अरब मुस्लिम आक्रमण : मुहम्मद बिन कासिम
➣ भारत पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण 711 ई. में किसके नेतृत्व में किया गया था जो कि असफल साबित हुआ?
उत्तर : उबेदुल्ला
➣ उबेदुल्ला के बाद किसके नेतृत्व में 711 ई. में ही पुनः आक्रमण किया गया, जो एक असफल आक्रमण था ?
उत्तर : बुदेल
➣ भारत भूमि पर आक्रमण करने वाला पहला सफल मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था?
उत्तर : मुहम्मद बिन कासिम
➣ 712 ई. में जब उसको सिंध पर आक्रमण करने के लिए भेजा गया उस समय उसकी आयु कितनी थी ?
उत्तर : मात्र 17 वर्ष
➣ मुहम्मद बिन कासिम ने 712 ई. में सिंध के किस राजा को पराजित किया, जिसमें वे वीरगति को प्राप्त हुए?
उत्तर : राजा दाहिर
➣ अरब आक्रमणों के समय सिंध पर किसके द्वारा स्थापित किये गये राजवंश का शासन था?
उत्तर : ब्राह्मण चाच
➣ सिंध की राजधानी कहां थी ?
उत्तर : एलोर
➣ जब ह्वेनसांग भारत की यात्रा कर रहा था (629-45 ई.), तब सिंध पर किस जाति के बौद्ध राजा का शासन था ?
उत्तर : शूद्र जाति
➣ किस ब्राह्मण प्रधानमंत्री ने विधवा रानी से विवाह कर लिया और स्वयं सिंध गद्दी पर बैठ गया था?
उत्तर : ब्राह्मण चाच ने
➣ मोहम्मद बिन कासिम ने किस वर्ष मुल्तान को जीतकर सिंध पर पूर्ण विजय प्राप्त कर ली?
उत्तर : 713 ई.
➣ मुहम्मद बिन कासिम ने देशद्रोही सरदार मोकाह की मदद से किस युद्ध में दाहिर को पराजित किया?
उत्तर : रावोर का युद्ध
➣ भारत में धार्मिक आधार पर लगाया गया ‘जजिया’ नामक कर पहली बार किसने लगाया?
उत्तर : मुहम्मद बिन कासिम
➣ सन् 715 ई. में किसने मुहम्मद बिन कासिम की हत्या करवा दी?
उत्तर : खलीफा सुलेमान
➣ मुहम्मद बिन कासिम की अगुवाई में अरब सेना द्वारा सिंध पर विजय प्राप्त करने के बाद सिंध उमय्यद खलीफा का कौन सा प्रांत बन गया ?
उत्तर : पूर्वी प्रांत
➣ अरबों ने कौन से दो स्वतंत्र राज्य क्रमश: सिंधु नदी के तट पर और मुल्तान में स्थापित किये?
उत्तर : अरोर और मनसूराह
➣ भारत पर अरबों के आक्रमण के बारे में जानकारी नौवीं सदी में लिखी गयी फुतुल अल बलदान से ज्ञात होती है। इसकी रचना किसने की थी?
उत्तर : बिलादूरी
➣ तेरहवीं सदी में रचित चचनामा के रचयित कौन थे?
उत्तर : अबू बक्र कुफी
➣ अब्बासी खलीफाओं के काल में हिन्दू विद्वानों को बगदाद में बुलाकर चिकित्सा, दर्शन और ज्योतिष विद्या की संस्कृत भाषा की पुस्तकों का किस भाषा में अनुवाद करवाया गया ?
उत्तर : अरबी भाषा
तुर्की मुस्लिम आक्रमण :महमूद गजनवी (997-1030 ई.)
➣ भारत पर आक्रमण करने वाले पहले मुस्लिम आक्रमणकारी कौन थे?
उत्तर : अरब
➣ अरबों की बजाय किनके आक्रमण ज्यादा प्रभावशाली थे?
उत्तर : तुर्कों के
➣ गजनी वंश का जन्मदाता कौन था?
