तुगलक वंश (1320-1412) | Q&A Practice

➣ भारत में तुगलक वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक ने

➣ दिल्ली का वह पहला सुल्तान कौन था, जिसने अपने नाम के साथ ‘गाजी’ शब्द जोड़ा था?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक ने

➣ गाजी मलिक किस वंश का संस्थापक था?
उत्तर : तुगलक वंश का

➣ अलाउद्दीन के सेनापतियों में से कौन तुगलक वंश का पहला सुल्तान बना था?
उत्तर : गाजी मलिक

➣ गयासुद्दीन तुगलक दिल्ली का सुल्तान कब बना था?
उत्तर : 1320 ई. में

➣ अलाउद्दीन खिलजी ने गाजी मलिक को कहाँ का सूबेदार नियुक्त किया था?
उत्तर : दिपालपुर का सूबेदार

➣ निजामुद्दीन औलिया ने किस सुल्तान से मिलने से इनकार कर दिया था?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक से

➣ कौन-सा सुल्तान अपने समकालीन संत निजामुद्दीन औलिया को अपना शत्रु मानता था?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक

➣ तेलंगाना को जीतने के बाद गयासुद्दीन ने उसकी राजधानी वारंगल का नाम क्या रखा?
उत्तर : सुल्तानपुर

➣ ‘हनुज दिल्ली दूर अस्त’ यह कथन किस सुल्तान से संबंधित है?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक से

➣ अलाउद्दीन की सख्त नीति के विपरीत गयासुद्दीन ने नरम रुख अपनाया था। बरनी ने इस नीति को क्या नाम दिया है?
उत्तर : ‘रस्मे मियाना’ अथवा मध्यपंथी नीति

➣ बंगाल विजय के बाद लौटते समय गयासुद्दीन तुगलक लकड़ी से बने महल में कहाँ ठहरा था?
उत्तर : अफगानपुर में

➣ इस लकड़ी के महल का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : अहमद ऐयाज ने

➣ गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बारे में किसने लिखा है कि अचानक बिजली गिरने से सुल्तान की मौत हो गई?
उत्तर : बरनी ने

➣ गयासुद्दीन तुगलक के बारे में किसने लिखा है कि वह सौ पंडितों के ज्ञान को अपने राजमुकुट के नीचे धारण करता था?
उत्तर : अमीर खुसरो ने

➣ गयासुद्दीन तुगलक ने राज्यारोहण के बाद जूना खाँ को कौन-सी उपाधि दी थी?
उत्तर : उलूग खाँ की उपाधि

➣ ‘जूना खाँ’ किस सुल्तान का मूल नाम था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक का

➣ सुल्तान मुहम्मद तुगलक दिल्ली की गद्दी पर कब बैठा था?
उत्तर : 1325 ई. में

➣ सुल्तान बनने के कितने दिन बाद मुहम्मद तुगलक दिल्ली पहुँचा था?
उत्तर : 40 दिन बाद

➣ किस सुल्तान ने फसल चक्र (सस्यावर्तन) की पद्धति को मंजूरी दी थी?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने

➣ मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से कहाँ स्थानांतरित की थी?
उत्तर : दौलताबाद

➣ मुहम्मद बिन तुगलक ने राजधानी दिल्ली से दौलताबाद किस वर्ष स्थानांतरित की?
उत्तर : 1326-27 ई.

➣ सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक ने दौलताबाद को राजधानी क्यों बनाया?
उत्तर : क्योंकि यह नगर साम्राज्य के बीचों-बीच स्थित था

➣ “मुहम्मद बिन तुगलक देवगिरि को राजधानी बनाना चाहता था, क्योंकि यह साम्राज्य के केंद्र में स्थित था” – यह कथन किसका है?
उत्तर : जियाउद्दीन बरनी का

➣ दिल्ली से दौलताबाद की दूरी कितनी थी?
उत्तर : लगभग 700 मील

➣ राजधानी परिवर्तन को सुल्तान का दण्डात्मक कार्य किसने बताया है?
उत्तर : इब्नबतूता ने

➣ किस इतिहासकार का मानना है कि मुहम्मद तुगलक ने पूरी जनता को दिल्ली से दौलताबाद जाने का आदेश नहीं दिया था?
उत्तर : डॉ. के.ए. निजामी का

➣ राजधानी स्थानांतरण के बाद दिल्ली की बर्बादी का वर्णन करते हुए किसने लिखा कि नगर की इमारतों और आस-पास के इलाकों में एक बिल्ली या कुत्ता तक नहीं बचा?
उत्तर : जियाउद्दीन बरनी ने

