➣ औरंगजेब का जन्म कब हुआ था?
उत्तर : 24 अक्टूबर, 1618 ई. को
➣ औरंगजेब का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर : दोहद में
➣ औरंगजेब किसकी संतान था?
उत्तर : मुमताज महल/शाहजहाँ का
➣ औरंगजेब का विवाह किसके साथ हुआ था?
उत्तर : दिलरास बानो बेगम (राबिया बीवी) के साथ
➣ औरंगजेब का पूरा नाम क्या था?
उत्तर : मुहीउद्दीन मोहम्मद औरंगजेब
➣ शाहजहाँ ने बुन्देलों के दमन के लिए जो सेनाएँ भेजी थीं, उनका सर्वोच्च सेनानायक किसे नियुक्त किया था?
उत्तर : औरंगजेब को
➣ प्रथम बार औरंगजेब को किस अवधि तक दक्षिण का सूबेदार नियुक्त किया गया था?
उत्तर : 1636 ई. से 1644 ई. तक
➣ औरंगजेब को गुजरात का सूबेदार कब नियुक्त किया गया था?
उत्तर : 1645 ई. में
➣ औरंगजेब को दूसरी बार दक्षिण की सूबेदारी कब प्रदान की गई थी?
उत्तर : 1652 ई. में
➣ औरंगजेब का प्रथम राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर : 21 जुलाई, 1658 ई. को आगरा में
➣ औरंगजेब का वास्तविक राज्याभिषेक कब हुआ था?
उत्तर : 5 जून 1659 ई. को दिल्ली में
➣ राज्याभिषेक के पश्चात् औरंगजेब ने कौन-सी उपाधि ग्रहण की थी?
उत्तर : अबुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन मुहम्मद औरंगजेब बहादुर आलमगीर बादशाह गाजी
➣ इतिहासकार खाफी खाँ ने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ ‘मुन्तखब-उल्लुबाब’ में किस मुगल बादशाह के विषय में लिखा है कि- ”सिंहासनारूढ़ होने के पश्चात उसने विभिन्न प्रकार के अस्सी करों को समाप्त कर दिया।”?
उत्तर : औरंगजेब के विषय में
➣ किस मुगल बादशाह ने ‘राहदारी’ तथा ‘पानदारी’ करों को समाप्त कर दिया था?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ किस मुगल बादशाह का दो बार राज्याभिषेक हुआ था?
उत्तर : औरंगजेब का
➣ औरंगजेब ने पूर्वी प्रांतों (असम, कूचबिहार, अरकान आदि) के विद्रोही जमींदारों का दमन करने के लिए किसे भेजा था?
उत्तर : मीर जुमला को
➣ औरंगजेब ने मीर जुमला को कहाँ का गवर्नर नियुक्त किया था?
उत्तर : बंगाल का
➣ मीर जुमला की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने बंगाल का गवर्नर किसे नियुक्त किया था?
उत्तर : शाइस्ता खाँ को
➣ मुगल सूबेदार शाइस्ता खाँ ने अपना अंगूठा कहाँ खोया था?
उत्तर : लाल महल (पूना) में
➣ औरंगजेब के किस पुत्र ने विद्रोह करके राजपूतों के विरुद्ध अपने पिता की स्थिति दुर्बल कर दी थी?
उत्तर : अकबर ने
➣ औरंगजेब की उत्तर-पश्चिमी सीमान्त नीति का मुगलों पर क्या प्रभाव पड़ा था?
उत्तर : मराठों ने आशातीत सफलताएँ प्राप्त थीं
➣ राजा जयसिंह ने पुरंदर के दुर्ग की घेराबंदी क्यों की थी?
उत्तर : क्योंकि यह शिवाजी के क्षेत्रों के मध्य में स्थित था एवं वहीं उनका परिवार व खजाना रखा था
➣ औरंगजेब ने 1660 ई. में शिवाजी को नियंत्रण में करने के लिए किसे दक्कन का सूबेदार नियुक्त किया था?
उत्तर : शाइस्ता खाँ को
➣ औरंगजेब द्वारा 1660 ई. में किसको शिवाजी की बढ़ती हुई शक्ति का दमन करने के लिए नियुक्त किया गया था?
उत्तर : शाइस्ता खाँ को
➣ किस मुगल सेनापति के साथ शिवाजी ने 1665 ई. में पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर किए थे?
उत्तर : जयसिंह के साथ
➣ दक्षिण के नासुर ने औरंगजेब को नष्ट कर दिया। उसका गंभीर प्रतिरोध किसने किया था?
उत्तर : मराठों ने
➣ औरंगजेब ने दक्षिण में किन दो राज्यों को विजित किया था?
उत्तर : बीजापुर एवं गोलकुण्डा को
➣ औरंगजेब ने बीजापुर की विजय कब की थी?
उत्तर : 1686 ई. में
➣ औरंगजेब ने गोलकुण्डा की विजय कब की थी?
उत्तर : 1687 ई. में
➣ मदन्ना व अदन्ना किस राज्य के शक्तिशाली मंत्री थे?
उत्तर : गोलकुण्डा के
➣ औरंगजेब द्वारा किस अंतिम दक्कनी राज्य को मुगल साम्राज्य में शामिल किया गया था?
उत्तर : गोलकुण्डा को
➣ 1687 ई. में जब औरंगजेब ने गोलकुण्डा के किले पर अधिकार किया, उस समय गोलकुण्डा का शासक कौन था?
उत्तर : अबुल हसन कुतुब शाह
➣ मनूची कहता है कि जजिया फिर से लादे जाने का सरदारों के एक समूह ने जबरदस्त विरोध किया जिसका नेतृत्व किया था?
उत्तर : राणा राजसिंह ने
➣ औरंगजेब के शासनकाल में मेवाड़ का शासक कौन था?
उत्तर : राजसिंह
➣ राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति परिवर्तन का प्रमुख कारण क्या था?
उत्तर : अत्यधिक महत्वाकांक्षा
➣ एक राजपूत राजा ने औरंगजेब की धार्मिक नीति के बारे में एक चेतावनी लिखित रूप से भेजी थी, उसका क्या नाम था?
उत्तर : जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह
➣ बहादुर राजपूत सरदार जिसने मारवाड़ को औरंगजेब द्वारा कब्जा करने से बचाया, कौन था?
उत्तर : दुर्गादास
➣ जयसिंह को राणा की उपाधि किस मुगल सम्राट ने दी थी?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ ‘मिर्जा राजा’ की मुगल पदवी किसे प्रदान की गई थी?
उत्तर : जयसिंह को
➣ छत्रसाल का विद्रोह किसके शासनकाल से संबंधित है?
उत्तर : औरंगजेब के शासन काल से
➣ किस मुगल बादशाह के अन्तर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिन्दू सेनापति थे?
उत्तर : औरंगजेब के अन्तर्गत
➣ वह विदेशी यात्री कौन था जो उत्तराधिकार के युद्ध में औरंगजेब द्वारा पराजित हो जाने पर दाराशिकोह के सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का प्रत्यक्षदर्शी था?
उत्तर : बर्नियर
➣ अंग्रेजों ने बम्बई की किलेबंदी करने की अनुमति मुगल सम्राट से किस आधार पर माँगी थी?
उत्तर : उभरती मराठा शक्ति का सामना करने के लिए
➣ निकोलो मनूची, जिसने औरंगजेब के शासनकाल का विवरण दिया है, कहाँ का निवासी था?
उत्तर : वेनिस का
➣ ‘स्टोरियो डी मोगोर’ ग्रंथ का रचयिता कौन है?
उत्तर : निकोलो मनूची
➣ विलियम नोरिस के नेतृत्व में एक मिशन व्यापारिक सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए किस मुगल सम्राट के दरबार में उपस्थित हुआ था?
उत्तर : औरंगजेब के दरबार में
➣ औरंगजेब ने जिस अंग्रेजी नौसैनिक बेड़े को पराजित किया था उसका सेनानायक कौन था?
उत्तर : सर जॉन चाइल्ड
➣ संत रामदास किस मुगल बादशाह के समकालीन थे?
उत्तर : जहाँगीर, शाहजहाँ और औरंगजेब के
➣ औरंगजेब के शासनकाल में जिन सतनामियों ने बगावत कर नारनौल शहर पर अधिकार कर लिया, वे किसके अनुयायी थे?
उत्तर : रविदास के
➣ सतनामियों ने किसके विरुद्ध युद्ध किया था?
उत्तर : औरंगजेब के विरुद्ध
➣ औरंगजेब के विरुद्ध किस विद्रोह में राजनीति से अधिक कृषकों की पृष्ठभूमि महत्वपूर्ण थी?
उत्तर : सतनामी विद्रोह की
➣ किस आधुनिक इतिहासकार ने सतनामी विद्रोह को औरंगजेब की धार्मिक नीतियों के विरोध में ‘हिन्दू प्रतिक्रिया’ की संज्ञा दी है?
उत्तर : जदुनाथ सरकार ने
➣ औरंगजेब की मृत्यु कहाँ पर हुई थी?
उत्तर : अहमदनगर में
➣ औरंगजेब की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर : 1707 ई. में
➣ औरंगजेब ने लगभग कितने वर्षों तक शासन किया था?
उत्तर : लगभग 50 वर्षों तक
➣ किस शासक के समय मुगल प्रांतों की संख्या सर्वाधिक थी?
उत्तर : औरंगजेब के समय
➣ किस मुगल बादशाह को ‘जिन्दा पीर’ कहा जाता था?
उत्तर : औरंगजेब को
➣ मुस्लिम औरंगजेब को ‘जिंदा पीर’ आलमगीर के नाम से पुकारते थे इसका क्या कारण था?
उत्तर : औरंगजेब का सात्विक जीवन
➣ औरंगजेब द्वारा गाजी की उपाधि धारण करना उसकी किस प्रवृत्ति का प्रतीक था?
उत्तर : असहिष्णु एवं जेहादी का
➣ किस मुगल बादशाह के शासनकाल में ‘जजिया’ पुन: लगाया गया था?
उत्तर : औरंगजेब के शासनकाल में
➣ औरंगजेब ने जजिया किस वर्ष लागू किया था?
उत्तर : 1679 ई. में
➣ किस मुगल सम्राट ने अपनी वसीयत छोड़ी थी जिसके अनुसार उसकी मृत्यु के उपरांत मुगल साम्राज्य को उसके तीन जीवित पुत्रों के बीच बाँटा जाना था?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ औरंगजेब का राजत्व आदर्श किस पर आधारित था?
उत्तर : इस्लामी सिद्धान्तों पर
➣ औरंगजेब के शासन का आधार क्या था?
उत्तर : कुरान
➣ औरंगजेब के राज्य का आदर्श क्या था?
उत्तर : दार-उल-हर्ब को दार-उल- इस्लाम में बदलना
➣ कट्टर धार्मिक मुसलमान होते हुए भी एक साथ पाँचों नमाज कौन मुगल बादशाह अदा करता था?
उत्तर : औरंगजेब
➣ जनता को ‘झरोखा दर्शन’ देने की प्रथा किसने समाप्त की थी?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ औरंगजेब के विषय में सत्य कथन है?
उत्तर : औरंगजेब ने सिजदा पर प्रतिबंध लगाया
➣ औरंगजेब के विषय में सही कहन है?
उत्तर : औरंगजेब ने मुगल दरबार में संगीत को निषिद्ध कर दिया था
➣ इस्लाम के प्रचार के लिए मुगल शासक औरंगजेब ने राजकीय अधिकारियों की नियुक्ति की। यह अधिकारी कौन था?
उत्तर : मुहतसिब
➣ औरंगजेब ने 1663 ई. में सती प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया इसके पूर्व किस मुगल शासक ने सती प्रथा को बंद करने का प्रयास किया था?
उत्तर : अकबर ने
➣ दाराशिकोह को ‘मुलहिद’ किसने कहा था?
उत्तर : औरंगजेब ने
➣ औरंगजेब के शासन काल में हिन्दुओं के धार्मिक मेलों पर कब प्रतिबंध लगाया गया था?
उत्तर : सन 1668 ई. में
➣ औरंगजेब के चरित्र की मुख्य कमजोरी क्या थी?
उत्तर : वह अविश्वासी था
➣ औरंगजेब के विषय में सत्य कथन है?
उत्तर : वह कठोरतम मुगल शासक था
➣ औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् बंगाल किसके नेतृत्व में मुगल साम्राज्य से लगभग स्वतंत्र हो गया?
उत्तर : मुशाओद कुली खाँ के नेतृत्व में
➣ मुगल सम्राट द्वारा नियुक्त बंगाल का अंतिम गवर्नर कौन था?
उत्तर : मुशाओद कुली खान
➣ मुगल साम्राज्य के विघटन के संदर्भ में किसको वजीर गाजीउद्दीन इमाद-उल-मुल्क ने अपदस्थ किया था?
उत्तर : अहमद शाह को
➣ मिर्जा राजा जयसिंह द्वारा (1665 ई.) पुरंदर के घेरे के समय कौन-सा यात्री उपस्थित था?
उत्तर : मनूची
➣ मेहरुन्निसा, जेबुन्निसा, जीनतुन्निसा, बदरुन्निसा तथा जुबदातुन्निसा किस मुगल बादशाह की पुत्रियाँ थीं?
उत्तर : औरंगजेब की
➣ औरंगजेब ने किसको ‘साहिबात-उज-जमानी’ की उपाधि प्रदान की थी?
उत्तर : जहाँआरा को
➣ कौन मुगल बादशाह ‘वीणा’ बजाने में निपुण था?
उत्तर : औरंगजेब
➣ औरंगजेब के बारे में सही कथन है?
उत्तर : (1) उसने सीमावर्ती लड़ाइयाँ लड़ी (2) उसने सतनामी विद्रोह का दमन किया (3) सामान्यतः उसने राजपूतों पर विश्वास नहीं किया
➣ नवाब शाइस्ता खाँ ने फ्राँसीसियों को चन्द्रनगर किस सन में दिया था?
उत्तर : 1674 ई.
➣ वीरजी वोहरा, मलयचेट्टिट और अब्दुल गफूर वोहरा कौन थे?
उत्तर : मुगलकाल के सबसे धनी व्यापारी
➣ यह शिकायत कि जजिया के तहत लाखों में इकट्ठा की गई रकम का थोड़ा सा हिस्सा शाही खजाने तक नहीं पहुँचता था, औरंगजेब के शासनकाल के किस इतिहासकार द्वारा की गई है?
उत्तर : खफी खाँ द्वारा
➣ सन 1666 ई. में औरंगजेब के आदेश पर शेख निजाम की अध्यक्षता में छ: व्यक्तियों द्वारा संकलित (Compiled) ‘फतवाए-आलमगीरी’ क्या थी?
उत्तर : प्रशासनिक नियमों की पुस्तक थी
➣ ‘मिलकियत’ किस भाषा का शब्द है?
उत्तर : अरबी शब्द है
Leave a Reply