खिलजी वंश (1290-1320) | Q&A Practice

📚 विषय सूची

जलालुद्दीन फिरोज खिलजी (1290-96 ई.)

➣ दिल्ली सल्तनत में खिलजी वंश की स्थापना को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर : खिलजी क्रांति

➣ खिलजी मूल रूप से किस जाति के थे?
उत्तर : तुर्क

➣ खिलजी वंश का पहला शासक कौन था?
उत्तर : जलालुद्दीन फिरोज खिलजी

➣ जलालुद्दीन फिरोज खिलजी का राज्याभिषेक किलोखरी में किस वर्ष हुआ था?
उत्तर : 1290 ई०

➣ जलालुद्दीन ने अपना राज्याभिषेक कहाँ करवाया था?
उत्तर : किलोखरी में

➣ किस शासक का यह मानना था कि राज्य वास्तव में पूरी तरह इस्लामी राज्य नहीं हो सकता?
उत्तर : जलालुद्दीन खिलजी का

➣ किस सुल्तान के आदेश पर ‘सीदी मौला’ नामक एक दरवेश को केवल राजद्रोह के शक के आधार पर फांसी दे दी गई थी?
उत्तर : जलालुद्दीन खिलजी के आदेश पर

➣ ‘नव मुसलमान’ किन्हें कहा जाता था?
उत्तर : दिल्ली के पास बसे मंगोलों के वे वंशज, जिन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था

➣ जलालुद्दीन फिरोज खिलजी के शासनकाल में ‘नवीन मुस्लिम’ किन्हें कहा गया?
उत्तर : मंगोलों को

➣ जलालुद्दीन फिरोज खिलजी के विरुद्ध विद्रोह करने वाला कड़ा-मानिकपुर का गवर्नर कौन था?
उत्तर : मलिक छज्जू

➣ दिल्ली सल्तनत का वह पहला शासक कौन था, जिसकी आंतरिक नीति लोगों को संतुष्ट रखने पर टिकी थी और जो हिन्दू प्रजा के प्रति नरम रुख रखता था?
उत्तर : जलालुद्दीन फिरोज खिलजी

➣ किस इतिहासकार ने यह लिखा है कि “जलालुद्दीन दिल्ली का पहला तुर्क सुल्तान था, जिसने उदार निरंकुशवाद के आदर्श को अपनाया”?
उत्तर : डॉ. ए.एल. श्रीवास्तव ने

अलाउद्दीन खिलजी (1296-1316 ई.)

➣ अलाउद्दीन ने अपने चाचा जलालुद्दीन खिलजी की हत्या कहाँ की थी?
उत्तर : कड़ा में

➣ अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को सुल्तान किस स्थान पर घोषित किया था?
उत्तर : कड़ा में

➣ किस सुल्तान को पहले ‘अली गुरशास्प’ (गुर्शप) के नाम से जाना जाता था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी को

➣ कौन-सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था, लेकिन उलेमाओं के विरोध के कारण ऐसा नहीं कर सका?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

➣ दिल्ली के किस सुल्तान ने ‘सिकंदर सानी’ की उपाधि धारण की थी?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ अलाउद्दीन द्वारा दिल्ली में शराब पर प्रतिबंध लगाने का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर : राजनीतिक कारण

➣ जियाउद्दीन बरनी लिखता है कि शराब पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग अपने घरों में गुप्त रूप से शराब बनाते, पीते और ऊँचे दामों पर बेचते थे। बरनी यहाँ किस सुल्तान का जिक्र कर रहा है, जिसने अपने राज्य में शराब पीने और बेचने पर रोक लगाई थी?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी का

➣ दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था, जिसने धर्म पर राज्य का नियंत्रण स्थापित किया?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

➣ अलाउद्दीन खिलजी का राजत्व सिद्धांत किस पर आधारित था?
उत्तर : राजा के दैवी अधिकार (Divine Right of Kings) के सिद्धांत पर

➣ “मैं लोगों के लिए ऐसे आदेश जारी करता हूँ जो राज्य के हित में हों, यह नहीं देखता कि शरीयत उन्हें स्वीकार करती है या नहीं।” यह बात किसने कही थी?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ “राजा बनने के बाद वह शरीयत के नियमों और आदेशों से पूरी तरह स्वतंत्र हो गया।” बरनी ने यह बात किस सुल्तान के बारे में कही थी?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी के बारे में

➣ कौन-सा सुल्तान अधिराजत्व (overlordship) में विश्वास रखता था, प्रभुसत्ता में नहीं?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

➣ “मेरे राज्य में सौ में से शायद एक व्यक्ति भी पूरी तरह मेरी आज्ञा का पालन नहीं करता।” सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने यह शिकायत किससे की थी?
उत्तर : काजी मुगीसुद्दीन से

