प्रशासन
➣ विजयनगर राज्य की राजधानी के अवशेष कहाँ मिलते हैं?
उत्तर : हम्पी में
➣ विजयनगर साम्राज्य की पहली राजधानी अनेकोंड़ी थी। इसकी दूसरी राजधानी कहाँ थी?
उत्तर : पेनुकोण्डा
➣ विजयनगर राज्य की समस्त शक्तियाँ किसमें केंद्रित थीं?
उत्तर : राजा में
➣ विजयनगर साम्राज्य में राजा को क्या कहा जाता था?
उत्तर : ‘राय’
➣ विजयनगर साम्राज्य में मंत्रिपरिषद का प्रमुख क्या कहलाता था?
उत्तर : महाप्रधानी
➣ किसके माध्यम से विजयनगर साम्राज्य में राजा गाँवों पर अपना नियंत्रण स्थापित करता था?
उत्तर : महानायकाचार्य के माध्यम से
➣ विजयनगर साम्राज्य के प्रशासनिक विभाजन का सही क्रम क्या है?
उत्तर : साम्राज्य → मण्डलम → कोट्टम (वलनाडु) → नाडुमेलग्राम → स्थल या सीमा → ग्राम
➣ विजयनगर साम्राज्य में नायकों को राजा द्वारा प्रदान किया जाने वाला भूखण्ड (जागीर) क्या कहलाता था?
उत्तर : ‘अमरम’
➣ विजयनगर साम्राज्य के प्रमुख प्रांतपति क्या कहलाते थे?
उत्तर : नायक
➣ विजयनगर साम्राज्य की सबसे बड़ी प्रशासनिक इकाई क्या थी?
उत्तर : मण्डलम थी
➣ विजयनगर साम्राज्य की प्रांतीय इकाई क्या थी?
उत्तर : मण्डलम थी
➣ विजयनगर साम्राज्य में कितने प्रांत या मण्डल थे?
उत्तर : छ: मण्डल थे
➣ विजयनगर साम्राज्य में जिलों को क्या कहा जाता था?
उत्तर : कोट्टम
➣ पोलिगर कौन थे?
उत्तर : विजयनगर राज्य में नायकों के माहतहत सरदार
➣ विजयनगर साम्राज्य की नायंकर व्यवस्था किस पर आधारित थी?
उत्तर : सल्तनतकालीन इक्ता व्यवस्था पर
➣ नायंकारों की उच्छृंखलता का दमन करने के लिए किसके शासनकाल में महामण्डलेश्वर नामक एक अधिकारी की नियुक्ति की गई थी?
उत्तर : अच्युतदेवराय के शासनकाल में
➣ विजयनगर साम्राज्य में ‘आयंगार’ व्यवस्था के अनुसार ग्राम प्रशासन के लिए कितने व्यक्तियों को राज्य नियुक्त करता था?
उत्तर : बारह व्यक्तियों को
➣ विजयनगर साम्राज्य में आयंगार किससे संबंधित थे?
उत्तर : ग्राम प्रशासन से
➣ विजयनगर साम्राज्य में राजा द्वारा योग्य सैनिक अधिकारियों को जो जागीरें प्रदान की जाती थीं वे क्या कहलाती हैं?
उत्तर : ‘पडईप्परूम सर्वमान्यम्’
➣ विजयनगर साम्राज्य में सैन्य विभाग को क्या कहा जाता था?
उत्तर : कण्डाचार
➣ कौन-सा एक स्थल समूह विजयनगर के पण्डिमण्डलम क्षेत्र को निरूपित करता है?
उत्तर : मदुरै, चिंगलपुट, दक्षिणी अर्काट, तिरूनेलवेलि
➣ विजयनगर में सामाजिक और धार्मिक विषयों पर निर्णय कौन देते थे?
उत्तर : समयाचार्य अथवा देशरि
➣ विजयनगर राज्य में प्रांतपति, जो राजपरिवार के नहीं थे किन्तु योग्यता के आधार पर नियुक्त किए जाते थे, प्रायः क्या कहलाते थे?
उत्तर : दंडनायक
➣ विजयनगर साम्राज्य के संबंध में सत्य कथन हैं:
उत्तर : विजयनगर साम्राज्य का राजनैतिक इतिहास विभिन्न राजवंशों के बदलाव एवं आंतरिक युद्धों का इतिहास है; बहमनी सल्तनत एवं उसके उत्तराधिकारी राज्य विजयनगर साम्राज्य के लिए गंभीर खतरा बने रहे
➣ विजयनगर साम्राज्य के विषय में सही कथन है:
उत्तर : राजा साम्राज्य का सर्वोच्च होता था; कृषि व व्यापार समुन्नत दशा में थे; ‘अथवन विभाग’ भू-राजस्व की व्यवस्था करता था
➣ विजयनगर साम्राज्य की समग्र प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी कहाँ से मिलती है?
उत्तर : ‘हरिहर द्वितीय के चन्नराय पट्टन अभिलेख’ एवं मितर अभिलेख से
➣ विजयनगर साम्राज्य के संदर्भ में सत्य कथन है:
उत्तर : विजयनगर साम्राज्य में संयुक्त शासक प्रणाली के भी उदाहरण मिलते हैं
➣ किस भू-भाग के लिए बहमनी राज्य एवं विजयनगर साम्राज्य बार-बार लड़ते रहे?
उत्तर : रायचूर दोआब के लिए
➣ विजयनगर के राजा रामराय के राज्यकाल के विषय में सही कथन है:
1. सेना में मुसलमानों की भर्ती; 2. दक्कन में मुस्लिम राज्यों में हस्तक्षेप; 3. पुर्तगालियों के साथ दीर्घकालीन मैत्री संबंध
➣ प्रथम बार विजयनगर साम्राज्य को अस्त-व्यस्त किसने किया था?
उत्तर : बहमनी राजा ने
➣ किस खेल में उच्च योग्यता प्राप्त करने पर विजयनगर राज्य पारितोषिक देता था तथा उसे राज्य की स्वीकृति प्रदान करता था?
उत्तर : शतरंज में
➣ विजयनगर शहर किस नदीतट पर स्थित था?
उत्तर : तुंगभद्रा नदी पर
➣ विजयनगर एवं बहमनी राज्यों के बीच झगड़े का एक कारण रायचूर दोआब था। यह क्षेत्र किन नदियों के मध्य स्थित था?
उत्तर : कृष्णा एवं तुंगभद्रा नदियों के मध्य
➣ विजयनगर साम्राज्य के पतन का अंतिम कारण क्या था?
उत्तर : तालिकोटा का युद्ध
➣ तालिकोटा के युद्ध के संदर्भ में सत्य कथन है:
उत्तर : तालिकोटा के युद्ध में दक्षिण में हिंदू शक्ति का विनाश हुआ
➣ कहाँ के शासक को तालिकोटा के युद्ध में विजयनगर के विरुद्ध लड़ने के लिए संघ में शामिल होने हेतु आमंत्रित नहीं किया गया था?
उत्तर : बरार के शासक को
➣ विजयनगर शासकों के संदर्भ में सत्य कथन है:
1. नरसिंह सालुव ने संगम वंश का अंत किया, उसने राजसिंहासन छीनकर सालुव वंश आरंभ किया; 2. वीर नरसिंह ने अंतिम सालुव शासक को गद्दी से उतारकर राजसिंहासन छीना; 3. वीर नरसिंह के उत्तरवर्ती उनके अनुज कृष्णदेव राय थे; 4. कृष्णदेव राय के उत्तरवर्ती उनके अर्द्ध भाई अच्युत देव राय थे
➣ विजयनगर शासन में स्त्रियों की स्थिति के संबंध में सत्य कथन हैं:
1. विभिन्न शस्त्रों के प्रयोग का उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता था; 2. कतिपय स्त्रियाँ न्यायाधीश भी होती थीं; 3. समाज और साहित्य में स्त्रियों ने ऊँचा स्थान प्राप्त किया
आर्थिक जीवन
➣ विजयनगर शासकों ने कृषि को किस प्रकार से बढ़ावा दिया था?
