➣ जैन परंपरा के अनुसार, इसके कुल 24 तीर्थंकर हुए हैं। इनमें से प्रथम तीर्थंकर कौन धे?
उत्तर : ऋषभदेव
➣ महावीर कौन-से तीर्थंकर थे ?
उत्तर : 24वें तीर्थंकर
➣ महावीर ने जैन धर्म में अतिरिक्त एक अन्य उपदेश कौन-सा जोड़ा था ?
उत्तर : ब्रह्मचर्य
➣ जैन धर्म की वास्तविक स्थापना पार्श्वनाथ (23 वें) के आध्यात्मिक शिष्य किसने की?
उत्तर : वर्धमान महावीर
➣ वर्धमान महावीर को ‘जिन’ भी कहा जाता था। ‘जिन’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर : विजेता
➣ ऋग्वेद में किन दो जैन तीर्थंकरों का उल्लेख मिलता है?
उत्तर : ऋषभदेव और अरिष्टनेमि
➣ वर्धमान महावीर का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर : वैशाली के निकट कुंडग्राम (वज्जि संघ का गणराज्य)
➣ नालंदा के समीप किस स्थान को भी भगवान महावीर का जन्म स्थान माना जाता है?
उत्तर : कुण्डलपुर
➣ महावीर की माता किस गणराज्य की राजकुमारी थीं ?
उत्तर : लिच्छवी गणराज्य
➣ महावीर की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर : यशोदा
➣ महावीर ने किस आयु में गृहत्याग कर दिया था?
उत्तर : 30 वर्ष
➣ 12 वर्ष की तपस्या बाद महावीर को जुम्भिकग्राम के समीप किस नदी के किनारे एक साल के वृक्ष के नीचे कैवल्य (सर्वोच्च ज्ञान) प्राप्त हुआ?
उत्तर : ऋजुपालिका नदी
➣ जैन धर्म में सल्लेखना से क्या तात्पर्य है?
उत्तर : उपवास द्वारा शरीर का त्याग
➣ जैन धर्म बाद में किन दो सम्प्रदायों में विभाजित हो गया था ?
उत्तर : पहला, श्वेताम्बर ( तेरापन्थी) और दूसरा, दिगम्बर (समैया ) |
➣ स्थूलभद्र ने श्वेताम्बर सम्प्रदाय का नेतृत्व किया। दिगम्बर सम्प्रदाय का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर : भद्रबाहु
➣ भद्रबाहु एवं उनके अनुयायियों को अन्य किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : दक्षिणी जैनी
➣ महावीर ने अपने जीवन काल में ही एक संघ की स्थापना की, जिसमें 11 प्रमुख अनुयायी सम्मिलित थे। इनको क्या कहा जाता था?
उत्तर : गणधर
➣ इन 11 गणधरों में से 10 की मृत्यु महावीर स्वामी के समय में ही हो गयी थी। सिर्फ एक गणधर जीवित बचा था। उसका क्या नाम था?
उत्तर : आर्य सुधर्मण
➣ महावीर स्वामी की मृत्यु 72 वर्ष की उम्र में 468 ई.पू. में कहां हुई?
उत्तर : पावा
➣ महावीर ने जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या बताया ?
उत्तर : कैवल्य (निर्वाण) या ज्ञान प्राप्त करना
➣ महावीर ने जाति प्रथा को स्वीकार किया, मगर उसका आधार उन्होंने कर्म को बताया, या कि जन्म को?
उत्तर : कर्म को
➣ जैन धर्म में देवताओं के अस्तित्व को स्वीकार किया गया है, किन्तु उनसे ऊपर का स्थान किसको प्रदान किया गया है?
उत्तर : जिन
➣ जैन धर्म में सभी वस्तुओं में आत्मा की परिकल्पना की गयी है और अमर माना गया है। क्या वे आत्मा के पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं?
उत्तर : हां
➣ जैन धर्म में पांच महाव्रत ( पांच प्रतिज्ञाएं या पंच अणुव्रत) हैं ‘अहिंसा’, ‘सत्य’,
➣ जैन धर्म के पहले चार पूर्ववर्ती व्रत किसकी देन थे?
उत्तर : तीर्थंकर (पार्श्वनाथ)
➣ जैन धर्म में अन्तिम महाव्रत ‘ब्रह्मचर्य’ को किसने जोड़ा था?
उत्तर : महावीर
➣ सम्यक् ज्ञान, सम्यक् कर्म और सम्यक् ध्यान जैन धर्म में क्या कहलाते थे?
उत्तर : – त्रिरत्न
➣ महावीर की मृत्यु के पश्चात् जैन संघ का प्रमुख ‘थेर’ (धर्मगुरु) किसे बनाया गया?
उत्तर : आर्य सुधर्मण को
➣ किसने ‘कल्पसूत्र’ की रचना कर उसमें जैन धर्म की उत्पत्ति से लेकर अपने समय तक के उत्थान और विकास का वर्णन किया?
उत्तर : भद्रबाहु
➣ भद्रबाहु के स्थूलभद्र का नेतृत्व मानने से इन्कार करने के बाद जैन धर्म किन दो भागों में विभाजित हो गया?
उत्तर : दिगम्बर एवं श्वेताम्बर
➣ जैन धर्म दर्शन का अन्तिम लक्ष्य निर्वाण या मोक्ष प्राप्त करना है। इसके लिए कौन-से तीन में विश्वास करना जरूरी है?
उत्तर : – सम्यक् विश्वास, सम्यक् ज्ञान तथा सम्यक् आचार
➣ महावीर ने किस भाषा में अपने उपदेश दिये, ताकि जनसामान्य उनको समझ सकें?
उत्तर : प्राकृत
➣ श्वेताम्बरों का पवित्र साहित्य किस भाषा में लिखा गया?
उत्तर : अर्द्ध-मागधी
➣ जैन शिल्प प्रसिद्ध ग्रेनाइट पत्थर से बनी गोमतेश्वर की मूर्ति कहां स्थित है?
उत्तर : श्रवणबेलगोला, मैसूर
➣ 6.5 फीट ऊंची गोमतेश्वर की मूर्ति को गंग नरेश रछमल के किस मंत्री ने बनवाया था?
उत्तर : चामुंड राय
➣ एलोरा गुफाओं में से जैन गुफाएं कितनी हैं?
उत्तर : पांच (30-34)
➣ दिलवाड़ा का जैन मंदिर मंदिर निर्माण का चरमोत्कर्ष है। यह कहां स्थित है?
उत्तर : माउंट आबू, राजस्थान
➣ जैन साहित्य को क्या कहते हैं?
उत्तर : आर्यसूत्र
➣ महावीर स्वामी का प्रथम शिष्य कौन था?
उत्तर : जमाली
➣ वर्द्धमान महावीर अन्य किस नाम से विख्यात हैं?
उत्तर : जेना (जिन)
➣ महावीर के पक्के अनुयायी किस नाम से जाने जाते थे?
उत्तर : दिगंबर
➣ 12 अंग, 12 उपांग, 14 पूर्व और 14 उपपूर्व में से सबसे पूर्वकालिक जैन ग्रंथ कौन-सा है?
उत्तर : 14 पूर्व
➣ कौन-सा स्थल पार्श्वनाथ से सम्बद्ध होने के कारण जैन सिद्ध क्षेत्र माना जाता है?
उत्तर : सम्मेद शिखर
➣ प्रभास गिरी कस्बा उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में स्थित किस धर्म या समुदाय का एक मुख्य तीर्थस्थल है?
उत्तर : जैन धर्म
➣ यापनीय किस धर्म का एक सम्प्रदाय है?
उत्तर : जैन धर्म
➣ बौद्ध धर्म और जैन धर्म का पर्याय क्या है?
उत्तर : अहिंसा
➣ खण्डगिरी स्थल किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : जैन गुफाओं के लिए,
➣ कर्नाटक के मड्या जिले में श्रवणबेलगोला के गोमतेश्वर स्थान पर प्राचीन जैन तीर्थस्थल पर किसकी विशालकाय प्रतिमा स्थापित है?
उत्तर : भगवान बाहुबली की
➣ भगवान बाहुबली को गोमतेश्वर भी कहा जाता है। वे जैन धर्म के किस जैन तीर्थंकर पुत्र थे?
उत्तर : प्रथम तीर्थंकर ऋषभनाथ
Leave a Reply