उत्तर : अलप्तगीन तुर्क
➣ अलप्तगीन तुर्क के बाद गजनी का शासक कौन बना?
उत्तर : सुबुक्तगीन
➣ सुबुक्तगीन ने भारत पर विजय के उद्देश्य से 986 ई. में हिन्दूशाही वंश के किस राजा के विरुद्ध सेना भेजी?
उत्तर : जयपाल
➣ 997 ई. में सुबुक्तगीन की मृत्यु के बाद उसका पुत्र सुल्तान बना। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : महमूद गजनवी
➣ महमूद गजनवी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : 971 ई.
➣ महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया ?
उत्तर : 17 बार
➣ महमूद गजनवी ने भारत के समीपवर्ती नगरों पर पहला आक्रमण कब किया ?
उत्तर : 1001 ई. में
➣ महमूद गजनवी ने 1001-02 ई. में अपने दूसरे आक्रमण में जयपाल को पराजित कर उसकी राजधानी पर कब्जा कर लिया। उस समय उसकी राजधानी कहां थी?
उत्तर : बैहिन्द
➣ 1007 ई. में किये गये अपने पांचवे आक्रमण में गजनवी ने पंजाब के ओहिन्द पर किसको नियुक्त किया था?
उत्तर : जयपाल के पौत्र सुखपाल को
➣ हिन्दूशाही वंश के किस राजा ने इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया था?
उत्तर : सुखपाल
➣ इस्लाम धर्म ग्रहण करने के बाद सुखपाल को किस नाम से जाना जाने लगा ?
उत्तर : नौशाशाह
➣ 1013 ई. में अपने नौवें अभियान के तहत गजनवी ने थानेश्वर पर आक्रमण किया। उस समय वहां का शासक कौन था?
उत्तर : राजाराम
➣ गजनवी ने 1015 ई. में अपने ग्यारहवें आक्रमण में त्रिलोचनपाल के पुत्र भीमपाल को पराजित किया। भीमपाल उस समय कहां का शासक था?
उत्तर : कश्मीर
➣ 1019 ई. में महमूद गजनवी ने दुबारा कन्नौज पर आक्रमण किया, जहां के शासक ने बिना युद्ध किए ही आत्मसमर्पण कर दिया। उस शासक का क्या नाम था ?
उत्तर : राजपाल
➣ महमूद गजनवी गजनवी का सोलहवां आक्रमण (1025 ई.) सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण था। इस बार उसने कहां आक्रमण किया?
उत्तर : सोमनाथ मंदिर
➣ महमूद गजनवी ने अंतिम आक्रमण सिंध और मुल्तान के तटवर्ती क्षेत्रों के जाटों के विरुद्ध किया। यह आक्रमण किस वर्ष हुआ?
उत्तर : – सन् 1027 ई.
➣ महमूद ने लाहौर का नाम बदलकर क्या रखा था?
उत्तर : महमूदपुर
➣ बगदाद के खलीफा अलकादिर बिल्लाह ने महमूद गजनवी को किन उपाधियों से नवाजा?
उत्तर : यमीन-उल-दौला’ और ‘यमीन-उल-मिल्लाह’
➣ महमूद गजनवी सिक्कों पर उसका क्या नाम लिखा था?
उत्तर : अमीर महमूद
➣ महमूद गजनवी की मृत्यु गजनी में कब हुई?
उत्तर : 30 अप्रैल, 1030 को
➣ महमूद गजनवी का दरबारी कवि कौन था?
उत्तर : अलबरूनी
➣ अलबरूनी की दो प्रसिद्ध पुस्तकें कौन-सी हैं?
उत्तर : किताबुल हिन्द’ और ‘तहकीक-ए-हिन्द’
मुहम्मद गोरी का आक्रमण
➣ 1175 ई. में किसने भारत के मुल्तान पर आक्रमण कर उसे जीत लिया ?
उत्तर : मुहम्मद गोरी
➣ गोर में जो वंश मुख्य था, उसका नाम क्या था?
