अन्य प्राचीन धर्म | | One-Liner Practice

भारतीय इतिहास प्राचीन भारत अन्य प्राचीन धर्म

ईसाई धर्म

❑ ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह थे।

❑ ईसा मसीह का जन्म जेरुसेलम के निकट बैथलेहम नामक स्थान पर हुआ था।

❑ ईसा मसीह के माता का नाम मेरी तथा पिता का नाम जोसेफ था।

❑ ईसा ने अपने जीवन के प्रथम 30 वर्ष एक बढ़ई के रूप में बैथलेहम के निकट नाजरेथ में बिताए।

❑ ईसा मसीह के प्रथम दो शिष्य एंडूस एवं पीटर थे।

❑ ईसा मसीह को 33 ई. में सूली पर चढ़ाया गया। इनको सूली पर रोमन गवर्नर पोंटियस ने चढ़ाया।

❑ ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चिह्न क्रॉस है।

❑ ईसाई त्रित्व में विश्वास रखते हैं, ये हैं, ईश्वर- पिता, ईश्वर-पुत्र, ईश्वर-पवित्र आत्मा।

❑ ईसाई धर्म का प्रमुख ग्रंथ बाइबिल है।

❑ ईसा मसीह के जन्म दिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है।

इस्लाम धर्म

❑ इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद थे।

❑ हजरत मुहम्मद का जन्म 570 ई. में मक्का में हुआ था।

❑ हजरत मुहम्मद के पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था।

❑ हजरत मुहम्मद को 610 ई. में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।

❑ हजरत मुहम्मद की शादी 25 वर्ष की अवस्था में खदीजा नामक विधवा के साथ हुई।

❑ इनकी पुत्री का नाम फातिमा एवं दामाद का नाम अली हजरत हुसैन था।

❑ 24 सितम्बर, 622 ई. को पैगम्बर मुहम्मद के मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत् (हिजरी संवत्) के नाम से जाना जाता है।

❑ देवदूत ग्रैब्रियल ने पैगम्बर मुहम्मद को कुरान अरबी भाषा में संप्रेषित की थी।

❑ इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ कुरान है।

❑ नमाज के अवसर पर मक्का की ओर की दिशा को किबला कहा जाता है।

❑ पैगम्बर मुहम्मद ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया।

❑ पैगम्बर मुहम्मद के उत्तराधिकारी खलीफा कहलाते हैं।

❑ 8 जून, 632 ई. को हजरत मुहम्मद की मृत्यु हो गई। उसके बाद मदीना में दफनाया गया।

❑ हजरत मुहम्मद की मृत्यु के बाद इस्लाम धर्म सुन्नी तथा शिया नामक दो पंथों में विभक्त हो गया।

❑ सुन्नी उसे कहते हैं जो सुन्ना में विश्वास करते हैं। सुन्ना पैगम्बर मुहम्मद के कथनों तथा कार्यों का विवरण ग्रंथ है।

❑ शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं तथा उन्हें मुहम्मद का न्यायसम्मत उत्तराधिकारी मानते हैं।

❑ अली की 661 ई. में हत्या कर दी गई। अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई. में कर्बला (इराक) नामक स्थान पर कर दी गई। इन दोनों हत्या ने शिया को निश्चित मत का रूप दे दिया।

❑ सर्वप्रथम पैगम्बर साहब का जीवन-चरित्र इब्न ईशाक ने लिखा।

❑ मुहम्मद पैगम्बर के जन्म दिन पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व मनाया जाता है।

❑ इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ई. तक रहा क्योंकि उसी वर्ष इसे तुर्की शासक मुस्तफा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया।

पारसी धर्म

❑ इन धर्मों के अतिरिक्त पारसी धर्म के पैगम्बर जरथुस्ट्र (ईरानी) थे, जिनके शिक्षाओं का संकलन जेन्दा अवेस्ता नामक ग्रंथ में है, जो पारसियों का धार्मिक ग्रंथ है।

❑ पारसी धर्म के अनुयायी एक ईश्वर अहुर को मानते हैं।

❑ पारसी धर्म के अनुयायियों को अग्नि-पूजक कहा जाता है।

❑ जेन्दा अवेस्ता नामक ग्रंथ की मूल शिक्षा का सूत्र सद्-विचार, सद्-वचन तथा सद्-कार्य है।

यहूदी धर्म

❑ यहूदी धर्म (Judaism) विश्व के प्राचीनतम धर्मों में से एक है, जिसे दुनिया का प्रथम एकेश्वरवादी धर्म माना जाता है।

❑ करीब 4000 साल पुराना यहूदी धर्म वर्तमान के इजरायल राष्ट्र का राजधर्म है।

❑ यहूदी एकेश्वरवादी होते हैं, लेकिन वे ईश्वर को त्रीएक के रूप में समझते हैं अर्थात् परमपिता परमेश्वर, उनके पुत्र ईसा मसीह (यीशु मसीह) और पवित्र आत्मा।

❑ इस धर्म में मूर्ति पूजा को पाप माना जाता है।

❑ यहूदी अपने भगवान को यहवेह या यहोवा कहते हैं।

❑ यहूदी धर्म की शुरुआत पैगंबर अब्राहम (अबराहम या इब्राहिम) से मानी जाती है, जो ईसा से 2000 वर्ष पूर्व हुए थे।

❑ पैगंबर अब्राहम के पहले बेटे का नाम हजरत इसहाक और दूसरे का नाम हजरत इस्माईल था। दोनों के पिता एक थे, किंतु माँ अलग-अलग थीं।

❑ हजरत इसहाक की माँ का नाम सराह था और हजरत इस्माईल की माँ हाजरा थीं।

❑ पैगंबर अब्राहम के पोते का नाम हजरत याकूब था।

❑ याकूब का ही दूसरा नाम इजरायल था।

❑ याकूब ने ही यहूदियों की 12 जातियों को मिलाकर एक सम्मिलित राष्ट्र इजरायल बनाया था।

❑ इजरायल की स्थापना 1948 में हुई थी।

❑ दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक यहूदी धर्म से ही ईसाई और इस्लाम धर्म की उत्पत्ति हुई है।

❑ यहूदियों की धर्मभाषा इब्रानी (हिब्रू) और यहूदी धर्मग्रंथ का नाम तनख है, जो इब्रानी भाषा में लिखा गया है।

❑ तनख को तालमुद या तोरा भी कहते हैं। तनख का रचनाकाल ई.पू. 444 से लेकर ई.पू. 100 के बीच का माना जाता है।

❑ ईसा से लगभग 1,500 वर्ष पूर्व अब्राहम के बाद यहूदी इतिहास में सबसे बड़ा नाम पैगंबर मूसा का है।

❑ यहूदी धर्म का प्रवेश भारत में 2985 वर्ष पूर्व अर्थात् 973 ईसा पूर्व केरल के मालाबार तट पर हुआ था।

❑ 2017 की जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सिर्फ 1.45 करोड़ यहूदी ही बचे हैं। जिनमें से लगभग 64 लाख इजरायल में और 57 लाख अमेरिका में रहते हैं।

शक्ति संप्रदाय

>

❑ शक्ति संप्रदाय या देवी की पूजा का उल्लेख महाभारत से प्राप्त होता है।

❑ जिस समय शक्ति के चित्र को शिव के साथ उसकी पत्नी के रूप में चित्रित किया जाता है तब वह उसका लाभ वाला पक्ष है और इसको पार्वती देवी या उमा या महादेवी कहा जाता है।

❑ शक्ति के बहुत से नामों में से मंसा, शीतला, चण्डी तथा दुर्गा-काली हैं।

❑ तान्त्रिक तत्व जैनमत, महायान बौद्धमत, शैवमत, वैष्णव मत एवं शक्ति संप्रदाय में भी विद्यमान रहते हैं।

❑ तान्त्रिक संप्रदाय का विकास अफगानिस्तान सीमा के साथ उत्तर-पश्चिम भारत तथा पश्चिम बंगाल और असम में या उप-महाद्वीप के मामूली हिन्दूवादी क्षेत्र में हुआ।

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram