मुगलकालीन साहित्य
➣ साहित्य की दृष्टि से मुगल काल का समय कैसा था ?
उत्तर : प्रगतिशील था
➣ मुगल काल में किन भाषाओं की उन्नति हुई ?
उत्तर : फारसी, संस्कृत, हिंदी, उर्दू तथा विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं की
➣ मुगल काल में सबसे अधिक प्रगति किस भाषा की हुई ?
उत्तर : फारसी (Persian) की
➣ मुगल काल की राजकीय भाषा क्या थी ?
उत्तर : फारसी थी
➣ अकबर के राज्यकाल में दरबार की भाषा कौन-सी थी ?
उत्तर : फारसी थी
➣ मुगलकाल में प्रचलित फारसी भाषा के विषय में सत्य कथन:
➣ हुमायूँ की शाही फौज का वह कमाण्डर कौन था जिसने तारीखे रशीदी नामक फारसी ग्रंथ लिखा ?
उत्तर : मिर्जा हैदर दोगलत
➣ नफाईस-उल-मासिर का लेखक कजवीनी किस मुगल बादशाह के दरबार से संबद्ध था ?
उत्तर : अकबर के दरबार से
➣ हुमायूँनामा किसने लिखा था ?
उत्तर : गुलबदन बेगम
➣ मुगल युग का सबसे योग्य लेखक कौन माना जाता है ?
उत्तर : अबुल फजल
➣ अकबरनामा किसने लिखा था ?
उत्तर : अबुल फजल ने
➣ आईने अकबरी की रचना किसने की थी ?
उत्तर : अबुल फजल ने
➣ अकबरनामा कितने भागों में विभाजित है ?
उत्तर : तीन भागों में
➣ अकबरनामा के किस भाग को आईन-ए-अकबरी कहा जाता है ?
उत्तर : तीसरे भाग को
➣ किस मध्यकालीन भारतीय लेखक ने अमेरिका की खोज का उल्लेख किया है ?
उत्तर : अबुल फजल ने
➣ तबकाते-अकबरी का रचयिता कौन था ?
उत्तर : निजामुद्दीन अहमद
➣ अकबर ने किसे कविप्रिय की उपाधि से सम्मानित किया था ?
उत्तर : राजा बीरबल को
➣ मुस्लिम साहित्य की परंपरा के बारे में राय भारमल ने किस भाषा में लिखा था ?
उत्तर : संस्कृत में
➣ किस मुगल सम्राट का वर्णन संस्कृत ग्रंथ सर्वदेश वृत्तांत संग्रह में किया गया है ?
उत्तर : अकबर का
➣ तुलसीदास किसके समकालीन थे ?
उत्तर : अकबर के
➣ तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना किस भाषा में की थी ?
उत्तर : अवधी में
➣ तुलसीदास के विषय में सत्य कथन: तुलसीदास अकबर के समकालीन होते हुए भी आईन-ए-अकबरी में उल्लिखित नहीं है।
➣ तारीख-ए-फरिश्ता, हुमायूँनामा, तारीख-ए-शेरशाही एवं तबकाते-अकबरी में से किस ऐतिहासिक ग्रंथ की रचना अकबर के शासनकाल में नहीं की गई थी ?
उत्तर : तारीख-ए-फरिश्ता
➣ किस कवि को अकबर ने मलिक-उश-शोअरा की पदवी प्रदान की थी ?
उत्तर : फैजी को
➣ अकबर ने किसके अधीन एक अनुवाद विभाग की स्थापना की थी ?
उत्तर : फैजी के अधीन
➣ अकबर के शासनकाल में प्रमुखतः किन पुस्तकों की चित्रकारी की गई थी ?
उत्तर : हम्जानामा, चंगेजनामा व रामायण एवं महाभारत
➣ संस्कृत कृति हितोपदेश का फारसी में अनुवाद किसने किया था ?
उत्तर : ताजुल माली ने
➣ अकबर के दरबारी राजकवि फैजी ने किस संस्कृत ग्रंथ का (पूर्णतः या अंशतः) फारसी रूपांतर किया था ?
उत्तर : लीलावती व महाभारत का
➣ रज्मनामा किसका फारसी अनुवाद है ?
उत्तर : महाभारत का
➣ अकबर के शासनकाल में किसके निर्देशन में महाभारत का फारसी में अनुवाद हुआ ?
उत्तर : फैजी के निर्देशन में
➣ कौन काशी के विद्वानों की सहायता से दाराशिकोह द्वारा तैयार किए गए उपनिषदों के अनुवाद की प्रस्तुति है ?
उत्तर : सिर्र-ए-अकबर
➣ नल दमयंती की कहानी का फारसी में अनुवाद किसने किया था ?
उत्तर : फैजी ने
➣ लीलावती किस विषय में संबंधित रचना है ?
उत्तर : गणित से
➣ फिरदौसे मकानी (बाबर) के संस्मरणों की तुर्की से फारसी में अनुवाद कर किसने अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया और अत्यधिक प्रशंसा बटोरी ?
उत्तर : अब्दुर्रहीम खानखाना ने
➣ अकबर के दरबार का एक विख्यात हिंदी कवि कौन था ?
उत्तर : अब्दुर्रहीम
➣ अकबर की इच्छानुसार किसने रामायण का फारसी में अनुवाद किया था ?
उत्तर : अब्दुल कादिर बदायँवनी ने
➣ कौन मुगलकालीन इतिहासकार (लेखक) अकबर का घोर आलोचक था ?
उत्तर : बदायूँनी
➣ अकबर के समकालीन किस मुगल इतिहासकार ने अकबर को इस्लाम का दुश्मन बताते हुए आरोपों की सूची तैयार की थी ?
उत्तर : बदायूँनी ने
➣ सम्राट अकबर द्वारा निम्न से किसको जरी कलम की उपाधि प्रदान की गई थी ?
उत्तर : मुहम्मद हुसैन को
➣ अकबर के दरबार के प्रसिद्ध ज्योतिर्विद का क्या नाम था जिसने एक ज्योतिष संबंधी ग्रंथ ताजिकनीलकंठी लिखा ?
उत्तर : नीलकंठ
➣ वह बादशाह कौन था जिसने अपने पुस्तकालय का एक भाग हरम में रखा था, जहाँ हरम की महिलाएँ उसके सोने के पहले उसे पुस्तकें पढ़कर सुनाती थीं ?
उत्तर : अकबर
➣ संस्कृत कृति प्रबोध चंद्रोदय का अनुवाद फारसी में किया गया, इसका शीर्षक क्या था ?
उत्तर : गुलजारे होल
➣ किस मुगल सम्राट ने फारसी में आत्मकथा लिखी थी ?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ तुज़ुक-ए-जहाँगीरी क्या है ?
उत्तर : आत्मकथा है
➣ पादशाहनामा ग्रंथ की रचना किसने की थी ?
उत्तर : अब्दुल हमीद लाहौरी ने
➣ गंगा लहरी के रचनाकार कौन थे ?
उत्तर : जगन्नाथ पंडित
➣ मज्म-उल-बहरीन के कृतित्व का श्रेय किसे दिया जाता है ?
उत्तर : दाराशिकोह को
मुगलकालीन स्थापत्य
➣ मुगल बादशाहों बाबर, अकबर, जहाँगीर, औरंगजेब में से किसने बूढ़ी औरतों के नौजवानों से विवाह को अस्वीकृत करते हुए कहा – “यह सभी प्रकार की शालीनता के विरुद्ध है”?
उत्तर : अकबर ने
➣ मुगल बादशाहों में से किसने सर्वप्रथम तुलादान को जो हिन्दुओं का तुलाभार समारोह था, को स्वीकार किया?
उत्तर : अकबर ने
➣ किस मुगल शासक ने तम्बाकू का सेवन निषिद्ध कर दिया था?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ किस मुगल बादशाह ने सिजदा जैसी पुरानी रीति को समाप्त कर दिया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ मुगल वास्तुकला में किन मुख्य शैलियों का सम्मिश्रण है?
उत्तर : ईरानी और भारतीय शैली
➣ एक विशाल मुगल स्मारक के किस भाग में प्रायः छाप-स्कन्ध प्राप्त होती है?
उत्तर : प्रवेश द्वार
➣ मुगल स्मारक के किस भाग में मेहराब पाए जाते हैं?
उत्तर : मुख्य द्वार में
➣ इवान का मुगल वास्तुकला शब्दावली में क्या अर्थ है?
उत्तर : किसी भी आकार और योजना की स्तम्भीय रचना
➣ मुगल स्थापत्य के विषय में सही कथन है?
उत्तर : मुगलकालीन स्थापत्य मध्य एशिया की इस्लामी और भारतीय कला का मिश्रित रूप है
➣ मुगल स्थापत्य के विषय में सत्य कथन है?
उत्तर : कोस मीनार वास्तु शिल्प की एक श्रेणी है, जो स्पष्ट रूप से सड़कों के नेटवर्क के सम्बन्ध में विकसित हुई; मीनारों का मुख्य कार्य लोगों को उनके गन्तव्य तक पहुँचाने के लिए सही मार्ग बताने वाले संकेत निशान का था
➣ किस मुगल बादशाह का कथन है कि – “मेरे खुद के महलों में 680 तथा आगरा, सीकरी, बयाना, धौलपुर, ग्वालियर और कोयल में रोजाना 1491 संगतराश काम करते थे”?
उत्तर : बाबर का
➣ पानीपत की काबुली बाग मस्जिद और सम्भल की जामा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : बाबर ने
➣ दिल्ली में कौन-सी ऐतिहासिक इमारत भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है?
