➣ हुमायूँ किस वंश का शासक था ?
उत्तर : मुगल वंश का
➣ हुमायूँ कहाँ पैदा हुआ था ?
उत्तर : काबुल में (1508 ई. में)
➣ हुमायूँ का क्या अर्थ है ?
उत्तर : भाग्यशाली
➣ हुमायूँ का पूरा नाम क्या था ?
उत्तर : नासिरूद्दीन मुहम्मद हुमायूँ
➣ हुमायूँ के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर : बाबर
➣ हुमायूँ की माता का क्या नाम था ?
उत्तर : माहम बेगम
➣ बाबर की मृत्यु के पश्चात उसके प्रधानमंत्री ने किसे आगरा की गद्दी पर बैठाने का प्रयत्न किया ?
उत्तर : मेंहदी ख्वाजा को
➣ ”ईश्वर ने चाहा तो राजा होकर मेरा प्रथम कार्य तुम्हारी एवं अन्य दूसरे राजद्रोहियों की खाल उतारना होगा।” उपयुक्त कथन किसका है ?
उत्तर : मेंहदी ख्वाजा का
➣ कौन एक हुमायूँ की स्थान पर बाबर के उत्तराधिकारी के रूप में प्रधानमंत्री मीर खलीफा की पसंद था ?
उत्तर : मेंहदी ख्वाजा
➣ हुमायूँ आगरे के सिंहासन पर कब बैठा ?
उत्तर : 30 दिसंबर, 1530 ई. को
➣ वह मुगल शासक कौन था जिसने अपने पिता की इच्छानुसार अपने भाइयों में साम्राज्य का विभाजन किया था ?
उत्तर : हुमायूँ
➣ जिस समय हुमायूँ आगरा की गद्दी पर बैठा, काबुल व कंधार पर उसके किस छोटे भाई का अधिकार था ?
उत्तर : कामरान
➣ दोहरिया (दोहरा) कब हुआ था ?
उत्तर : 1532 ई. में
➣ दोहरिया (दोहरा) का युद्ध किसके बीच हुआ था ?
उत्तर : हुमायूँ और महमूद लोदी के बीच
➣ हुमायूँ ने चुनार दुर्ग पर प्रथम बार आक्रमण कब किया था ?
उत्तर : 1532 ई. में
➣ ‘चालाक अफगान’ बताकर बाबर ने हुमायूँ को किसके प्रति सचेत किया था ?
उत्तर : शेर खाँ के प्रति
➣ कौन-सा प्रथम मुगल सम्राट था, जिसने बंगाल के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व किया था ?
उत्तर : हुमायूँ ने
➣ हुमायूँ के शासनकाल में नुसरतशाह किस राज्य का सुल्तान था ?
उत्तर : बंगाल का
➣ हुमायूँ के शासनकाल में शाह हुसैन अरगून कहाँ का शासक था ?
उत्तर : सिंध का
➣ प्रताप रुद्र देव कहाँ का शासक था ?
उत्तर : कालिंजर का
➣ गुजरात के उस महत्वाकांक्षी नवयुवक सुल्तान का क्या नाम था जिसने हुमायूँ से युद्ध किया था ?
उत्तर : बहादुरशाह
➣ गुजरात में सैनिक सफलता प्राप्त करने वाला पहला मुगल शासक कौन था ?
उत्तर : हुमायूँ
➣ रानी कर्णावती ने मेवाड़ के किस राजा का विरोध करते हुए हुमायूँ से सहायता माँगी थी ?
उत्तर : रतन सिंह
➣ किंवदंतियों के अनुसार किस राजपूत रानी ने हुमायूँ को राखी भेजी थी ?
उत्तर : रानी कर्णावती ने
➣ हुमायूँ ने दूसरी बार चुनार के किले का घेरा कब डाला था ?
उत्तर : 1537-39 ई. में
➣ चौसा का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर : 26 जून, 1539 ई. को
➣ चौसा का युद्ध किसके बीच हुआ था ?
उत्तर : हुमायूँ और शेर खाँ के बीच
➣ हुमायूँ चौसा में क्यों पराजित हुआ था ?
उत्तर : क्योंकि उसके भाइयों ने उसका साथ नहीं दिया
➣ चौसा के युद्ध में हारने के पश्चात हुमायूँ ने किसकी सहायता से अपनी जान बचाई थी ?
उत्तर : भिश्ती निजाम सक्का की सहायता से
➣ फरिश्ता के अनुसार हुमायूँ ने किसे आधे दिन के लिए बादशाह बना दिया था ?
उत्तर : भिश्ती निजाम सक्का को
➣ हुमायूँ ने शेर खान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध किस स्थान पर लड़ा था ?
उत्तर : बिलग्राम (कन्नौज के निकट) में
➣ कन्नौज या बिलग्राम का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर : 17 मई 1540 ई. को
➣ किस युद्ध के पश्चात हुमायूँ निर्वासित जीवन जीने के लिए बाध्य हुआ था ?
उत्तर : कन्नौज के युद्ध के पश्चात
➣ निर्वासन के दौरान हुमायूँ को आश्रय देने वाला सफावीद शासक कौन था ?
उत्तर : शाह तहमास्प प्रथम
➣ हुमायूँ की भारत से निर्वासित अवधि कितने वर्षों की थी ?
उत्तर : 15 वर्षों की
➣ हुमायूँ दूसरी बार दिल्ली में कब प्रवेश किया था ?
उत्तर : जुलाई 1555 ई. में
➣ मच्छीवाड़ा का युद्ध कब और किसके बीच हुआ था ?
उत्तर : 15 मई, 1555 ई. को मुगलों और अफगानों के बीच
➣ हुमायूँ ने किसे हराकर 1555 ई. में दिल्ली पर फिर से अधिकार प्राप्त किया था ?
उत्तर : सिकंदर शाह को हराकर
➣ दिल्ली का राज्य दुबारा प्राप्त करने के पश्चात् हुमायूँ कितने समय राज्य कर पाया था ?
उत्तर : छः माह तक
➣ हुमायूँ की मृत्यु कैसे हुई थी ?
उत्तर : दीनपनाह नामक इमारत की सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण
➣ किस मुगल शासक की सीढ़ियों से गिरकर मृत्यु हो गई थी ?
उत्तर : हुमायूँ की
➣ हुमायूँ की कब्र कहाँ पर है ?
उत्तर : दिल्ली में
➣ हुमायूँ के मकबरे का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था ?
उत्तर : हाजी बेगम (हुमायूँ की पत्नी) द्वारा
➣ हुमायूँ के मकबरे का वास्तुकार कौन था ?
उत्तर : मीरक मिर्जा गियास
➣ कौन-सा एक मकबरा एक बड़े उद्यान के केंद्र में स्थित है और ताजमहल का पूर्व रूप प्रतीत होता है ?
उत्तर : दिल्ली का हुमायूँ का मकबरा
➣ ”हुमायूँ का अर्थ है भाग्यवान, परन्तु वह एक अत्यधिक दुर्भाग्यशाली व्यक्ति था। वह जीवन भर ठोकर खाता रहा और ठोकर खाकर ही उसकी मृत्यु हो गई।” यह टिप्पणी किसकी थी ?
उत्तर : स्टेनले लेनपूल का
➣ ”हुमायूँ जीवन भर लुढ़कता रहा और लुढ़कर ही इस जीवन से मुक्त हो गया।” यह किसका कथन है ?
उत्तर : स्टेनली लेनपूल का
➣ किस इतिहासकार ने लिखा है कि – ”हुमायूँ की असफलता का मुख्य कारण उसकी सुंदर परन्तु विवेकरहित दयालुता थी।” ?
उत्तर : लेनपूल ने
➣ समकालीन स्रोतों में से कौन-सा एक खगोलशास्त्र व ज्योतिषशास्त्र के प्रति हुमायूँ के अनुराग का चित्रण करता है ?
उत्तर : कानून-ए-हुमायूँनी
➣ कानून-ए-हुमायूँनी किसकी रचना है ?
उत्तर : ख्वांदमीर की
➣ किस लेखक को हुमायूँ ने ‘अमीर-ए-अखबार’ की उपाधि प्रदान की थी ?
उत्तर : ख्वांदमीर को
➣ ख्वांदमीर के कानून-ए-हुमायूँनी में ‘अहल-ए-मुराद’ किस एक समुदाय को निर्दिष्ट करता है ?
उत्तर : संगीतकार, नर्तक एवं चारण समुदाय को
➣ कौन-सा मुगल शासक दो बार गद्दी पर बैठा ?
उत्तर : हुमायूँ
➣ हुमायूँ के संबंध में सही कथन हैं ?
उत्तर : हुमायूँ को खगोल शास्त्र और भूगोल में गहरी दिलचस्पी थी; हुमायूँ ने शाही पुस्तकालय के लिए पुस्तकों का भारी संग्रह किया; हुमायूँ अपने सैन्य अभियानों के दौरान पढ़ने के लिए कुछ चुनी हुई पुस्तकें ले जाया करता था।
➣ हुमायूँ की असफलता का क्या कारण था ?
उत्तर : उसका कमजोर चरित्र
Leave a Reply