➣ 1919 में गाँधीजी के सत्याग्रह आह्वान के जवाब में अंग्रेजों ने कौन-सा कानून लागू किया था?
उत्तर : रॉलेट एक्ट
➣ रॉलेट अधिनियम किस समिति की सिफारिशों पर आधारित था?
उत्तर : सेडिशन कमेटी के
➣ रॉलेट एक्ट किस वर्ष पारित हुआ था?
उत्तर : वर्ष 1919 में
➣ रॉलेट एक्ट का मुख्य मकसद क्या था?
उत्तर : बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तारी करना और संक्षिप्त प्रक्रिया से सुनवाई करना
➣ रॉलेट एक्ट किस वायसराय के कार्यकाल में पारित किया गया था?
उत्तर : लार्ड चेम्सफोर्ड (1916-21 ई.) के
➣ रॉलेट एक्ट के विरोध में लगान बंद करने का आंदोलन चलाने की सलाह किसने दी थी?
उत्तर : स्वामी श्रद्धानंद ने
➣ रॉलेट एक्ट के विरोध स्वरूप किस दिन को राष्ट्रीय अपमान दिवस के रूप में मनाया गया था?
उत्तर : 6 अप्रैल, 1919 को
➣ रॉलेट एक्ट का पूरा नाम क्या था?
उत्तर : अराजक एवं क्रांतिकारी अपराध अधिनियम (Anarchical and Revolutionary Crimes Act), 1919
➣ रॉलेट एक्ट को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर : काला कानून (Black Act)
➣ रॉलेट एक्ट के विरोध में गाँधीजी ने किस आंदोलन की शुरुआत की थी?
उत्तर : रॉलेट सत्याग्रह
➣ 13 अप्रैल, 1919 को जलियाँवाला बाग, अमृतसर में भारी भीड़ किनकी गिरफ्तारी के विरोध में जमा हुई थी?
उत्तर : डॉ. सैफुद्दीन किचलू और डॉ. सत्यपाल
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड किस तारीख को घटित हुआ था?
उत्तर : 13 अप्रैल, 1919 ई. को
➣ जलियाँवाला बाग का सामूहिक नरसंहार किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर : अमृतसर (पंजाब)
➣ जलियाँवाला बाग किस ऐतिहासिक स्थल के निकट स्थित है?
उत्तर : स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) के निकट
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड का हुक्म किसने दिया था?
उत्तर : माइकल ओ डायर ने
➣ जलियाँवाला बाग में गोली चलाने का सीधा आदेश किसने दिया था?
उत्तर : ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड डायर ने
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड किस पर्व के अवसर पर हुआ था?
उत्तर : बैसाखी के
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड में आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार कितने लोग मारे गए थे?
उत्तर : लगभग 400 (गैर-सरकारी अनुमानों के अनुसार यह संख्या कहीं अधिक थी)
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड में कितने लोग घायल हुए थे?
उत्तर : 2000 से अधिक
➣ 1919 में हुए इस भीषण नरसंहार के समय भारत का वायसराय कौन था?
उत्तर : लार्ड चेम्सफोर्ड (1916-21 ई.)
➣ किस घटना के बाद गाँधीजी ने असहयोग आंदोलन को अपनी हिमालय जैसी भूल करार दिया था?
उत्तर : जलियाँवाला बाग हत्याकांड के पश्चात, 14 अप्रैल 1919 को नाडियाड में मार्शल लॉ के दौरान सत्याग्रह वापस लेने को
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड के बाद गाँधीजी ने कौन-सा प्रमुख आंदोलन शुरू किया?
उत्तर : असहयोग आंदोलन (1920-22)
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड को सोच-समझकर की गई निर्मम हत्या किसने बताया था?
उत्तर : दीनबंधु सी. एफ. एंड्रूज ने
➣ मॉन्टेग्यू ने जलियाँवाला बाग नरसंहार को किस नाम से पुकारा था?
उत्तर : निवारक हत्या
➣ जलियाँवाला बाग कांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद से किसने त्यागपत्र दिया था?
उत्तर : शंकरन नायर ने
➣ 1919 के पंजाब अत्याचारों के विरोध में किस प्रख्यात व्यक्ति ने ब्रिटिश सरकार से मिली नाइटहुड की उपाधि लौटा दी थी?
उत्तर : रवींद्रनाथ टैगोर ने
➣ जलियाँवाला बाग नरसंहार की जाँच हेतु गठित समिति का नाम क्या था?
उत्तर : हंटर कमीशन
➣ हंटर कमीशन की रिपोर्ट में जनरल डायर की कार्रवाई को क्या बताया गया?
उत्तर : एक गंभीर निर्णय-दोष (त्रुटिपूर्ण निर्णय)
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड की जाँच के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कौन-सी समिति बनाई थी?
उत्तर : कांग्रेस जाँच समिति (जिसमें महात्मा गाँधी भी शामिल थे)
➣ जलियाँवाला बाग हत्याकांड का प्रत्यक्षदर्शी कौन-सा क्रांतिकारी था, जिसने बाद में माइकल ओ’डायर की हत्या की?
उत्तर : उधम सिंह
➣ उधम सिंह ने माइकल ओ’डायर की हत्या किस वर्ष और कहाँ की थी?
उत्तर : वर्ष 1940 में, लंदन में
➣ जलियाँवाला बाग ट्रस्ट की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर : वर्ष 1921 में
उत्तर : उधम सिंह
Leave a Reply