प्रश्न 1: जय प्रकाश नारायण इस पार्टी से जुड़े थे-
A) कम्यूनिस्ट पार्टी
B) कांग्रेस पार्टी
C) सोशलिस्ट पार्टी
D) किसान सभा
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) सोशलिस्ट पार्टी
प्रश्न 2: निम्नलिखित में से कौन समाजवादी दल का प्रमुख नेता था?
A) गणेश शंकर विद्यार्थी
B) एम. एन. राय
C) पट्टस ताणु पिल्लै
D) आचार्य नरेन्द्र देव
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) आचार्य नरेन्द्र देव
प्रश्न 3: वर्ष 1934 में काँग्रेस समाजावदी पार्टी का गठन किया गया था द्वारा –
A) जय प्रकाश नारायण एवं आचार्य नरेन्द्र देव
B) जय प्रकाश नारायण एवं जवाहरलाल नेहरू
C) जय प्रकाश नारायण एवं सुभाषचंद्र बोस
D) सुभाष चंद्र बोस एवं जवाहरलाल नेहरू
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) जय प्रकाश नारायण एवं आचार्य नरेन्द्र देव
प्रश्न 4: कांग्रेस को समाजवादी दिशा देने के लिए कांग्रेस के भीतर जिस दल का गठन हुआ उसका क्या नाम था?
A) हिन्दुस्तान समाजवादी गणतंत्रवादी पार्टी
B) क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी
C) समाजवादी पार्टी
D) कांग्रेस समाजवादी पार्टी
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) कांग्रेस समाजवादी पार्टी
प्रश्न 5: वर्ष 1934 में पटना में अखिल भारतीय कांग्रेस समाजवादी पार्टी का संयोजक कौन था?
A) अच्युत पटवर्धन
B) आचार्य नरेन्द्र देव
C) जय प्रकाश नारायण
D) डॉ. राम मनोहर लोहिया
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) जय प्रकाश नारायण
प्रश्न 6: "भारत तथा विश्व की समस्याओं के हल की एक मात्र कुंजी समाजवाद में निहित है।" यह प्रसिद्ध उक्ति है
A) राम मनोहर लोहिया की
B) जय प्रकाश नारायण की
C) जवाहर लाल नेहरू की
D) एस. ए. डांगे की
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) जवाहर लाल नेहरू की
प्रश्न 7: निम्नलिखित में से किस भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू ने समाजवाद को भारत की समस्याओं को हल करने की कुंजी बताया?
A) लखनऊ
B) लाहौर
C) इलाहाबाद
D) रामगढ़
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) लखनऊ
प्रश्न 8: काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक पटना में हुई, वर्ष-
A) 1934 में
B) 1921 में
C) 1937में
D) 1939 में
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) 1934 में
प्रश्न 9: कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक हुई.
A) नासिक में
B) दिल्ली में
C) पटना में
D) लाहौर में
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) पटना में
प्रश्न 10: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस सत्र में "समाज के समाजवादी ढाँचे" को कांग्रेस द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया?
A) भुवनेश्वर सत्र
B) वर्धा सत्र
C) नागपुर सत्र
D) अवाडी सत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) अवाडी सत्र
प्रश्न 11: बिहार सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे-
A) सत्य भक्त
B) जयप्रकाश नारायण
C) एम.एन. राय
D) सुभाष चन्द्र बोस
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) जयप्रकाश नारायण
प्रश्न 12: "मैं समाजवादी हूँ' यह किस कांग्रेसी अध्यक्ष का कथन है-
A) सुभाष चन्द्र बोस
B) जवाहरलाल नेहरू
C) मोतीलाल नेहरू
D) एम. एन. राय
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 13: समाजवाद का समर्थक कौन था 1933 में ब्रिटिश शासन,देशी राज्यों, जमींदारवाद और पूँजीवाद को उखाड़ फेंकना चाहता था?
A) जवाहरलाल नेहरू
B) राजेन्द्र प्रसाद
C) भूलाभाई देसाई
D) सरदार पटेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 14: "मैं एक समाजवादी और गणतंत्रवादी हूँ और मुझे राजाओं और राजकुमारों में विश्वास नहीं है।'' यह वक्तव्य सम्बन्धित है-
A) अच्युत पटवर्धन से
B) नरेन्द्र देव से
C) जय प्रकाश नारायण से
D) जवाहरलाल नेहरू से
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) जवाहरलाल नेहरू से
प्रश्न 15: कांग्रेस ने 1937 के चुनावों में भाग लेकर कितने प्रान्तों में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया?
