➣ संगम वंश के प्रारंभिक शासकों की जानकारी कहाँ से मिलती है?
उत्तर : ‘वेगर वेल्लसी दानपत्र’ एवं ‘चित्रगुण्ट अनुदान पत्र’ से
➣ विजयनगर में शासन करने वाला पहला राजवंश कौन था?
उत्तर : संगम वंश
➣ विजयनगर की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : 1336 ई. में
➣ विजयनगर साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर : हरिहर व बुक्का
➣ विजयनगर साम्राज्य की स्थापना से पूर्व हरिहर और बुक्का किसकी सेवा में थे?
उत्तर : काकतीय शासक प्रताप रूद्र देव द्वितीय की
➣ विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसके शासनकाल में हुई?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में
➣ हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापित राजवंश को संगम राजवंश के नाम से क्यों जाना जाता है?
उत्तर : हरिहर और बुक्का के पिता का नाम संगम था
➣ हरिहर एवं बुक्का ने किसके प्रभाव में आकर विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की थी?
उत्तर : विद्यारण्य के
➣ हरिहर और बुक्का को इस्लाम धर्म से पुन: हिंदू धर्म में किसने दीक्षित किया था?
उत्तर : संत विद्यारण्य ने
➣ किस संत ने विजयनगर की स्थापना में सहायता और वरदान दिया था?
उत्तर : शृंगेरी के विद्यारण्य ने
➣ विजयनगर राज्य की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर : एक शक्तिशाली हिंदू राज्य की स्थापना करना
➣ मदुरा विजय किसने की थी?
उत्तर : बुक्का प्रथम ने
➣ विजयनगर के किस शासक ने ‘वेदमार्ग प्रतिष्ठापक’ की उपाधि धारण की थी?
उत्तर : बुक्का प्रथम ने
➣ विजयनगर के शासकों में से किसने चीन में राजदूत भेजा था?
उत्तर : बुक्का प्रथम ने
➣ विजयनगर के किस शासक के समय विजयनगर और बहमनी साम्राज्य में संघर्ष की शुरूआत हुई?
उत्तर : हरिहर प्रथम के समय
➣ विजयनगर शासकों में से वह प्रथम शासक कौन था जिसने ‘महाराजाधिराज’ की उपाधि धारण की थी?
उत्तर : हरिहर द्वितीय ने
➣ हरिहर द्वितीय ने अपने एक शिलालेख में बुक्का प्रथम की सैन्य उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया है। यह शिलालेख कौन-सा है?
उत्तर : चन्नराय पत्तन शिलालेख
➣ विजयनगर साम्राज्य के किस शासक ने फिरोजशाह बहमनी को पराजित किया था?
उत्तर : देवराय प्रथम ने
➣ ‘सोनार की बेटी’ नामक युद्ध किसके-किसके बीच हुआ था?
उत्तर : फिरोजशाह बहमनी और देवराय प्रथम के बीच
➣ विजयनगर के किस शासक को अपनी पुत्री का विवाह बहमनी के शासक फिरोजशाह से करना पड़ा था?
उत्तर : देवराय प्रथम को
➣ विजयनगर के किस राजा ने तुंगभद्रा नदी पर बाँध बनवाकर अनेक नहरों का निर्माण करवाया था?
उत्तर : देवराय प्रथम ने
➣ विजयनगर राजाओं में से किसने मुसलमान लड़ाकों को सेना में भर्ती करना आरंभ किया था?
उत्तर : देवराय प्रथम ने
➣ विजयनगर राजाओं में से सर्वप्रथम किसने अश्वसेना के महत्व को पहचाना तथा फारस एवं अरब से बड़ी संख्या में घोड़े खरीदे थे?
उत्तर : देवराय प्रथम ने
➣ विजयनगर के किस शासक ने ‘गजबेटकर’ की पदवी धारण की थी?
उत्तर : देवराय द्वितीय ने
➣ विजयनगर के किस राजा को ‘इम्माडि देवराय’ भी कहा जाता था?
उत्तर : देवराय द्वितीय को
➣ सालुव राजवंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर : नरसिंह सालुव
➣ तुलुव वंश की स्थापना किसने और कब की थी?
उत्तर : वीर नरसिंह ने, 1505 ई. में
➣ विजयनगर के वीर नरसिंह के संबंध में सही कथन है:
उत्तर : उसने अपनी प्रजा की भलाई में अपना योगदान दिया; उसने अपनी प्रजा में युद्धवत भावना जागृत की; उसके काल में अशांति रही
➣ कृष्णदेव राय विजयनगर की शासन सत्ता पर कब आसीन हुआ था?
उत्तर : 1509 ई. में
➣ तुलुव शासक वीरनरसिंह के पश्चात तुलुव वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक कौन हुआ था?
