➣ अकबर किस वंश से संबंधित था ?
उत्तर : मंगोल वंश से
➣ अकबर का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : 15 अक्टूबर 1542 ई. को
➣ अकबर का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर : अमरकोट के राणा वीरसाल के यहाँ
➣ अकबर के माता/पिता का क्या नाम था ?
उत्तर : हमीदा बानू बेगम / हुमायूँ
➣ किस मुगल सम्राट की माँ को ‘मरियम मकानी’ भी कहा जाता है ?
उत्तर : अकबर की माँ हमीदाबानू को
➣ जब अकबर का जन्म हुआ तब हुमायूँ किसकी शरण में था ?
उत्तर : अमरकोट के राजा की शरण में
➣ जब हुमायूँ ने भारत से भागकर परशिया के शाह के यहाँ शरण ली, तब उस समय अकबर को किसने संरक्षण प्रदान किया था ?
उत्तर : अस्करी ने
➣ अकबर का पूरा नाम क्या था ?
उत्तर : जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर
➣ अकबर अपने बाल्यकाल में कहाँ पर सूबेदार के रूप में कार्य किया था ?
उत्तर : गजनी और लाहौर में
➣ जिस समय हुमायूँ की मृत्यु हुई उस समय बैरम खाँ और अकबर कहाँ थे ?
उत्तर : सिकंदर सूर का पीछा कर रहे थे
➣ जिस समय अकबर को अपने पिता की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ उस समय वह किस स्थान पर था ?
उत्तर : कलानौर (गुरदासपुर, पंजाब) में
➣ अकबर को मुगल बादशाह कब घोषित किया गया था ?
उत्तर : 14 फरवरी, 1556 ई. को
➣ अकबर का राज्याभिषेक कहाँ पर किया गया था ?
उत्तर : कलानौर में
➣ जब अकबर का राज्यारोहण हुआ उस समय उसकी आयु कितनी थी ?
उत्तर : लगभग 13 वर्ष 4 माह
➣ मुगल सूबेदार तर्दी बेग के भाग जाने के पश्चात आगरा एवं दिल्ली पर किसने अधिकार किया था ?
उत्तर : हेमू ने
➣ हेमू किस शासक का प्रधानमंत्री था ?
उत्तर : मोहम्मद आदिलशाह का
➣ अकबर के नेतृत्व में मुगल सेना एवं हेमू के नेतृत्व में अफगान सेना के बीच युद्ध कहाँ हुआ था ?
उत्तर : पानीपत में
➣ पानीपत का द्वितीय युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर : 5 नवंबर, 1556 ई. में
➣ 1556 ई. में दिल्ली को खोने वाला हिन्दू शासक कौन था ?
उत्तर : हेमू
➣ मध्यकालीन भारत के इतिहास में एकमात्र हिन्दू कौन था जिसने दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार करके ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की थी ?
उत्तर : हेमू (हेमचन्द्र)
➣ ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण करने वाला ‘हेमू’ कौन से क्रम का शासक था ?
उत्तर : 14वाँ
➣ पानीपत में अनेक युद्ध हुए, यह किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर : हरियाणा में
➣ बैरम खाँ कौन था ?
उत्तर : अकबर का संरक्षक
➣ अकबर बैरम खाँ के संरक्षण में कब तक रहा था ?
उत्तर : 1556 से 1560 ई. तक
➣ मक्का जाते समय अहमदाबाद के पास पाटन में बैरम खाँ का वध किसने किया था ?
उत्तर : एक अफगान (मुबारक खाँ नोहानी) ने
➣ अकबर के शासनकाल में 1560-1562 के समय को इतिहासकारों द्वारा किस नाम से अभिहित किया गया है ?
उत्तर : पर्दा शासन या पेटीकोट सरकार
➣ पेटीकोट सरकार में कौन-कौन शामिल थे ?
उत्तर : माहम अनगा, आधम खाँ, जीजीअनगा
➣ कौन मुगल काल की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी ?
उत्तर : माहम अनगा
➣ साम्राज्य विस्तार के क्रम में अकबर का सबसे पहला आक्रमण किस राज्य पर हुआ था ?
उत्तर : मालवा पर
➣ मालवा के शासक बाजबहादुर के विरुद्ध किसके नेतृत्व में आक्रमण किया गया था ?
उत्तर : अकबर के धाय भाई आधम खान के नेतृत्व में
➣ अकबर ने आधम खाँ को हटाकर किसे मालवा का सूबेदार नियुक्त किया था ?
उत्तर : पीर मुहम्मद को
➣ पीर मुहम्मद किस नदी को पार करते समय डूबकर मर गया था ?
उत्तर : नर्मदा नदी को
➣ अकबर के समय मालवा विजय के लिए कौन उत्तरदायी था ?
उत्तर : अब्दुल्ला खान उजबेग
➣ किस मुगल सरदार को अकबर ने स्वयं मारा था ?
उत्तर : आधम खाँ को
➣ माहम अनगा के पुत्र अधम खाँ को किसने मारा था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ अजमेर में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की धार्मिक प्रसिद्धि से प्रेरित होकर अकबर दरगाह की प्रथम तीर्थयात्रा के लिए कब रवाना हुआ था ?
उत्तर : 1562 ई. में
➣ अकबर के अंतर्गत राजपूताना के किस राज्य ने सबसे पहले मुगल अधीनता स्वीकार की ?
उत्तर : आमवेर/आमेर
➣ राजा मानसिंह किस राज्य से संबंध रखते थे ?
उत्तर : आम्बेर/आमेर
➣ अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध राजपूतों के किस वंश से स्थापित किए ?
उत्तर : कछवाहों से
➣ अकबर ने किस राजपूत राजवंश के साथ अपना वैवाहिक संबंध स्थापित किया था ?
उत्तर : आमेर के साथ
➣ जोधाबाई का विवाह किसके साथ हुआ था ?
उत्तर : अकबर के साथ
➣ अकबर किसका दामाद था ?
उत्तर : भारमल का
➣ अकबर ने मेड़ता पर आक्रमण करने के लिए किसे भेजा था ?
उत्तर : शर्फुद्दीन हुसैन को
➣ अकबर के मेड़ता पर आक्रमण के समय वहाँ का शासक कौन था ?
उत्तर : जयमल
➣ अकबर के साथ युद्ध करने वाली दुर्गावती कहाँ की रानी थी ?
उत्तर : मंडला (गढ़कटंगा/गोंडवाना, जबलपुर)
➣ गोंडवाना की रानी दुर्गावती अपने अल्पवयस्क पुत्र की संरक्षिका थी उसके अल्पवयस्क पुत्र का क्या नाम था ?
उत्तर : वीरनारायण
➣ अकबर ने गोंडवाना की विजय कब सम्पन्न की थी ?
उत्तर : 1564 ई. में
➣ अकबर के समय गोंडवाना अभियान का नायक कौन था ?
उत्तर : आसफ खाँ
➣ रानी दुर्गावती को किसने पराजित किया था ?
उत्तर : अकबर ने (1564 ई.)
➣ अकबर को किस समय उजबेगों के विद्रोह का सामना करना पड़ा था ?
उत्तर : 1560 से 1567 ई. के मध्य
➣ अकबर ने चित्तौड़ पर घेरा कब डाला था ?
उत्तर : 1567 ई. में
➣ राजपूताना के किस राज्य ने अकबर की संप्रभुता स्वयं स्वीकार नहीं की थी ?
उत्तर : मेवाड़ ने
➣ अकबर ने जब 1567 में चित्तौड़ पर आक्रमण किया उस समय मेवाड़ का महाराजा कौन था ?
उत्तर : उदय सिंह
➣ अकबर के आक्रमण के विरुद्ध चित्तौड़गढ़ की रक्षा कौन कर रहा था ?
उत्तर : जयमल
➣ अपने किस अभियान के दौरान अकबर ने राजपूतों का निर्दयतापूर्वक कत्लेआम करवाया और रक्तरंजित विजय प्राप्त की थी ?
उत्तर : चित्तौड़ अभियान के दौरान
➣ किस विजय के उपलक्ष्य में अकबर ने ‘फतहनामा’ जारी किया था ?
उत्तर : चित्तौड़ विजय के उपलक्ष्य में
➣ अकबर ने रणथम्भौर पर कब विजय प्राप्त की थी ?
