चंदेल वंश
➣ लगभग 831 ई. में बुंदेलखंड में किसने चंदेल वंश की स्थापना की ?
उत्तर : नन्नुक चंदेल
➣ आधुनिक बुंदेलखंड का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर : जेजाकभुक्ति
➣ चंदेल वंश का सातवां राजा व्यावहारिक दृष्टि से इसका पहला स्वतंत्र शासक था। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : यशोवर्मा
➣ चंदेल वंश का सबसे शक्तिशाली कौन शासक था?
उत्तर : यशोवर्मा
➣ यशोवर्मा ने कालिंजर के प्रसिद्ध दुर्ग को जीतकर अपनी राजधानी कहां बनाई ?
उत्तर : महोबा
➣ यशोवर्मा ने कन्नौज पर आक्रमण कर खजुराहो मंदिर (कंदरिया महादेव मंदिर) में स्थापना के लिए विष्णु की बहुमूल्य प्रतिमा उपहारस्वरूप देने के लिए किस प्रतिहार राजा को मजबूर किया?
उत्तर : देवपाल
➣ 999 ई. में खजुराहो मंदिर (कंदरिया महादेव मंदिर) का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर : धंगदेव ( यशोवर्मा पुत्र)
➣ धंगदेव ने अपनी राजधानी कालिंजर से स्थानांतरित कर कहां की?
उत्तर : खजुराहो
➣ धंगदेव 989 या 990 ई. में अफगानिस्तान से होने वाले सुबुक्तगीन के आक्रमण को रोकने के लिए किस पंजाब नरेश द्वारा बनाये गये संघ में शामिल था, लेकिन सुबुक्तगीन के हाथों इस संघ की पराजय हुई?
उत्तर : जयपाल
➣ किस चंदेल शासक ने गंगा-यमयुना के संगम में शिव की अराधना करते हुए अपने शरीर का त्याग किया?
उत्तर : धंगदेव
➣ धंगदेव ने कौन-सी उपाधि धारण की ?
उत्तर : महाराजाधिराज
➣ धंगदेव के बाद उसके पुत्र गंडदेव ने पंजाब नरेश आनंदपाल (जयपाल का पुत्र) के साथ संघ बनाकर किस विदेशी आक्रमणकारी से मोर्चा लिया, किंतु दुर्भाग्य से यह संघ पराजित हुआ ?
उत्तर : महमूद गजनवी
➣ किस कन्नौज नरेश ने महमूद गजनवी के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था?
उत्तर : राज्यपाल ने
➣ महमूद गजनवी के आगे आत्मसमर्पण से नाराज होकर किस चंदेल राजा ने राज्यपाल पर आक्रमण कर उसे मार डाला?
उत्तर : विद्याधर
➣ बारहवें राजा कीर्तिवर्मा (1060-1100 ई.) ने महोबा के पास किस जलाशय का निर्माण करवाया ?
उत्तर : कीर्तिसागर
➣ कीर्तिवर्मा की किस राजदरबारी ने ‘प्रबोध चन्द्रोदय’ की रचना की ?
उत्तर : कृष्ण मिश्र
➣ चंदेल वंश का अंतिम शासक कौन था, जिसने 1202 ई. में कुतुबुद्दीन ऐबक की अधीनता स्वीकार कर ली?
उत्तर : परमार्दिदेव या परिमल
➣ किस वर्ष में चंदेल राज्य को दिल्ली सलतनत में मिला लिया गया ?
उत्तर : 1305 ई.
➣ कुतुबुद्दीन ऐबक की अधीनता स्वीकार करने के कारण परमार्दिदेव की उसके किस मंत्री ने हत्या कर दी?
उत्तर : अजयदेव
➣ परमार्दिदेव के राजदरबार के उन दो सेनानायकों का क्या नाम है, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये?
उत्तर : आल्हा व उदल
गहड़वाल / राठौर वंश
➣ लगभग 1085 ई. में कन्नौज पर अधिकार कर किसने गहड़वाल वंश की स्थापना की?
उत्तर : चंद्रदेव
➣ इस वंश का तीसरा शासक गोविंद चंद्र ( 1114 1154 ई) ने किस पाल शासक का हराकर मगध पर आधिपत्य स्थापित कर लिया?
उत्तर : रामपाल
➣ गोविंद चंद्र को उसके लेखों में क्या कहा गया है?
उत्तर : विविध विद्याविचारवाचस्पति
➣ गोविंद चंद्र के मंत्री लक्ष्मी धर द्वारा किस प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की गयी?
उत्तर : कृत्य कल्पतरु
➣ गोविंद चंद्र के बाद उसका पुत्र विजयचंद शासक बना। उसके समय दिल्ली का प्रदेश गहड़वालों के हाथ से निकलकर किस वंश के नरेशों के हाथ में चला गया?
उत्तर : चौहान वंश
➣ गहड़वाल वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : विजयचंद का पुत्र जयचंद
➣ जयचंद (1170-94 ई.) का समकालीन दिल्ली और अजमेर का चौहान शासक कौन था ?
उत्तर : पृथ्वीराज (चौहान) तृतीय
➣ किस गहड़वाल शासक ने देवगिरि के यादवों, गुजरात के सोलंकियों और तुर्कों को कई बार हराया ?
उत्तर : जयचंद
➣ किस चौहान राजा पर मुहम्मद गोरी के आक्रमण के समय जयचंद तटस्थ रहा?
उत्तर : पृथ्वीराज तृतीय
➣ दिल्ली विजय के बाद कुतुबुद्दीन ऐबक तथा मुहम्मद गोरी ने 1194 ई. में किस युद्ध में जयचंद पराजित कर उसे मार डाला?
उत्तर : चंदावर का युद्ध
➣ कन्नौज के शासक जयचंद के चंदावर के युद्ध में पराजित होने के बाद गढ़वाल सिक्कों पर किस भारतीय चिन्ह और लिपि को अपनाया गया?
उत्तर : लक्ष्मी और नागरी लिपि
➣ जयचंद ने अपने राजदरबार में संस्कृत के किस प्रख्यात को संरक्षण प्रदान किया था?
उत्तर : कवि श्री हर्ष
➣ जयचंद के शासन काल में श्री हर्ष ने किन दो प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना की ?
उत्तर : नैषधीयचरितम् और खंडनखंडखाद्य
➣ इल्तुतमिश ने किस वर्ष कन्नौज में स्थायी रूप सल्तनत की सत्ता स्थापित कर ली?
उत्तर : 1225 ई. में
परमार वंश
➣ परमार वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर : उपेंद्रराज / कृष्णराज
➣ मालवा के परमार वंश के प्रारंभिक राजा किनके सामंत थे ?
उत्तर : राष्ट्रकूट राजाओं के
➣ उदयपुर लेख में उपेंद्रराज को क्या कहा गया है ?
उत्तर : द्विजवर्गरत्न
➣ परमार वंश के प्रारंभिक इतिहास को जानने का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत क्या है?
उत्तर : उदयपुर प्रशस्ति
➣ किसको परमारों की स्वतंत्रता का जन्मदाता और परमार वंश का वास्तविक संस्थापक कहा जाता है?
उत्तर : हर्ष या सीयक द्वितीय (949-972 ई.)
➣ हर्ष ने अपने दत्तक पुत्र को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : वाक्पति मुंज (972-994 ई.)
➣ वाक्यपति मुंज को किन अन्य नामों से जाना जाता था?
उत्तर : उत्पलराज श्रीवल्लभ और अमोघवर्ष
➣ वाक्पति मुंज की सभा में दक्षिण भारत से कौन विद्वान आया था ?
उत्तर : हलायुध
➣ मुंज के बाद उसका छोटा भाई सिंधुराज अगला परमार नरेश बना। यह गुजरात के किस चालुक्य शासक से पराजित हुआ?
उत्तर : चामुंडराज
➣ भोज परमार (1000-1055 ई.) इस वंश का सबसे प्रसिद्ध व लोकप्रिय राजा था। उसने भोपाल के दक्षिण में किस झील का निर्माण करवाया ?
उत्तर : भोजसर
➣ भारतीय इतिहास में किस राजा के काल को आर्थिक समृद्धि के लिए जाना जाता है ?
उत्तर : भोज का काल
➣ कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली’ नामक कहावत किस परमार वंशीय राजा से संबंधित है?
उत्तर : राजाभोज
➣ राजा भोज किस नाम से विख्यात था?
उत्तर : कविराज
➣ परमारों की प्रारम्भिक राजधानी कहाँ थी?
उत्तर : उज्जैन
➣ राजा भोज ने अपनी राजधानी उज्जैन से हटाकर क्षिप्रा नदी पर अवस्थित किस नगरी में स्थापित की?
उत्तर : धार, मध्य प्रवेश
➣ राजा भोज ने कोकण विजय किस वर्ष में की?
उत्तर : 1024 ई. में
➣ बिहार के पश्चिमी भाग पर परमारों के आधिपत्य के कारण ही आरा और उसके आसपास का प्रदेश किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : भोजपुर
➣ अलाउद्दीन खिलजी ने किस वर्ष मालवा को अपनी सल्तनत में मिला लिया?
उत्तर : 1305 ई. में
चौहान (चहमान)
➣ सातवीं शताब्दी में चौहान (चहमान) वंश की स्थापना किसने की?
उत्तर : वासुदेव
➣ चौहान वंश के किस शासक ने ‘अजमेर’ नगर बसाया और वहां कई महल और मंदिरों का निर्माण करवाया?
उत्तर : अजयराज
➣ अजयराज का उत्तराधिकारी अर्णोराज (अजरराज) ने अजमेर के निकट किसको पराजित किया ?
उत्तर : सुल्तान महमूद
➣ अर्णोराज का पुत्र विग्रहराज चतुर्थ अथवा बीसलदेव (लगभग 1153-63 ई.) के किस लेख से ज्ञात होता है कि उसने तुर्क आक्रमणकारियों से देश की रक्षा की?
उत्तर : दिल्ली-शिवालिक लेख
➣ विग्रहराज यशस्वी कवि और लेखक भी था। उसने किन दो नाटकों की रचना की?
उत्तर : ‘हरिकेल’ और ‘ललित विग्रहराज’
➣ महाकवि सोमदेव ने बोसलदेव के चरित्र के बखान में किस पुस्तक की रचना को ?
उत्तर : ललित विग्रहराज
➣ विग्रहराज ने किस वंश के शासक से दिल्ली जीती थी?
उत्तर : तोमर वंश
➣ विद्यालय ‘अढाई दिन का झोंपड़ा’ आरंभ में किस चौहान शासक बनवाया गया था?
उत्तर : विग्रहराज
➣ सोमेश्वर के पुत्र पृथ्वीराज तृतीय (चौहान) किस वर्ष शासक बना ?
उत्तर : 1178 ई. में
➣ पृथ्वीराज चौहान को कथाओं में किस नाम से सम्बोधित किया गया है?
उत्तर : रायपिथौरा
➣ किस चौहान शासक से बुंदेलखंड के चंदेल शासक परमार्दिदेव के आल्हा व ऊदल नामक लोकप्रसिद्ध सेनानायकों ने भयंकर युद्ध किया?
उत्तर : पृथ्वीराज चौहान
➣ पृथ्वीराज चौहान के किस राजकवि ने ‘पृथ्वीराज विजय’ की रचना की?
उत्तर : जयानक
➣ हम्मीर महाकाव्य’ की रचना किसने की ?
उत्तर : जयचंद्र
➣ रणथम्भौर के जैन मंदिर का शिखर किस चौहान शासक ने बनवाया था ?
उत्तर : पृथ्वीराज चौहान
➣ मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच तराइन का प्रथम युद्ध कब हुआ, जिसमें मुहम्मद गोरी पराजित हुआ?
उत्तर : सन् 1191 में
➣ सन् 1192 में मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच तराइन का दूसरा युद्ध हुआ। इस युद्ध में कौन पराजित हुआ और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी ?
उत्तर : पृथ्वीराज चौहान
➣ तराइन के किस युद्ध के बाद भारत में तुर्की राज्य की स्थापना हुई?
उत्तर : तराइन का दूसरा युद्ध
Leave a Reply