उत्तर : कृष्णदेव राय (1509 से 1529 ई. तक)
➣ दक्षिणी भारत में विजयनगर साम्राज्य का विस्तार मुख्य रूप से किसने किया था?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ कृष्णदेव राय के विषय में सही कथन है:
उत्तर : विजयनगर के राजाओं में वह महानतम था; वह एक विद्वान शासक एवं कला तथा साहित्य का आश्रयदाता था
➣ विजयनगर का सर्वश्रेष्ठ शासक कौन था?
उत्तर : कृष्णदेव राय
➣ “आन्ध्र भोज” की उपाधि किसने धारण की थी?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ ‘यवनराजस्थापनाचार्य’ की उपाधि किस शासक ने धारण की थी?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ “एक मुकुटधारी राजा को सदैव धर्म को दृष्टिगत रखते हुए शासन करना चाहिए। उसे कभी धर्म और न्याय की अवहेलना नहीं करनी चाहिए।” उपर्युक्त विचार किस राजा से संबंधित है?
उत्तर : कृष्णदेव राय से
➣ किस एक वंशावली से विजयनगर साम्राज्य का प्रसिद्ध शासक कृष्णदेव राय संबद्ध हैं?
उत्तर : तुलुव वंश से
➣ किस विद्वान राजा ने अष्ट दिग्गज विद्वानों को संरक्षण दिया था?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ विजयनगर के किस राजा का शासनकाल ‘तेलुगु साहित्य’ का स्वर्णयुग माना जाता है?
उत्तर : कृष्णदेव राय का
➣ कृष्णदेव राय रचित ग्रंथ ‘अमुक्तमाल्यद’ किस भाषा में है?
उत्तर : तेलुगु भाषा में
➣ तेलुगु भाषा का कौन विद्वान कृष्णदेव राय का राजकवि था?
उत्तर : अल्लसानी पेद्दना
➣ कृष्णदेव राय के साहित्यिक रचना के संदर्भ में सत्य कथन है:
उत्तर : अमुक्तमाल्यद, जाम्बवती कल्याणम और उषा परिणय कृष्णदेव राय की रचनाएं हैं
➣ किस साहित्यिक कृति में आलवार विष्णुचित्त का जीवन-वृत्त उनके द्वारा प्रतिपादित वैष्णव दर्शन तथा उनकी दत्तक पुत्री गोदा (अण्डाल) व भगवान रंगनाथ के बीच प्रणय का वृत्तान्त मिलता है?
उत्तर : अमुक्तमाल्यद में
➣ ‘उषापरिणय’ नामक नाटक, जिसमें उषा तथा अनिरुद्ध के विवाह का विवरण है, किसने लिखा है?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ प्रसिद्ध हजारा राम मंदिर किसके शासनकाल में बना था?
उत्तर : कृष्णदेव राय के समय
➣ विट्ठल स्वामी मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ विजयनगर के किस राजा ने अपने शासनकाल में भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण करवाया था?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ कृष्णदेव राय के विषय में सत्य कथन है:
उत्तर : उसने हजारा मंदिर का निर्माण करवाया; उसने उड़ीसा, गुलबर्गा तथा उदयगिरि पर अधिकार किया; उसका प्रधानमंत्री ‘महाप्रधान’ कहलाता था
➣ विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय ने कौन-सा नगर बसाया था?
उत्तर : नागलापुर
➣ तालिकोटा का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर : 1565 ई. में
➣ तालीकोटा के युद्ध के समय विजयनगर का शासक कौन था?
उत्तर : सदाशिवराय
➣ तालीकोटा के युद्ध के समय विजयनगर साम्राज्य में कौन-से राजवंश का शासन था?
उत्तर : तुलुव वंश का
➣ विजयनगर के किस शासक ने सम्पूर्ण विजयनगर साम्राज्य से ‘विवाहकर’ समाप्त कर दिया था?
उत्तर : कृष्णदेव राय ने
➣ बारबोसा लिखता है कि ‘राजा ऐसी स्वतंत्रता प्रदान करता है जिससे प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी कष्ट के अपनी इच्छानुसार आ और जा सकता है तथा अपने पंथ के अनुसार बिना किसी पूछताछ के कि वह ईसाई, यहूदी, मुसलमान अथवा हिंदू है, रह सकता है। समता और न्याय सिर्फ शासक द्वारा ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के प्रति लोगों द्वारा भी इसका पालन किया जाता है।’ यह शासक कौन था जिसके शासनकाल में राज्य सहिष्णु हुआ?
उत्तर : कृष्णदेव राय
➣ कृष्णदेव राय ने बहमनी के किस सुल्तान को कारागार से मुक्त करवाकर पुन: सिंहासन पर बैठाया?
उत्तर : महमूदशाह को
➣ किसके शासनकाल में पुर्तगाली यात्री नूनिज ने विजयनगर का भ्रमण किया था?
उत्तर : अच्युत राय के समय
➣ जब राजा वाडियार ने मैसूर राज्य की स्थापना की तब विजयनगर साम्राज्य का शासक कौन था?
उत्तर : वेंकट द्वितीय
Leave a Reply