1. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान था –
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
S.S.C. (लोअर डिवीजन क्लर्क) परीक्षा, 2005
S.S.C. (लोअर डिवीजन क्लर्क) परीक्षा, 2005
उत्तर- (d)
गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पूर्व में लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। इन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की। इन्हें ‘एशिया का ज्योति पुंज’ कहा जाता है। बुद्ध के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण’ कहा गया | तथा इनकी मृत्यु को ‘महापरिनिर्वाण’ कहा गया। ‘जातक’ में बुद्ध के पूर्वजन्मों की कहानी संकलित है।
2.भगवान बुद्ध ने प्राण कहां त्यागे ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर- (d)
483 ई.पू. में 80 वर्ष की अवस्था में महात्मा बुद्ध ने कुशीनगर में अपना शरीर त्याग दिया। बौद्ध ग्रन्थों में इस घटना को ‘महापरिनिर्वाण’ कहा गया है।
3. बुद्ध किस वंश (Clan) से संबंधित थे ?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2008
उत्तर-(c)
बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध शाक्य वंश से संबंधित थे। इनका जन्म कपिलवस्तु के लुम्बिनी में शाक्य मुखिया शुद्धोधन के यहां हुआ था।
4.बुद्ध ने अपना प्रथम ने अपना प्रथम धर्म-सान्देश कहां पर दिया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर- (d)
बुद्ध ने अपना प्रथम धर्म-संदेश सारनाथ में दिया था, जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहा गया है। बुद्ध ने अपने उपदेश ‘पालि’ भाषा में दिए। इन्होंने सर्वाधिक उपदेश कोशल की राजधानी श्रावस्ती में दिए।
5.प्रथम बौद्ध परिषद कहां आयोजित की गई?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग (M.T.S.) परीक्षा, 2013
उत्तर-(c)
प्रथम बौद्ध परिषद का आयोजन मगध सम्राट अजातशत्रु के समय में राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में किया गया था। इस बौद्ध परिषद की अध्यक्षता महाकस्सप ने की थी।
6. पांचवी बौद्ध परिषद् का आयोजन किसने किया था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2006
उत्तर-(c)
पांचवी बौद्ध परिषद् का आयोजन हर्ष के समय में कन्नौज में किया गया था जबकि अशोक के समय तीसरी और कनिष्क के समय में चौथी बौद्ध परिषद का आयोजन किया गया था।
7. ‘बुद्ध’ का अर्थ है-
S.S.C. Section Off. परीक्षा, 2006
उत्तर-(a)
छः वर्षों की साधना के पश्चात् 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की रात को एक पीपल के वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ इसके बाद वह ‘बुद्ध’ के नाम से विख्यात हुए। अतः ‘बुद्ध’ का अर्थ ‘ज्ञान प्राप्त’ से है।
8. किस भाषा का ज्यादा प्रयोग ‘बौद्धवाद’ के प्रचार के लिए किया गया?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(c)
बौद्ध धर्म के प्रसार के अनेक कारण थे-
महात्मा बुद्ध का आकर्षक एवं प्रभावपूर्ण व्यक्तित्व, बौद्ध धर्म की सरलता, जनसामान्य की भाषा पाली का प्रयोग, चारों वर्गों का समर्थन, राजकीय संरक्षण, बौद्ध संघ का योगदान, तत्कालीन व्यापारियों एवं साहूकारों द्वारा उदारतापूर्वक दान।
महात्मा बुद्ध का आकर्षक एवं प्रभावपूर्ण व्यक्तित्व, बौद्ध धर्म की सरलता, जनसामान्य की भाषा पाली का प्रयोग, चारों वर्गों का समर्थन, राजकीय संरक्षण, बौद्ध संघ का योगदान, तत्कालीन व्यापारियों एवं साहूकारों द्वारा उदारतापूर्वक दान।
9.निम्न में से बौद्ध साहित्य की पहचान कीजिए:
S.S.C.F.C.J. परीक्षा, 2012
उत्तर-(a)
त्रिपिटक बौद्ध धर्म के साहित्य का अंग है। ये हैं- सुत्त पिटक, विनय पिटक एवं अभिधम्म पिटक उपनिषद एवं आरण्यक वैदिक ब्राह्मण धर्म से तथा अंग जैन धर्म से संबंधित हैं।
10. “त्रिपिटक” धार्मिक ग्रंथ है-
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. बौद्ध धर्म ने समाज के दो वर्गों को अपने साथ जोड़कर एक महत्त्वपूर्ण प्रभाव छोड़ा। ये वर्ग थे-
S.S.C. CPO परीक्षा, 2006
उत्तर-(d)
बौद्ध धर्म ने स्त्रियों और शूद्रों के लिए अपने द्वार खोलकर समाज पर गहरा प्रभाव जमाया। ब्राह्मण धर्म ने स्त्रियों और शूद्रों को एक ही दर्जे में रखा और उनके लिए न यज्ञोपवीत संस्कार का विधान किया और न वेदाध्ययन का बौद्ध धर्म ग्रहण करने पर उन्हें इस अधिकार – हीनता से मुक्ति मिल गई।
12. अजन्ता कलाकृतियाँ किससे संबंधित हैं?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(d)
अजन्ता की गुफाओं पर उत्कीर्ण कुछ कलाकृतियों का संबंध गुप्त काल से है। इसमें बुद्ध से संबंधित कहानियों को चित्रित किया गया है।
13. बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन कहां दिया था ?
S.S.C. (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2008
उत्तर-(b)
बुद्ध ने अपना प्रथम प्रवचन (उपदेश) सारनाथ (ऋषिपतनम्) में दिया, जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्रप्रवर्त्तन कहा गया है। बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पालि में दिए।
14. बौद्ध धर्म निम्न में से किन मतों पर विश्वास करता है?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
बौद्ध धर्म अनीश्वरवादी और अनात्मवादी है। इसके अनुसार दुनिया दुःखों से भरी है, लोगों को दुःख उनकी इच्छाओं (तृष्णा) के कारण होते हैं यदि इच्छाओं पर काबू पा लिया जाए तो निर्वाण मिल जाएगा।
15. चित्रकला की गांधार शैली का सूत्रपात किसके द्वारा किया गया था ?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(b)
चित्रकला की गांधार शैली का सूत्रपात महायान सम्प्रदाय द्वारा किया गया था। इसका चरमोत्कर्ष कुषाण वंशी कनिष्क के समय था।
16. बौद्धों के विश्वास अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार किसे माना जाता है?
S.S.C. CPO परीक्षा, 2003
उत्तर-(b)
बौद्धों के विश्वास के अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार मैत्रेय को माना जाता है। इन्हें भावी बोधिसत्व भी कहा जाता है। इनका प्रतीक (चिह्न) कलश होगा। इस उद्देश्य पर महावस्तु, ललित विस्तार तथा अश्वघोष कृत बुद्ध चरित महत्त्वपूर्ण पुस्तक है।
17. धातु से बने सिक्के सबसे पहले प्रकट हुए
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2010
उत्तर-(c)
भारत के प्राचीनतम धातु के सिक्कों को जो 5 वीं अथवा 6 वीं शताब्दी ईसापूर्व (बुद्ध काल) के हैं, पंचमार्क अथवा ‘आहत’ सिक्के कहा जाता है। ये अधिकांशतः चांदी के हैं परन्तु कुछ तांबे के भी आहत सिक्के प्राप्त हुए हैं, इन्हें आहत इसलिए कहा जाता है क्योंकि इन पर अलग से ठप्पा मारकर विभिन्न प्रतीक अंकित किये गये हैं। ऐसे सिक्के समूचे देश में तक्षशिला से मगध तक और मगध से मैसूर तक मिले हैं।
18.प्रारंभिक बौद्ध धर्म ग्रंथों की रचना किसमें की गई थी?
S.S.C.F.C.I. परीक्षा, 2012
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
प्रारंभिक बौद्ध धर्म ग्रंथों की रचना पाली पाठ में की गई थी। पाली उस समय आम जनों की भाषा थी। बाद में बौद्ध धर्म ग्रंथ संस्कृत में भी लिखे गए।
19. आरंभिक बौद्ध साहित्य किस भाषा में रचे गए ?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2011
उत्तर-(a)
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
20. निम्नलिखित में से बौद्धों का पवित्र ग्रंथ कौन-सा है?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2005
उत्तर-(c)
त्रिपिटक (सुत्तपिटक, विनयपिटक, अभिधम्मपिटक) बौद्धों का पवित्र ग्रन्थ है। सुत्तपिटक में बौद्ध धर्म के उपदेश संगृहीत हैं। विनय पिटक में भिक्षु और भिक्षुणियों के संघ एवं दैनिक जीवन संबंधी आचार-विचार, नियम संगृहीत हैं, जबकि अभिधम्मपिटक में बौद्ध दार्शनिक सिद्धान्तों का वर्णन है।
21. निम्नलिखित में से किसके शासनकाल के दौरान प्रसिद्ध अजन्ता गुफाओं में उत्कीर्णन का काम सबसे पहले शुरू किया गया था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(b)
अजंता की गुफाओं में उत्कीर्णन का काम सर्वप्रथम सातवाहन काल में शुरू किया गया था। अजंता में निर्मित कुल 29 गुफाओं में से वर्तमान में केवल 6 ही शेष हैं, जिसमें गुफा संख्या 16 तथा 17 के चित्रों का संबंध गुप्त काल से है। इसमें गुफा संख्या 16 में उत्कीर्ण मरणासन्न राजकुमारी का चित्र प्रशंसनीय है। अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म की महायान शाखा से संबंधित हैं।
22. निम्न में से कौन-सा एक भारत में उत्पन्न सबसे बाद वाला बौद्ध धर्म का ग्रंथ है?
S.S.C. (CPO) परीक्षा, 2011
उत्तर-(d)
उपर्युक्त विकल्पों में से भारत में रचित सबसे बाद में बौद्ध धर्म ग्रंथ वामसाथपाकसिनी था। इसकी रचना दसवीं शताब्दी में हुई थी।
23. बौद्ध धर्म में ‘बुल’ का संबंध बुद्ध के जीवन की किस घटना के साथ है ?
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2006
उत्तर-(a)
कमल व सांड का संबंध बुद्ध के जन्म से, घोड़ा- गृहत्याग से, पीपल (बोधिवृक्ष)- ज्ञान से, पद चिन्ह निर्वाण से एवं स्तूप का संबंध मृत्यु से है।
24. अफगानिस्तान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को निम्नलिखित में से किस स्थान पर नष्ट किया गया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(c)
अफगानिस्तान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को बामियान में नष्ट किया गया था। इसे तालिबानियों ने ध्वस्त कर दिया।
25. बुद्ध ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2002
उत्तर-(a)
बुद्ध की मृत्यु को बौद्ध धर्म में ‘महापरिनिर्वाण’ कहा गया है, जो 80 वर्ष की अवस्था में कुशीनगर में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गयी। तृष्णा के क्षीण हो जाने की अवस्था को बुद्ध ने ‘निर्वाण’ कहा है। बुद्ध के गृह-त्याग की घटना को महाभिनिष्क्रमण’ कहा गया है।
26. भारत में 5 वीं शताब्दी के प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना कहां की गई थी ?
S.S.C. (स्टेनोग्राफर) ग्रेड ‘डी’ परीक्षा, 2005
उत्तर-(c)
भारत में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं शताब्दी में कुमारगुप्त प्रथम (415455 ई.) द्वारा की गयी थी। प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने यहां 18 महीने रह कर अध्ययन किया था। इसके समय में शीलभद्र यहां के कुलपति थे। नालंदा विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध विद्वानों में चंद्रगोमिन, शांतिरक्षित तथा कश्मीरी भिक्षुक पद्मसंभव शामिल हैं।
27. बुद्ध को प्रबोध कहां प्राप्त हुआ था?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(b)
बुद्ध को ज्ञान (प्रबोध) बोध गया में प्राप्त हुआ था।
28. बुद्ध धम्म और संघ मिलकर कहलाते हैं
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013
उत्तर-(a)
बुद्ध, धम्म और संघ-ये तीनों बौद्ध धर्म के ‘त्रिरत्न’ कहलाते हैं।
29. “इच्छा सब कष्टों का कारण है” इसका प्रचार करने वाला धर्म कौन-सा है ?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग (M.T.S.) परीक्षा, 2013
उत्तर-(a)
“इच्छा अर्थात तृष्णा सब कष्टों का कारण है” इसका प्रचार करने वाला धर्म, बौद्ध धर्म है।
30. निम्न में कौन-सा शासक, बुद्ध का समकालीन था ?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग (M.T.S.) परीक्षा, 2013
उत्तर – (*)
बुद्ध के समकालीन शासकों में से मगघराज बिंबिसार और अजातशत्रु,
कोशल नरेश प्रसेनजित तथा वत्सराज उदयन ने उन्हें राजाश्रय
प्रदान किया और उनकी शिष्यता ग्रहण की। महापद्म नंद बुद्ध का
समकालीन शासक नहीं था।
31. तमिल का गौरव-ग्रन्थ ‘जीवक चिंतामणि’ किस धर्म से सम्बन्धित
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2001
उत्तर-(a)
तमिल महाकाव्य जीवक चिंतामणि की रचना तिरुत्तक्कदेवर ने की थी, जो जैन धर्मावलम्बी थे। इस महाकाव्य में राजकुमार जीवक या शीवक के वीरतापूर्ण एवं अलौकिक कृत्यों का वर्णन किया गया है।
32. जैनियों के पहले तीर्थंकर कौन थे?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(d)
जैनियों के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव थे। इनकी मृत्यु अट्ठावय (कैलाश पर्वत ) पर हुई थी। चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी थे।
33. महावीर कौन थे ?
S.S. C. संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2012
उत्तर-(b)
महावीर जैनियों के 24वें तीर्थंकर एवं जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक माने जाते हैं। इसके 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ थे।
34. लॉर्ड महावीर की मृत्यु कहां हुई थी ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(d)
भगवान महावीर की मृत्यु पावापुरी में हुई थी। जो मल्ल गणराज्य की राजधानी थी।
35. महावीर की माता कौन थीं?
S.S.C. स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2004
उत्तर-(c)
महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्धमान था। जैन अनुश्रुतियों में इनके पिता सिद्धार्थ के दो अन्य नाम श्रेयाम्स और यसाम्स मिलते हैं। इनकी माता त्रिशला के भी दो नाम प्रियकारिणी और विदेहदत्ता मिलते हैं।
36. लॉर्ड महावीर का 2600 वां जन्मोत्सव (Anniversary) कब मनाया गया ?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 1999
उत्तर-(a)
महावीर का जन्म 599 ई. पू. में हुआ था, इस जन्मतिथि के आधार पर महावीर का 2600 वां जन्मोत्सव 2000 ई. में था। इस जन्मतिथि के संदर्भ में उनकी मृत्यु 527 ई. पू. में हुई थी। महावीर के जन्म की एक अन्य तिथि 540 ई. पू. तथा मृत्यु की तिथि 463 ई.पू. है।
37. महावीर का जन्म किस नाम के क्षत्रिय गोत्र में हुआ था?
S.S.C. मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2000
उत्तर-(b)
महावीर का जन्म 599 ई. पूर्व के लगभग वैशाली के निकट कुण्डग्राम में हुआ था। उनके पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे जो वज्जि संघ का एक प्रमुख सदस्य था। उनकी माता त्रिशला अथवा विदेहदत्ता वैशाली के लिच्छवी कुल के प्रमुख चेटक की बहन थी। अतः स्पष्ट है कि महावीर का जन्म ज्ञात्रिक कुल में हुआ था।
38. जैन साहित्य को क्या कहते हैं?
S.S.C. मल्टी टॉस्किंग (M.T.S.) परीक्षा 2013
उत्तर-(d)
जैन साहित्य को ‘आगम’ (सिद्धान्त) कहा जाता है। इसके अंतर्गत 12 अंग, 12 उपांग, 10 प्रकीर्ण, 6 छेदसूत्र, 4 मूलसूत्र एवं अनुयोग सूत्र आते हैं। बौद्ध साहित्य को ‘त्रिपिटक’ कहा जाता है।
39. प्राचीन भारत का प्रसिद्ध वह शासक कौन था जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपना लिया था ?
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011
उत्तर-(c)
चंद्रगुप्त मौर्य ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपना लिया था। उसने जैन साधु भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा लेकर श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) स्थित चंद्रगिरि पहाड़ी पर 298 ई.पू. में उपवास द्वारा अपना शरीर त्यागा था।
Leave a Reply