उत्तर : हुमायूँ का मकबरा
➣ किस इमारत को दोहरे गुम्बद का प्राचीनतम उदाहरण माना जाता है?
उत्तर : हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली
➣ मकबरे की स्थापत्य कला में चार-बाग व्यवस्था का भारत में किसके मकबरे में सर्वप्रथम प्रयोग मिलता है?
उत्तर : हुमायूँ के मकबरे में
➣ हुमायूँ के मकबरे का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : हाजी बेगम ने
➣ कौन-सा मकबरा वफादार पत्नी या उसके स्वर्गीय पति के लिए श्रद्धांजलि का प्रतीक है?
उत्तर : हुमायूँ का मकबरा
➣ हुमायूँ के मकबरे का नक्शा किसने तैयार किया था?
उत्तर : मलिक मिर्जा गियास बेग
➣ शेरशाह का मकबरा, हुमायूँ का मकबरा, इस्लाम शाह का मकबरा तथा पुराना किला में से कौन-सी इमारत प्रेरणा में ईरानी और क्रियान्वयन में भारतीय है?
उत्तर : हुमायूँ का मकबरा
➣ हुमायूँ के मकबरे में किन मुगल शहजादों और शहजादियों को दफनाया गया है?
उत्तर : दाराशिकोह, जहाँदारशाह, फर्रुखसियर, रफीउद्दरजात, रफीउद्दौला, आलमगीर, बेगाबेगम, हमीदा बानू बेगम
➣ दिल्ली का पुराना किला किसने बनवाया था?
उत्तर : शेरशाह ने
➣ किला-ए-कुहना मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : शेरशाह ने
➣ किस इतिहासकार ने लिखा है कि – “सम्राट शानदार इमारतों के नक्शे बनाते है और हृदय और मस्तिष्क की कल्पना को पत्थर और मिट्टी का जामा पहना देते हैं”?
उत्तर : अबुल फजल ने
➣ अकबर की इमारतों में किन पत्थरों का भरपूर प्रयोग मिलता है?
उत्तर : लाल बलुआ पत्थरों का
➣ अकबर के स्थापत्य के विशिष्ट तत्त्व हैं?
उत्तर : लाल पत्थर का उपयोग; हिन्दू तत्त्व; मकबरे के आस-पास चारबाग
➣ अन्डाकार गुम्बद किस शासक के काल की स्थापत्य कला का विशिष्ट लक्षण है?
उत्तर : अकबरकालीन स्थापत्य कला का
➣ मुगलों के समय में भवन निर्माण की तकनीक में एक जो नवीनता आई वह थी पूर्व-निर्मित लकड़ी के ढाँचों का इस्तेमाल। इन एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने योग्य घरों को सत्रहवीं सदी में बंगला कहा जाता था, जो बाद में आंग्लभारतीय भाषाओं में बंगलोस नाम चलन में आया। इस नई तकनीक का श्रेय किस मुगल बादशाह को जाता है?
उत्तर : अकबर को
➣ अकबर द्वारा बनवाई गई श्रेष्ठतम इमारतें कहाँ पाई जाती हैं?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ अकबर ने किस घटना के स्मरणार्थ फतेहपुर सीकरी की स्थापना की थी?
उत्तर : शेख सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से सलीम के जन्म की घटना के स्मरणार्थ
➣ शेख सलीम चिश्ती की दरगाह कहाँ स्थित है?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ भारत में स्थित सबसे ऊँचा स्मृति द्वार कौन-सा है?
उत्तर : बुलन्द दरवाजा
➣ फतेहपुर सीकरी स्थित बुलन्द दरवाजा का निर्माण किसकी स्मृति में करवाया गया था?
उत्तर : अकबर की गुजरात विजय व दक्षिण विजय की खुशी और स्मृति में
➣ मुगल स्थापत्य के विषय में सत्य कथन है?
उत्तर : अकबर ने सन् 1602 ई. में फतेहपुर सीकरी में बुलन्द दरवाजा बनवाया; वह अपनी गुजरात विजय का स्मरणोत्सव मनाना चाहता था
➣ मुगल शासक अकबर द्वारा निर्मित दीवाने-आम, दीवाने खास, पंचमहल आदि कहाँ स्थित हैं?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ वह ऐतिहासिक स्थल जहाँ पर इबादतखाना, बीरबल भवन, तानसेन की बारादरी और खानेखाना का आवास स्थित है कहाँ है?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ जोधाबाई महल कहाँ स्थित है?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ मुगलकालीन भवन पंच महल कहाँ पर स्थित था?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी में
➣ अकबरकालीन किस भवन/किन भवनों की स्थापत्य योजना को बौद्ध स्थापत्य से प्रेरणा मिली थी?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी का पंचमहल व सिकन्दरा में अकबर का मकबरा
➣ अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना ने कहाँ की वास्तुकला में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया?