उत्तर : 1569 ई. में
➣ अकबर के आक्रमण के समय रणथम्भौर का किलेदार कौन था ?
उत्तर : सुर्जन राय हाड़ा
➣ अकबर के किस मनसबदार ने मुगलों से विवाह संबंध स्थापित न करने, सिजदा न करने और दरबार में सशस्त्र आने की शर्तें रखी थी ?
उत्तर : सुर्जन राय हाड़ा ने
➣ किस राजपूत शासक ने मुगलों के विरुद्ध निरंतर स्वतंत्रता का संघर्ष जारी रखा और समर्पण नहीं किया था ?
उत्तर : मारवाड़ के राव चंद्रसेन ने
➣ गुजरात के शासक मुहम्मद शाह तृतीय के किस अमीर ने अकबर को गुजरात के मामलों में हस्तक्षेप करने का निमंत्रण दिया था ?
उत्तर : एतमाद खान ने
➣ किस इतिहासकार ने अकबर के द्वितीय गुजरात अभियान को ‘ऐतिहासिक द्रुतगामी’ आक्रमण कहा है ?
उत्तर : स्मिथ महोदय ने
➣ किस अभियान के दौरान अकबर ने पहली बार पुर्तगाली व्यापारियों से भेंट की थी और समुद्र के दर्शन किए थे ?
उत्तर : गुजरात अभियान (1572 ई.) के दौरान
➣ तुकारोई (तुकाराम) की लड़ाई कब लड़ी गई थी ?
उत्तर : 1575 ई. में
➣ अकबर ने बंगाल तथा बिहार को मुगल साम्राज्य में कब मिलाया था ?
उत्तर : 1576 ई. में
➣ अकबर और राणा प्रताप के बीच प्रसिद्ध हल्दीघाटी का युद्ध किस वर्ष हुआ था ?
उत्तर : 1576 ई. में
➣ हल्दीघाटी की लड़ाई 1576 ई. में किसके बीच हुई थी ?
उत्तर : मेवाड़ और मुगलों के बीच
➣ हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना का सेनापति कौन था ?
उत्तर : हकीम खान
➣ हल्दीघाटी के युद्ध में मेवाड़ के अधिपति महाराणा प्रताप को मुगल सेना ने पराजित किया। मुगल सेना का नेतृत्व कौन कर रहा था ?
उत्तर : राजा मान सिंह
➣ मानसिंह प्रथम किसका विश्वसनीय सेनापति था ?
उत्तर : अकबर का
➣ अकबर ने ‘फर्जंद (पुत्र)’ की उपाधि किसे दी थी ?
उत्तर : राजा मानसिंह को
➣ 1576 में मेवाड़ के किस राजपूत शासक ने हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा और फिर अपने घोड़े चेतक पर बैठकर मैदान छोड़कर भाग गए थे ?
उत्तर : महाराणा प्रताप
➣ हल्दीघाटी के युद्ध के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर : राणा प्रताप को अपने अधीन लाना
➣ हल्दीघाटी के युद्ध में पराजित होने के बाद भी राणा प्रताप का नाम सम्मान से क्यों लिया जाता है ?
उत्तर : क्योंकि वे शौर्य एवं देश भक्ति के प्रतीक थे
➣ मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जून 1576 में होने वाले मुगलों के विरुद्ध संघर्ष को अबुल फजल ने कौन-सा युद्ध कहा है ?
उत्तर : खामनोर का युद्ध
➣ मुगल शासक अकबर के अधूरे छोड़े गए मेवाड़ विजय के कार्य के किसने पूरा किया ?
उत्तर : जहाँगीर ने
➣ 1580-81 ई. में अकबर के सम्मुख सर्वाधिक बड़ा संकट क्या था ?
उत्तर : असंतुष्ट अमीरों व अधिकारियों द्वारा अकबर के सौतेले भाई मिर्जा हाकिम को अपना शासक घोषित करना
➣ अकबर ने काबुल पर कब अधिकार किया था ?
उत्तर : 1581 ई. में
➣ काबुल पर अधिकार करने के पश्चात अकबर ने किसे काबुल का सूबेदार बनाया था ?