➣ अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में दिपालपुर का गवर्नर कौन था?
उत्तर : गियासुद्दीन तुगलक

➣ अलाउद्दीन खिलजी ने सबसे पहले किस राज्य पर आक्रमण किया था?
उत्तर : गुजरात

➣ गुजरात के बघेल वंश का वह अंतिम शासक कौन था, जिसकी हार के बाद अलाउद्दीन खिलजी ने इस क्षेत्र पर कब्जा किया?
उत्तर : कर्ण देव

➣ अलाउद्दीन खिलजी को मलिक काफूर नामक दास कहाँ से मिला था?
उत्तर : गुजरात से

➣ मलिक काफूर को किस उपाधि से सम्मानित किया गया था?
उत्तर : ‘हजार दीनारी’

➣ एक कुशल सेनानायक मलिक काफूर किस शासक के अधीन कार्य करता था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी के अधीन

➣ हाजी मौला ने किस सुल्तान के विरुद्ध विद्रोह किया था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी के विरुद्ध

➣ रानी पद्मिनी, जिनका नाम अलाउद्दीन की चित्तौड़ विजय से जुड़ा है, उनके पति का नाम क्या था?
उत्तर : राणा रतन सिंह

➣ अलाउद्दीन खिलजी ने अपने पुत्र खिज्र खान के नाम पर किस शहर का नाम खिज्राबाद रखा था?
उत्तर : चित्तौड़ का

➣ कौन-सा फारसी इतिहासकार अलाउद्दीन खिलजी के साथ चित्तौड़ अभियान में गया था?
उत्तर : अमीर खुसरो

➣ विंध्याचल पर्वत श्रेणी को पार करने वाला पहला तुर्क सुल्तान कौन था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

➣ वह पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसका साम्राज्य दक्षिण भारत के बड़े हिस्से सहित लगभग पूरे भारत में फैला था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

➣ अलाउद्दीन ने दक्षिण भारत पर पहला आक्रमण कब किया था?
उत्तर : 1296 ई० में

➣ दिल्ली का वह पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसने दक्कन क्षेत्र में प्रवेश किया?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

➣ दक्षिण भारत को जीतने वाला पहला मुस्लिम शासक कौन था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

➣ अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?
उत्तर : रामचन्द्र देव

➣ अलाउद्दीन खिलजी ने किस राजा को नवसारी की जागीर और ‘रायरायन’ की उपाधि प्रदान की थी?
उत्तर : देवगिरि के रामचन्द्र देव को

➣ मलिक काफूर के दक्षिण भारत अभियानों का सबसे प्रामाणिक विवरण किसने दिया है?
उत्तर : अमीर खुसरो ने

➣ अलाउद्दीन खिलजी के दक्षिण भारत अभियानों का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर : धन प्राप्त करना

➣ दक्षिण भारत में किस शासक ने अलाउद्दीन खिलजी का प्रभुत्व स्वीकार नहीं किया था?
उत्तर : पाण्ड्य शासक ने

➣ अलाउद्दीन के आक्रमण के समय वारंगल पर किस राजवंश का शासन था?
उत्तर : काकतीय राजवंश का

➣ 1303 ई. में वारंगल में काकतीय सेना ने किसकी सेना को परास्त किया था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी की सेना को

➣ दिल्ली के किस सुल्तान को सबसे अधिक मंगोल आक्रमणों का सामना करना पड़ा था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी को

➣ किस मंगोल सेनापति ने अलाउद्दीन खिलजी की सेना को हराया था?
उत्तर : तरगी ने

➣ एक ही दिन में बड़ी संख्या में ‘नवीन मुसलमानों’ के कत्लेआम का विवरण किन इतिहासकारों ने दिया है?
उत्तर : इसामी और बरनी ने

➣ मंगोल आक्रमणकारी कुतलुग ख्वाजा ने भारत पर किसके शासनकाल में हमला किया था?
उत्तर : अलाउद्दीन के समय

➣ मंगोलों को हराने में अलाउद्दीन के किस सेनापति की अहम भूमिका रही थी?
उत्तर : जफर खाँ की

➣ अलाउद्दीन के सेनापति जफर खान ने मंगोल आक्रमणों का सामना कब-कब किया था?
उत्तर : 1298 और 1299 ई० में

➣ मंगोलों से लड़ते हुए शहीद हुआ प्रसिद्ध सेनापति जफर खाँ, जिसे ‘रुस्तम’ भी कहा जाता था, किसका करीबी मित्र था?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी का

➣ अलाउद्दीन खिलजी के किस प्रमुख सेनापति की मंगोलों से लड़ते हुए मृत्यु हुई थी?
उत्तर : जफर खाँ की

➣ 1306 ई. के बाद अलाउद्दीन खिलजी के समय दिल्ली सल्तनत और मंगोलों के बीच की सीमा क्या थी?
उत्तर : रावी नदी

➣ अलाउद्दीन खिलजी की विजयों का सही कालक्रम क्या है?
उत्तर : गुजरात (1298 ई.), रणथम्भौर (1301 ई.), चित्तौड़ (1303 ई.), तेलंगाना (1309 ई.)

➣ अलाउद्दीन खिलजी के सबसे विश्वसनीय चार सेनापति कौन थे?
उत्तर : अल्प खाँ, उलूग खाँ, नुसरत खाँ और जफर खाँ

➣ किस सुल्तान ने ‘द्वितीय सिकन्दर’ की उपाधि धारण की थी?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ जालौर के राजा कान्हड़देव के विरुद्ध युद्ध में अलाउद्दीन खिलजी ने अपनी महल की किस नौकरानी को सेना के साथ भेजा था?
उत्तर : गुले बिहिश्त को

➣ जालौर को जीतने के बाद अलाउद्दीन ने उसका नया नाम क्या रखा?
उत्तर : जलालाबाद

➣ यह किसने लिखा है कि “अलाउद्दीन खिलजी ने इतना खून बहाया, जितना फैरोह ने भी कभी नहीं बहाया था”?
उत्तर : बरनी ने

➣ अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु के बाद सुल्तान कौन बना?
उत्तर : शिहाबुद्दीन उमर

➣ देवगिरि के राजा रामचन्द्रदेव की पुत्री झत्यपाली से उत्पन्न अलाउद्दीन का कौन-सा पुत्र सुल्तान बना?
उत्तर : शिहाबुद्दीन उमर

➣ सर्वप्रथम दिल्ली सल्तनत में ‘बाजार नियंत्रण’ व्यवस्था किसने लागू की ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ अलाउद्दीन खिलजी द्वारा बाजार नियंत्रण व्यवस्था या आर्थिक अधिनियमों के पीछे क्या मुख्य उद्देश्य था ?
उत्तर : सीमित वेतन में अपने सैनिकों को संतुष्ट रखना

➣ अलाउद्दीन खिलजी की बाजार नियंत्रण व्यवस्था का जियाउद्दीन बरनी के अनुसार मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर : एक विशाल स्थायी सेना का भरण-पोषण

➣ अलाउद्दीन खिलजी की बाजार नियंत्रण व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी कौन था ?
उत्तर : शहना-ए-मंडी

➣ अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार का अधीक्षक किसे नियुक्त किया था ?
उत्तर : मलिक कबूल को

➣ कौन-से अधिकारी अलाउद्दीन खिलजी की बाजार व्यवस्था से जुड़े थे ?
उत्तर : शहना-ए-मंडी, बरीद-ए-मंडी, मुनहियन

➣ अलाउद्दीन खिलजी के गल्ला बाजार का प्रथम अधिनियम किससे संबंधित था ?
उत्तर : सभी प्रकार के गल्लों का भाव निश्चित करने से

➣ सराय-ए-अदल किस प्रकार का बाजार था ?
उत्तर : सरकारी धन से सहायता प्राप्त बाजार था

➣ किस मध्यकालीन शासक ने ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ प्रारंभ की थी ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ सल्तनत काल में मूल्यों पर नियंत्रण किसने लगाया ?
उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी ने

➣ अलाउद्दीन खिलजी के बाजार नियंत्रण का क्या उद्देश्य था ?
उत्तर : कम खर्च पर विशाल सेना रखना

➣ अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में मूल्य वृद्धि का एक कारण था ?
उत्तर : मंगोल आक्रमण

मुबारकशाह खिलजी (1316-1320 ई.)

➣ कुतुबुद्दीन मुबारकशाह दिल्ली का सुल्तान कब बना था?
उत्तर : 1316 ई. में

➣ “खलीफतुल्लाह” की उपाधि किसने धारण की थी?
उत्तर : मुबारकशाह खिलजी ने

➣ दिल्ली का वह सुल्तान कौन था, जिसने स्वयं खलीफा की उपाधि धारण की?
उत्तर : कुतुबुद्दीन मुबारक खिलजी

➣ किस सुल्तान ने ‘खलीफा-ए-रब्बुल-आलमीन’ की उपाधि धारण की थी?
उत्तर : मुबारकशाह खिलजी ने

➣ मुबारकशाह के बारे में किसने लिखा है कि वह कभी-कभी नग्न होकर अपने दरबारियों के बीच दौड़ा करता था?
उत्तर : बरनी ने

➣ दिल्ली सल्तनत के किस वंश ने सबसे कम समय तक शासन किया?
उत्तर : खिलजी वंश ने

📚 Chapters

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Swipe left/right to change content

    Share This Page

    WhatsApp Telegram