उत्तर : बुरहानपुर की वास्तुकला में
➣ मुगल काल के सराय भवनों का उपयोग किसके लिए होता था?
उत्तर : यात्रियों को ठहरने का स्थान प्रदान करने के लिए
➣ किस मुगल शासक ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर निर्माण हेतु भूमि अनुदान में दी थी?
उत्तर : अकबर ने
➣ दिल्ली में खैरूल मनाजिल नामक मदरसे का निर्माण करवाया था?
उत्तर : माहम अनगा ने
➣ फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था?
उत्तर : वह भवन जिसमें विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ अकबर चर्चा करता था
➣ गोविन्द महल कहाँ स्थित है?
उत्तर : दतिया में
➣ झाँसी का किला किसने बनवाया था?
उत्तर : महाराजा वीर सिंह देव ने
➣ बेगम समरू ने एक अति प्रसिद्ध चर्च (गिरिजाघर) का निर्माण कहाँ करवाया था?
उत्तर : सरधना (मेरठ) में
➣ किस किले का मुगलों ने दीर्घकाल तक शाही कारागार के रूप में उपयोग किया?
उत्तर : ग्वालियर के किले का
➣ बुन्देलों की राजधानी ओरछा का स्वर्ण युग कब माना जा सकता है?
उत्तर : अट्ठारहवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध का काल
➣ अतगा खान के मकबरे जिसे उसके पुत्र मिर्जा अजीत कोका ने 1566-67 ई. में बनवाया था, से सम्बद्ध वास्तुविद और सुलेखकार (खुशनवीस) कौन थे?
उत्तर : उस्ताद खुदा कुली और बाकी मुहम्मद
➣ फतेहपुर सीकरी की किस इमारत को शाने-फतेहपुर कहा जाता है?
उत्तर : जामा मस्जिद को
➣ इलाहाबाद के किले का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : अकबर ने
➣ आगरा का किला किसने बनवाया था?
उत्तर : अकबर ने
➣ जहाँगीर महल कहाँ स्थित है?
उत्तर : आगरा में
➣ किस मुगल बादशाह के मकबरे में गुम्बद का प्रयोग नहीं किया गया है?
उत्तर : अकबर के मकबरे में
➣ मुगलकालीन किस एक मकबरे में मध्यवाला गुम्बद निर्मित नहीं है?
उत्तर : अकबर के मकबरे में
➣ पुराने किले के सामने दिल्ली में खैरूल मंजिल नाम की मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : माहम अनगा ने
➣ मुगल काल का अकबर के समय में भारत में निर्मित सबसे बड़ा पुल कहाँ था?
उत्तर : जौनपुर में
➣ अकबर का मकबरा कहाँ पर स्थित है?
उत्तर : सिकन्दरा में
➣ अकबर के मकबरे का नक्शा किसने बनाया था?
उत्तर : अकबर ने
➣ सिकन्दरा स्थित अकबर के मकबरे के सम्बन्ध में सही कथन है?
उत्तर : अकबर ने अपने जीवन काल में ही सिकन्दरा में अपने मकबरे का निर्माण शुरू करा दिया था; जहाँगीर ने 1607 में उस क्षेत्र का निरीक्षण किया, और उसे उसका नक्शा पसन्द नहीं आया तथा उसने नया नक्शा बनाने का आदेश दिया; अकबर के सांस्कृतिक विचारों के प्रति श्रद्धा-भाव के कारण ही जहाँगीर ने जानबूझकर मकबरों के प्रचलित गुम्बदीय बनावट से अलग हटकर अकबर के मकबरे का निर्माण करवाया
➣ अकबर के मकबरे का निर्माण किसने पूरा करवाया था?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ पित्रादुरा (Pietra Dura) शब्द किसकी ओर निर्देश करता है?
उत्तर : पच्चीकारी की ओर
➣ मुगल काल के किस मकबरे में प्रथम बार पित्रादुरा का प्रयोग मिलता है?
उत्तर : एतमादुद्दौला के मकबरे में
➣ एतमादुद्दौला का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर : आगरा में
➣ कौन मुगल स्थापत्य कला का वह निदर्शन है जिसमें पहली बार संगमरमर का बहुलता से उपयोग हुआ है?
उत्तर : एतमादुद्दौला का मकबरा, आगरा
➣ मुगल काल में वह कौन-सी पहली इमारत है जो पूर्णतः संगमरमर से बनी है?
उत्तर : एतमादुद्दौला का मकबरा
➣ एतमादुद्दौला का मकबरा किसके समय बनवाया गया था?
उत्तर : जहाँगीर के समय
➣ आगरा का एतमादुद्दौला का मकबरा किसने बनवाया था?
उत्तर : नूरजहाँ ने
➣ किस मुगल शासक ने कश्मीर में शालीमार और निशात बाग की नींव रखी थी?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ जहाँगीर का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर : शाहदरा (लाहौर) में
➣ जहाँगीर के मकबरे का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : नूरजहाँ ने
➣ मुगल सम्राटों में कौन सबसे महान भवन-निर्माणकर्ता था?
उत्तर : शाहजहाँ
➣ शाहजहाँनाबाद की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : 1638 ई. में
➣ दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ शाहजहाँकालीन सभी इमारतों में सबसे अधिक अलंकृत इमारत कौन है?
उत्तर : दीवाने खास
➣ शाहजहाँ ने अपनी किस इमारत में उत्कीर्ण करवाया था कि “अगर इस जमीन पर कहीं स्वर्गीय आनन्द की जगह है तो बस यहीं है”?
उत्तर : दीवाने खास (दिल्ली)
➣ “गर फिरदौस बर रूए जमीन अस्त, हमीं अस्तो, हमीं अस्तो, हमीं अस्त।” उपर्युक्त लेख मुगलकालीन किस इमारत पर खुदा है?
उत्तर : दीवाने खास (दिल्ली)
➣ हिन्दू तथा ईरानी वास्तुकला का सर्वप्रथम समन्वय हमें कहाँ देखने को मिलता है?
उत्तर : ताजमहल में
➣ शाहजहाँ ने ताजमहल का निर्माण किसकी स्मृति में करवाया था?
उत्तर : अपनी पत्नी अर्जुमन्द बानू बेगम (मुमताज महल) की स्मृति में
➣ ताजमहल किसकी देख-रेख में तैयार किया गया था?
उत्तर : उस्ताद ईसा की देख-रेख में
➣ मुगल वंश की किस इमारत के डिजाइन और वास्तुकला से उस्ताद ईशा सम्बन्धित हैं?
उत्तर : ताजमहल से
➣ ताजमहल का मुख्य कलाकार कौन था?
उत्तर : उस्ताद अहमद लाहौरी
➣ ताजमहल के निर्माण में क्रमशः कौन सुलेखकार व गुम्बज का निर्माता थे?
उत्तर : अमानत खाँ शिराजी व इस्माईल खाँ
➣ किसने यह मत व्यक्त किया है कि – “ताज का नक्शा वेनिस निवासी जिरोनियो वेरोनियों ने बनाया था”?
उत्तर : स्पेन के पादरी मेनरिक के अनुसार
➣ ताजमहल को पूरा करने में कितने वर्ष लगे थे?
उत्तर : 22 वर्ष
➣ मुगलकालीन किस इमारत को वफादार आशिक का खिराज कहा जाता है?
उत्तर : ताजमहल को
➣ एक प्रत्यक्षदर्शी ने भारत की किस इमारत से उत्प्रेरित होकर कहा था कि उसे जन्नत से धरती पर उतारा गया है?
उत्तर : ताजमहल से
➣ आगरा के किले की मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ लाहौर के शालीमार बाग को किसने पूर्ण करवाया था?
उत्तर : शाहजहाँ ने
➣ मुगल काल के किस जौहरी विदेशी यात्री ने तख्त-ए-ताउस (मयूर सिंहासन) का विस्तृत व्यौरा दिया है?
उत्तर : ट्रैवर्नियर ने
➣ किस मुगल बादशाह के समय में प्रसिद्ध मयूर सिंहासन निर्मित हुआ था?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ तख्त-ए-ताउस का निर्माण किसके निरीक्षण में हुआ था?
उत्तर : बेबादल खाँ के
➣ आगरा की जामा मस्जिद किसके द्वारा बनवाई गई थी?
उत्तर : जहाँनआरा द्वारा
➣ दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद किसने बनवाई थी?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ किस मकबरे को बीवी का मकबरा, दक्षिण का ताजमहल या दूसरा ताजमहल आदि नामों से जाना जाता है?
उत्तर : राबिया-उद-दौरानी के मकबरे को
➣ औरंगजेब द्वारा लाहौर की बादशाही मस्जिद कब बनवाई गई थी?
उत्तर : 1674 ई. में
➣ मध्यकालीन भारतीय इतिहास के किस पक्ष पर हैवेल, फर्गुसन एवं पर्सी ब्राउन ने लिखा है?
उत्तर : कला एवं स्थापत्य पर
➣ मुगलकालीन वास्तुकला के बारे में किसने कहा है कि – “मुगल काल भारतीय वास्तुकला का ग्रीष्मकाल है, जो प्रकाश और उर्वरा का प्रतीक माना जाता है”?
उत्तर : पर्सी ब्राउन ने
➣ मुगलकालीन बाग व उद्यान भारतीयों को एक प्रमुख देन हैं, यह कथन किसका है?
उत्तर : वी.ए. स्मिथ का
➣ किस इतिहासकार ने लिखा है कि – “फतेहपुर सीकरी एक स्वेच्छाचारी की अनुत्तरदायी सनक थी जो एक सर्वग्राही वहमी भावना से प्रेरित होकर तथा अतुल धन व्यय करने की शक्ति की उत्तेजना में पूरी की गई”?
उत्तर : डॉ. वी.ए. स्मिथ ने
➣ आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों ही लन्दन से बड़े हैं यह विवरण किसने दिया है?
उत्तर : राल्फ फिच ने
➣ ताजमहल को किसने – “भारतीय नारीत्व की साकार प्रतिमा” कहा है?
उत्तर : हैवेल ने
➣ किस विद्वान का विचार है कि – “ताज एशियायी और यूरोपीय विद्वता के मिश्रण का प्रतीक है”?
उत्तर : स्मिथ का
चित्रकला एवं संगीत
➣ मुगल चित्रकला की नींव किसके शासनकाल में पड़ी थी?
उत्तर : हुमायूँ के शासनकाल में
➣ वह प्रसिद्ध फारसी चित्रकार कौन था जो हुमायूँ के साथ भारत आया था?
उत्तर : सैय्यद अली तबरेजी
➣ मुगल चित्रकला का शुभारम्भ किन चित्रकारों ने किया था?
उत्तर : मीर सैय्यद अली और अब्दुस्समद ने
➣ मीर सैय्यद अली और अब्दुस्समद किसके दरबारी चित्रकार थे?
उत्तर : हुमायूँ व अकबर के
➣ हुमायूँ और अकबर ने चित्रकारी की शिक्षा किससे ग्रहण की थी?
उत्तर : ख्वाजा अब्दुस्समद से
➣ ख्वाजा अब्दुस्समद और मीर सैय्यद अली किसके शिष्य थे?
उत्तर : बिहजाद के
➣ फारस के किस प्रसिद्ध चित्रकार को पूर्व का रैफेल कहा गया है?
उत्तर : बिहजाद को
➣ एकमात्र चित्रकार जिसका नाम तुजुके-बाबरी में मिलता है, कौन है?
उत्तर : बिहजाद
➣ किस मुगल बादशाह के समय राष्ट्रीय चित्रकला शैली का विकास हुआ था?
उत्तर : अकबर के समय
➣ किस मुगल बादशाह ने चित्रकला के लिए एक पृथक विभाग स्थापित करवाया था?
उत्तर : अकबर ने
➣ अकबर ने किसके नेतृत्व में चित्रकला का एक पृथक विभाग स्थापित किया था?
उत्तर : अब्दुस्समद के नेतृत्व में
➣ मुगल काल में सर्वप्रथम चित्रित पुस्तक कौन-सी है?
उत्तर : अमीर-ए-हम्जा
➣ दास्तान-ए-अमीर हम्जा का चित्रांकन किसके द्वारा किया गया था?
उत्तर : अब्दुस्समद द्वारा
➣ कपड़े पर किए गए चित्रण किस हस्तलिखित ग्रन्थ से सम्बन्धित हैं?
उत्तर : हम्जनामा से
➣ दास्तान-ए-अमीर हम्जा की हस्तलिपि पर किसने चित्रांकन किया?
उत्तर : शीराज के अब्दुस्समद ने
➣ किस मुगल बादशाह की राजसभा में प्रख्यात चित्रकार ख्वाजा अब्दुस्समद को प्रश्रय मिला था?
उत्तर : अकबर की राजसभा में
➣ किस एक चित्रकार को अकबर ने शीरीं कलम की उपाधि दी थी?
उत्तर : अब्दुस्समद (अब्दुल समद)
➣ किस मुगल चित्रकार ने कुरान का 112वाँ अध्याय कुकुरमुत्ता फूल के बीच पर लिखा है?
उत्तर : अब्दुस्समद (अब्दुल समद)
➣ किस चित्रकार को अकबर ने मुल्तान का दीवान नियुक्त किया?
उत्तर : अब्दुस्समद को
➣ “मैं उन लोगों से नफरत करता हूँ जो चित्रकारी से घृणा करते हैं।” यह कथन किस मुगल सम्राट का है?
उत्तर : अकबर का
➣ सन् 1560 के दशक में अकबर दास्तान-ए-हम्जा का चित्र निरूपण के साथ चित्रकला की मुगल शैली के निर्माण को संरक्षण क्यों देने लगा?
उत्तर : अकबर ने चित्रकला में हुमायूँ की अभिरुचि को वंशागत रूप में प्राप्त किया था; अकबर विशेषतः पुस्तक चित्र निरूपण में अभिरुचि रखता था
➣ दीवान-ए-हसन दिहलवी, राज कँवर, तूतीनामा एवं योग वाशिष्ठ में से किन सचित्र पाण्डुलिपियों को अकबर के काल में तैयार किया गया था?
उत्तर : तूतीनामा एवं योग वाशिष्ठ
➣ दसवन्त और बसावन प्रसिद्ध चित्रकार किस मुगल सम्राट के राजदरबारी थे?
उत्तर : अकबर के
➣ कौन मुगल सम्राट अकबर के समय का अग्रणी चित्रकार था?
उत्तर : दसवन्त
➣ अकबर के दरबार में दशवन्त, मीर सैय्यद अली, अब्दुल समद एवं बसावन जैसे चित्रकारों में से कौन कहार का पुत्र था?
उत्तर : दसवन्त
➣ किस चित्रकार ने मानसिक सन्तुलन बिगड़ने के कारण आत्महत्या कर ली थी?
उत्तर : दसवन्त ने
➣ मुगल चित्रकारों में से कौन व्यंग्य चित्र का विशेषज्ञ था?
उत्तर : बसावन
➣ रूपचित्र (पोट्रेट पेंटिंग) किसके काल में विकसित हुई थी?
उत्तर : अकबर के काल में
➣ मुगल चित्रकारों में वह चित्रकार कौन थे जो खुद की तस्वीर बनाने के लिए जाने जाते हैं?
उत्तर : मनोहर, दौलत एवं केशव
➣ मुगल चित्रकला किसके शासनकाल में चरमोत्कर्ष पर थी?
उत्तर : जहाँगीर के शासनकाल में
➣ जहाँगीर ने मुख्यतः किस कला को संरक्षण दिया था?
उत्तर : चित्रकला को
➣ किस मुगल बादशाह के काल में चित्रकला का सर्वाधिक विकास हुआ था?
उत्तर : जहाँगीर के काल में
➣ किस मुगल सम्राट के काल में मनुष्य की आकृति का अंकन चरमोत्कर्ष पर पहुँचा था?
उत्तर : जहाँगीर के काल में
➣ किस मुगल बादशाह ने गुलशन चित्रावली का संकलन करवाया था?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ जहाँगीर ने किसके नेतृत्व में आगरा में एक चित्रणशाला की स्थापना की थी?
उत्तर : आकारिजा के नेतृत्व में
➣ जहाँगीरकालीन किस चित्रकार ने बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह का चित्र बनाया था?
उत्तर : फारुख बेग ने
➣ जहाँगीर के काल के यूरोपीय चित्रकला तकनीक एवं शैली ने मुगल चित्रकला को प्रभावित करना शुरू कर दिया था। यूरोपीय विशेषताओं में से कौन एक ऐसी थी जिसका अनुसरण मुगल भारत में नहीं किया गया?
उत्तर : तैलचित्र की तकनीक
➣ अबुल हसन किसका दरबारी चित्रकार था?
उत्तर : जहाँगीर का
➣ मंसूर और मनोहर किसके दरबार के प्रमुख चित्रकार थे?
उत्तर : जहाँगीर के
➣ किस चित्रकार को जहाँगीर ने नादिर-उज-जमाँ की पदवी प्रदान की थी?
उत्तर : अबुल हसन को
➣ किस चित्रकार ने तुजुक-ए-जहाँगीरी के मुखपृष्ठ के लिए चित्र बनाया, उसका क्या नाम था?
उत्तर : अबुल हसन ने
➣ मुगल काल में पशु और पक्षी रूपांकन के लिए कौन चित्रकार विख्यात था?
उत्तर : उस्ताद मंसूर
➣ वह कलाकार कौन था जो जहाँगीर के दूत खान आलम के साथ परशिया गया था?
उत्तर : विशनदास
➣ जहाँगीर ने किस चित्रकार को ईरान के शाह के यहाँ छाया चित्र बनाने के लिए भेजा था?
उत्तर : विशनदास को
➣ किसके शासनकाल में प्रभामण्डलयुक्त रूपचित्रकारी का विकास हुआ था?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ किस मुगल बादशाह के समय में चित्रों में रेखांकन और बार्डर बनाने की प्रणाली का विकास हुआ?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ फकीरुल्ला किसके समय का अग्रणी चित्रकार था?
उत्तर : शाहजहाँ के समय
➣ किस मुगल बादशाह ने अकबर के मकबरे पर बने चित्रों को चूने से मिटवा दिया था?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ किस मुगल शहजादे ने चित्रों का एल्बम रखा था?
उत्तर : दाराशिकोह ने
➣ मुगल चित्रकारों ने यूरोपीय शैलियों के प्रभाव में बाइबिल एवं ईसाई धर्म सम्बन्धी किन विषयों को चुना?
उत्तर : पिता रूप में ईश्वर; आदम और हव्वा; पिलेट के दरबार में जीसस का मुकदमा
➣ चित्रकला की मुगल कलम भारतीय लघुचित्र कला की रीढ़ है। किस कलम पर मुगल चित्रकला का प्रभाव पड़ा था?
उत्तर : पहाड़ी, राजस्थानी, कांगड़ा चित्रकला आदि पर
➣ किशनगढ़ शैली किस कला के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर : चित्रकला के लिए
➣ पहाड़ी स्कूल, राजपूत स्कूल, मुगल स्कूल और कांगड़ा स्कूल किस कला की विभिन्न शैलियों को प्रदर्शित करते हैं?
उत्तर : चित्रकला को
➣ चित्रकला की किस शैली को निहालचन्द ने समृद्ध किया था?
उत्तर : किशनगढ़ शैली को
➣ चित्रकारी की कोटा शैली का महान आश्रयदाता कौन था?
उत्तर : उम्मेद सिंह
➣ उम्मेद सिंह किस चित्रकला शैली के आश्रयदाता थे?
उत्तर : कोटा चित्रकला के
➣ पहाड़ी चित्रकला का उत्कर्ष कहाँ हुआ?
उत्तर : बसौली, काँगड़ा, जम्बू आदि स्थानों पर
➣ बसौली क्या है?
उत्तर : एक प्रकार की चित्रकला है
संगीत
➣ मुगलकालीन संगीत के विषय में सही कथन है?
उत्तर : बाबर को गाने का शौक था। उसे केवल संगीत से ही रुचि नहीं थी अपितु वह कविता भी करता था; मुगल शासक संगीत के महान संरक्षक थे
➣ हुमायूँ ने संगीतज्ञों और गानेवालों के प्रदर्शन के लिए कौन-सा दिन निर्धारित किया था?
उत्तर : सोमवार और बुधवार का दिन
➣ अकबर ने किसके निरीक्षण में हिन्दी का अध्ययन किया और हिन्दी भाषा के उच्चारण और मात्राओं का पूर्ण ज्ञान प्राप्त किया था?
उत्तर : लाल कुलवन्त या मियाँ लाल के निरीक्षण में
➣ अकबर के काल का सर्वश्रेष्ठ संगीतज्ञ कौन था?
उत्तर : मियाँ तानसेन
➣ तानसेन का मूल नाम क्या था?
उत्तर : रामतनु पाण्डेय
➣ अकबर के दरबार में जाने से पूर्व मियाँ तानसेन किसकी सेवा में थे?
उत्तर : रीवाँ के राजा रामचन्द्र बघेल की सेवा में
➣ तानसेन और हरिदास किसके शासनकाल के ध्रुपद गायक थे?
उत्तर : अकबर के शासनकाल में
➣ तानसेन, बैजूबावरा और गोपाल नायक जैसे संगीतज्ञों ने स्वामी हरिदास से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। स्वामी हरिदास के अनुयायियों ने कितने संगीत अर्चना केन्द्र स्थापित किए हैं?
उत्तर : 5 केन्द्र
➣ तानसेन ने किस संगीत शैली वाद्य यंत्र का आविष्कार किया?
उत्तर : रुद्र वीणा वाद्य यंत्र का
➣ प्रसिद्ध गायक तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है?
उत्तर : ग्वालियर में
➣ किस इतिहासकार ने लिखा है कि, पिछले हजारों वर्षों से भारत में तानसेन जैसा संगीतज्ञ पैदा नहीं हुआ?
उत्तर : अबुल फजल ने
➣ किस मुगल शासक ने लाला कलावन्त से हिन्दू संगीत की शिक्षा ली थी?
उत्तर : अकबर ने
➣ कौन मुगल बादशाह नक्कारा (नगाड़ा) बजाने में अत्यन्त कुशल था?
उत्तर : अकबर
➣ किस मुगल बादशाह ने हिन्दी में गीत लिखे हैं?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ जगन्नाथ और जनार्दन भट्ट किस मुगल शासक के समय के प्रमुख गवैये थे?
उत्तर : जहाँगीर के समय में
➣ रामदास, महापात्र, जगन्नाथ किस मुगल शासक के समय के प्रमुख गवैये थे?
उत्तर : शाहजहाँ के
➣ कौन मुगल बादशाह स्वयं एक अच्छा गायक था?
उत्तर : शाहजहाँ
➣ शाहजहाँ ने किस गायक को गुणसमुन्दर की उपाधि प्रदान की थी?
उत्तर : लाल खाँ को
➣ किस मुगल बादशाह ने दरबारी संगीत पर प्रतिबन्ध लगा दिया था?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ भारतीय शास्त्रीय संगीत पर सर्वाधिक फारसी कृतियों की रचना किस मुगल बादशाह के काल में हुई थी?
उत्तर : औरंगजेब के काल में
➣ कौन-सा एक संगीत वाद्य बजाने में औरंगजेब की दक्षता थी?
उत्तर : वीणा
➣ प्रातःकाल में गाया जाने वाला राग कौन-सा है?
उत्तर : तोड़ी राग
प्रातिक्रिया दे