A) चार
B) तीन
C) पाँच
D) छ:
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) पाँच
प्रश्न 16: 'लोक नायक' के नाम से किसे जाना जाता है |
A) महात्मा गांधी
B) सुभाषचन्द्र बोस
C) जयप्रकाश नारायण
D) बाल गंगाधर तिलक
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) जयप्रकाश नारायण
प्रश्न 17: प्रथम अखिल भारतीय समाजवादी युवा कांग्रेस का सभापति कौन था?
A) आचार्य नरेन्द्र देव
B) सुभाषचन्द्र बोस
C) जवाहर लाल नेहरू
D) जे.बी. कृपलानी
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न 18: निम्नलिखित में से किसे भारत में साम्यवाद का उच्चतम पुजारी कहा गया है?
A) आचार्य नरेन्द्र देव को
B) जवाहरलाल नेहरू को
C) एम. आर. मसानी को
D) अशोक मेहता को
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) जवाहरलाल नेहरू को
प्रश्न 19: 1935 के अधिनियम के उपरान्त, 1937 में हुए चुनावों में गठित कांग्रेस मंत्रिमण्डलों का कार्यकाल था –
A) 22 माह
B) 20 माह
C) 24 माह
D) 28 माह
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) 28 माह
प्रश्न 20: 1937 में प्रान्तों में मंत्रिमण्डल के निर्माण के उपरान्त काँग्रेस का शासन कितने महीने चला था?
A) 29 महीने
B) 31 महीने
C) 30 महीने
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) 31 महीने
प्रश्न 21: 1937 ई0 के चुनावों में कांग्रेस द्वारा बहुमत प्राप्त प्रान्तों की संख्या है-
A) चार
B) तीन
C) पाँच
D) छ:
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) पाँच
प्रश्न 22: जनवरी एवं फरवरी, 1937 के प्रथम आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने निम्नलिखित को छोड़कर सभी प्रान्तों में बहुमत प्राप्त कर लिया .
A) पंजाब एवं सिन्ध
B) बंगाल एवं असम
C) असम, पंजाब एवं सिन्ध
D) बंगाल, असम, पंजाब, एवं सिन्ध
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) बंगाल, असम, पंजाब, एवं सिन्ध
प्रश्न 23: 1937 में सम्पन्न विधान सभा चुनावों में इंडियन नेशनल कांग्रेस को निम्न में से किस प्रान्त में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था-
A) बिहार
B) मध्य प्रान्त
C) पंजाब
D) मद्रास
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) पंजाब
प्रश्न 24: वह प्रान्त, जहाँ 1937 के आम चुनाव के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी सरकार नहीं बनायी, थी-
A) बिहार
B) बंगाल
C) मद्रास
D) उड़ीसा
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) बंगाल
प्रश्न 25: ग्यारह प्रांतों में से सात प्रांतों में कांग्रेस की सरकार कब बनी थी?
A) जुलाई 1936
B) जुलाई 1935
C) जुलाई 1937
D) जुलाई 1938
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) जुलाई 1937
प्रश्न 26: फरवरी 1937 के चुनावों के बारे में क्या सही नहीं है?
A) कांग्रेस ने चुनाव में भाग लिया।
B) 1937 में चुनाव हुए।
C) इसे बंगाल में बहुमत मिला।
D) कांग्रेस ने छह राज्यों में सरकार का गठन किया।
उत्तर देखें
सही उत्तर: C) इसे बंगाल में बहुमत मिला।
प्रश्न 27: 1937 के चुनाव के पश्चात् यू. पी. में गठित मंत्रिमंडल में किसको वित्त विभाग सौंपा गया था?
A) रफी अहमद किदवई को
B) गोविन्द वल्लभ पन्त को
C) कैलाशनाथ काटजू को
D) मोहम्मद इब्राहीम को
उत्तर देखें
सही उत्तर: A) रफी अहमद किदवई को
प्रश्न 28: निम्न में से किस एक प्रदेश में 1935 के अधिनियम के अंतर्गत कांग्रेस की मंत्रि-परिषद का गठन नहीं हुआ था?/
A) मद्रास
B) बिहार
C) उड़ीसा
D) पंजाब
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) पंजाब
प्रश्न 29: 1937 में मध्य भारत और बरार में कांग्रेस मंत्रिमण्डल बनने पर पहला मुख्यमंत्री कौन बना?
A) रविशंकर शुक्ल
B) एन. बी. खरे
C) डी. पी. मिश्र
D) राघवेन्द्र राव
उत्तर देखें
सही उत्तर: B) एन. बी. खरे