौन था, जिसने पूरा एक वर्ष मेवातियों के दमन और दिल्ली के निकटवर्ती जंगल कटवाने में समर्पित कर दिया था?
उत्तर : बलबन ने

➣ बलबन के काल में विद्रोह करने वाला बंगाल का गवर्नर कौन था?
उत्तर : तुगरिल खाँ

➣ सुल्तान बलबन के आदेश पर, सार्वजनिक रूप से कोड़े की सजा पाने वाला अमीर कौन था?
उत्तर : मलिक बकबक

➣ किस सल्तनत शासक ने सीमा विस्तार की नीति नहीं अपनाई थी?
उत्तर : बलबन ने

➣ सुल्तान बलबन ने अपने दरबार का गठन किस पद्धति से किया था?
उत्तर : फारसी पद्धति पर

➣ बलबन ने राजत्व का सिद्धांत कहाँ से ग्रहण किया था?
उत्तर : सासानी पारिशया से

➣ “एक मलिक होते हुए भी वह खान हो गया और फिर सुल्तान बन गया।” वह व्यक्ति कौन था?
उत्तर : बलबन

➣ “अपनी लगभग 40 वर्षों की खानी और बादशाहियत के दौरान उसने कभी बाजार के लोगों, निम्न तबके के लोगों संगीतकारों और विदूषकों से बातचीत नहीं की।” जियाउद्दीन बरनी का यह कथन किस सुल्तान के सन्दर्भ में है?
उत्तर : बलबन के विषय में

➣ बरीदों के सफल अनुरक्षण के मुद्दे पर किस सुल्तान ने अपने बेटे को सलाह दी थी, ‘मुखबिरों और जासूसों को दरबार के इर्द-गिर्द फटकने की इजाजत नहीं देनी चाहिए, क्योंकि शासक से उनकी आज्ञाकारी और विश्वासपात्र मित्रों में भय पैदा करना, जो अच्छे शासन का आधार है, उनके राजा में विश्वास को नष्ट करता है’?
उत्तर : बलबन ने

➣ इस्लाम धर्म को स्वीकार करने वाले कमाल माहियार को जब अमरोहा के मुतसर्रिफ के पद के लिए चुना गया और जब उसे सुल्तान के समक्ष प्रस्तुत किया गया, तब सुल्तान की प्रतिक्रिया थी: ‘जब मैं निचले तबके में पैदा व्यक्ति को देखता हूँ, तो मेरे शरीर की प्रत्येक धमनी और नस क्रोध से खिंचना शुरु हो जाती है।’ यह कथन किस सुल्तान से सम्बन्धित है?
उत्तर : बलबन से

➣ अपनी मृत्यु से पूर्व बलबन ने किसे अपना उत्तराधिकारी मनोनीत किया था?
उत्तर : कैखुसरव को

➣ बंगाल विजय हेतु बलबन अपने साथ किस पुत्र को लेकर गया था?
उत्तर : बुगरा खाँ को

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram