➣ किसने अपने साथियों के साथ मिलकर कण्व वंश के अन्तिम शासक सुशर्मा की हत्या कर अपने आंध्र-सातवाहन वंश की स्थापना की?
उत्तर : सिमुक या सिन्धुक
➣ ऊपरी दक्कन अर्थात् महाराष्ट्र आन्ध्र प्रदेश एवं कर्नाटक में मौर्योों के उत्तराधिकारी कौन हुए?
उत्तर : सातवाहन
➣ पुराणों, विशेषकर मत्स्य एवं वायु पुराण में सातवाहन वंश को आंध्र, आंध्र जातीय तथा आंध्र भृत्य कहा गया है। कहां पर इनका उल्लेख सातवाहन के नाम से मिलता है?
उत्तर : अभिलेखों में
➣ आंध्र एक अति प्राचीन जाति थी, जिसका उल्लेख वैदिक ग्रंथ किस ब्राह्मण ग्रन्थ में मिलता है?
उत्तर : ऐतरेय ब्राह्मण
➣ अशोक के एक आदेशलेख में सातवाहनो को क्या बताया कहा गया है?
उत्तर : अर्द्ध स्वतंत्र जाति
➣ सातवाहनों ने किनको पराजित कर मध्य भारत के कुछ भागों में अपनी सत्ता स्थापित की?
उत्तर : कण्वों को
➣ आरंभिक सातवाहन राजा आंध्र में नहीं थे। उन्होंने अपनी सत्ता ऊपरी गोदावरी घाटी सातवाहन के समकालीन दक्षिण में सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी कौन थे?
उत्तर : शक
➣ वायु पुराण के अनुसार, किस आंध्र शासक ने बौद्ध एवं जैन समुदाय का समर्थन प्राप्त करने के लिए उसने कई जैन एवं बौद्ध मंदिरों का निर्माण करवाया ?
उत्तर : सिमुक
➣ सातवाहन वंश में ‘शातकर्णी’ की उपाधि धारण करने वाला वह प्रथम शासक कौन था?
उत्तर : तीसरा शासक शातकर्णी प्रथम
➣ शासक शातकर्णी प्रथम किसका पुत्र था?
उत्तर : सिमुक का
➣ शातकर्णी प्रथम की रानी नागनिका के किस अभिलेख से उसके शासन काल का विवरण प्राप्त होता है, साथ में यह भी ज्ञात होता है कि उसने ‘दक्षिणापथपति’ तथा अप्रतिहतचक्र’ जैसी उपाधियां ग्रहण कीं?
उत्तर : नानाघाट अभिलेख
➣ किसने कलिंगराज खारवेल को युद्ध में परास्त करने के बाद उसका राज्य वापस लौटा दिया?
उत्तर : शातकर्णी प्रथम
➣ किस सातवाहन शासक ने दो अश्वमेध यज्ञ एवं एक राजसूय यज्ञ सम्पन्न कर ‘सम्राट’ की उपाधि धारण की?
उत्तर : शातकर्णी प्रथम
➣ शातकर्णी प्रथम ने गोदावरी के तट पर स्थित किस नगर को अपनी राजधानी बनाया ?
उत्तर : प्रतिष्ठान
➣ हाल ने स्वयं किस भाषा में ‘गाथा सप्तसती’ की रचना की, जो 700 छंदों का शृंगार काव्य है?
उत्तर : प्राकृत भाषा
➣ एक विदेशी जाति क्षहरातों के किस नेता ने लगभग 119-124 ई. में आंध्र साम्राज्य की प्रगति को रोक दिया और दक्षिण में बेल्लारी जिले के सातवाहन विहार तक सीमित कर दिया?
उत्तर : नहपान
➣ किस सातवाहन शासक ने शक-यवन-पहलव और क्षहरात वंश का नाशकर आंध्रों की खोई हुई शक्ति और सत्ता प्राप्त की?
उत्तर : गौतमीपुत्र शातकर्णी (106-130 ई.)
➣ गौतमीपुत्र शातकर्णी 23वां सातवाहन राजा था। किस प्रशस्ति में उसे ‘सातवाहन वंश की प्रतिष्ठा का पुनः संस्थापक’ कहा गया है?
उत्तर : नासिक प्रशस्ति
➣ सातवाहन वंश का वह प्रथम सातवाहन शासक कौन था, जिसके नाम के साथ उसकी माता का नाम भी जुड़ा हुआ था?
उत्तर : गौतमीपुत्र शातकर्णी
➣ किस सातवाहन शासक के लिए ‘एका ब्राह्मण’ शब्द प्रयुक्त हुआ है?
उत्तर : गौतमीपुत्र शातकर्णी
➣ सातवाहन का सबसे बड़ा शासक कौन था?
उत्तर : गौतमीपुत्र शातकर्णी
➣ कौन-सा शासक वर्ण व्यवस्था का रक्षक कहा जाता है ?
उत्तर : गौतमीपुत्र शातकर्णी
➣ किस सातवाहन शासक ने क्षहरात वंश का नाश किया और महाराष्ट्र में सातवाहनों की सत्ता की पुनर्स्थापित की ?
उत्तर : गौतमीपुत्र ने
➣ गौतमीपुत्र ने क्षहरात वंश के किस शासक के चांदी के सिक्कों को पुनः अपने नाम से टंकित कराया?
उत्तर : नहपान
➣ नहपान द्वारा जारी किए गये चांदी के 8000 सिक्के कहां से प्राप्त हुए थे?
उत्तर : नासिक
➣ गौतमीपुत्र की माता गौतमी बलश्री के किस गुहाभिलेख में लिखा है कि “उसके घोड़ों ने तीन समुद्रों का पानी पीया था ?
उत्तर : नासिक गुहाभिलेख
➣ गौतमीपुत्र ने नासिक में किस नगर का निर्माण कराया तथा एक गुफा गृह बनाकर बौद्धों को दान किया?
उत्तर : वेणाकटक
➣ गौतमीपुत्र का उत्तराधिकारी कौन बना, जिसने सातवाहन शक्ति का विस्तार दक्षिण में किया ?
उत्तर : वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी
➣ पुलुमावी ने एक नये नगर ‘नवनगर’ की स्थापना की। उसने कौन-सी उपाधियां धारण की?
उत्तर : ‘महाराज’ और ‘दक्षिणापथ्रेश्वर’
➣ सौराष्ट्र (काठियावाड़) के शक शासक रुद्रदामन प्रथम (130-150 ई.) ने सातवाहनों को दो बार हराया, मगर वैवाहिक संबंध के कारण उनका नाश नहीं किया। किसका विवाह शक शासक की पुत्री से हुआ था ?
उत्तर : वासिष्ठीपुत्र श्री शिव शातकर्णी
➣ शक पराजय का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है?
उत्तर : जूनागढ़ अभिलेख
➣ सातवाहन वंश का अंतिम प्रतापी राजा कौन था, जिसने शकों द्वारा जीते गये उत्तर कोंकण और मालवा के भू-भाग पर पुनः अधिकार प्राप्त कर लिया ?
उत्तर : यज्ञश्री शातकर्णी (165-194 ई.)
➣ यज्ञश्री शातकर्णी के सिक्कों पर किसका चित्र है जो जलयात्रा और समुद्री व्यापार के प्रति उसके प्रेम का परिचायक है?
उत्तर : जहाज
➣ यज्ञश्री शातकर्णी के बाद आंध्र साम्राज्य का पतन प्रारंभ हो गया। किस राजवंशों ने सातवाहनों को बिलकुल ही समाप्त कर दिया ?
उत्तर : इक्ष्वाकु और पल्लव राजवंश
➣ इक्ष्वाकुओं का नाम उनके किस राजा के कारण प्रसिद्ध है, जिसने नागार्जुनकोंडा के सुप्रसिद्ध स्तूपों का निर्माण करवाया ?
उत्तर : वीरपुरुषदत्त
➣ सातवाहन नरेशों ने ब्राह्मणों की तुलना में किनको ज्यादा भूमि दान में दिये ?
उत्तर : बौद्ध भिक्षुओं को
➣ सातवाहन शासक ब्राह्मण थे। किस प्रशस्ति में गौतमीपुत्र शातकर्णी को ‘अद्वितीय ब्राह्मण’ कहा गया है?
उत्तर : नासिक प्रशस्ति
➣ सातवाहनों ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया था?
उत्तर : बौद्ध धर्म एवं ब्राह्मण धर्म, दोनों को
➣ सातवाहनों के समय प्रमुख बौद्ध धर्म के केंद्र कौन थे?
उत्तर : नागार्जुनकोंडा तथा अमरावती
➣ सातवाहन काल में बौद्ध धर्म का कौन-सा सम्प्रदाय उन्नत अवस्था में था?
उत्तर : महायान सम्प्रदाय
➣ किस भाषा को सातवाहनों ने राजकीय संरक्षण प्रदान किया था?
उत्तर : प्राकृत
➣ किन गुफाओं से ज्ञात होता है कि समुद्री मार्ग से पश्चिमी तट पर आए बौद्ध भिक्षुओं को वहां शरण मिलती थी?
उत्तर : कन्हेरी की गुफाओं से
➣ पेरीप्लस के अनुसार, सातवाहन काल में पश्चिम से आया सामान किस बंदरगाह पर उतारा जाता था ?
उत्तर : बैरीगाजा (भरुकच्छ भड़ौच )
➣ सातवाहनों के काल में कृष्णा और गोदावरी की घाटी में किस नयी कला शैली का विकास हुआ ?
उत्तर : अमरावती शैली ( 150 ई. पू. 400 ई.)
➣ अमरावती शैली के मुख्य केन्द्र अमरावती, नागार्जुनकोंडा और जग्गयापेट थे। इसमें मुख्यतः किस प्रकार के पत्थरों का उपयोग किया जाता था ?
उत्तर : सफेद पत्थरों का
➣ अमरावती स्तूप सर्वाधिक प्रसिद्ध था, जिसको वेदिका तथा गुम्बद दोनों ही संगमरमर के बने हुए थे। इसके चारों ओर बुद्ध की प्रतिमाएं बनाई गयी थीं। नागार्जुनकोंडा से प्राप्त स्तूप किस आकार थे?
उत्तर : गोलाकार
➣ अमरावती के विशाल स्तूप में बुद्ध के जीवन की घटनाओं का चित्रण किससे किया गया है?
उत्तर : चूना पत्थर
➣ सातवाहनों के परवर्ती इक्ष्वाकुओं की राजधानी कहां स्थापित की गयी थी?
उत्तर : नागार्जुनकोंडा
➣ किन शासकों ने सर्वप्रथम सीसे के सिक्के चलवाए ?
उत्तर : सातवाहनों ने
➣ सातवाहन राजपरिवार की महिलाएं बौद्ध धर्म को प्रश्नय देती थीं। पुरुष किस धर्म का पालन करते थे?
उत्तर : वैदिक धर्म
Leave a Reply