उत्तर : शंसबनी वंश
➣ 1173 ई. में गियासुद्दीन मुहम्मद ने अपने किस छोटे भाई को गजनी का शासन सौंप दिया था?
उत्तर : शहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी
➣ भारत में मुहम्मद गोरी का पहला सैनिक अभियान किस वर्ष हुआ ?
उत्तर : 1175 ई. (मुल्तान पर)
➣ भारत में मुहम्मद गोरी के आक्रमण के समय मुल्तान पर किस सम्प्रदाय का शासन था?
उत्तर : करमार्थियन सम्प्रदाय
➣ मुहम्मद गोरी ने 1178-79 ई. में गुजरात पर चढ़ाई की, लेकिन गुजरात के शासक ने आबू पर्वत के निकट उसको पराजित कर दिया। उस समय गुजरात का शासक कौन था?
उत्तर : मूलराज / भीम द्वितीय
➣ भारत में मुहम्मद गोरी को पहली बार किसके विरुद्ध पराजय का सामना करना पड़ा?
उत्तर : मूलराज / भीम द्वितीय
➣ मुहम्मद गोरी ने किस वर्ष तक सम्पूर्ण पंजाब को गोर साम्राज्य का अंग बना दिया ?
उत्तर : सन् 1190 ई.
➣ किस मुस्लिम शासक के सिक्कों की एक ओर शिव के बैल तथा देवनागरी लिपि में पृथ्वीराज लिखा होता था?
उत्तर : मुहम्मद गोरी
➣ मुहम्मद गोरी के सिक्कों की दूसरी ओर घोड़े के साथ किसका नाम लिखा होता था ?
उत्तर : मोहम्मद बिन साम
➣ मुहम्मद गोरी के कुछ सिक्कों पर एक ओर ‘कलमा’ खुदा रहता था। दूसरी ओर किस देवी की आकृति होती थी ?
उत्तर : लक्ष्मी
➣ 1179 ई. में मुहम्मद गोरी ने पंजाब पर आक्रमण किया, जहां गजनी वंश का अंतिम शासक शासन कर रहा था। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : खुसरो शाह
➣ 1191 ई. में हिन्दू राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बीच कौन-सा युद्ध हुआ, जिसमें मुहम्मद गोरी की हार हुई?
उत्तर : प्रश्चम तराइन युद्ध
➣ वर्ष 1192 ई. में पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बीच कोनसा युद्ध हुआ, जिसमें पृथ्वीराज चौहान की हार हुई?
उत्तर : तराइन का दूसरा युद्ध
➣ किस युद्ध के फलस्वरूप भारत में मुस्लिम साम्राज्य नीवं स्थापित हुई?
उत्तर : तराइन का दूसरा युद्ध
➣ मुहम्मद गोरी ने 1194 ई. में किस युद्ध में कन्नौज के राजा जयचंद को पराजित किया?
उत्तर : चंदावर का युद्ध
➣ मुहम्मद गोरी के किस प्रतिनिधि ने भारत में दिल्ली सल्तनत की स्थापना की?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक
➣ 1205 ई. में मुहम्मद गोरी पंजाब में किनके विद्रोह को दबाने के लिए ईरान से वापस भारत आया और उनका दमन किया?
उत्तर : खोक्खर
➣ किस स्थान पर नमाज पढ़ते समय 15 मार्च, 1206 को अफरीदी (करमार्थी) कबीलों द्वारा मुहम्मद गोरी की हत्या कर दी गयी?
उत्तर : दमयक, सिंधु नदी के तट पर
मंगोल आक्रमण : तैमुर लंग (1336-1405 ई.)
➣ इस्लाम का कट्टर अनुयायी तैमूर लंग का जन्म 6 अप्रैल, 1336 को कहां हुआ था?
उत्तर : शहर-ए-सब्ज, उज्बेकिस्तान
➣ तैमूर 1369 ई. में कहां के अमीर (शासक) के रूप में सिंहासन पर बैठा ?
उत्तर : समरकंद, उज्बेकिस्तान
➣ चंगेज खान का मूल नाम क्या था?
उत्तर : तेमुचिन
➣ 1398 ई. में तैमूर ने सबसे पहले भारत के किस नगर पर हमला कर हजारों निवासियों का कत्ल कर दिया?
उत्तर : तुलुंबा नगर
➣ तैमूर ने दिल्ली के निकट सुल्तान महमूद तुगलक की विशाल सेना को निर्णायक रूप से परास्त कर किस तिथि को दिल्ली के अंदर प्रवेश किया ?
उत्तर : 18 दिसंबर, 1398 ई. को
➣ तैमूर की मृत्यु हो गयी। उसकी मृत्यु कब हुई?
उत्तर : 18 फरवरी, 1405 को
➣ तैमूर की मृत्यु के बाद उसको कहां दफनाया गया, जहां आज भी उसका मकबरा मौजूद है?
उत्तर : समरकंद
➣ एक अनुमान के अनुसार, तैमूर की सेना ने विभिन्न आक्रमणों और युद्धों में करीब 2 करोड़ लोगों का कत्ल किया था। यह उस समय की विश्व की कुल आबादी की कितनी प्रतिशत थी ?
उत्तर : लगभग 5 प्रतिशत
➣ तैमूरने किसको मुल्तान, लाहौर और दीपालपुर का सूबेदार नियुक्त किया था ?
उत्तर : खिज्र खां
➣ तैमूर के आक्रमण के समय कहां की मुस्लिम स्त्रियों ने जौहर किया था ?
उत्तर : – भटनेर
फारसी आक्रमण : नादिरशाह
➣ नादिरशाह कहाँ का शासक था?
उत्तर : फारस का
➣ नादिरशाह कहां के नेपोलियन के नाम से प्रसिद्ध था?
उत्तर : ईरान
➣ 1739 ई. में नादिरशाह के भारत पर आक्रमण के समय मुगल शासक कौन था?
उत्तर : मुहम्मद शाह
➣ नादिरशाह और मुगल सेना के बीच 1739 ई. में हुए किस युद्ध मुगल सेना हार गयी और मुग़ल बादशाह मुहम्मदशाह को बंदी बना लिया गया?
उत्तर : करनाल का युद्ध
➣ नादिरशाह ने अवध के किस नवाब से 20 करोड़ रुपये की मांग की, जो न दे पाने के कारण उस नवाब ने विष खाकर आत्महत्या कर ली?
उत्तर : सआदत खां
➣ नादिरशाह कितने समय तक दिल्ली में रहा और लूटमार करता रहा?
उत्तर : लगभग डेढ़ महीने तक
➣ नादिरशाह वापस जाते समय वह बेशकीमती कोहिनूर हीरे के साथ शाहजहां द्वारा बनवाया गया क्या ले गया?
उत्तर : तख्त-ए-ताऊस (मयूर सिंहासन )
अफगानी आक्रमण : अहमद शाह अब्दाली
➣ 9 जून, 1747 को नादिरशाह के बाद अहमदशाह अब्दाली कहां का स्वतंत्र शासक बना?
उत्तर : कंधार
➣ भारत पर पश्चिम से दो आक्रमण हुए। पहला आक्रमण नादिरशाह का था। दूसरा आक्रमण किसके द्वारा किया गया ?
उत्तर : अहमदशाह अब्दाली
➣ अहमद शाह दुर्रानी नाम से किस विदेशी आक्रमणकारी को जाना जाता है?
उत्तर : अहमद शाह अब्दाली
➣ अहमद शाह अब्दाली अफगानिस्तान में किस साम्राज्य की स्थापना की थी ?
उत्तर : दुर्रानी साम्राज्य
➣ 1753 ई. में मुईनुलमुल्क की मृत्यु हो जाने के बाद इमादुलमुल्क ने किसको पंजाब का सूबेदार नियुक्त किया ?
उत्तर : अदीना बेग खां
➣ अब्दाली ने भारत पर सन् 1748 से 1758 के बीच कुल कितने आक्रमण किये?
उत्तर : सात
➣ अब्दाली ने दिल्ली पर सबसे बड़ा हमला जनवरी 1757 में किया। उस समय दिल्ली का शासक कौन था?
उत्तर : आलमगीर द्वितीय
➣ पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 में किसे बीच हुई थी ?
उत्तर : मराठा क्षत्रपों और अहमद शाह अब्दाली
➣ पानीपत के तृतीय युद्ध पेशवा रघुनाथराव के दो पुत्र मारे गये। उनका क्या नाम था ?
उत्तर : विश्वासराव और सदाशिवराव
➣ अहमदशाह अब्दाली ने भारत में किसको साम्राज्य का मीर बख्शी और अपना मुख्य एजेन्ट नियुक्त किया?
उत्तर : रुहेला सरदार नजीबुद्दौला
➣ अहमदशाह अब्दाली ने कश्मीर, लाहौर, सरहिन्द तथा मुल्तान के क्षेत्रों की देखभाल के लिए किसको नियुक्त किया?
उत्तर : तिमिरशाह (पुत्र)
➣ महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के समय उसके साथ प्रसिद्ध इतिहासविद, गणितज्ञ, भूगोलावेत्ता, खगोल एवं दर्शनशास्त्री भारत आया था। उसका क्या नाम था?
उत्तर : मुहम्मद इब्न अहमद अलबरूनी अथवा अबू रेहान
➣ इतिहासकार लेनपूल ने लेखक बेहाकी को कौन-सी उपाधि प्रदान की है?
उत्तर : पूर्वी पेप्स
➣ अहमद शाह अब्दाली का जन्म कब और कहां हुआ था?
उत्तर : 1722 ई. में अफगानिस्तान के हेरात में
➣ अहमद शाह अब्दाली ने भारत पर अपना पहला आक्रमण कब किया, जो असफल रहा?
उत्तर : 1748 ई. में, पंजाब पर
➣ अब्दाली ने 1749 ई. में किये गये दूसरे आक्रमण में पंजाब के किस गवर्नर को पराजित किया?
उत्तर : मुईनुलमुल्क (मीर मन्नू)
➣ अब्दाली ने 1752 ई. में पंजाब पर तीसरा आक्रमण किस कारण किया?
उत्तर : नियमित रूप से खिराज (धन) न मिलने के कारण
➣ अब्दाली ने अपना चौथा आक्रमण किसे दंडित करने के उद्देश्य से किया था?
उत्तर : इमादुलमुल्क
➣ अब्दाली 23 जनवरी, 1757 को दिल्ली पहुंचकर उस पर अधिकार कर लिया – यह उसका कौन-सा आक्रमण था?
उत्तर : पाँचवाँ आक्रमण
➣ अब्दाली का छठा आक्रमण किस उद्देश्य से और कब हुआ था?
उत्तर : 1767 ई. में, सिक्खों को दंडित करने के लिए
➣ लाहौर के अफगान गवर्नर ख्वाजा आबिद की हत्या किसने की, जो अब्दाली के छठे आक्रमण का कारण बनी?
उत्तर : सिक्खों ने
➣ अब्दाली का सातवाँ और अंतिम आक्रमण कब हुआ तथा उसका क्या परिणाम रहा?
उत्तर : मार्च, 1767 में, यह असफल रहा – वह सिक्खों को कुचल नहीं सका और सेना में विद्रोह की आशंका के चलते उसे वापस लौटना पड़ा
➣ अब्दाली ने दुर्रानी साम्राज्य की स्थापना किस वर्ष की?
उत्तर : 1747 ई.
➣ मथुरा-वृंदावन में लूटपाट के दौरान अब्दाली की सेना को वापस लौटने पर किस कारण विवश होना पड़ा?
उत्तर : सेना में हैजा (महामारी) फैल जाने के कारण
➣ मार्च 1758 में मराठा सरदार रघुनाथराव ने दिल्ली पहुंचकर किसे निष्कासित किया तथा अदीना बेग को पंजाब का सूबेदार नियुक्त किया?
उत्तर : नजीबुद्दौला
Leave a Reply