उत्तर : बख्तुन्निसा बेगम को
➣ अकबर के शासनकाल के किस वर्ष को इतिहासकार विसेंट ए. स्मिथ ने ‘सर्वाधिक संकटपूर्ण समय’ माना है ?
उत्तर : 1581 ई.
➣ 1585 ई. में अकबर ने अपनी राजधानी कहाँ स्थानान्तरित की थी ?
उत्तर : लाहौर
➣ कश्मीर को मुगल साम्राज्य में कब सम्मिलित किया गया था ?
उत्तर : 1586 ई. में
➣ मुजफ्फर हुसैन मिर्जा ने मुगलों को कांधार कब सौंपा था ?
उत्तर : 1595 ई. में
➣ उत्तर-पश्चिम सीमा प्रान्त में अकबर की अत्यधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि (विजय) क्या थी ?
उत्तर : कांधार
➣ मुगल काल में भारत और फारस के मध्य संघर्ष का मुख्य कारण क्या था ?
उत्तर : कांधार
➣ मुगल बादशाह अकबर द्वारा दक्षिण में कौन-कौन से राज्य विजित किए गए थे ?
उत्तर : खानदेश व अहमदनगर
➣ अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था ?
उत्तर : अहमदनगर पर
➣ चाँदबीबी कहाँ की रानी थी ?
उत्तर : बीजापुर की
➣ चाँदबीबी ने मुगलों के विरुद्ध किस दुर्ग की सफलतापूर्वक रक्षा की थी ?
उत्तर : अहमदनगर की
➣ महान मुगल सम्राट अकबर के जीवन की अंतिम विजय कौन थी ?
उत्तर : असीरगढ़
➣ अकबर ने असीरगढ़ की विजय कब प्राप्त की थी ?
उत्तर : 1601 ई. में
➣ अकबर द्वारा कुछ दुर्गों की विजय का सही कालानुक्रम है ?
उत्तर : मेड़ता-रणथम्भौर-कालिंजर, असीरगढ़
➣ भारत और उजबेकिस्तान के वे दो शासक कौन थे जो मक्का और मदीना के पवित्र क्षेत्रों की ओर जाने वाले रास्तों को विजित करने हेतु सहमत हुए थे ?
उत्तर : अकबर और अब्दुल्ला खान उजबेक
➣ मुगल साम्राज्य का प्रांतों में विभाजन पहली बार किसने किया था ?
उत्तर : अकबर ने
➣ सन् 1605 ई. में कुल मुगल सूबे कितने थे ?
उत्तर : 15 सूबे
➣ अपने शासन के किस वर्ष में अकबर ने साम्राज्य को सूबों में विभाजित किया था ?
उत्तर : 24वें वर्ष में
➣ लगभग 50 वर्ष शासन करने के पश्चात किस मुगल शासक की मृत्यु 1605 ई. में हुई थी और उसे आगरा के बाहर सिकंदरा में दफनाया गया था ?
उत्तर : अकबर
➣ किस मुगल बादशाह का कथन है कि — ”एक राजा को विजय प्राप्त करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए नहीं तो पड़ोसी शासक उसके विरुद्ध शस्त्र उठाने के चेष्टा करते हैं।” ?
उत्तर : अकबर
➣ इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ प्रथम का समकालीन भारतीय राजा कौन था?
उत्तर : अकबर
➣ भारत में किसके शासनकाल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन हुआ था?
उत्तर : अकबर के समय
➣ किसके कथनानुसार मुगल हरम ‘सच्चरित्रता का मंडप’ था?
उत्तर : निजामुद्दीन अहमद के अनुसार
➣ कौन-सा स्थान शेख मुबारक का जन्म स्थान है?
उत्तर : नागौर
➣ शेख अबुल फजल की हत्या किसने की थी?
उत्तर : वीरसिंह देव बुंदेला ने
➣ अबुल फजल की मृत्यु किसके कारण हुई?
उत्तर : शहजादे सलीम के कारण
➣ किस इतिहासकार ने अकबर को ‘इस्लाम का शत्रु’ कहा है?
उत्तर : बदायूनी ने
➣ किस इतिहासकार ने अकबर को “राजपूतों की स्वतंत्रता का प्रथम सफल विजेता” कहा है?
उत्तर : कर्नल टॉड ने
Leave a Reply