उत्तर : बाँध एवं तड़ाग (तालाब) निर्माण करके कृषि-कार्य में विस्तार
➣ विजयनगर साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में ‘शिष्ट’ क्या था?
उत्तर : भू-राजस्व था
➣ विजयनगर राज्य की आय का मुख्य साधन क्या था?
उत्तर : भू-राजस्व
➣ विजयनगर राज्य में भू-राजस्व कितना था?
उत्तर : उपज का 1/6 भाग
➣ विजयनगर में ‘अथवन’ (अठानवें) क्या था?
उत्तर : भू-राजस्व विभाग
➣ कौन-सी वस्तु थी जिसका विजयनगर साम्राज्य में बड़े पैमाने पर निर्यात होता था?
उत्तर : काली मिर्च
➣ विजयनगर साम्राज्य में आयातित होने वाली सर्वाधिक अकेली वस्तु क्या थी?
उत्तर : घोड़े
➣ विजयनगर साम्राज्य में पुलिस का वेतन किससे दिया जाता था?
उत्तर : वेश्यालयों से होने वाली आय से
➣ विजयनगर साम्राज्य के सदाशिव राय ने किसे व्यवसाय कर से मुक्त कर दिया था?
उत्तर : नाइयों को
➣ विजयनगर में ‘कसाइयुगुत्त’ नामक कर किस वर्ग पर लगाया गया था?
उत्तर : बढ़इयों पर
➣ विजयनगर की नायंकर पद्धति के अंतर्गत किनको भू-आवंटन किया जाता था?
उत्तर : वार्षिक शुल्क तथा सैन्य सेवा के बदले व्यक्तियों को
➣ हरिहर द्वितीय ने कहाँ पर आक्रमण किया तथा कर की उगाही की थी?
उत्तर : श्रीलंका से
➣ कौन एक पुर्तगाली सिक्का था जो विजयनगर राज्य के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में प्रचलित था?
उत्तर : क्रूजेडो
➣ ‘देश में अधिकांशत: अच्छी कृषि जोत है एवं भूमि बहुत उपजाऊ है, सैन्य संख्या लगभग ग्यारह लाख है’ विजयनगर राज्य से संबंधित उपर्युक्त कथन किसका है?
उत्तर : अब्दुर्रज्जाक का
➣ अपनी घुड़सवार सेना को मजबूत बनाने के लिए वीर नरसिंह ने किनके साथ यह संधि की थी कि वह उनके द्वारा आयातित सभी घोड़ों को खरीद लेगा?
उत्तर : पुर्तगाली व्यापारियों के साथ
➣ विजयनगर साम्राज्य की कृषि व्यवस्था में ‘वारम’ क्या था?
उत्तर : भू-स्वामी एवं किसान के बीच कृषि उपज की हिस्सेदारी
➣ 15वीं शताब्दी तथा 16वीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों में विजयनगर अर्थव्यवस्था के सशक्त होने के लिए कौन-सा उत्तरदायी कारक था?
उत्तर : कृषि विस्तार तथा निर्यातक व्यापार
➣ विजयनगर राज्य में वाणिज्य की स्थिति के विषय में सही कथन है:
1. छेटी व्यापार के लिए मलाया द्वीपसमूह जाते थे; 2. मालाबारी सौदागर दासों का भी व्यापार करते थे और विजयनगर राज्य से पोत भर-भरकर दास ले जाते थे; 3. समुद्र पार व्यापार अधिकांशत: विदेशियों के हाथ में था
➣ विजयनगर साम्राज्य में ‘अमरम्’ शब्द का क्या अर्थ था?
उत्तर : सैनिक भूसामंत को अनुदान
➣ विजयनगर काल में वह भूमि क्या कहलाती थी जो युद्ध क्षेत्र में बहादुरी के लिए या मृत हुए सैनिकों के परिवार वालों को दी जाती थी?
उत्तर : रत्त कोड़गै
साहित्य, भाषा एवं संस्कृति
➣ विजयनगर राज्य की राजकीय भाषा क्या थी?
उत्तर : तेलुगु
➣ कृष्णदेव राय के दरबार में ‘अष्टदिग्गज’ कौन थे?
उत्तर : आठ तेलुगु कवि
➣ वैदिक ग्रंथों के प्रसिद्ध टीकाकार सायण किससे संबद्ध थे?
उत्तर : विजयनगर राज्य से
➣ ‘पांडुरंग महात्म्यम’ की रचना किसने की थी?
उत्तर : तेनाली रामकृष्ण ने
➣ विजयनगर साम्राज्य के शासक कृष्णदेव राय की अमुक्तमाल्यद का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर : मोतियों की माला
➣ कौन महाभारत के तेलुगु अनुवादों के लिए विख्यात है?
उत्तर : नन्नय और टिक्कन
➣ किसने ‘मनुचरित’ (स्वरोचित संभव) की रचना की जिसमें विजयनगर साम्राज्य का विस्तृत विवरण मिलता है?
उत्तर : अल्लासानी पेद्दना ने
➣ ‘वरदाम्बिका परिणयम्’ की रचना किसने की थी?
उत्तर : तिरूमलाम्बा देवी ने
➣ विजयनगर साम्राज्य के विषय में विवरण देने वाली पुस्तकें कौन-सी हैं?
उत्तर : अमुक्तमाल्यद, मनुचरितम् और रेहला
➣ विजयनगर काल में किस लिपि का प्रयोग होता था?
उत्तर : नंदिनागरी लिपि का
➣ ‘शिवतत्वचिंतामणि’ की रचना किसने की थी?
उत्तर : लक्कन दण्डेश
➣ संस्कृत भाषा की रचना ‘महासुधानिधि’ (नाटक) किसने लिखी थी?
उत्तर : देवराय द्वितीय ने
➣ ‘शिवतत्त्वचिंतामणि’ जो लिंगायतों के सिद्धांतों एवं अनुष्ठानों से संबंधित एक प्रबंध है, किसके शासनकाल में लिखी गई थी?
उत्तर : देवराय द्वितीय के समय
➣ तेलुगु कवि श्रीनाथ किसके राजदरबार की शोभा बढ़ाते थे?
उत्तर : देवराय द्वितीय के दरबार की
➣ प्रसिद्ध तेलुगु कवि श्रीनाथ को देवराय द्वितीय ने कौन-सी उपाधि प्रदान की थी?
उत्तर : कवि सार्वभौम
➣ ‘वसुचरित्र’ किसने लिखा था?
उत्तर : रामराज ने
➣ विजयनगर साम्राज्य के प्रभुत्व-काल में किस टीका की रचना हुई थी?
उत्तर : पराशर स्मृति पर माधव की टीका
➣ इतिहासकार ‘रॉबर्ट सेवेल’ ने ‘A Forgotten Empire’ नामक पुस्तक लिखी है। इसमें किस राज्य का वर्णन है?
उत्तर : विजयनगर साम्राज्य का
विदेशी यात्री
➣ इटली का निकोलो कोण्टी किसके शासन काल में भारत आया था?
उत्तर : देवराय प्रथम के काल में
➣ 1420 ई. के लगभग विजयनगर पहुँचने वाला वेनिस का यात्री कौन था जो अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था?
उत्तर : निकोलो दे कोण्टी
➣ अब्दुर्रज्जाक ने किस सन में विजयनगर का भ्रमण किया था?
उत्तर : 1443 ई. में
➣ किसने अब्दुर्रज्जाक को देवराय द्वितीय के दरबार में राजदूत के रूप में भेजा था?
उत्तर : खुरासान के सुल्तान शाहरुख ने
➣ अब्दुर्रज्जाक ने किस राज्य का आँखों-देखा हाल लिखा था?
उत्तर : विजयनगर का
➣ पंद्रहवीं शताब्दी में किस शहर के सबसे महत्वपूर्ण विवरणों में से एक का जिक्र अब्दुर्रज्जाक समरकंदी से प्राप्त होता है?
उत्तर : विजयनगर का
➣ ईरानी राजदूत जिसने विजयनगर साम्राज्य का भ्रमण किया था, कौन था?
उत्तर : अब्दुर्रज्जाक
➣ फारस से आने वाले अब्दुर्रज्जाक की हम्पी यात्रा के समय दक्षिण भारत में विजयनगर का शासक कौन था?
उत्तर : देवराय द्वितीय था
➣ किस विदेशी यात्री ने विजयनगर साम्राज्य में सती प्रथा के प्रचलन का उल्लेख किया है?
उत्तर : डुआर्ट बारबोसा ने
➣ कृष्णदेव राय के शासनकाल में आने वाले दो पुर्तगाली यात्री कौन थे?
उत्तर : डोमिंगो पायस और फर्नाडीस नूनिज
➣ “मलक्का कैम्बे बिना नहीं रह सकता और न कैम्बे मलक्का के बिना, अगर उन्हें बहुत धनी और समृद्ध बनाना हो।” एशियाई व्यापार के विषय में यह टिप्पणी किसने की थी?
उत्तर : बारबोसा ने
➣ किस लेखक ने विजयनगर साम्राज्य का एक समकालीन विवरण लिखा है?
उत्तर : डोमिंगो पायस ने
➣ प्रसिद्ध यात्री डुआर्ट बारबोसा कहाँ का निवासी था?
उत्तर : पुर्तगाल का
➣ विजयनगर विदेशी यात्रियों के संबंध में सत्य कथन है:
उत्तर : डोमिंगो पायस और डुआर्ट बारबोसा पुर्तगाली यात्री थे जो कृष्णदेव राय के समय विजयनगर आए थे
➣ विजयनगर के सम्राटों की धार्मिक सहिष्णुता के विषय में किसने लिखा है कि “राजा ने इतनी स्वतंत्रता दे रखी है कि कोई भी व्यक्ति स्वतंत्रता से विचरण कर सकता है और अपने धर्म का पालन कर सकता है, उसे न कोई कष्ट देगा और न यह पूछेगा कि तुम ईसाई, यहूदी, मुसलमान या हिंदू हो।”
उत्तर : बारबोसा ने
➣ डोमिंगो पायस के संदर्भ में सत्य कथन है:
उत्तर : विदेशी यात्री डोमिंगो पायस के अनुसार विजयनगर की सामाजिक व्यवस्था में देवदासियों की उच्च प्रतिष्ठा वाली स्थिति थी
➣ किसने विजयनगर के पतन के शीघ्र बाद उस स्थान का दर्शन एवं वर्णन किया है?
उत्तर : सीजर फ्रेडरिक ने
➣ कोण्टी, पायस, नूनिज तथा मनूची ये सभी कौन थे?
उत्तर : विदेशी पर्यटक थे
➣ वह कौन-सा यात्री था, जिसने 1567 ई. में विजयनगर की पराजय के ठीक बाद वहाँ की यात्रा की थी, विजयनगर के 24 मील के घेरे में बने होने का वर्णन करता है?
उत्तर : सीजर फ्रेडरिक
➣ एथेनेसियस निकितिन कौन था?
उत्तर : एक रूसी अश्व व्यापारी
➣ माहुयान नामक चीनी यात्री किसके समय में समुद्री मार्ग से भारत आया था?
उत्तर : मल्लिकार्जुन के समय
स्थापत्य कला
➣ कल्याण मंडप किस राज्य के मंदिर-वास्तु का विशिष्ट लक्षण था?
उत्तर : विजयनगर राज्य का
➣ विजयनगर में कौन-सा हिंदू स्थापत्य का एक निदर्शन है जिस पर इस्लामी प्रभाव परिलक्षित होता है?
उत्तर : कमल भवन, विजयनगर
➣ प्रसिद्ध विजय बिट्ठल मंदिर जिसके 56 तक्षित स्तम्भ संगीतमय स्वर निकालते हैं, कहाँ अवस्थित है?
उत्तर : हम्पी में
➣ मध्य एशियाई यात्री अब्दुर्रज्जाक समरकंदी ने जिसने विजयनगर राज्य का भ्रमण किया था, विशेषकर अपने साथ वापस अपने देश ले जाने के लिए जो भारतीय सामान खरीदा था, वह क्या था?
उत्तर : चित्रकलाएं
➣ हम्पी में स्थित स्मारकों का समूह किस धर्म से संबंधित है?
उत्तर : हिंदू धर्म से
Leave a Reply