शैव धर्म: शिव | Q&A Practice

➣ शैव धर्म किस देवता से सम्बंधित है ?
उत्तर : शिव से

➣ किसने मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुद्रा पर अंकित मूर्ति को शिव का प्रारंभिक रूप सिद्ध किया है?
उत्तर : मार्शल ने

➣ ऋग्वेद में शिव का नाम रुद्र (अंतरिक्ष के देवता) मिलता है। उत्तर वैदिक काल में की किस संहिता में इनका नाम शिव प्राप्त होता है?
उत्तर : तैत्तिरीय संहिता

➣ लिंग पूजा का प्रथम उल्लेख किस में मिलता है?
उत्तर : मत्स्य पुराण में

➣ महाभारत के किस पर्व में भी लिंग पूजा का उल्लेख है?
उत्तर : अनुशासन पर्व

➣ शिव की प्राचीनतम मूर्ति पहली शताब्दी ई. में कहां प्राप्त हुई ?
उत्तर : रेणु गुंटा, मद्रास के निकट

➣ पाणिनि के 14 सूत्र किसके डमरू से उत्पन्न माना जाता है?
उत्तर : महादेव

➣ ऐतिहासिक युग में सर्वप्रथम मौर्य काल में कौन उल्लेख करता है कि शूरसेन (मथुरा) डायनोसिस (शिव का यूनानी रूपांतर) की पूजा करते थे ?
उत्तर : मेगस्थनीज

➣ अशोक का पौत्र जालौक किस धर्म का अनुयायी था?
उत्तर : शैव धर्म

➣ मौर्योत्तर काल में किस कुषाण शासक की मुद्राओं पर त्रिशूलधारी शिव और नन्दी के चित्र का अंकन मिलता है तथा पृष्ठ भाग पर महेश्वर अंकित है, जो शैव धर्म से संबंधित प्रथम अभिलेखीय साक्ष्य है?
उत्तर : विम कडफिसस

➣ किस कुषाण शासक की मुद्राओं में शिवलिंग का चित्रण मिलता है?
उत्तर : हुविष्क

➣ कुमारसंभव के लेखक कौन हैं?
उत्तर : कालिदास (शैव उपासक)

➣ नचना कुठार तथा भूमरा से क्रमश: किनके किनके मंदिर प्राप्त हुए हैं?
उत्तर : क्रमश: पार्वती तथा शिव

➣ समुद्रगुप्त के समय की किस अभिलेख में शिव की जटा से गंगा के निकलने का उल्लेख मिलता है?
उत्तर : प्रयाग प्रशस्ति

➣ गुप्तोत्तर काल में महाकवि भारवि की किस रचना में किरात वेशधारी शिव और अर्जुन के बीच युद्ध का वर्णन है?
उत्तर : किरातार्जुनीयम

➣ 619 ई. से पहले हर्षवर्धन (बाद में बौद्ध धर्म), गौड़ नरेश शशांक और कामरूप के भास्करवर्मा किस धर्म के उपासक थे?
उत्तर : शैव धर्म

➣ परमारवंश के राजा भोज शैव धर्म के अनुयायी थे। उनके द्वारा रचित कौन-सी पुस्तक शैवधर्म से संबंधित है?
उत्तर : तत्वपरीक्षा

➣ पाल, चंदेल, एवं सेन वंश के ज्यादातर अभिलेख किस मंत्र से प्रारंभ होते हैं?
उत्तर : ओम नमः शिवाय

➣ किस चंदेल राजा ने कंदरिया महादेव मंदिर का निर्माण महमूद गजनवी पर अपनी विजय के उपलक्ष्य में करवाया ?
उत्तर : विद्याधर

➣ 1025 ई. में गुजरात स्थित किस शिव मंदिर को महमूद गजनवी द्वारा नष्ट किया गया ?
उत्तर : सोमनाथ मंदिर

➣ सोमनाथ मंदिर महमूद गजनवी द्वारा नष्ट किये जाने के पश्चात किस शासक ने इसका पुनर्निर्माण करवाया?
उत्तर : परमार शासक भोज एवं अन्हिलवाड़ के चालुक्य शासक कुमारपाल

➣ दक्षिण भारत में शैवधर्म का प्रचार प्रसार करने वाले संतों को क्या कहा जाता था, जिनकी कुल संख्या 63 थी?
उत्तर : नयनार

➣ किस नयनार ने जैनियों को मदुरा में वाद-विवाद में हराकर राजा समेत प्रजा को शैव धर्म में दीक्षित किया तथा 8000 जैनियों को शूली पर चढ़वा दिया?
उत्तर : सम्बन्दर

➣ किस नयनार ने पल्लव शासक महेंद्रवर्मन को शैव धर्म में दीक्षित किया जो प्रारंभ में जैन थे?
उत्तर : अप्पर या तिरूनावुक्रशु

➣ शैव मत के चार सम्प्रदाय कौन-कौन से हैं?
उत्तर : पाशुपत, शैव, कापालिक और कालामुख पाशुपत

➣ शैव सम्प्रदाय का सबसे प्राचीन सम्प्रदाय है, इस सम्प्रदाय का संस्थापक कौन था?
उत्तर : लकुलीश

➣ कापालिक सम्प्रदाय के उपासक किसको शिव का अवतार मानकर उनकी उपासना करते हैं?
उत्तर : भैरव

➣ किस नाटक से पता चलता है कि श्रीशैल नामक स्थान कापालिकों का प्रमुख केंद्र मालतीमाधव नाटक (भवभूति) था?
उत्तर :

➣ बीरशैव अथवा लिंगायत सम्प्रदाय के उपासक शिव के किस रूप की आराधना करते थे?
उत्तर : शिवलिंग

➣ लिंगायत सम्प्रदाय का प्रवर्तक किसको माना जाता है?
उत्तर : वासवराज एवं चिन्नावासन

➣ नाथपंथ सम्प्रदाय अथवा योगिनी कौल मार्ग की स्थापना दसवीं शताब्दी में किसने की, जिसमें शिव को आदिनाथ मानते हुए नौ नाथों को दिव्य पुरुष के रूप में मान्यता प्रदान की गयी है?
उत्तर : मत्स्येन्द्रनाथ या मच्छन्दरनाथ

➣ 11वीं शताब्दी में नाथपंथ सम्प्रदाय के प्रचार-प्रसार का कार्य किसने किया?
उत्तर : बाबा गोरखनाथ

शाक्त धर्म

➣ शक्ति के प्रारंभिक रूप में सिंधु घाटी सभ्यता में किसकी पूजा की जाती थी ?
उत्तर : मातृदेवी

➣ भारतीय दर्शन की प्रारंभिक शाखा कौन है ?
उत्तर : सांख्य

➣ किसे भारतीय परमाणुवाद का जनक कहा जाता है?
उत्तर : महर्षि कणाद

➣ आजीवक संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
उत्तर : मखली गोसाल

➣ शाक्त धर्म अपने चरमोत्कर्ष पर किस काल में था ?
उत्तर : गुप्तकाल में

➣ किस राष्ट्रकूट शासक ने एक बार अपने बाएं हाथ की अंगुली काटकर देवी को चढ़ा दिया था ?
उत्तर : अमोघवर्ष

➣ संप्रति शाक्त उपासना के तीन प्रमुख केंद्र कौन से हैं?
उत्तर : कश्मीर, कांची तथा असम स्थित कामाख्या |

➣ कामाख्या किस मत का प्रसिद्ध केंद्र है?
उत्तर : कौल मत

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page