➣ “मेरा साम्राज्य रुग्ण हो गया है और यह किसी उपचार से ठीक नहीं होता। वैद्य सिरदर्द ठीक करता है तो बुखार हो जाता है, बुखार ठीक करने की कोशिश करता है तो कुछ और हो जाता है” – यह किसने कहा था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने

➣ किस दिल्ली सुल्तान के दरबार में चीन के मंगोल सम्राट का एक शिष्टमंडल बौद्ध मंदिर देखने की अनुमति लेने आया था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के

➣ विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किस सुल्तान के शासनकाल में हुई थी?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के समय

➣ किस सुल्तान के जैन विद्वानों से करीबी संबंध थे?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के

➣ ‘स्वर्ग द्वारी’ नामक शिविर किस सुल्तान से जुड़ा था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक से

➣ अमीरान-ए-सादाह पर अत्याचार करने वाला सुल्तान कौन था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक

➣ मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया प्रसिद्ध मुस्लिम यात्री इब्नबतूता किस देश से था?
उत्तर : मोरक्को से

➣ मुहम्मद बिन तुगलक के राज्य के लिए ‘हिन्द और सिन्ध’ शब्द का प्रयोग किसने किया था?
उत्तर : इब्नबतूता ने

➣ “मुहम्मद बिन तुगलक में पागलपन का कुछ अंश था” – यह किस इतिहासकार का कथन है?
उत्तर : एलफिन्स्टन का

➣ दिल्ली के सुल्तानों में सबसे विवादास्पद शासक कौन माना जाता है?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक

➣ किस सुल्तान के शासनकाल में सबसे अधिक राज्य विस्तार हुआ था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के समय

➣ मुहम्मद बिन तुगलक के सुधार आखिरकार असफल क्यों रहे?
उत्तर : क्योंकि उन्हें ठीक तरीके से लागू नहीं किया गया

➣ दिल्ली सल्तनत का वह विद्वान शासक कौन था, जिसे खगोलशास्त्र, गणित और चिकित्सा विज्ञान की भी अच्छी जानकारी थी?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक

➣ अपनी विद्वता के कारण दिल्ली का कौन-सा सुल्तान ‘अपने युग का अरस्तू’ कहलाया?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक

➣ किस सुल्तान को ‘पढ़ा-लिखा मूर्ख सुल्तान’ कहा गया है?
उत्तर : मुहम्मद तुगलक को

➣ रतन नामक हिन्दू व्यक्ति को राजस्व अधिकारी किस सुल्तान के समय नियुक्त किया गया था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के काल में

➣ किस सुल्तान ने दास प्रथा को बढ़ावा नहीं दिया था?
उत्तर : मुहम्मद तुगलक ने

➣ मुहम्मद बिन तुगलक के बारे में कौन-से कथन सही हैं?
उत्तर : वह सार्वजनिक रूप से होली खेलता था, गंगाजल पीता था और उसने हिन्दू अमीरों को भी पद दिए थे

➣ किस सुल्तान ने कई विदेशियों, हिन्दुओं और मंगोलों को सम्मान व उच्च पद दिए थे?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने

➣ बहाउद्दीन गुर्शस्प ने किस सुल्तान के समय विद्रोह किया था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के समय

➣ मुल्तान के किस सूबेदार ने मुहम्मद तुगलक के समय विद्रोह किया था?
उत्तर : बहराम आईबा, जो किशलू खाँ के नाम से जाना जाता था

➣ दिल्ली के किस सुल्तान के विरुद्ध सबसे अधिक विद्रोह हुए?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के समय

➣ मुहम्मद बिन तुगलक के समय हुए विद्रोहों का एक प्रमुख कारण क्या था?
उत्तर : उलेमाओं के खिलाफ उसके फैसले

➣ मंगोल नेता अलाउद्दीन तर्माशीरीन का आक्रमण किस सुल्तान के समय हुआ था?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक के समय

➣ मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु किस अभियान के दौरान हुई थी?
उत्तर : थट्ठा अभियान के दौरान

➣ मुहम्मद तुगलक की मृत्यु पर किसने लिखा कि सुल्तान को प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई?
उत्तर : बदायूँनी ने

➣ फिरोज तुगलक दिल्ली की गद्दी पर किस वर्ष बैठा था?
उत्तर : 1351 ई. में

➣ सुल्तान फिरोज के पिता का नाम क्या था?
उत्तर : रज्जब

➣ गद्दी पर बैठने के बाद फिरोजशाह तुगलक ने कौन-से कृषि उपकर समाप्त किए थे?
उत्तर : ‘अबवाब’ नामक कर

➣ इतिहासकार जियाउद्दीन बरनी के अनुसार दिल्ली का आदर्श सुल्तान कौन था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक

➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगाया था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ अपनी आत्मकथा लिखने वाला दिल्ली का एकमात्र सुल्तान कौन था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक

➣ मुहम्मद तुगलक की स्मृति में जौनपुर नगर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : फिरोज तुगलक ने

➣ फिरोजशाह तुगलक ने जौनपुर की स्थापना किस वर्ष में की थी?
उत्तर : 1359 ई. में

➣ फिरोजशाह तुगलक केवल वे ही कर वसूल करता था जिन्हें इस्लाम की मान्यता थी, फिर भी उसने एक अतिरिक्त कर लगाया था – वह कौन-सा था?
उत्तर : सिंचाई कर

➣ दिल्ली का कौन-सा सुल्तान अशोक स्तम्भ को दिल्ली लाया था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक

➣ टोपरा और मेरठ से दो अशोक स्तम्भ-लेख दिल्ली कौन लाया था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक

➣ अपनी राजधानी में ‘दान का लंगर’ किस शासक ने स्थापित करवाया था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ दिल्ली के किस सुल्तान को गुलामों के कल्याण के कार्यों के लिए जाना जाता है?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक को

➣ राज्य के खर्च पर हज यात्रा की व्यवस्था करने वाला पहला सुल्तान कौन था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक

➣ किस सुल्तान ने बेरोजगार लोगों को रोजगार दिलवाया था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-शफा’ क्या था?
उत्तर : एक खैराती (चैरिटेबल) अस्पताल

➣ किस सुल्तान के दरबार में सबसे ज्यादा गुलाम थे?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक के दरबार में

➣ दिल्ली सल्तनत में दासों का सबसे बड़ा शौकीन सुल्तान कौन था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक

➣ अपने समय की सबसे लंबी नहर, जो आज भी उत्तर भारत के लिए उपयोगी है, किसने बनवाई थी?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ भारत में नहरों का सबसे बड़ा जाल बनवाने के लिए कौन-सा सुल्तान प्रसिद्ध है?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक

➣ मुहम्मद बिन तुगलक, फिरोज तुगलक, सिकन्दर लोदी और शेरशाह सूरी में से किसने फलों की गुणवत्ता सुधारने के उपाय किए थे?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ फलों की किस्म सुधारने के लिए कदम उठाने वाला दिल्ली का सुल्तान कौन था?
उत्तर : फिरोज तुगलक

➣ भारत से दालों के निर्यात पर प्रतिबंध किसने लगाया था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ फिरोज तुगलक के पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर हमले के समय उड़ीसा का शासक कौन था?
उत्तर : भानुदेव तृतीय

➣ कटेहर (रुहेलखंड) के शासक खड़कू ने किस सुल्तान के समय विद्रोह किया था?
उत्तर : सुल्तान फिरोजशाह तुगलक के समय

➣ सल्तनत काल में महदवियों के विद्रोह को किसने दबाया था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ फिरोज तुगलक को दिल्ली सल्तनत के पतन का कारण क्यों माना जाता है?
उत्तर : क्योंकि उसने सामंतों के पदों को वंशानुगत बनने दिया

➣ “सर्वशक्तिमान अल्लाह जब अपने सेवकों की आजीविका वृद्धावस्था के कारण वापस नहीं लेता, तो मैं अपने वृद्ध सैनिकों को कैसे पदच्युत कर सकता हूँ” – यह किसने कहा था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक ने

➣ खलीफा से ‘सैय्यद-उस-सलातीन’ की पदवी किस सुल्तान को मिली थी?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक को

➣ किन इतिहासकारों ने फिरोजशाह तुगलक को ‘सल्तनत युग का अकबर’ कहा है?
उत्तर : हेनरी इलियट और एलफिन्स्टन ने

➣ ‘मकबूल खानेजहाँ’ किस सुल्तान का वजीर था?
उत्तर : फिरोजशाह तुगलक का

➣ फिरोजशाह तुगलक की मृत्यु के बाद कौन सुल्तान बना था?
उत्तर : गयासुद्दीन तुगलक शाह द्वितीय

➣ तुगलक वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद तुगलक

➣ किस सुल्तान के बारे में कहा जाता है कि उसका शासन केवल दिल्ली से पालम तक ही सीमित रह गया था?
उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद के बारे में

➣ तैमूर लंग ने भारत पर कब आक्रमण किया था?
उत्तर : 1398 ई. में

➣ तैमूर लंग के आक्रमण के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था?
उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद तुगलक

➣ किस आक्रमणकारी को “भाग्यशाली भविष्य का स्वामी” कहा गया है?
उत्तर : तैमूर लंग को

➣ तैमूर को ‘तैमूरलंग’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर : युद्ध में पैर में चोट लगने के कारण वह लंगड़ाकर चलता था

➣ दिल्ली सल्तनत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजवंश कौन-सा था?
उत्तर : तुगलक वंश

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram