राष्ट्रकूट वंश (736-973 ई.) | Q&A Practice

भारतीय इतिहास प्राचीन भारत राष्ट्रकूट वंश (736-973 ई.)

➣ राष्ट्रकूट वंश की स्थापना 736 ई. में किसने की ?
उत्तर : दंतिदुर्ग

➣ दंतिदुर्ग वातापी ने किस अंतिम चालुक्य शासक को पराजित करके दक्षिण में चालुक्यों की सत्ता समाप्त कर दी थी?
उत्तर : कीर्तिवर्मा द्वितीय

➣ राष्ट्रकूट की प्रारंभिक राजधानी कहाँ थी?
उत्तर : नासिक

➣ राष्ट्रकूट शासकों ने अपनी राजधानी नासिक से स्थान्तरित कर किसको बनाया ?
उत्तर : मान्यखेत (आधुनिक मालखंड )

➣ दंतिदुर्ग किस धर्म से सम्बंधित था?
उत्तर : ब्राह्मण धर्मावलम्बी

➣ दंतिदुर्ग का उत्तराधिकारी उसका चाचा बना। उसका क्या नाम था ?
उत्तर : कृष्ण प्रथम (756-773 ई.)

➣ कृष्ण प्रथम ने एलोरा में किस सुप्रसिद्ध मंदिर का निर्माण करवाया?
उत्तर : कैलाशनाथ मंदिर

➣ किस राष्ट्रकूट शासक ने गुर्जर प्रतिहार शासक वत्सराज और पाल शासक धर्मपाल को त्रिपक्षीय संघर्ष में पराजित किया ?
उत्तर : ध्रुव (चौथा शासक)

➣ पांचवें शासक गोविंद तृतीय (793-814 ई.) ने उत्तरी भारत पर आक्रमण करके किस गुर्जर प्रतिहार शासक को पराजित किया?
उत्तर : नागभट्ट द्वितीय

➣ किसके शासनकाल में राष्ट्रकूट साम्राज्य अपनी उन्नति के शिखर पर था?
उत्तर : गोविंद तृतीय

➣ छठा शासक अमोघवर्ष (814-878 ई.) ने कहां पर राष्ट्रकूटों की नई राजधानी बनाई?
उत्तर : मान्यखेत (मालखंड )

➣ अमोघवर्ष को राजनीति पर कन्नड़ की प्रथम कृति की रचना करने का श्रेय दिया जाता है। कन्नड़ में लिखी गयी उनके एक काव्य ग्रंथ का क्या नाम है?
उत्तर : कविराजमार्ग

➣ अमोघवर्ष के किस दरबारी कवि ने ‘आदिपुराण’ की रचना की?
उत्तर : जिनसेन

➣ राष्ट्रकूट शासक प्राचीन हिंदू धर्म के प्रबल समर्थक थे। किंतु अमोघवर्ष किस धर्म को मानता था ?
उत्तर : जैन धर्म

➣ किस अरब यात्री ने अमोघवर्ष की गणना विश्व के तत्कालीन चार महान शासकों में की है?
उत्तर : सुलेमान

➣ अरबों ने राष्ट्रकूट वंश के शासकों को क्या कहकर सम्बोधित किया है ?
उत्तर : बल्हर (बलाहार या बल्लराज )

➣ कृष्ण द्वितीय तथा इंद्र तृतीय ने कन्नौज के किस तत्कालीन शासक को पराजित कर भागने पर विवश किया ?
उत्तर : महिपाल

➣ किस राष्ट्रकूट शासक के शासनकाल में दक्षिण के चोल शासकों ने एक दीर्घकालीन संघर्ष आरम्भ किया, जो राष्ट्रकूटों के उत्तराधिकारी चालुक्यों के राज्यकाल में भी चलता रहा?
उत्तर : कृष्ण तृतीय

➣ राष्ट्रकूट राजवंश का अंतिम प्रतापी राजा कौन था?
उत्तर : कृष्ण तृतीय

➣ कृष्ण तृतीय ने किस चोल राजा के उत्तरी भाग पर अधिकार कर लिया ?
उत्तर : राजराज प्रथम

➣ कृष्ण तृतीय ने दक्षिण में कई प्रदेशों को जीतकर किस शहर में एक विजयस्तंभ स्थापित किया एवं एक मंदिर का निर्माण कराया ?
उत्तर : रामेश्वरम

➣ राष्ट्रकूट राजवंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर : कर्क द्वितीय

➣ किस चालुक्य शासक ने 973 ई. में इस वंश के अंतिम शासक को पराजित करके राजधानी मान्यखेत पर अधिकार कर लिया ?
उत्तर : तैलप

➣ राष्ट्रकूट किनके उत्तराधिकारी थे?
उत्तर : बादामी के चालुक्यों के

➣ दक्षिणी भारत का प्रसिद्ध ‘तक्कोलम का युद्ध’ किनके बीच हुआ था ?
उत्तर : चोल एवं राष्ट्रकूटों के बीच

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page